अहम जानकारी:
- इनमें से कुछ चरण सिर्फ़ Android 12 और इसके बाद वाले वर्शन पर काम करते हैं. अपने डिवाइस का Android वर्शन देखने का तरीका जानें.
- कुछ चरणों के लिए, आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन को छूना होगा.
- Personal Safety ऐप्लिकेशन की कुछ सुविधाएं, निगरानी में रखे गए उपयोगकर्ताओं के लिए भी उपलब्ध हैं. जानें कि कौनसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहें
Personal Safety ऐप्लिकेशन सिर्फ़ कुछ Android डिवाइसों पर उपलब्ध है. यह ऐप्लिकेशन Play Store और फ़ोन की सेटिंग में, Personal Safety ऐप्लिकेशन के तौर पर दिखेगा. हालांकि, यह आपके ऐप्लिकेशन की सूची में, Safety ऐप्लिकेशन के तौर पर ही दिखेगा.
ध्यान दें: अगर ऐप्लिकेशन की सूची से Safety ऐप्लिकेशन को हटाना है, तो उसे बंद करें. Android फ़ोन में पहले से मौजूद ऐप्लिकेशन बंद करने का तरीका जानें.
आपको क्या करना चाहिए
- Android 12 और इससे पहले के वर्शन वाले फ़ोन में, Personal Safety ऐप्लिकेशन इंस्टॉल न होने पर: Google खाते से साइन इन करके, आपातकालीन संपर्क और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी जोड़ी जा सकती है.
- Personal Safety ऐप्लिकेशन इंस्टॉल होने पर: इमरजेंसी एसओएस, आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने, सुरक्षा जांच, और मुसीबत की चेतावनी देने वाली सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.
आपको क्या करने की ज़रूरत है
Personal Safety ऐप्लिकेशन की कुछ सुविधाओं के लिए, आपको जगह की जानकारी सेटिंग चालू करनी होगी और कुछ अनुमतियां देनी होंगी. इन सुविधाओं में, आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने, कार हादसे का पता चलने, और मुसीबत की चेतावनियां देने जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इनकी उपलब्धता, हर उपयोगकर्ता के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.
- कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए: जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा, सिर्फ़ चुनिंदा देशों और इलाकों में उपलब्ध है. जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
- निगरानी में रखे गए उपयोगकर्ताओं के लिए: अगर आपके खाते को अभिभावक या माता-पिता मैनेज कर रहे हैं, तो वे Family Link ऐप्लिकेशन की मदद से, जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा को मैनेज कर सकते हैं. अपने बच्चे के डिवाइस की जगह की जानकारी देखने और उसे मैनेज करने का तरीका जानें.
- अगर आपकी उम्र सहमति देने की मान्य उम्र से कम है, तो आपके लिए आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने और सुरक्षा जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होंगी. ऐसा इसलिए है, क्योंकि जगह की जानकारी शेयर करने की शर्तों के मुताबिक आपकी उम्र कम है. Google खातों के लिए, उम्र से जुड़ी शर्तों के बारे में जानें.
जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा से, दूसरों के साथ अपनी जगह की रीयल-टाइम जानकारी शेयर की जा सकती है. किसी के साथ अपनी जगह की जानकारी शेयर करने पर, उसे Google Maps के साथ-साथ Google के दूसरे प्रॉडक्ट पर भी आपका नाम, फ़ोटो, और आपकी जगह की रीयल-टाइम जानकारी दिख सकती है. शेयर की गई जगह की जानकारी में, ये चीज़ें शामिल हो सकती हैं:
- आपकी मौजूदा या पिछली जगह की जानकारी
- आपकी मौजूदा गतिविधियां, जैसे कि गाड़ी चलाना या पैदल चलना
- आपके डिवाइस से जुड़ी खास जानकारी, जैसे कि बैटरी लाइफ़ या जीपीएस कनेक्शन
- आपकी जगहें, जैसे कि आपका घर, ऑफ़िस या मंज़िल की जानकारी
- फ़ोन पर, Safety ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- आपकी जानकारी पर टैप करें.
- अपनी आपातकालीन जानकारी जोड़ें.
- स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी जोड़ने के लिए:
- स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पर टैप करें.
- ब्लड ग्रुप, एलर्जी या दवाओं से जुड़ी जानकारी जोड़ने के लिए, सूची में अपडेट किए जाने वाले आइटम पर टैप करें.
- आपातकालीन संपर्क जोड़ने के लिए:
- आपातकालीन संपर्क
संपर्क जोड़ें पर टैप करें.
- वह मौजूदा संपर्क चुनें जिसे आपको जोड़ना है.
- लॉक स्क्रीन पर आपातकालीन जानकारी दिखाने के लिए, आपातकालीन जानकारी का ऐक्सेस
स्क्रीन लॉक होने पर दिखाएं पर टैप करें.
- लॉक स्क्रीन पर आपातकालीन जानकारी दिखाने के लिए, आपातकालीन जानकारी का ऐक्सेस
- आपातकालीन संपर्क
- स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी जोड़ने के लिए:
अहम जानकारी:
- निगरानी में रखे गए उपयोगकर्ताओं के लिए:
- जब माता-पिता/अभिभावक ने Family Link में संपर्क से जुड़ी सीमाओं की सेटिंग चालू की हो: आपके जोड़े गए किसी भी आपातकालीन संपर्क को 'माता-पिता/अभिभावक के ज़रिए मैनेज किए जा रहे संपर्क' के तौर पर भी जोड़ा जाना चाहिए, ताकि ज़रूरत पड़ने पर आप उनसे संपर्क कर सकें.
- जब संपर्क से जुड़ी सीमाओं की सेटिंग बंद हो: अपने फ़ोन पर बिना किसी पाबंदी के आपातकालीन संपर्क जोड़े जा सकते हैं.
- अगर आपके फ़ोन में सिम कार्ड या ई-सिम नहीं है, तो उससे आपातकालीन कॉल तो किया जा सकता है, लेकिन आपके आपातकालीन संपर्कों को कॉल नहीं किया जा सकता. सिम कार्ड लगाने का तरीका जानें.
आपातकालीन स्थिति में, अपने फ़ोन का इस्तेमाल इस तरह की कार्रवाइयों के लिए किया जा सकता है: मदद पाने के लिए काॅल करना, आपातकालीन संपर्कों के साथ अपनी जगह की जानकारी शेयर करना, और वीडियो रिकॉर्ड करना.
ज़रूरी जानकारी:- आपके फ़ोन में सिम कार्ड होना ज़रूरी है, ताकि कार हादसे का पता चलने की सुविधा काम कर सके. सिम कार्ड डालने का तरीका जानें.
- इमरजेंसी एसओएस की सुविधा, फ़्लाइट मोड में या बैटरी सेवर की सुविधा चालू होने पर काम नहीं करती है.
- इमरजेंसी एसओएस की सुविधा, Android 12 और इसके बाद वाले वर्शन पर उपलब्ध है.
इमरजेंसी एसओएस सेट अप करना और इसे चालू करना
- अपने फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति
इमरजेंसी एसओएस पर टैप करें.
- सबसे नीचे दाईं ओर, सेटअप शुरू करें पर टैप करें.
- अगर फ़ोन डिटेक्ट करता है कि आपको मदद की ज़रूरत है, तो आपका फ़ोन आपातकालीन कार्रवाइयां शुरू कर सकता है.
- आपातकालीन सेवाओं के नंबर को सेट अप करने के लिए, शुरू करें पर टैप करें.
- अगर आपको स्थानीय आपातकालीन नंबर बदलना है, तो नंबर बदलें पर टैप करें.
- सही स्थानीय नंबर दर्ज करने के बाद, आगे बढ़ें पर टैप करें.
- जगह की जानकारी शेयर करने और अपने आपातकालीन संपर्कों को अपडेट भेजने के लिए, सेटअप शुरू करें
सेट अप करें पर टैप करें.
- संपर्क जोड़ें पर टैप करें. इसके बाद, आपातकालीन स्थिति में जानकारी शेयर करने के लिए कोई संपर्क चुनें.
- चुनें कि इमरजेंसी एसओएस, आपके आपातकालीन संपर्क के साथ कौनसी जानकारी शेयर करे.
- आगे बढ़ें पर टैप करें.
- आपातकालीन स्थिति में आपकी जगह की जानकारी शेयर हो सके, इसके लिए Personal Safety ऐप्लिकेशन को ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय, अपनी जगह की जानकारी ऐक्सेस करने की अनुमति देनी चाहिए.
- आगे बढ़ें
ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय पर टैप करें.
- आगे बढ़ें
- इमरजेंसी एसओएस की मदद से आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू करने के लिए, नीचे की ओर स्क्रोल करें और सेटअप शुरू करें पर टैप करें. रिकॉर्डिंग के दौरान, इमरजेंसी एसओएस से जुड़ी दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा.
- अगर आपको आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड करना है, तो चालू करें
ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करते समय पर टैप करें.
- डिवाइस पर वीडियो का बैक अप लेने के बाद, उसे आपातकालीन संपर्कों के साथ अपने-आप शेयर करने का विकल्प चुना जा सकता है. बैकअप लेने के बाद, अपने-आप शेयर हो जाए
आगे बढ़ें को चुनें.
- अगर आपको आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड करना है, तो चालू करें
- इमरजेंसी एसओएस से जुड़ी कार्रवाइयां शुरू करने के लिए, इनमें से कोई एक विकल्प चुनें:
- कार्रवाइयां शुरू करने के लिए, 'दबाकर रखें' सेटिंग का इस्तेमाल करें चुनें.
- काउंटडाउन के तुरंत बाद कार्रवाइयां शुरू करें चुनें. अगर आपको इस विकल्प के साथ अलार्म की आवाज़ चाहिए, तो अलार्म बजाएं सुविधा चालू करें.
- आपातकालीन सेवाओं के नंबर को सेट अप करने के लिए, शुरू करें पर टैप करें.
- हो गया पर टैप करें.
चुनें कि इमरजेंसी एसओएस की सुविधा कैसे चालू करनी है
इमरजेंसी एसओएस की सुविधा को ऐसे सेट अप किया जा सकता है कि आपातकालीन स्थितियों में ज़रूरी कार्रवाइयां अपने-आप शुरू हो जाएं. इसके अलावा, कार्रवाइयां शुरू होने से पहले, पुष्टि करने का विकल्प भी चुना जा सकता है.
- फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सुरक्षा और आपातकाल से जुड़ी सेवाएं
इमरजेंसी एसओएस पर टैप करें.
- "यह सुविधा कैसे काम करती है" सेक्शन में जाकर, सेटिंग आइकॉन पर टैप करें.
- इमरजेंसी एसओएस की सुविधा को दो तरीकों से सेट अप किया जा सकता है:
- आपातकालीन स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई शुरू होने से पहले, पुष्टि करने का चरण जोड़ने के लिए आपातकालीन स्थिति में कार्रवाइयां शुरू करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए सर्कल को दबाकर रखें पर टैप करें.
- आपातकालीन स्थिति में की जाने वाली कार्रवाइयां, पांच सेकंड के काउंटडाउन के बाद अपने-आप शुरू हो सकें, इसके लिए अपने-आप कार्रवाइयां शुरू करें पर टैप करें.
इमरजेंसी एसओएस की सुविधा बंद करना
- फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सुरक्षा और आपातकाल से जुड़ी सेवाएं
इमरजेंसी एसओएस पर टैप करें.
- "यह सुविधा कैसे काम करती है" सेक्शन में जाकर, सेटिंग आइकॉन पर टैप करें.
- इमरजेंसी एसओएस की सुविधा बंद करें पर टैप करें.
- फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- डिसप्ले पर टैप करें.
- "लॉक स्क्रीन का डिसप्ले" में जाकर, लॉक स्क्रीन
लॉक स्क्रीन पर टेक्स्ट जोड़ें पर टैप करें.
- अपना मैसेज डालें, जैसे कि वह जानकारी जिससे किसी व्यक्ति को आपका खोया हुआ फ़ोन लौटाने में मदद मिले.
- सेव करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: आपदा की चेतावनी, किसी तरह के खतरे की सूचना, और ऐंबर अलर्ट (अगवा बच्चे की तलाश में सहयोग की अपील) जैसी कुछ आपातकालीन सूचनाएं मैनेज करने के लिए, खतरे के बारे में भेजी जाने वाली सूचनाएं पाने की सुविधा का इस्तेमाल करें.
इसमें अलग-अलग तरह की चेतावनियां पाने की सुविधा को चालू या बंद किया जा सकता है और पिछली चेतावनियां देखी जा सकती हैं. साथ ही, आवाज़ और वाइब्रेशन को कंंट्रोल किया जा सकता है.
- फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सूचनाएं
वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट पर टैप करें.
- यह चुनें कि आपको कितनी बार चेतावनियां मिलनी चाहिए और किस सेटिंग को चालू करना है.
हर महीने मिलने वाले टेस्ट अलर्ट कंट्रोल करना
आपके पास, हर महीने मिलने वाले टेस्ट अलर्ट की सेटिंग बदलने का विकल्प है. इसके लिए, "डेवलपर के लिए सेटिंग और टूल" पर जाएं. "डेवलपर के लिए सेटिंग और टूल" की सुविधा चालू करने पर, फ़ोन की दूसरी सेटिंग में बदलाव हो सकते हैं. डेवलपर के लिए सेटिंग और टूल के बारे में ज़्यादा जानें.
- फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- फ़ोन के बारे में जानकारी पर टैप करें.
- बिल्ड नंबर पर सात बार टैप करें.
- डेवलपर के लिए सेटिंग और टूल की सुविधा चालू करने के लिए, अपना पिन, पासवर्ड या पैटर्न डालें.
- फ़ोन के सेटिंग ऐप्लिकेशन में जाकर, सूचनाएं
खतरे की चेतावनी पर टैप करें.
- टेस्ट अलर्ट को चालू या बंद करें.
"डेवलपर के लिए सेटिंग और टूल" को बंद करने के लिए, फ़ोन के सेटिंग ऐप्लिकेशन में सिस्टम डेवलपर के लिए सेटिंग और टूल पर टैप करें.
आपातकालीन स्थिति में मदद पाना
मदद पाने के लिए कॉल करने, जान-पहचान के लोगों को अपनी स्थिति के बारे में जानकारी भेजने, और आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए, इमरजेंसी एसओएस सुविधा का इस्तेमाल करेंअहम जानकारी: आपातकालीन संपर्कों के साथ जगह की रीयल-टाइम जानकारी शेयर करने के लिए, आपके फ़ोन में वाई-फ़ाई या मोबाइल डेटा का होना ज़रूरी है.
आपातकालीन स्थिति में होने पर, अपने फ़ोन का इस्तेमाल इन कार्रवाइयों के लिए किया जा सकता है: मदद पाने के लिए काॅल करना, आपातकालीन संपर्कों के साथ अपनी जगह की जानकारी शेयर करना, और वीडियो रिकॉर्ड करना.
- अपने फ़ोन पर, पावर बटन को पांच या इससे ज़्यादा बार दबाएं.
- आपकी सेटिंग के हिसाब से, लाल गोले के अंदर तीन सेकंड तक दबाकर रखें या आपातकालीन कॉल करने के लिए अपने-आप काउंटडाउन चालू होने का इंतज़ार करें.
- आपातकालीन कॉल करने के बाद, आपातकालीन स्थिति में की जाने वाली अन्य कार्रवाइयां, आपकी सेटिंग के हिसाब से होने लगती हैं.
अहम जानकारी: अगर आपने आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने और वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा चालू की है, तो आपातकालीन सेवाओं के नंबर पर कॉल करने के दौरान ही, ये दोनों कार्रवाइयां अपने-आप शुरू हो जाएंगी. आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड होने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड होने की सुविधा के काम करने का तरीका
आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड होने की सुविधा का इस्तेमाल करते समय, फ़ोन से कई दूसरे काम भी किए जा सकते हैं. जैसे, आपातकालीन संपर्कों के साथ अपनी जगह की जानकारी शेयर करना और स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करके मदद पाना.
अहम जानकारी:
- यह सुविधा आपातकालीन स्थितियों और उनसे जुड़ी घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बनाई गई है, ताकि आपको और बेहतर सुरक्षा मिले.
- हमारी निजता नीति के अलावा, जब हमारे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करके, आपातकालीन स्थिति के दौरान वीडियो और ऑडियो जैसा कॉन्टेंट रिकॉर्ड, अपलोड, और/या शेयर किया जाता है, तो हम यह देख सकते हैं कि ऐप्लिकेशन को किस तरह इस्तेमाल किया जा रहा है और आपातकालीन संपर्कों के साथ क्या शेयर किया जा रहा है. साथ ही, हम यह भी देख सकते हैं कि आपने जो वीडियो लिंक उपलब्ध कराया है उसे कितने लोगों ने देखा और डाउनलोड किया है.
- आपातकालीन स्थितियों में रिकॉर्ड किए गए वीडियो या ऑडियो, आपके आपातकालीन संपर्कों से जुड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं. साथ ही, उन्हें मानसिक तनाव में भी डाल सकते हैं.
- कृपया वीडियो शेयर करने की सुविधा को ध्यान से इस्तेमाल करें. इस सुविधा का इस्तेमाल करते समय, यह पक्का करें कि इससे जुड़े कानून का पूरी तरह से पालन किया जा रहा हो. इसमें राज्य और फ़ेडरल एजेंसियों के वे सभी कानून शामिल हैं जो वीडियो रिकॉर्ड करने या वायरटैप करने (फ़ोन पर बातचीत रिकॉर्ड करना) पर लागू होते हैं.
- इस सुविधा का इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप ऊपर बताई गई बातों से सहमत हैं और आपको वे स्वीकार हैं. हमारे नियमों और शर्तों के बारे में जानें.
कैमरे का इस्तेमाल करने वाला कोई दूसरा ऐप्लिकेशन खोलने पर, आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड होने की सुविधा रुक जाएगी. आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड होने की सुविधा के रुकने पर रिकॉर्डिंग स्क्रीन, स्लेटी दिखने लगती है. आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड होने की सुविधा को फिर से शुरू करने के लिए, Safety ऐप्लिकेशन फिर से खोलें या स्क्रीन पर सबसे ऊपर दी गई सूचना पर टैप करें.
आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड होने की सुविधा से, 45 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड और सेव किया जा सकता है. रिकॉर्डिंग के दौरान हर मिनट में, करीब 10 एमबी की क्वालिटी वाला वीडियो रिकॉर्ड होता है.
अपने-आप शेयर होने की सुविधा के काम करने का तरीका
अपने-आप शेयर होने की सुविधा चालू होने पर, वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद, उसका लिंक आपके आपातकालीन संपर्कों के साथ अपने-आप शेयर हो जाएगा. अगर आपने आपातकालीन संपर्कों को सेट अप नहीं किया है, तो आपका वीडियो किसी के साथ शेयर नहीं किया जाएगा. अगर आपको वीडियो शेयर नहीं करना है, तो रिकॉर्डिंग पूरी होने के 15 सेकंड बाद तक, शेयर करने की सुविधा को रद्द किया जा सकता है.
रिकॉर्ड किया गया वीडियो कितनी जल्दी शेयर होगा, यह आपके इंटरनेट की स्पीड के हिसाब से तय होता है. इसलिए, रिकॉर्डिंग खत्म होने के बाद उसे अपलोड और शेयर होने में कुछ समय लग सकता है. जिन आपातकालीन संपर्कों के साथ वीडियो शेयर किया जाएगा वे आपके वीडियो की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं.
किसी वीडियो के लिए, एक समय पर एक ही लिंक शेयर किया जा सकता है. हर लिंक की समयसीमा सात दिनों की होती है. इसके बाद उसे हटा दिया जाता है. ऐसा आपकी निजता की सुरक्षा के लिए किया जाता है. आपके पास किसी भी समय लिंक को बंद करने का विकल्प है. वीडियो के लिंक की समयसीमा को फिर से सेट करने के लिए, अपने मौजूदा लिंक को बंद कर दें और एक नया लिंक बनाएं.
वीडियो शेयर करने के लिंक को बंद करने के लिए:
- अपने फ़ोन पर, Safety ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, आपकी जानकारी
आपके वीडियो पर टैप करें.
- वीडियो के बगल में, ज़्यादा
शेयर करना बंद करें
शेयर करना बंद करें पर टैप करें.
जानकारी: शेयर करने का लिंक रीफ़्रेश करने के लिए, शेयर करने के लिए लिंक पाएं पर टैप करें.
आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा, निजी तौर पर इस्तेमाल करने के लिए बनाई गई है. इसका मकसद, आपातकालीन स्थितियों में आपके लिए सुरक्षा उपलब्ध कराना है. हालांकि, आपातकालीन स्थिति के दौरान, अगर रिकॉर्डिंग का लिंक बहुत ज़्यादा लोगों के साथ शेयर किया जा रहा है, तो Google शेयर किए गए लिंक को अपने-आप बंद कर देगा.
ऑटो बैकअप की सुविधा के काम करने का तरीका
आपातकालीन स्थिति में की गई रिकॉर्डिंग अपने-आप क्लाउड पर अपलोड हो जाती है. यह सुविधा इसलिए दी गई है, ताकि आपातकालीन स्थिति में अगर आपका फ़ोन खो जाए या टूट जाए, तब भी आपका डेटा सुरक्षित रहे. क्लाउड पर डेटा अपलोड करने के लिए, फ़ोन में इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत होती है. अगर आपके फ़ोन का इंटरनेट प्लान कम डेटा वाला है, तो डेटा अपलोड करने के लिए पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. क्लाउड में सेव की गई, आपातकालीन स्थिति की रिकॉर्डिंग को कभी भी मैनेज किया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन चालू होना चाहिए.
रिकॉर्ड किए गए वीडियो मैनेज करने के लिए:
- अपने फ़ोन पर, Safety ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, आपकी जानकारी
आपके वीडियो पर टैप करें.
- वीडियो के बगल में, ज़्यादा
शेयर करें या मिटाएं पर टैप करें.
सलाह: अगर किसी वीडियो को मिटाया जाता है, तो उसे आपके Google खाते से हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा. साथ ही, उस वीडियो को वापस नहीं लाया जा सकेगा.
अगर आपने अनजाने में आपातकालीन नंबर पर कॉल कर दिया है, तो उसे न काटें. आपातकालीन ऑपरेटर को बताएं कि यह कॉल अनजाने में लग गया था और आपको मदद की ज़रूरत नहीं है.
- लॉक स्क्रीन पर, ऊपर की तरफ़ स्वाइप करें.
- आपातकालीन
आपातकालीन जानकारी देखें पर टैप करें.
आपातकालीन नंबरों जैसे कि अमेरिका में 911 या यूरोप में 112, पर आपके कॉल या मैसेज करने के बाद, आपके फ़ोन की जगह की जानकारी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए आने वाले व्यक्ति को भेजी जा सकती है. इससे आप तक जल्द से जल्द पहुंचने में मदद मिलती है.
अगर आपके देश/इलाके में और मोबाइल नेटवर्क पर, Android की 'मुसीबत के समय जगह बताने वाली सेवा' (ईएलएस) उपलब्ध है, तो आपका फ़ोन इस सेवा का इस्तेमाल करके, अपने-आप आपकी जगह की जानकारी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए सबसे पहले आने वाले व्यक्ति को भेज देगा. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि आपके मोबाइल पर ईएलएस की सुविधा चालू हो. इस सुविधा के बंद होने पर भी, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी आपके डिवाइस की जगह की जानकारी भेज सकती है. हालांकि, ऐसा तब होता है, जब आपने आपातकालीन नंबर पर कॉल या मैसेज किया हो.
रोमिंग के दौरान आपातकालीन कॉल करने पर, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी, आपातकालीन स्थिति में मदद करने वाली सेवाओं को आपके फ़ोन की जगह की जानकारी भेजने के लिए अतिरिक्त शुल्क ले सकती है.
मुसीबत के समय जगह बताने वाली सेवा चालू या बंद करना
- फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- इसके बाद, जगह
जगह की जानकारी
मुसीबत के समय जगह बताने वाली सेवा या मुसीबत के समय जगह बताने वाली Google की सेवा पर टैप करें.
- मुसीबत के समय जगह बताने वाली सेवा या मुसीबत के समय जगह बताने वाली Google की सेवा को चालू या बंद करें.
मुसीबत के समय जगह बताने वाली सेवा के काम करने का तरीका
आपका फ़ोन मुसीबत के समय जगह बताने वाली सेवा (ईएलएस) का इस्तेमाल तब ही करता है, जब किसी आपातकालीन नंबर पर कॉल या मैसेज किया जाता है.
अगर आपके फ़ोन पर ईएलएस की सुविधा चालू है, तो यह सुविधा Google लोकेशन सर्विस और दूसरी जानकारी का इस्तेमाल कर सकती है. ऐसा आपातकालीन कॉल के दौरान, आपके फ़ोन की जगह की सबसे सटीक जानकारी का पता लगाने के लिए किया जाता है. ईएलएस से कुछ और जानकारी भी भेजी जा सकती है. जैसे, आपके डिवाइस पर कौनसी भाषा सेट अप की गई है.
आपका फ़ोन, जगह की जानकारी का पता लगाने और आपकी मदद करने के लिए, आपातकालीन स्थिति में मदद करने वाली सेवाओं को यह डेटा उपलब्ध कराता है. आपातकालीन स्थिति में मदद करने वाली सेवाओं को यह डेटा, Google के बजाय सीधे आपके फ़ोन से मिलता है.
ईएलएस की सुविधा चालू होने पर आपातकालीन कॉल या मैसेज करने के बाद, आपका फ़ोन Google Play Services की मदद से आंकड़े, गड़बड़ी की जानकारी, और इस्तेमाल से जुड़ा डेटा Google को भेजता है. Google, इस जानकारी का इस्तेमाल यह पता लगाने के लिए करता है कि ईएलएस की सुविधा कैसा काम कर रही है. Google को ऐसी कोई भी जानकारी नहीं मिलती जिससे आपकी पहचान की जा सके. साथ ही, इसमें आपकी जगह की जानकारी भी शामिल नहीं होती.
ईएलएस की मदद से अपनी जगह की जानकारी शेयर करने की प्रोसेस, Google Maps की प्रोसेस से अलग है. Google Maps की मदद से, जगह की जानकारी शेयर करने के बारे में ज़्यादा जानें.
अहम जानकारी:
- निगरानी में रखे गए जिन उपयोगकर्ताओं की उम्र सहमति देने की मान्य उम्र से कम है उनके लिए, आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.
- निगरानी में रखे गए जिन उपयोगकर्ताओं की उम्र सहमति देने की मान्य उम्र से ज़्यादा है उनके लिए, आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा सिर्फ़ फ़ोन पर उपलब्ध है.
आपातकालीन संपर्कों को अपनी मौजूदा जगह की जानकारी शेयर की जा सकती है. इससे उन्हें आपकी मौजूदा जगह की जानकारी और आपके डिवाइस के बैटरी लेवल से जुड़े अपडेट मिलते रहेंगे. इसके लिए, आपको Personal Safety ऐप्लिकेशन को, अपनी जगह की जानकारी ऐक्सेस करने की अनुमति देनी होगी.
आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा इस्तेमाल करने के लिए, ये बातें ज़रूरी हैं:
- आपके पास कम से कम एक आपातकालीन संपर्क होना चाहिए
- जगह की जानकारी शेयर करने की सेटिंग और इंटरनेट कनेक्शन चालू होना चाहिए
आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा चालू करना
- अपने फ़ोन पर, Safety ऐप्लिकेशन
खोलें.
- आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करें पर टैप करें.
- चुनें कि आपको अपनी जगह की रीयल-टाइम जानकारी किसके साथ शेयर करनी है.
- एक मैसेज भी जोड़ा जा सकता है. हालांकि, यह ज़रूरी नहीं है.
- शेयर करें पर टैप करें
- "आपातकाल में शेयर करना" सुविधा के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, सूचना वाले बैनर पर टैप करें.
अहम जानकारी: अगर आपके देश या इलाके में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो Safety ऐप्लिकेशन में आपको एक मैसेज दिखेगा.
आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा बंद करना
- अपने फ़ोन पर, Safety ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा
रोकें
शेयर करना बंद करें पर टैप करें.
- आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा को बंद करने की वजह बताने के लिए, एक नोट जोड़ा जा सकता है.
सलाह: आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा, 24 घंटे बाद अपने-आप बंद हो जाएगी.
आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सेटिंग मैनेज करना
- अपने डिवाइस पर Safety ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सुरक्षा और आपातकाल से जुड़ी सेवाएं > आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा पर टैप करें.
- स्क्रीन पर सबसे नीचे तक स्क्रोल करें और सेटिंग पर टैप करें.
- किसी आपातकालीन स्थिति में आपातकालीन संपर्कों के साथ जो जानकारी शेयर करनी है उसे चुनें.
- एक से ज़्यादा डिवाइसों से जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा को चालू या बंद करें.
अहम जानकारी: एक से ज़्यादा डिवाइसों से जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा चालू करने पर, जब एक डिवाइस आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर नहीं कर सकेगा, तो दूसरे डिवाइस की जगह की जानकारी को बैकअप के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा.
अहम जानकारी:
- निगरानी में रखे गए जिन उपयोगकर्ताओं की उम्र सहमति देने की मान्य उम्र से कम है उनके लिए, सुरक्षा जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है.
- निगरानी में रखे गए जिन उपयोगकर्ताओं की उम्र सहमति देने की मान्य उम्र से ज़्यादा है उनके लिए, सुरक्षा जांच की सुविधा सिर्फ़ फ़ोन पर उपलब्ध है.
अगर आपको चाहिए कि आपका फ़ोन आपकी खैरियत का पता लगाता रहे और कुछ भी गलत होने पर आपके आपातकालीन संपर्कों को इसकी जानकारी दे, तो इसके लिए सुरक्षा जांच शेड्यूल की जा सकती है. उदाहरण के लिए, किसी अनजान इलाके से गुज़रते समय या किसी पार्टी में जाने पर. इसके लिए आपको Safety ऐप्लिकेशन को "इस्तेमाल करते समय" जगह की जानकारी ऐक्सेस करने की अनुमति देनी होगी.
- अपने फ़ोन पर, Safety ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सुरक्षा जांच पर टैप करें.
- अपनी वजह और सुरक्षा जांच की अवधि चुनें.
- सुरक्षा जांच की सुविधा को 24 घंटे तक, किसी भी अवधि में सेट किया जा सकता है.
- आगे बढ़ें पर टैप करें.
- अपने संपर्कों को चुनें.
- शुरू करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: अगर आपने आपातकालीन संपर्कों को सूचनाएं भेजने की सुविधा चालू की है, तो सुरक्षा जांच शेड्यूल किए जाने और उसके खत्म होने पर उन्हें सूचना दी जाएगी.
सुरक्षा जांच का समय बढ़ाना
अहम जानकारी:
- चल रही सुरक्षा जांच की अवधि, शुरू होने के समय से 24 घंटे से ज़्यादा नहीं हो सकती.
- सुरक्षा जांच के लिए समय जोड़ने से पहले, आपको अपनी पहचान की पुष्टि करनी होगी.
अगर आपको चेक इन का समय, पहले से तय किए गए समय से बाद का रखना है, तो चेक-इन करने से पहले और उसके समय, सुरक्षा जांच की अवधि बढ़ाई जा सकती है. अगर समय जोड़ा जाता है, तो सुरक्षा जांच के अपडेट आपके चुने गए समय तक जारी रहेंगे.
समय जोड़ने के लिए:
- Personal Safety ऐप्लिकेशन में:
सुरक्षा जांच की सुविधा चालू होने पर, Personal Safety ऐप्लिकेशन में समय जोड़ा जा सकता है.- अपने फ़ोन या स्मार्टवॉच पर, Safety
खोलें.
- सुरक्षा जांच
समय जोड़ें पर टैप करें.
- चुनें कि आपको कितने समय में चेक इन करना है.
- अपने फ़ोन या स्मार्टवॉच पर, Safety
- चेक इन करने के दौरान:
- अपने फ़ोन या स्मार्टवॉच पर, Safety
खोलें.
- सुरक्षा जांच पर टैप करें.
- चेक-इन स्क्रीन पर, बचे हुए समय के नीचे, समय जोड़ें पर टैप करें.
- अपने फ़ोन या स्मार्टवॉच पर, Safety
- सुरक्षा जांच की सूचना से:
- अपने फ़ोन पर सूचना खोलें.
- “Personal Safety” सूचना पर, समय जोड़ें पर टैप करें.
खुद के सुरक्षित होने की पुष्टि करना
जब आपकी सुरक्षा की जांच करने का समय होगा, तो आपातकालीन संपर्कों के साथ जगह की जानकारी शेयर करने से पहले, आपको 60 सेकंड के लिए एक सूचना मिलेगी. अगर आपने खुद के सुरक्षित होने की पुष्टि कर दी, तो जानकारी शेयर नहीं की जाएगी. सूचना पर क्लिक या टैप करके, 'सुरक्षा जांच' को किसी भी समय रोका जा सकता है. अगर आपने 60 सेकंड में कोई विकल्प नहीं चुना, तो जानकारी शेयर करने का काम अपने-आप शुरू हो जाएगा.
- सूचना मिलने पर इनमें कोई एक विकल्प चुनें:
- मैं ठीक हूं
- अभी शेयर करें
- 112 पर कॉल करें
- अगर आपका फ़ोन लॉक है, तो आपको उसे अनलॉक करना पड़ सकता है.
अगर आपका फ़ोन बंद हो जाता है या सिग्नल चला जाता है, तब भी सुरक्षा जांच चलती रहेगी. साथ ही, शेड्यूल किए गए चेक-इन समय पर, आपातकालीन संपर्कों के साथ फ़ोन की आखिरी जगह की जानकारी शेयर होने लगेगी.
अगर आपातकालीन संपर्कों को सूचनाएं भेजने की सुविधा चालू है, तो सुरक्षा जांच शुरू होने पर, उन्हें आपके नाम का एक मैसेज मिलेगा. इस मैसेज में आपकी सुरक्षा जांच पर लगने वाले समय की जानकारी होगी. साथ ही, अगर आपने कोई जानकारी दी है, तो वह भी भेजी जाएगी.
बाद में, मैन्युअल तरीके से आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने पर, Google आपके आपातकालीन संपर्कों के साथ Google Maps का एक लिंक शेयर करेगा. इसमें, फ़ोन की बची हुई बैटरी और आपकी जगह की रीयल-टाइम जानकारी दी जाएगी. ऐसा तब भी होगा, जब फ़ोन आपकी सुरक्षा जांच करे और आप खुद के सुरक्षित होने की पुष्टि न कर पाएं.
आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा और सुरक्षा जांच की सुविधा तब बंद हो जाएंगी, जब इन्हें खुद बंद किया जाएगा या जब अपने सुरक्षित होने की पुष्टि की जाएगी. इन सुविधाओं के बंद होने पर, Google आपके संपर्कों को एक और मैसेज भेजकर इनके बंद होने की जानकारी देता है.
आपातकालीन सेवाओं को जानकारी भेजने के लिए, Personal Safety ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें.
अपने फ़ोन पर:- Personal Safety ऐप्लिकेशन खोलें.
- आपकी जानकारी
आपातकालीन जानकारी का ऐक्सेस
आपातकालीन कॉल के दौरान शेयर करें पर टैप करें.
मुसीबत की चेतावनी की सुविधा सभी देशों और भाषाओं में उपलब्ध है. अगर आपके डिवाइस की भाषा, स्थानीय भाषा के बजाय किसी दूसरी भाषा में सेट है, तो चेतावनी आपके डिवाइस की भाषा के बजाय, स्थानीय भाषा में दिखती है.
मुसीबत की चेतावनी पाने की सुविधा को चालू या बंद करना
मुसीबत की चेतावनी देने की सुविधा, डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है. इस सुविधा की सेटिंग को बदलने के लिए:
- अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सुरक्षा और आपातकाल से जुड़ी सेवाएं
मुसीबत की चेतावनी पर टैप करें.
- मुसीबत की चेतावनी पाने की सुविधा को चालू या बंद करें.
जानें कि Google, मुसीबत की चेतावनियां कब भेजता है
Google, सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध जानकारी, सूचनाओं के पब्लिश किए गए फ़ीड, और अपने कलेक्शन का इस्तेमाल करके सूचनाएं भेज सकता है. अगर आपके इलाके में किसी मुसीबत के बारे में पता चलता है, तो Google आपको इसकी सूचना देगा. Google कई बातों के आधार पर मुसीबत की चेतावनी देता है. जैसे, उस इलाके में इंटरनेट की कनेक्टिविटी, सरकारों और अन्य आधिकारिक संगठनों से मिलने वाली आधिकारिक जानकारी, और इन मुसीबतों का असल में क्या असर पड़ा है. चेतावनियां, आम तौर पर मुसीबत वाले इलाके की मुख्य भाषाओं और अंग्रेज़ी में उपलब्ध होती हैं. अगर स्थानीय जगह के मुताबिक से बनाए गए कॉन्टेंट के लिए कोई मैच उपलब्ध है, तो अलर्ट आपके डिवाइस पर उपलब्ध भाषा में दिखेगा. मुसीबत की चेतावनी पाने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
जानें कि निगरानी में रखे गए उपयोगकर्ता, Personal Safety ऐप्लिकेशन में क्या-क्या कर सकते हैं
अहम जानकारी: उम्र से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले सामान्य Google खातों के लिए, Safety ऐप्लिकेशन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
सामान्य Google खातों के मुकाबले, निगरानी में रखे गए खातों के लिए कुछ ही सुविधाएं उपलब्ध हैं.
- निगरानी में रखे गए सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध सुविधाएं:
- इमरजेंसी एसओएस
- आपातकालीन स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड होने की सुविधा
- कार हादसे का पता चलने की सुविधा
- स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सेव करने की सुविधा
- आपातकालीन संपर्कों को सूचना भेजने की सुविधा
- निगरानी में रखे गए जो उपयोगकर्ता उम्र से जुड़ी शर्त पूरी करते हैं उनके लिए उपलब्ध सुविधाएं:
- आपातकालीन स्थिति में जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा
- सुरक्षा जांच की सुविधा
अपने इलाके के भूकंपों के बारे में जानकारी पाना
फ़ोन आपके इलाके में आने वाले भूकंपों का पता लगा सकता है. आस-पास आए भूकंपों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Google Search खोलें और "[आपके शहर या इलाके का नाम] में भूकंप" खोजें.
फ़ोन पर भूकंप की जानकारी का पता लगाने वाली सुविधा को बंद करने के लिए, फ़ोन पर Google से जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग बंद कर दें.
अहम जानकारी:
- भूकंप की चेतावनी देने वाली सुविधा, सभी इलाकों के लिए उपलब्ध नहीं है.
- हर भूकंप का पता नहीं लगाया जा सकता.
- भूकंप की तीव्रता और झटकों के अनुमान में गड़बड़ियां हो सकती हैं.
- भूकंप आने से पहले, इसके दौरान या खत्म होने के बाद, आपको इसके बारे में चेतावनी मिल सकती है.
ShakeAlert
भूकंप की चेतावनी देने वाला Android का सिस्टम
ऐसी स्थिति जब भूकंप दूसरे इलाकों में भी आया हो:
- चाहे भूकंप किसी भी इलाके में आया हो, आपके Android डिवाइस पर चेतावनियां सिर्फ़ उस सिस्टम से मिलेंगी जिसे आपके इलाके के लिए चेतावनी देने की अनुमति मिली है.
- चेतावनियां उस इलाके में भूकंप का पता लगाने वाले सिस्टम से मिलेंगी.
|
|
खतरे की चेतावनी और इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम से मिली चेतावनी, स्क्रीन के सबसे ऊपर दिखती हैं.
अगर किसी इलाके में भयंकर तूफ़ान की चेतावनी, खतरे की चेतावनी या इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम से मिली चेतावनी के तौर पर मिलती है, तो उसे भूकंप जैसी सभी अन्य चेतावनियों के ऊपर दिखाया जाएगा.
इन चेतावनियों को दिखाने की प्राथमिकता का क्रम यहां दिया गया है:
- खतरे की चेतावनी या इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम से मिली चेतावनी: हमेशा सबसे ऊपर
- भूकंप की चेतावनियां: इसके बाद
- ऐप्लिकेशन की सूचनाएं: आखिर में
- फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति
भूकंप की चेतावनी पर टैप करें.
- सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति के न दिखने पर, जगह
बेहतर सेटिंग
भूकंप की चेतावनी पर टैप करें.
- सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति के न दिखने पर, जगह
- भूकंप की चेतावनी पाने की सुविधा को चालू या बंद करें.