- इस सुविधा को पहले आस-पास शेयर करने की सुविधा के नाम से जाना जाता था. अगर आपको अब भी कुछ डिवाइसों पर आस-पास शेयर करने की सुविधा दिखती है, तो भी यह सुविधा काम करेगी.
- Android 10 और One यूज़र इंटरफ़ेस 2.1 या इसके बाद के वर्शन वाले Galaxy डिवाइस के लिए, सेटिंग और सुविधाएं अलग-अलग हो सकती हैं. Galaxy डिवाइसों पर क्विक शेयर की सुविधा के बारे में जानें.
- Quick Share for Windows ऐप्लिकेशन के ज़रिए क्विक शेयर की सुविधा, Android 6 या इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों, Chromebook, और कुछ चुनिंदा Windows पीसी पर उपलब्ध है.
Android डिवाइस पर क्विक शेयर की सुविधा ढूंढना
'शेयर करें' मेन्यू से- वह कॉन्टेंट खोलें जिसे शेयर करना है.
- शेयर करें
क्विक शेयर
पर टैप करें.
- क्विक सेटिंग खोलने के लिए, अपने डिवाइस पर नीचे की ओर स्वाइप करें.
- क्विक सेटिंग मेन्यू में, स्क्रोल करके क्विक शेयर टाइल ढूंढें.
- क्विक शेयर
पर टैप करें.
- अगर यहां क्विक शेयर
मौजूद नहीं है, तो:
- बदलाव करें
पर टैप करें.
- “क्विक सेटिंग” में जाकर, क्विक शेयर
पर टैप करें.
- बदलाव करें
- अगर यहां क्विक शेयर
- अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सेटिंग ऐप्लिकेशन के खोज बार में,
क्विक शेयरटाइप करें. - क्विक शेयर पेज पर, पाएं या भेजें पर टैप करें.
अपने Android डिवाइस पर कॉन्टेंट भेजना
क्विक शेयर की सुविधा से, आस-पास मौजूद अन्य डिवाइसों के साथ कॉन्टेंट शेयर किया जा सकता है.
अहम जानकारी: पक्का करें कि आपको जिस डिवाइस के साथ फ़ाइल शेयर करनी है वह आस-पास हो.
- 'क्विक शेयर' पेज पर, वह कॉन्टेंट चुनें जिसे शेयर करना है.
- उस डिवाइस पर टैप करें जिसके साथ आपको फ़ाइल शेयर करनी है.
- अगर आपको दूसरा डिवाइस नहीं मिल रहा है, तो पक्का करें कि 'क्विक शेयर' पेज पर, वह “पाएं” मोड में हो.
- जब तक दूसरे डिवाइस से फ़ाइलें शेयर करने का आपका अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक इंतज़ार करें.
- पक्का करें कि दूसरे डिवाइस की स्क्रीन अनलॉक हो.
- ट्रांसफ़र की प्रोसेस को रद्द करने के लिए, उसी डिवाइस को फिर से चुनें.
- ट्रांसफ़र के दौरान:
- आप स्क्रीन से बाहर निकल सकते हैं और ट्रांसफ़र जारी रहेगा.
- भेजने वाली स्क्रीन से बाहर निकलने पर, आपको सूचना ट्रे में एक सूचना मिलेगी उस सूचना से, ट्रांसफ़र की स्थिति देखी जा सकती है या उसे रद्द किया जा सकता है. इसके अलावा, ट्रांसफ़र स्क्रीन पर वापस भी जाया जा सकता है.
- एक से ज़्यादा रिसीवर चुनने के लिए, एक से ज़्यादा डिवाइस पर टैप करें.
- तकनीकी सीमाओं की वजह से, एक साथ शेयर करने की सुविधा सिर्फ़ चुनिंदा डिवाइस मॉडल पर काम करती है.
- दूसरे मामलों में, ट्रांसफ़र के अनुरोध एक क्रम में होंगे और बाद में चुने गए डिवाइसों को आपका अनुरोध तब मिलेगा, जब आपके पिछले ट्रांसफ़र पूरे हो जाएंगे.
अहम जानकारी:
- Android 13 और इसके बाद के वर्शन पर काम करने वाले चुनिंदा डिवाइसों पर, क्विक शेयर की सुविधा से क्लिपबोर्ड पर मौजूद कॉन्टेंट भी शेयर किया जा सकता है.
- कुछ कॉपी करने के बाद, आपको स्क्रीन पर सबसे नीचे पुष्टि करने वाला पॉप-अप दिखेगा.
- डिवाइस
पर टैप करें
- वह डिवाइस चुनें जिसके साथ कॉन्टेंट शेयर करना है.
- डिवाइस
आपको जिस डिवाइस के साथ कॉन्टेंट शेयर करना है वह सूची में नहीं दिख रहा है, तो क्यूआर कोड की मदद से भी कॉन्टेंट शेयर किया जा सकता है.
- क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए, क्विक शेयर पेज पर, क्यूआर कोड का इस्तेमाल करें
पर टैप करें.
- आस-पास मौजूद Android डिवाइसों से क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है, ताकि कनेक्ट किया जा सके और कॉन्टेंट पाया जा सके.
AirDrop के साथ क्विक शेयर की सुविधा वाले डिवाइसों के लिए
iPhone, iPad या macOS डिवाइस पर फ़ाइलें भेजने के लिए, क्विक शेयर की सुविधा का इस्तेमाल इन डिवाइसों पर किया जा सकता है:
- Pixel 8a या इसके बाद के वर्शन वाले फ़ोन पर.
- Samsung, Oppo, OnePlus, और Vivo के कुछ डिवाइसों पर.
- iPhone, iPad या macOS का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति से अपने डिवाइस की AirDrop की सेटिंग खोलने के लिए कहें.
- इसके बाद, Everyone for 10 minutes को चुनने के लिए कहें.
- अपने डिवाइस पर वह कॉन्टेंट खोलें जिसे शेयर करना है.
- शेयर करें
क्विक शेयर पर टैप करें.
- आस-पास मौजूद डिवाइसों की सूची में से iPhone, iPad या macOS डिवाइस चुनें.
- फ़ाइल पाने वाला व्यक्ति जब तक अपने iPhone, iPad या macOS डिवाइस पर AirDrop की सूचना के ज़रिए अनुरोध स्वीकार नहीं करता, तब तक इंतज़ार करें.
iPhone, iPad, और macOS डिवाइसों के लिए, iPhone, iPad या macOS डिवाइस पर कॉन्टेंट पाने का तरीका जानें.
अहम जानकारी: क्विक शेयर की क्रॉस-प्लैटफ़ॉर्म शेयरिंग की सुविधा में, सुरक्षा और निजता के लिए पहले से उपाय मौजूद हैं. साथ ही, इसकी स्वतंत्र रूप से जांच की गई है. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया Google की सुरक्षा ब्लॉग पोस्ट देखें.
अहम जानकारी: अगर आपका वाई-फ़ाई डिसकनेक्ट हो जाता है, तो क्विक शेयर पेज से बाहर आने पर यह अपने-आप फिर से कनेक्ट हो जाएगा.
उन डिवाइसों के लिए जिनमें AirDrop के साथ क्विक शेयर की सुविधा काम नहीं करती
क्यूआर कोड की मदद से, iPhone, iPad या macOS डिवाइस पर कॉन्टेंट भेजा जा सकता है. आपकी फ़ाइलें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की मदद से सुरक्षित रहती हैं. साथ ही, ये Google के सर्वर पर 24 घंटे तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहती हैं. ट्रांसफ़र करने के लिए, दोनों डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट होने चाहिए.
अहम जानकारी:
- वाई-फ़ाई का इस्तेमाल न करने पर, डेटा के लिए शुल्क लागू हो सकते हैं. "क्विक शेयर की सेटिंग" में, "मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करें" में जाकर इसे मैनेज किया जा सकता है.
- हर 24 घंटे में, iPhone, iPad या macOS डिवाइस पर 10 जीबी तक फ़ाइलें शेयर की जा सकती हैं.
- शेयर करने के एक सेशन में, ज़्यादा से ज़्यादा 1,000 फ़ाइलें शेयर की जा सकती हैं.
- एक बार में, ज़्यादा से ज़्यादा 20 iPhone, iPad या macOS डिवाइसों को फ़ाइलें शेयर की जा सकती हैं.
- 'शेयर करें' मेन्यू, क्विक सेटिंग या डिवाइस की सेटिंग में जाकर, क्विक शेयर पेज खोलें.
- क्यूआर कोड का इस्तेमाल करें पर टैप करें.
- iPhone, iPad या macOS डिवाइस से, क्यूआर कोड को स्कैन करें. इससे डिवाइस के डिफ़ॉल्ट वेब ब्राउज़र में फ़ाइलें डाउनलोड करने के लिए, सुरक्षित लिंक खुल जाएगा.
- शेयर की जाने वाली फ़ाइलों को पूरी तरह से एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित किया जाता है. साथ ही, उन्हें Google के सर्वर पर अपलोड किया जाता है. इससे आपके निजी Google Drive खाते का स्टोरेज इस्तेमाल नहीं होता.
- क्विक शेयर के वेबपेज पर, फ़ाइल ट्रांसफ़र की प्रोसेस अपने-आप शुरू हो जाती है.
- फ़ाइलें ट्रांसफ़र हो जाने के बाद, iOS उपयोगकर्ता उन्हें अब अपने डिवाइस पर सेव कर सकता है.
- फ़ाइलें 24 घंटे तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहती हैं.
- ट्रांसफ़र की प्रोसेस रद्द करने के लिए, उसी डिवाइस पर फिर से टैप करें.
अपने Android डिवाइस पर कॉन्टेंट पाना
क्विक शेयर की सुविधा से, आस-पास मौजूद अन्य डिवाइसों से कॉन्टेंट पाया जा सकता है. इस सुविधा से पाया गया कॉन्टेंट, आपके डिवाइस पर डिफ़ॉल्ट रूप से मौजूद Files ऐप्लिकेशन में देखा और ऐक्सेस किया जा सकता है. इसके लिए, Files ऐप्लिकेशन > डाउनलोड > क्विक शेयर फ़ोल्डर पर जाएं.
क्विक शेयर की सुविधा से कॉन्टेंट पानाअहम जानकारी:
- एक ही Google खाते का इस्तेमाल करने वाले अपने डिवाइसों के बीच कॉन्टेंट शेयर करने पर, कॉन्टेंट पाने वाला डिवाइस, ट्रांसफ़र के अनुरोध को अपने-आप स्वीकार कर लेता है.
- अगर अपने डिवाइस के क्लिपबोर्ड पर मौजूद कॉन्टेंट शेयर किया जाता है, तो कॉन्टेंट पाने वाले डिवाइस पर वह कॉन्टेंट अपने-आप कॉपी हो जाता है.
- पक्का करें कि दोनों डिवाइसों पर ब्लूटूथ
चालू हो.
- किसी दूसरे व्यक्ति से कॉन्टेंट पाने के लिए, पक्का करें कि आपकी स्क्रीन अनलॉक हो.
- अगर आपको किसी iPhone, iPad या macOS डिवाइस से कॉन्टेंट पाना है और आपके पास Pixel 9 या इसके बाद का कोई मॉडल है (Pixel 9a को छोड़कर), तो क्विक शेयर की सेटिंग में जाकर, अपनी डिवाइस की 'किसको दिखे' सेटिंग को 10 मिनट के लिए सभी लोग पर सेट करें. इसके अलावा, क्विक शेयर पेज पर जाकर पाएं मोड भी चालू किया जा सकता है.
- अहम जानकारी: अगर आपका वाई-फ़ाई डिसकनेक्ट हो जाता है, तो क्विक शेयर पेज से बाहर निकलने पर यह अपने-आप फिर से कनेक्ट हो जाएगा.
- 'क्विक शेयर' पेज पर, पक्का करें कि यह “पाएं” मोड में हो.
- जब आपका डिवाइस “पाएं” मोड में होता है, तब उस स्क्रीन पर होने के दौरान, आपके डिवाइस का नाम, आस-पास मौजूद सभी लोगों को दिखेगा. आस-पास मौजूद लोगों को अपने डिवाइस का नाम दिखने से रोकने के लिए, “पाएं” मोड से बाहर निकलें.
- एक पॉप-अप नोटिफ़िकेशन का इंतज़ार करें, जो आपको बताता है कि कौन शेयर करने का प्रयास कर रहा है और वह आपके साथ क्या सामग्री शेयर करना चाहता है.
- स्वीकार करें या अस्वीकार करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: दोनों डिवाइसों पर, वाई-फ़ाई और ब्लूटूथ
चालू करना न भूलें.
क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए:
कैमरा ऐप्लिकेशन से
- अपने डिवाइस पर कैमरा ऐप्लिकेशन खोलें.
- डिफ़ॉल्ट फ़ोटो मोड में, कैमरे को क्यूआर कोड पर फ़ोकस करें.
- इसके बाद, जो यूआरएल दिखेगा उस पर टैप करें.
अहम जानकारी: डिफ़ॉल्ट कैमरा ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा की उपलब्धता, डिवाइस मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होती है. अगर यह तरीका आपके डिवाइस पर काम नहीं करता है, तो क्विक सेटिंग में जाकर क्यूआर कोड स्कैनर का इस्तेमाल करें. Camera from Google से क्यूआर कोड स्कैन करने का तरीका जानें.
क्विक सेटिंग से
- अपने डिवाइस की क्विक सेटिंग खोलें.
- क्यूआर कोड स्कैन करें
को ढूंढें और उस पर टैप करें.
अहम जानकारी:
- फ़ाइल भेजने वाले डिवाइस पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करके आपका डिवाइस, कॉन्टेंट पाने के लिए अपने-आप उस डिवाइस से कनेक्ट हो जाएगा.
- अगर आपके डिवाइस की क्विक सेटिंग में क्यूआर स्कैनर नहीं है, तो क्विक सेटिंग को पसंद के मुताबिक बनाने का तरीका जानें.
अगर आप कॉन्टेंट शेयर करने या पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कर नहीं पाते, तो यह तरीका अपनाएं:
- पक्का करें कि दोनों डिवाइसों में ब्लूटूथ चालू हो. ब्लूटूथ चालू करने का तरीका जानें.
- दोनों डिवाइस को पास रखें. इनके बीच की दूरी एक फ़ुट (30 सेंटीमीटर) से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए.
- फ़्लाइट मोड चालू करें और फिर बंद करें.
- आपको तब तक इंतज़ार करना होगा, जब तक दूसरे डिवाइस के साथ कोई अन्य डिवाइस फ़ाइलें शेयर कर रहा हो.
- अगर डिवाइस, Android 12 या उससे पहले के वर्शन पर काम करता है, तो देखें कि जगह की जानकारी वाली सुविधा चालू है या नहीं. जगह की सेटिंग चालू करने का तरीका जानें.
- डिवाइस को बंद करके, फिर से चालू करें.
iPhone, iPad या macOS डिवाइस पर कॉन्टेंट पाना
AirDrop के साथ क्विक शेयर की सुविधा वाले डिवाइसों के लिएअगर आपको Pixel 9 और उसके बाद वाले मॉडल (Pixel 9a को छोड़कर) या Samsung, Oppo, OnePlus, और Vivo के कुछ डिवाइसों के साथ शेयर करना है, तो:
- अपने iPhone, iPad या macOS डिवाइस पर, AirDrop की विज़िबिलिटी को “Everyone for 10 Minutes” पर सेट करें.
- AirDrop की सूचना पर जाकर, Accept पर टैप या क्लिक करें.
- अपने डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करें.
- जब आपसे कहा जाए, तब Android डिवाइस पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए, कैमरा ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें.
- Google का वेब पेज खोलने के लिए, अपनी स्क्रीन पर मौजूद लिंक पर टैप करें. फ़ाइल शेयर करने की प्रोसेस अपने-आप शुरू हो जाती है.
- फ़ाइलें एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) रहती हैं और 24 घंटे तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहती हैं.
- ट्रांसफ़र की प्रोसेस किसी भी समय रद्द की जा सकती है.
- इस लिंक को अन्य लोगों के साथ शेयर नहीं किया जा सकता.
अपनी फ़ाइलें सेव करने के लिए:
- इमेज को iOS Photos ऐप्लिकेशन में और दस्तावेज़ों को iOS Files ऐप्लिकेशन में सेव करने के लिए, Save या Share को चुनें.
- फ़ाइलों को अपने ब्राउज़र के डाउनलोड फ़ोल्डर में सेव करने के लिए, Download को चुनें.
- कुछ फ़ाइलें ZIP फ़ाइल के तौर पर डाउनलोड हो सकती हैं. इसे खोलने के लिए, .zip फ़ाइल चुनें.
- वीडियो फ़ाइलों को सिर्फ़ डाउनलोड किया जा सकता है. इन्हें सेव या शेयर नहीं किया जा सकता.
क्विक शेयर की 'किसको दिखे' सेटिंग में बदलाव करना
- अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सेटिंग ऐप्लिकेशन के खोज बार में, क्विक शेयर टाइप करें.
- 'आपके साथ कौन फ़ाइलें शेयर कर सकता है' पर टैप करें.
- इनमें से चुनें:
- आपके डिवाइस: अगर स्क्रीन बंद है, तब भी आपका डिवाइस उसी Google खाते से जुड़े आपके दूसरे डिवाइसों पर दिखेगा.
- संपर्क: स्क्रीन के चालू और अनलॉक होने पर, डिवाइस आपके आस-पास मौजूद संपर्कों को दिखता है.
- सभी लोग 10 मिनट के लिए: आपकी निजता की सुरक्षा के लिए, यह सेटिंग 10 मिनट बाद अपने-आप पिछले चुने गए विकल्प पर स्विच हो जाएगी.