Android पर ऐप्लिकेशन ढूंढना, खोलना, और बंद करना

आपको कुछ ऐप्लिकेशन होम स्क्रीन पर दिखेंगे. साथ ही, 'सभी ऐप्लिकेशन' में आपको डिवाइस में मौजूद अन्य सभी ऐप्लिकेशन दिखेंगे. आपके पास कई ऐप्लिकेशन खोलने, एक ऐप्लिकेशन से दूसरे पर जाने, और एक ही समय पर दो ऐप्लिकेशन ढूंढने का विकल्प होता है. सिलसिलेवार निर्देशों वाले ट्यूटोरियल की मदद से, ऐप्लिकेशन ढूंढने और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने का तरीका जानें.

अहम जानकारी: इनमें से कुछ चरण, सिर्फ़ Android 14 और इसके बाद के वर्शन पर काम करते हैं. Android वर्शन को अपडेट करने का तरीका जानें.

ऐप्लिकेशन ढूंढना और खोलना

कोई भी स्क्रीन खुली होने पर ऐप्लिकेशन खोलना

  1. स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से से ऊपर की ओर स्वाइप करें. सभी ऐप्लिकेशन ऐप्लिकेशन मेन्यू दिखने पर, उस पर टैप करें.
  2. उस ऐप्लिकेशन पर टैप करें जिसे आप खोलना चाहते हैं.

सलाह: अगर आप काम करने की जगह या स्कूल के लिए Google खाता इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको अपने ऐप्लिकेशन "काम करने की जगह" टैब में मिलेंगे.

शॉर्टकट से ऐप्लिकेशन खोलना

  1. ऐप्लिकेशन के आइकॉन को दबाकर रखें.
  2. अगर आपके पास कई विकल्प हैं, तो उनमें से कोई एक विकल्प चुनें.
हाल ही में इस्तेमाल किए गए ऐप्लिकेशन के बीच स्विच करना
  1. नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करते हुए स्क्रीन को दबाकर रखें और फिर छोड़ दें. 
    • अगर Android Go पर तीन बटन वाले नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो हाल ही में इस्तेमाल किए गए ऐप्लिकेशन पर टैप करें.
  2. आपको जो ऐप्लिकेशन खोलना है उस पर स्विच करने के लिए, बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें
  3. आपको जो ऐप्लिकेशन खोलना है, उस पर टैप करें.
ऐप्लिकेशन बंद करना

अहम जानकारी: कुछ ऐप्लिकेशन बंद नहीं किए जा सकते. जैसे, Google Play services या सिस्टम ऐप्लिकेशन. Google Play services के बारे में ज़्यादा जानें.

  • किसी ऐप्लिकेशन को बंद करना: सबसे नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करते हुए स्क्रीन को दबाकर रखें और फिर छोड़ दें. इसके बाद, ऐप्लिकेशन के आइकॉन पर ऊपर की ओर स्वाइप करें.
  • सभी ऐप्लिकेशन बंद करना: सबसे नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करते हुए स्क्रीन को दबाकर रखें और फिर छोड़ दें. इसके बाद, बाईं से दाईं ओर स्वाइप करें. स्क्रीन पर बाईं ओर, सभी ऐप्लिकेशन बंद करें पर टैप करें.
  • Android Go पर सभी ऐप्लिकेशन बंद करना: सबसे नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करते हुए स्क्रीन को दबाकर रखें और फिर छोड़ दें. इसके बाद, सबसे नीचे मौजूद, सभी ऐप्लिकेशन बंद करें पर टैप करें.
  • होम स्क्रीन ढूंढना: होम होम या होम होम पर टैप करें.

सलाह: अगर आप ऐप्लिकेशन बंद नहीं करते हैं, तब भी मेमोरी या बैटरी खत्म नहीं होगी. Android अपने-आप ही यह प्रबंधित करता है.

नए ऐप्लिकेशन पाना

आप Play स्टोर ऐप्लिकेशन Google Play से और ज़्यादा ऐप्लिकेशन पा सकते हैं. ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने का तरीका जानें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7582089709656444516
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false