अपने Android डिवाइस के बारे में जानना

अपने फ़ोन या टैबलेट को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है. किसी विकल्प को चुनने का तरीका जानें. इसके बाद, ऐप्लिकेशन और दूसरी चीज़ों के बीच आने-जाने के लिए उस विकल्प का इस्तेमाल करें. आपके डिवाइस और मैन्युफ़ैक्चरर के हिसाब से, यह तरीका अलग-अलग हो सकता है.

अहम जानकारी:

नेविगेशन मोड चुनना

  1. अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. नेविगेशन मोड की सेटिंग पर जाएं:
  3. कोई विकल्प चुनें:
    • हाथ के जेस्चर वाला नेविगेशन: एक से दूसरे ऐप्लिकेशन और अन्य आइटम पर जाने के लिए, बटन के बजाय स्वाइप जेस्चर का इस्तेमाल करें.
    • तीन बटन वाला नेविगेशन: स्क्रीन पर सबसे नीचे या किनारे मौजूद नेविगेशन बार में, होम, वापस जाएं, और हाल ही के ऐप्लिकेशन के लिए दिए गए बटन का इस्तेमाल करें.
      • हम इस सुविधा का इस्तेमाल करने का सुझाव उन लोगों को देते हैं जिन्हें हाथों का इस्तेमाल करने में समस्या आती है या जिन्हें सटीक हाथ के जेस्चर करने में परेशानी होती है.

नेविगेशन मोड को पसंद के मुताबिक बनाना

तीन बटन वाले नेविगेशन का क्रम बदलना

अगर तीन बटन वाले नेविगेशन का इस्तेमाल किया जाता है, तो नेविगेशन बार में मौजूद बटन के क्रम को पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है:

  1. अपने ऑर्डर को पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, नेविगेशन मोड की सेटिंग पर जाएं.
    • Pixel डिवाइस के लिए: सिस्टम इसके बाद नेविगेशन मोड पर टैप करें.
    • अन्य डिवाइसों के लिए: सिस्टमइसके बाद हाथ के जेस्चर इसके बाद नेविगेशन मोड पर टैप करें.
  2. तीन बटन वाले नेविगेशन के विकल्प की दाईं ओर मौजूद, सेटिंग सेटिंग पर टैप करें.
  3. इन विकल्पों में से चुनें:
    • वापस जाएं, होम पेज पर जाएं, हाल ही में इस्तेमाल किए गए ऐप्लिकेशन
    • हाल ही में इस्तेमाल किए गए ऐप्लिकेशन, होम, वापस जाएं
जेस्चर वाले नेविगेशन के अनुभव को पसंद के मुताबिक बनाना

जेस्चर वाले नेविगेशन की संवेदनशीलता को पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है.

  1. अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
    • Pixel डिवाइस के लिए: सिस्टम इसके बाद नेविगेशन मोड पर टैप करें.
    • अन्य डिवाइसों के लिए: सिस्टमइसके बाद हाथ के जेस्चर इसके बाद नेविगेशन मोड पर टैप करें.
  2. जेस्चर वाले नेविगेशन की दाईं ओर मौजूद, गियर सेटिंग इसके बाद बाएं किनारे और दाएं किनारे की संवेदनशीलता पर टैप करें.
    • सेटिंग की जांच करने के लिए, डेमो आज़माएं.

अहम जानकारी: डिफ़ॉल्ट रूप से, संवेदनशीलता के स्लाइडर बीच में सेट होते हैं. बेहतर नतीजे पाने के लिए, अलग-अलग विकल्प आज़माएं. इससे आपको यह पता चलेगा कि आपके डिवाइस और आपकी प्राथमिकताओं के हिसाब से कौनसा विकल्प सबसे सही है.

अगर फ़ोनॉ केस, स्क्रीन के किनारे से स्वाइप करने में रुकावट डालता है, तो बेहतर अनुभव के लिए संवेदनशीलता को ज़्यादा की जा सकती है. ध्यान दें कि संवेदनशीलता बढ़ाने से, ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने के लिए स्क्रीन के किनारों पर किए जाने वाले हाथ के कुछ जेस्चर पर असर पड़ सकता है.

दबाकर रखने की सुविधा के अनुभव को पसंद के मुताबिक बनाना

अपने फ़ोन की स्क्रीन पर, दबाकर रखने की सुविधा के लिए, संवेदनशीलता और देरी को अडजस्ट किया जा सकता है. दबाकर रखने में लगने वाले समय के बारे में ज़्यादा जानें.

टच सेंसिटिविटी बदलने के लिए:

  1. अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. डिसप्ले और टच इसके बाद टच सेंसिटिविटी पर टैप करें.

अडैप्टिव टच: टच सेंसिटिविटी आपके आस-पास के माहौल, गतिविधियों, और स्क्रीन प्राेटेक्टर के हिसाब से अपने-आप अडजस्ट हो जाती है.

ज़्यादा संवेदनशीलता: इससे आपकी स्क्रीन, हल्के से छूने पर भी रिस्पॉन्स देती है.
वन-हैंडेड मोड को चालू करना
एक हाथ से या बड़ी स्क्रीन पर डिवाइस को ज़्यादा आसानी से और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए, जानें कि एक हाथ से इस्तेमाल करने की सुविधा कैसे काम करती है.

स्क्रीन और ऐप्लिकेशन के बीच जाना

वापस जाना

पिछली स्क्रीन खोलें जिसे आप देख रहे थे. आप एक से ज़्यादा बार वापस जा सकते हैं. हालांकि, आप होम स्क्रीन पर पहुंचने के बाद उससे पीछे नहीं जा सकते.

  • हाथ के जेस्चर (स्पर्श) वाला नेविगेशन: स्क्रीन के बाएं या दाएं किनारे से स्वाइप करें.
    • कुछ ऐप्लिकेशन में, स्वाइप करने के लिए जेस्चर की जगह मायने रखती है. जैसे, जब स्क्रीन पर हॉरिज़ॉन्टल स्क्रोल होता है, तब:
      • वापस जाने के लिए: स्क्रीन के किनारे से, बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें.
      • हॉरिज़ॉन्टल तौर पर स्क्रोल करने के लिए: स्क्रीन के बीच से, बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें.
  • तीन बटन वाला नेविगेशन: वापस जाएं वापस जाएं पर टैप करें.
होम स्क्रीन पर जाना
  • हाथ के जेस्चर (स्पर्श) वाला नेविगेशन: स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें.
  • तीन बटन वाला नेविगेशन: होम होम पर टैप करें.
अहम जानकारी: आपके पास एक से ज़्यादा होम स्क्रीन हो सकती हैं. एक से दूसरी होम स्क्रीन पर जाने के लिए, दाईं या बाईं ओर स्वाइप करें. होम स्क्रीन बदलने का तरीका जानें.
खुले हुए सभी ऐप्लिकेशन ढूंढना
  • हाथ के जेस्चर (स्पर्श) वाला नेविगेशन: सबसे नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करके स्क्रीन को दबाकर रखें और फिर छोड़ दें.
  • तीन बटन वाला नेविगेशन: खास जानकारी खास जानकारी पर टैप करें.

खास जानकारी वाले सेक्शन में जाकर, आप ये काम कर सकते हैं:

  • ऐप्लिकेशन बंद करना: ऐप्लिकेशन की इमेज पर ऊपर की ओर स्वाइप करें.
  • किसी ऐप्लिकेशन को खोलना: इसकी इमेज पर टैप करें.
खुले हुए ऐप्लिकेशन के बीच स्विच करना
  • हाथ के जेस्चर (स्पर्श) वाला नेविगेशन: स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से पर, बाईं से दाईं ओर स्वाइप करें.
  • तीन बटन वाला नेविगेशन: खास जानकारी खास जानकारी पर टैप करें. अपनी पसंद का ऐप्लिकेशन मिलने तक, दाईं ओर स्वाइप करते रहें. फिर उस पर टैप करें.

आइटम चुनना, उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना या उनके डिसप्ले में बदलाव करना

आइटम चुनना

चुनने या टाइप करने के लिए, उस चीज़ पर टैप करना

अपने फ़ाेन पर कुछ शुरू करने या चुनने के लिए, उस चीज़ पर टैप करें. कुछ ऐप्लिकेशन में, उपलब्ध कार्रवाइयां देखने के लिए, टेक्स्ट को दबाकर रखें, जैसे कि कोई गाना चलाने के लिए.

कुछ लिखने के लिए, स्क्रीन पर उस जगह टैप करें जहां आप लिखना चाहते हैं. आपके लिखने के लिए, एक कीबोर्ड खुला जाएगा.

आइटम का आकार और उनका ओरिएंटेशन बदलना

किसी आइटम का साइज़ बदलने के लिए उस पर दो बार टैप करें

वेबपेज या मैप जैसे कुछ पेजों पर, ज़ूम इन करने के लिए दो बार टैप करें.

साइज़ बदलने के लिए, स्क्रीन पर पिंच करके उंगलियों को पास या दूर ले जाएं

कुछ ऐप्लिकेशन में, किसी चीज़ का साइज़ बदलने के लिए, स्क्रीन पर दो या उससे ज़्यादा उंगलियां रखें.

  • ज़ूम इन करने के लिए, स्क्रीन पर पिंच करके उंगलियों को दूर ले जाएं.
  • ज़ूम इन करने के लिए, स्क्रीन पर पिंच करके उंगलियों को पास लाएं.

स्क्रीन को घुमाने की सुविधा को चालू या बंद करना

फ़ोन घुमाने पर, ज़्यादातर स्क्रीन उसके साथ घूम जाती हैं. स्क्रीन के घूमने की सुविधा को चालू या बंद करने के लिए:

  1. क्विक सेटिंग खोलने के लिए, स्क्रीन पर सबसे ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करें.
  2. “ऑटो-रोटेट” टाइल ढूंढने के लिए स्वाइप करें.
    • अहम जानकारी: क्विक सेटिंग को एक ही बार में पूरा खोलने के लिए, दो उंगलियों से नीचे की ओर स्वाइप करें.
  3. ऑटो-रोटेट घुमाएं पर टैप करें.

सेटिंग में जाकर भी इस विकल्प को ऐक्सेस किया जा सकता है.

  1. अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. डिसप्ले और टच इसके बाद स्क्रीन ऑटो-रोटेट होने की सुविधा पर टैप करें.

अगर Android का वर्शन पुराना हो

नेविगेशन सेटिंग ढूंढना (पुराने वर्शन)

Android के कुछ पुराने डिवाइसों पर, ये सेटिंग ऊपर दिए गए निर्देशों से अलग हो सकती हैं.

अपने वर्शन और डिवाइस के लिए नेविगेशन सेटिंग ढूंढने के लिए:

  1. अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. "नेविगेशन” खोजें.
इस्तेमाल करने का तरीका चुनना (पुराने वर्शन)

आपके पुराने वर्शन के हिसाब से, आपको नीचे दिए गए विकल्पों का कॉम्बिनेशन दिख सकता है:

  • जेस्चर वाला नेविगेशन:
    • होम स्क्रीन पर जाने के लिए: स्क्रीन पर सबसे नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें.
    • एक ऐप्लिकेशन से दूसरे पर जाने के लिए: स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से से ऊपर की ओर स्वाइप करें. इसके बाद, स्क्रीन को दबाकर रखें और फिर छोड़ दें.
    • वापस जाने के लिए: स्क्रीन के बाएं या दाएं किनारे से स्वाइप करें.
  • दो बटन वाला नेविगेशन:
    • होम पेज पर जाने के लिए: होम होम पर टैप करें.
    • एक ऐप्लिकेशन से दूसरे पर जाने के लिए: होम बटन पर ऊपर की ओर स्वाइप करें.
    • सभी ऐप्लिकेशन देखने के लिए: फिर से ऊपर की ओर स्वाइप करें.
    • वापस जाने के लिए: वापस जाएं वापस जाएं पर टैप करें.
  • तीन बटन वाला नेविगेशन: पिछली स्क्रीन, होम पेज, और एक ऐप्लिकेशन से दूसरे पर जाने के लिए, स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद बटन इस्तेमाल करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
6596246647761161549
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false