अपने हिसाब से वाई-फ़ाई का इस्तेमाल करने के लिए, यह तय किया जा सकता है कि आपका डिवाइस वाई-फ़ाई से कैसे और कब कनेक्ट हो.
वाई-फ़ाई चालू होने पर, डिवाइस अपने आस-पास के उस वाई-फ़ाई नेटवर्क से कनेक्ट हो जाता है जिससे आपने उसे पहले भी कनेक्ट किया था. आप अपने डिवाइस को सहेजे गए नेटवर्क के आस-पास अपने आप वाई-फ़ाई चालू करने के लिए भी सेट कर सकते हैं.
अहम जानकारी:
- इनमें से कुछ चरण सिर्फ़ Android 12 और इसके बाद वाले वर्शन पर काम करते हैं. अपने डिवाइस का Android वर्शन देखने का तरीका जानें.
- कुछ चरणों के लिए, आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन को छूना होगा.
चालू करना और कनेक्ट करना
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- नेटवर्क और इंटरनेट
इंटरनेट पर टैप करें.
- सूची में दिए नेटवर्क पर टैप करें. जिन नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए पासवर्ड ज़रूरी होता है, उनके साथ लॉक का आइकॉन
दिखता है.
सलाह: कनेक्ट होने के बाद, नेटवर्क "सेव किया गया" हो जाता है. जब आपका डिवाइस इस नेटवर्क के आस-पास होगा और वाई-फ़ाई चालू होगा, तो आपका डिवाइस अपने-आप वाई-फ़ाई से कनेक्ट हो जाएगा.
सूचना (नोटिफ़िकेशन) के ज़रिए जोड़ें
इंटरनेट पैनल में जाकर कनेक्ट करें
नेटवर्क कितना अच्छा है इसकी तुलना करना
अपना इंटरनेट कनेक्शन रीसेट करना
जब वाई-फ़ाई चालू होता है तब आस-पास मौजूद, अच्छी क्वालिटी के सार्वजनिक नेटवर्क के बारे में सूचनाएं मिलती हैं. इन सूचनाओं के आने पर:
- नेटवर्क से जोड़ने के लिए, कनेक्ट करें पर टैप करें.
- वाई-फ़ाई की सेटिंग बदलने के लिए, सभी नेटवर्क पर टैप करें.
- अगर उस नेटवर्क के बारे में सूचनाएं नहीं चाहिए, तो सूचना हटाएं. सूचनाएं कंट्रोल करने का तरीका जानें.
- स्क्रीन पर सबसे ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करें.
- इंटरनेट पर टैप करें.
- दिखने वाले पैनल में से, कोई नेटवर्क चुनें.
सलाह: बेहतर कनेक्शन पाने के लिए, आप इंटरनेट पैनल का इस्तेमाल करके किसी दूसरे नेटवर्क पर तेज़ी से स्विच कर सकते हैं. आपकी प्राथमिकता कुछ समय के लिए सेव की जाती है.
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- नेटवर्क और इंटरनेट
इंटरनेट पर टैप करें.
- नेटवर्क का सिग्नल कितना अच्छा है, यह वाई-फ़ाई का आइकॉन
देखने से पता चलता है. आइकॉन के पूरा दिखने का मतलब है कि सिग्नल अच्छा है.
अहम जानकारी: अगर फ़ोन कॉल या वीडियो कॉल के दौरान कनेक्शन रीसेट किया जाता है, तो आपका कॉल खत्म हो जाएगा.
- स्क्रीन पर सबसे ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करें.
- इंटरनेट को दबाकर रखें.
- रीसेट करें
पर टैप करें.
अपने डिवाइस पर वाई-फ़ाई को डिसकनेक्ट करना
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- नेटवर्क और इंटरनेट
इंटरनेट पर टैप करें.
- कनेक्ट किए गए वाई-फ़ाई नेटवर्क के बगल में, वाई-फ़ाई सेटिंग
डिसकनेक्ट करें पर टैप करें.
सेव किए गए नेटवर्क में बदलाव करना, जोड़ना, शेयर करना या हटाना
कोई सेव किया हुआ नेटवर्क बदलें
सेव किए गए नेटवर्क को जोड़ना
सेव किए गए नेटवर्क को हटाना
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- नेटवर्क और इंटरनेट
इंटरनेट पर टैप करें.
- सूची में दिए गए नेटवर्क में, एक नेटवर्क से दूसरे पर जाने के लिए, किसी नेटवर्क के नाम पर टैप करें.
- किसी नेटवर्क की सेटिंग बदलने के लिए, उस पर टैप करें.
पहला विकल्प: नेटवर्क की सूची के फिर से लोड होने का इंतज़ार करना
आप जो नेटवर्क चाहते हैं वह सूची में नहीं है लेकिन आस-पास है, तो सूची के रीफ़्रेश होने तक इंतज़ार करें.
दूसरा विकल्प: नेटवर्क जोड़ना
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- नेटवर्क और इंटरनेट
इंटरनेट पर टैप करें.
- सूची में सबसे नीचे, नेटवर्क जोड़ें पर टैप करें.
- शायद आपको नेटवर्क का नाम (एसएसआईडी) और सुरक्षा के बारे में जानकारी देनी पड़े.
- अगर जोड़ा गया नेटवर्क छिपा हुआ है या आपका राऊटर, नेटवर्क आईडी को ब्रॉडकास्ट नहीं करता, तो:
- बेहतर सेटिंग पर टैप करें.
- "छिपा हुआ नेटवर्क" में जाकर, हां का विकल्प चुनें.
- सेव करें पर टैप करें.
Settings ऐप्लिकेशन से वाई-फ़ाई की जानकारी शेयर करना
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- नेटवर्क और इंटरनेट
इंटरनेट पर टैप करें.
- वाई-फ़ाई नेटवर्क
शेयर करें पर टैप करें.
- आपके डिवाइस पर क्यूआर कोड दिखेगा. दोस्त को उसी नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए, उसे दूसरे डिवाइस से कोड स्कैन करने को कहें.
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- नेटवर्क और इंटरनेट
इंटरनेट पर टैप करें.
- सेव किए गए किसी नेटवर्क का नाम दबाकर रखें.
- हटाएं पर टैप करें.