Android पर खाता जोड़ना या हटाना

Google खाता जोड़ने पर, उस खाते से जुड़ी जानकारी आपके डिवाइस में अपने-आप जुड़ जाती है. जैसे, आपका ईमेल और संपर्क. किसी खाते को हटाने पर, उस खाते से जुड़ी पूरी जानकारी आपके डिवाइस से मिटा दी जाती है. इसमें ईमेल, संपर्क, और सेटिंग शामिल हैं.

अहम जानकारी: इनमें से कुछ चरण, सिर्फ़ Android 14 और इसके बाद के वर्शन पर काम करते हैं. Android वर्शन को अपडेट करने का तरीका जानें.

अपने फ़ोन में Google खाता या कोई अन्य खाता जोड़ना

  1. अपने डिवाइस का Settings ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. पासवर्ड और खाते पर टैप करें.
    • अगर "पासवर्ड और खाते" विकल्प उपलब्ध नहीं है, तो अपने डिवाइस के हिसाब से इनमें से किसी एक पर टैप करें:
      • उपयोगकर्ता और खाते
      • पासवर्ड, पासकी, और ऑटोमैटिक जानकारी भरने की सुविधा
      • पासवर्ड, पासकी, और खाते
      • खाते मैनेज करें

  3. "खाते" में जाकर, खाता जोड़ें पर टैप करें.
  4. जिस तरह का खाता जोड़ना है उस पर टैप करें.
    • अपना Google खाता जोड़ने के लिए, Google पर टैप करें. किसी Google खाते से साइन इन करने पर, उस खाते के संपर्क, ईमेल, कैलेंडर इवेंट, और अन्य डेटा अपने-आप ही आपके डिवाइस से सिंक हो जाता है.
    • Google Meet खाता जोड़ने के लिए, Meet पर टैप करें. Meet खाते से साइन इन करने पर, वीडियो कॉल किए जा सकते हैं और इनकमिंग कॉल का जवाब दिया जा सकता है. साथ ही, मीटिंग शुरू की जा सकती हैं और Home से जुड़े डिवाइसों पर कॉल किए जा सकते हैं.
    • कोई अलग निजी खाता जोड़ने के लिए, एक्सचेंज, निजी (आईएमएपी) या निजी (POP3) पर टैप करें. Microsoft Outlook या Apple Mail जैसे किसी ईमेल प्रोग्राम का इस्तेमाल करने पर, आम तौर पर इन्हें चुना जाता है. Gmail के साथ आईएमएपी या POP3 को इस्तेमाल करने का तरीका जानें.
  5. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
  6. खाते जोड़ने पर, सुरक्षा के लिहाज़ से आपको अपने डिवाइस का पैटर्न, पिन या पासवर्ड डालना पड़ सकता है.

सलाह: अगर आपको अपना डिवाइस किसी दोस्त को देना है, तो नया खाता जोड़ने के बजाय अलग उपयोगकर्ता खाता बनाने का तरीका जानें या कुछ समय के लिए फ़ोन इस्तेमाल करने वाला मेहमान के विकल्प को आज़माया जा सकता है.

अपने डिवाइस से Google खाता या कोई दूसरा खाता हटाना

  1. अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. पासवर्ड और खाते पर टैप करें.
    • अगर "पासवर्ड और खाते" विकल्प उपलब्ध नहीं है, तो अपने डिवाइस के हिसाब से इनमें से किसी एक पर टैप करें:
      • उपयोगकर्ता और खाते
      • पासवर्ड, पासकी, और ऑटोमैटिक जानकारी भरने की सुविधा
      • पासवर्ड, पासकी, और खाते
      • खाते मैनेज करें

  3. "खाते" में जाकर, जिस खाते को हटाना है उस पर इसके बाद खाता हटाएं पर टैप करें.
  4. पुष्टि करने के लिए, खाता हटाएं इसके बाद मिटाएं पर टैप करें.
  5. अगर आपके फ़ोन पर सिर्फ़ एक ही Google खाता मौजूद है, तो सुरक्षा के लिहाज़ से आपको अपने डिवाइस का पैटर्न, पिन या पासवर्ड डालना होगा.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
10022382271664692788
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false
false