- चालू नहीं हो रहा
- स्क्रीन काली या खाली दिख रही है
- चालू हो जाता है, लेकिन चार्ज नहीं हो रहा
- चालू हो जाता है, लेकिन तुरंत बंद हो जाता है
डिवाइस को चालू करना या पावर बटन को दबाकर रखना
सबसे पहले, अपने फ़ोन का पावर बटन 5 से 7 सेकंड के लिए दबाकर रखें. आम तौर पर, ऐसा करने से फ़ोन रीस्टार्ट हो जाता है.
केस, बैटरी चार्जर, केबल, और आउटलेट से जुड़ी समस्या हल करना
वायर वाला चार्जर और केबल
- अपने पावर अडैप्टर और केबल का इस्तेमाल करके, किसी अन्य डिवाइस को चार्ज करके देखें.
- पक्का करें कि केबल, आपके फ़ोन और अडैप्टर में सुरक्षित तरीके से लगी हो.
- यह भी देखें कि आपके फ़ोन के पोर्ट में धूल या रेशे जैसी कोई चीज़ न हो.
- अपने फ़ोन को किसी अन्य केबल या पावर अडैप्टर से चार्ज करके देखें.
वायरलेस चार्जर
- अपने फ़ोन को वायरलेस चार्जर से चार्ज करके देखें. अपने Pixel डिवाइस को ऐसे वायरलेस चार्जर से चार्ज करें जिसे Google से मंज़ूरी मिली हो. अपने Pixel फ़ोन को वायरलेस तरीके से चार्ज करने के बारे में जानें.
अहम जानकारी:
- अगर आपको “चार्जिंग ऐक्सेसरी की जांच करें” सूचना मिलती है, तो हो सकता है कि आपकी केबल या यूएसबी पावर अडैप्टर खराब हो गया हो या आपके फ़ोन पर काम न करता हो. इस वजह से, हो सकता है कि आपका फ़ोन बहुत धीरे चार्ज हो या बिलकुल भी चार्ज न हो.
- इस समस्या को ठीक करने के लिए, डिवाइस को इसके साथ काम करने वाली केबल और चार्जर से चार्ज करें. जानें कि फ़ोन को चार्ज करने के लिए, किस पावर अडैप्टर और केबल का इस्तेमाल करना चाहिए.
- समस्या हल करने में मदद पाने के लिए, अपने फ़ोन पर कॉल किया जा सकता है. इसके बारे में, “स्क्रीन से जुड़ी समस्या हल करना” सेक्शन में बताया गया है.
अपने फ़ोन को मैन्युअल तरीके से रीसेट करना (ज़रूरी नहीं)
अपने फ़ोन को चार्जिंग केबल से कनेक्ट करें और चार्जर को बिजली के सॉकेट में लगाएं, फिर एक मिनट इंतज़ार करें
- अगर आपको बैटरी का आइकॉन दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपका फ़ोन बंद है और चार्ज हो रहा है. आप उसे तुरंत रीस्टार्ट कर सकते हैं.
- अगर आपको लाल रंग की लाइट दिखती है, तो इसका मतलब है कि बैटरी पूरी तरह खत्म हो गई है. अगर लाल रंग की लाइट चमक रही है, तो इसका मतलब है कि बैटरी अभी इतनी चार्ज नहीं हुई कि फ़ोन को चालू किया जा सके. अपने फ़ोन को रीस्टार्ट करने से पहले, उसे कम से कम 30 मिनट तक चार्ज करें.
- अगर फ़ोन चार्ज पर लगाने के बाद, आपको बैटरी आइकॉन या लाल लाइट नहीं दिखती, तो समस्या शायद आपकी स्क्रीन में हो.
सलाह: लाइट और बैटरी आइकॉन हर फ़ोन के लिए अलग हो सकते हैं. अपने फ़ोन की जानकारी के लिए डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.
स्क्रीन की समस्या को हल करना
- अपने फ़ोन को फिर से चालू करने के लिए, पावर बटन को करीब 35 सेकंड तक दबाकर रखें.
- करीब दो मिनट तक इंतज़ार करें.
- अपने फ़ोन की घंटी बजाएं. ऐसा करने के लिए, किसी दूसरे फ़ोन से अपने फ़ोन पर कॉल किया जा सकता है या Find Hub ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका तरीका जानें.
- अगर फ़ोन की घंटी बज रही है, लेकिन स्क्रीन पर अब भी कुछ नहीं दिख रहा है, तो Google से मंज़ूरी पा चुके स्थानीय रिपेयर सेंटर से संपर्क करें. स्क्रीन की समस्या हल करने का तरीका जानें.
अहम जानकारी: फ़ोन की रोशनी कम होने पर, स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट को पढ़ना मुश्किल हो सकता है. ध्यान से देखें कि क्या स्क्रीन पर कोई इमेज या तस्वीर दिख रही है.
बेहतर तरीकों की मदद से समस्या हल करना
- देख लें कि आपका कंप्यूटर चालू हो और वह पावर सोर्स से जुड़ा हो.
- फ़ोन को कंप्यूटर के यूएसबी या यूएसबी-सी पोर्ट से कनेक्ट करें. इसके लिए, फ़ोन के साथ काम करने वाले केबल का इस्तेमाल करें.
- करीब 10 से 15 मिनट तक इंतज़ार करें.
- केबल को फ़ोन से डिसकनेक्ट करें और उसे 10 सेकंड में फिर से कनेक्ट करें.
- अगर आपको एक मिनट के अंदर बैटरी का आइकॉन दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपका फ़ोन बंद है और चार्ज हो रहा है.
- फ़ोन को कम से कम 30 मिनट तक चार्ज करें.
- पावर बटन को तब तक दबाकर रखें, जब तक आपका फ़ोन रीस्टार्ट न हो जाए. आपको शायद, रीस्टार्ट करें
पर टैप करना पड़े.
सलाह: लाइट और बैटरी आइकॉन हर फ़ोन के लिए अलग हो सकते हैं. अपने फ़ोन की जानकारी के लिए डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.
सबसे पहले, अपने फ़ोन को प्लग करें. इसके बाद, आवाज़ कम करने वाले बटन और पावर बटन, दोनों को एक साथ कम से कम 20 सेकंड तक दबाकर रखें.
अगर आपको लाल रंग की लाइट दिखती है, तो इसका मतलब है कि बैटरी पूरी तरह खत्म हो गई है.
- फ़ोन को कम से कम 30 मिनट तक चार्ज करें.
- पावर बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें.
- अपने फ़ोन की स्क्रीन पर मौजूद, रीस्टार्ट करें
पर टैप करें.
अगर आपको Android रोबोट और "Start" शब्द दिखता है, जिसके आस-पास तीर का निशान है, तो:
- आवाज़ कम करने वाले बटन को तब तक दबाकर रखें, जब तक कि आपको "पावर बंद करें" का विकल्प न दिखे. "पावर बंद करें" चुनने के लिए, पावर बटन दबाएं.
- अपना फ़ोन कम से कम 30 मिनट तक चार्ज करें.
- पावर बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें.
- अपनी स्क्रीन पर, रीस्टार्ट करें
पर टैप करें या पावर बटन को करीब 30 सेकंड तक तब तक दबाकर रखें, जब तक कि आपका फ़ोन रीस्टार्ट नहीं हो जाता.
सलाह: लाइट और बैटरी आइकॉन हर फ़ोन के लिए अलग हो सकते हैं. अपने फ़ोन की जानकारी के लिए डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.