अगर आपका Android डिवाइस या Wear OS स्मार्टवॉच खो जाती है, तो उसे ढूंढा जा सकता है. साथ ही, उसे लॉक किया जा सकता है या उसमें मौजूद डेटा कहीं से भी हमेशा के लिए मिटाया जा सकता है. Find Hub ऐप्लिकेशन की मदद से, आपके पास अपने किसी दोस्त के खोए हुए डिवाइस को ढूंढने, उसे लॉक करने या उसमें मौजूद डेटा को, हमेशा के लिए मिटाने में भी मदद करने का विकल्प भी होता है.
अगर आपने अपने डिवाइस में कोई Google खाता जोड़ा है, तो Find Hub अपने-आप चालू हो जाता है. आपका Android डिवाइस, डिफ़ॉल्ट रूप से हाल ही की जगहों की जानकारी को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करके, Google पर सेव करता है और Find Hub नेटवर्क में शामिल रहता है. Find Hub नेटवर्क, Android डिवाइसों का क्राउडसोर्स किया गया नेटवर्क है. यह जगहों की पूरी तरह सुरक्षित की गई जानकारी का इस्तेमाल करके, लोगों के खोए हुए Android डिवाइसों को ढूंढने में मदद करता है. अपने आइटम ढूंढते समय नेटवर्क से मदद पाने के लिए, आपको Android डिवाइस पर पिन, पैटर्न या पासवर्ड सेट करना होगा. आपके डिवाइस की मौजूदा जगह की जानकारी को, डिवाइस में सबसे पहले जोड़े गए खाते से ऐक्सेस किया जा सकता है.
ज़रूरी जानकारी: अगर आपको Wear OS डिवाइस ढूंढना है, उसे लॉक करना है या उसमें मौजूद डेटा हमेशा के लिए मिटाना है, तो ज़रूरी है कि वह वाई-फ़ाई या मोबाइल डेटा से कनेक्ट हो.
खोए हुए Android डिवाइस को ढूंढना.
Android डिवाइस को लॉक करने या उसमें मौजूद डेटा को हमेशा के लिए मिटाने के लिए, पक्का कर लें कि:
- डिवाइस चालू हो
- डिवाइस मोबाइल डेटा या वाई-फ़ाई से कनेक्ट हो
- डिवाइस पर Google खाते से साइन इन किया गया हो
- डिवाइस पर Find Hub की सुविधा चालू हो
- डिवाइस, Google Play पर दिख रहा हो
खोए हुए डिवाइस को कहीं भी मौजूद रहकर ढूंढना, उसे लॉक करना या उसमें मौजूद डेटा को हमेशा के लिए मिटाना
अहम जानकारी: अगर हमेशा के लिए डेटा मिटाने के बाद आपको अपना खोया हुआ डिवाइस मिलता है, तो उसे दोबारा इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Google खाते के पासवर्ड की ज़रूरत पड़ेगी. डिवाइस की सुरक्षा के बारे में जानें.
How to use Find Hub to find a lost Android device
Find Hub ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करना- किसी दूसरे Android फ़ोन या टैबलेट पर, Find Hub ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अगर आपके डिवाइस पर Find Hub पहले से इंस्टॉल नहीं है, तो इसे Google Play से डाउनलोड करें.
- अगर आपके पास कोई Android डिवाइस नहीं है, तो किसी ब्राउज़र में Find Hub खोजें.
- इसके बाद, उसमें साइन इन करें.
- अगर आपका डिवाइस खोया है, तो [your name] नाम से साइन इन करें पर टैप करें.
- अगर किसी दोस्त का डिवाइस ढूंढना है, तो मेहमान के तौर पर साइन इन करें पर टैप करें. इसके बाद, अपने दोस्त को साइन इन करने दें.
- सूची में शामिल डिवाइसों में से, वह डिवाइस चुनें जिसे आपको ढूंढना है. खोए हुए डिवाइस पर एक सूचना भेजी जाएगी.
- Family Link से कोई Google खाता मैनेज करने पर, Find Hub में 'परिवार के लोगों के डिवाइस' टैब में, निगरानी में रखे गए ऐसे डिवाइस अपने-आप दिखेंगे जिन्हें आपके बच्चे इस्तेमाल करते हैं.
- आपसे उस Android डिवाइस का लॉक स्क्रीन पिन डालने के लिए कहा जा सकता है जिसे आपको ढूंढना है. यह Android 9 या उसके बाद के वर्शन वाले डिवाइस के लिए है. अगर खोए हुए डिवाइस पर कोई पिन सेट नहीं है या वह Android 8 या इससे पुराने वर्शन पर काम कर रहा है, तो आपसे Google खाते का पासवर्ड डालने के लिए कहा जा सकता है.
- मैप पर, आपको डिवाइस की जगह की जानकारी दिखेगी.
- खोए हुए डिवाइस तक पहुंचने के लिए, रास्ता देखें पर टैप करें.
- इन सोर्स की मदद से, डिवाइस की जगह की जानकारी का पता लगाया जाता है:
- जीपीएस: हम खोए हुए डिवाइस की जगह की जानकारी का पता लगाने के लिए, सैटलाइट का इस्तेमाल करते हैं. इसकी मदद से करीब 20 मीटर के दायरे तक, जानकारी का पता लगाया जा सकता है. अगर डिवाइस किसी इमारत के अंदर या किसी अंडरग्राउंड जगह में हैं, तो ऐसे में जीपीएस कभी-कभी जगह की सटीक जानकारी नहीं दे पाता है.
- वाई-फ़ाई: हमें आस-पास मौजूद वाई-फ़ाई नेटवर्क से, डिवाइस की जगह की जानकारी का पता लगाने में मदद मिलती है.
- सेल टावर: मोबाइल डेटा से कनेक्ट होने की जानकारी कुछ हज़ार मीटर तक के लिए सटीक हो सकती है.
- अपने डिवाइस की जगह की जानकारी को ज़्यादा सटीक बनाने का तरीका जानें.
- इन सोर्स की मदद से, डिवाइस की जगह की जानकारी का पता लगाया जाता है:
- अगर डिवाइस 10 मीटर के दायरे में है, तो उसके पास जाने पर स्क्रीन पर दिख रहे आइकॉन में बदलाव होने लगेगा: आस-पास खोजें पर टैप करें. इसे अपडेट होने में कुछ सेकंड लग सकते हैं.
- जगह की जानकारी देने वाले पिन के आस-पास दिखने वाले दायरे से, हमें जगह की जानकारी के सटीक होने पर भरोसा होता है.
- अगर डिवाइस की मौजूदा लोकेशन के बारे में पता नहीं चल पाता है, फिर भी आपको यह जानकारी मिल सकती है कि आखिरी बार उसकी लोकेशन क्या थी. हालांकि, ऐसा तब ही हो सकता है, जब जगह की जानकारी उपलब्ध हो.
- खोए हुए डिवाइस तक पहुंचने के लिए, रास्ता देखें पर टैप करें.
- चुनें कि आपको क्या करना है:
- आवाज़ चलाएं: इससे आपके डिवाइस पर, पांच मिनट तक तेज़ आवाज़ में घंटी बजती है. भले ही, आपका डिवाइस साइलेंट मोड पर हो या वाइब्रेशन मोड पर.
- कोई आवाज़ चलाने के लिए, वायरलेस हेडफ़ोन चालू करें और ईयरबड केस से बाहर निकालें.
- 'खो गया' के तौर पर मार्क करें: इससे आपका डिवाइस, पिन, पैटर्न या पासवर्ड से लॉक हो जाता है. अगर आपके डिवाइस में Android 17 या इसके बाद का वर्शन है और उसमें फ़िंगरप्रिंट या फ़ेस अनलॉक की सुविधा है, तो दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा का इस्तेमाल करके अपने डेटा को सुरक्षित किया जा सकता है. आपके डिवाइस को अनलॉक करने के लिए पिन, पैटर्न या पासवर्ड के साथ-साथ फ़िंगरप्रिंट या फ़ेस अनलॉक की ज़रूरत होगी. साथ ही, इस विकल्प को चुनने पर क्विक ऐक्सेस की सुविधा, विजेट, और सूचनाएं बंद कर दी जाएंगी.
- 'खो गया' के तौर पर मार्क करें
आगे बढ़ें पर टैप करें.
- खोए हुए डिवाइस की लॉक स्क्रीन पर दिखाए जाने के लिए, संपर्क जानकारी और कोई मैसेज जोड़ें.
- 'खो गया' के तौर पर मार्क करें पर टैप करें.
- 'खो गया' के तौर पर मार्क करें
- खोए हुए डिवाइस का डेटा मिटाना: अपने डिवाइस से डेटा मिटाने, उसे रीसेट करने या Find Hub से हटाने के लिए, यह तरीका अपनाएं.
- आवाज़ चलाएं: इससे आपके डिवाइस पर, पांच मिनट तक तेज़ आवाज़ में घंटी बजती है. भले ही, आपका डिवाइस साइलेंट मोड पर हो या वाइब्रेशन मोड पर.
डिवाइस न मिलने पर, उसमें मौजूद डेटा को हमेशा के लिए मिटाया जा सकता है.
ज़रूरी जानकारी: यह तरीका अपनाने से, डिवाइस में मौजूद सारा डेटा हमेशा के लिए मिट जाता है. हालांकि, ऐसा हो सकता है कि एसडी कार्ड में मौजूद डेटा न मिटे. सारा डेटा हमेशा के लिए मिट जाने और डिवाइस के फ़ैक्ट्री रीसेट हो जाने के बाद, Find Hub में डिवाइस की जगह की जानकारी उपलब्ध नहीं होगी.
Find Hub का इस्तेमाल वेब, Android डिवाइस या मेहमान मोड में किसी दोस्त के Android डिवाइस पर किया जा सकता है:
- डिवाइस पर, Find Hub ऐप्लिकेशन
खोलें.
- वह डिवाइस या ऐक्सेसरी चुनें जिसे रीसेट करना है या हटाना है.
- सेटिंग चुनें.
- किसी Android डिवाइस से डेटा मिटाने के लिए: {device name} को फ़ैक्ट्री रीसेट करें पर टैप करें.
- किसी ऐक्सेसरी को हटाने के लिए: डिवाइस हटाएं पर टैप करें.
अगर आपका Android फ़ोन, टैबलेट या अन्य आइटम खो जाते हैं और आपने Find Hub ऐप्लिकेशन इंस्टॉल किया है, तो उन्हें अपनी स्मार्टवॉच की मदद से ढूंढा जा सकता है. पक्का करें कि आपने उस Google खाते से साइन इन किया हो जो आपके डिवाइसों और आइटम से जुड़ा है. अपनी स्मार्टवॉच की मदद से, खोए हुए फ़ोन को ढूंढने के बारे में जानें.
डिवाइस को ब्लॉक करने के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी आपके डिवाइस के आईएमईआई नंबर का इस्तेमाल कर सकती है. आपको अपने डिवाइस का आईएमईआई नंबर, अपने फ़ोन की सेटिंग में जाकर या Find Hub की मदद से मिलेगा.
अहम जानकारी: Google Pixel Tablet जैसे कुछ डिवाइसों में आईएमईआई नंबर नहीं होते.
Find Hub ऐप्लिकेशन की मदद से, अपने डिवाइस का आईएमईआई नंबर जानने के लिए यह तरीका अपनाएं:
- Find Hub ऐप्लिकेशन
खोलें.
- वह डिवाइस चुनें जिसका आईएमईआई नंबर आपको जानना है.
- सेटिंग
पर टैप करें.
किसी वेब ब्राउज़र पर अपने डिवाइस का आईएमईआई नंबर जानने के लिए:
- android.com/find पर जाएं.
- डिवाइस के नाम के बगल में मौजूद, सेटिंग
को चुनें.
यह चुनना कि लॉक स्क्रीन पर आईएमईआई नंबर दिखे या नहीं
Android 12 और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों में, लॉक स्क्रीन पर डिवाइस का आईएमईआई नंबर दिखाया जा सकता है. अगर आपने Personal Safety ऐप्लिकेशन में जानकारी शेयर करने की अनुमति दी है, तो आईएमईआई नंबर दिखाने की यह सेटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहेगी. हालांकि, आपके पास इस नंबर को मैन्युअल तरीके से छिपाने का विकल्प है.
- सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सुरक्षा और निजता पर टैप करें.
- डिवाइस खोने पर डेटा को सुरक्षित रखने की सेटिंग
डिवाइस चोरी होने पर डेटा को सुरक्षित रखने से जुड़ी सेटिंग पर टैप करें.
- लॉक स्क्रीन पर अपना आईएमईआई नंबर दिखाने या छिपाने के लिए टॉगल करें.
ऐक्सेसरी को 'खो गया' के तौर पर मार्क करके, उसकी लॉक स्क्रीन पर फ़ोन नंबर, ईमेल पता, और मैसेज छोड़ा जा सकता है. अगर किसी व्यक्ति को आपकी खोई हुई ऐक्सेसरी मिलती है, तो उसे आपकी संपर्क जानकारी भी दिखेगी. इससे वह व्यक्ति आपको ऐक्सेसरी लौटा पाएगा.
आपकी ऐक्सेसरी तब अपने-आप 'मिल गया' के तौर पर मार्क हो जाएगी, जब वह उस Android डिवाइस के आस-पास होगी जिसके साथ ऐक्सेसरी को कनेक्ट किया जाता है.
अहम जानकारी: Find Hub नेटवर्क में ऐक्सेसरी की जगह की जानकारी का पता लगने पर, हम आपको इसकी सूचना भी भेजेंगे.अगर किसी व्यक्ति ने Find Hub ऐप्लिकेशन में अपनी ऐक्सेसरी को 'खो गया' के तौर पर मार्क किया है, तो आपके पास ऐक्सेसरी वापस करने में उसकी मदद करने का विकल्प है.
- अपने Android डिवाइस की स्क्रीन अनलॉक करें.
- पक्का करें कि Android 12 या उससे पहले के वर्शन पर, जगह की जानकारी की सुविधा चालू हो. जगह की जानकारी की सुविधा चालू करने का तरीका जानें.
- जगह की जानकारी की सुविधा चालू करके, दूसरे ऐप्लिकेशन और सेवाओं के साथ अपने डिवाइस की जगह की जानकारी शेयर की जा सकती है.फ़ोन पर उपलब्ध, जगह की जानकारी की सेटिंग समझना.
- उस खोई हुई ऐक्सेसरी को अपने फ़ोन या टैबलेट के पिछले हिस्से के पास ले जाएं.
- अगर उस ऐक्सेसरी के मालिक ने संपर्क जानकारी या कोई मैसेज छोड़ा होगा, तो आपको वह अपने डिवाइस की स्क्रीन पर दिखेगा.
ज़्यादा मदद पाएं
अगर खोने या चोरी होने के बाद आपको अपना डिवाइस नहीं मिल पा रहा है, तो अपने Google खाते को सुरक्षित रखने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.