Android डेवलपर की पहचान की पुष्टि करने की सुविधा से, यह पक्का करने में मदद मिलती है कि आपने जो ऐप्लिकेशन इंस्टॉल किए हैं वे भरोसेमंद सोर्स से हों. सुरक्षा की इस अतिरिक्त लेयर के तहत, सर्टिफ़ाइड Android डिवाइसों पर इंस्टॉल किए जाने से पहले यह ज़रूरी है कि ऐप्लिकेशन उन डेवलपर ने रजिस्टर किए हों जिनकी पुष्टि हो चुकी है. इससे आपको धोखाधड़ी, मैलवेयर, और बुरे मकसद से काम करने वाले लोगों या ग्रुप से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. ये वे लोग हैं जो अपनी पहचान छिपाकर, बार-बार ऐसे ऐप्लिकेशन लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं जिनसे नुकसान हो सकता है.
अगर आपने किसी ऐसे डेवलपर का ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने की कोशिश की है जिसकी पुष्टि नहीं हुई है, तो आपको एक सूचना मिलेगी और ऐप्लिकेशन इंस्टॉल नहीं हो पाएगा. हालांकि, अपनी सेटिंग में जाकर एक बार की जाने वाली ऐडवांस प्रोसेस पूरी करके, इस रोक को बायपास किया जा सकता है.
डेवलपर के लिए पहचान की पुष्टि करने की प्रोसेस को ज़रूरी बनाकर, Android उनकी जवाबदेही को बढ़ाता है और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को बेहतर बनाता है. साथ ही, इससे ऐप्लिकेशन के पूरे नेटवर्क को ज़्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है.
सितंबर 2026 से, ब्राज़ील, इंडोनेशिया, सिंगापुर, और थाईलैंड में सर्टिफ़ाइड Android डिवाइसों पर, चुनिंदा स्टोर से डाउनलोड किए गए ऐप्लिकेशन सिर्फ़ तभी इंस्टॉल और अपडेट किए जा सकेंगे, जब उन्हें किसी ऐसे डेवलपर ने रजिस्टर किया होगा जिसकी पहचान की पुष्टि की जा चुकी हो. इसकी शुरुआत इन ऐप स्टोर से इंस्टॉल किए जाने वाले ऐप्लिकेशन की पुष्टि करने के साथ होगी:
- Google (Google Play)
- Honor (HONOR App Market)
- OPlus (OPPO App Market)
- Samsung (Galaxy Store)
- Transsion (Palm Store)
- vivo (V-Appstore)
- Xiaomi (GetApps)
2027 में, इसे दुनिया भर के उन सभी प्लैटफ़ॉर्म के लिए रोल आउट करने की योजना है जहां से ऐप्लिकेशन इंस्टॉल किए जाते हैं.1
आपको जो ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना है अगर उसे डेवलपर की पहचान की पुष्टि न होने की वजह से ब्लॉक कर दिया गया है, तो डेवलपर से संपर्क करके पुष्टि की प्रोसेस पूरी करने का अनुरोध करें.
अहम जानकारी: यह सुविधा, Android 8 और इसके बाद के वर्शन वाले सर्टिफ़ाइड Android डिवाइसों के लिए है.
Android Developer Verifier सर्विस के बारे में जानकारी
डेवलपर की पहचान की पुष्टि करने की सुविधा के लिए, आपके डिवाइस में Google की एक सिस्टम सर्विस इंस्टॉल की जाती है. इसे Android Developer Verifier (पैकेज का नाम: com.google.android.verifier) कहा जाता है. यह सर्विस इस बात की पुष्टि करती है कि ऐप्लिकेशन, पुष्टि किए गए डेवलपर के नाम से रजिस्टर किया गया है. अपने फ़ोन की सेटिंग में जाकर, एक बार की जाने वाली ऐडवांस प्रोसेस पूरी करके, ऐसे डेवलपर के ऐप्लिकेशन भी इंस्टॉल किए जा सकते हैं जिनकी पुष्टि नहीं हुई है. इस प्रोसेस में सुरक्षा की जांच से जुड़े कुछ ज़रूरी चरण शामिल हैं. साथ ही, ऐसे ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने से पहले, आपको सुरक्षा के लिहाज़ से कुछ समय तक इंतज़ार करना होगा. इससे आपको दबाव डालकर की जाने वाली धोखाधड़ी से सुरक्षित रखा जा सकेगा.
अगर आप एक डेवलपर हैं और आपको अपने ऐप्लिकेशन अनब्लॉक करवाने के लिए, अपनी पहचान की पुष्टि करनी है, तो इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें.
¹ ज़रूरी शर्तें सिर्फ़ सर्टिफ़ाइड Android डिवाइसों पर लागू होती हैं. Android ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) और बिना सर्टिफ़िकेट वाले डिवाइसों पर यह ज़रूरी शर्त लागू नहीं होती. इसके अलावा, यह ज़रूरी शर्त उन क्षेत्रों में भी लागू नहीं होती है जहां Google मोबाइल सेवाएं (GMS) उपलब्ध नहीं हैं या जिन देश/इलाकों पर कारोबार से जुड़ी पाबंदियां लागू हैं.