संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा से, अपने डिवाइस और नेटवर्क की गतिविधियों को लॉग किया जा सकता है. अगर आपको अपने खातों और डिवाइसों पर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो इन लॉग को ऐक्सेस किया जा सकता है. यह सुविधा आपके डिवाइस के व्यवहार के बारे में जानकारी इकट्ठा करती है और उसे सेव करती है. इसमें डिवाइस पर चलने वाले ऐप्लिकेशन की जानकारी भी शामिल होती है.
गतिविधि के इस लॉग को डाउनलोड किया जा सकता है. साथ ही, इसे भरोसेमंद सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ शेयर किया जा सकता है, ताकि वे इसकी गहराई से जांच कर सकें. इससे यह पता लगाने में मदद मिलती है कि आपका डिवाइस कब, कैसे, और किस वजह से हैक हुआ. लॉग डाउनलोड और डिक्रिप्ट करने के बाद, उनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ आपकी होती है.
संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा सेट अप करना
अपने Android डिवाइस पर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको “ऐडवांस सुरक्षा मोड” चालू करना होगा. सेट अप के दौरान, आपको संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा को सेट अप करने का विकल्प मिलता है. ऐडवांस सुरक्षा मोड को चालू करने का तरीका जानें. संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा बंद करने पर, गतिविधि लॉग होने की प्रोसेस तुरंत बंद हो जाती है. इस सुविधा के पूरी तरह से बंद होने से पहले, आपका डिवाइस इकट्ठा किए गए उन सभी लॉग को अपलोड करता है जिन्हें Google के सर्वर पर भेजा नहीं गया है. पहले ही इकट्ठा किए गए लॉग 12 महीनों तक सेव रहेंगे.
संदिग्ध गतिविधि के लॉग डाउनलोड करना
ऐसे किसी भी Android डिवाइस की मदद से, एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किए गए लॉग डाउनलोड किए जा सकते हैं जिसमें आपने Google खाते से साइन इन किया है.
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सुरक्षा और निजता
ऐडवांस सुरक्षा
संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा
ऐक्सेस लॉग पर टैप करें.
- हर डिवाइस के हिसाब से, यह तरीका अलग-अलग हो सकता है. ऐडवांस सुरक्षा की मदद से डिवाइस को ज़्यादा सुरक्षित बनाने का तरीका जानें.
- उस डिवाइस को ढूंढें जिससे आपको संदिग्ध गतिविधि का लॉग डाउनलोड करना है. इसके बाद, डाउनलोड और डिक्रिप्ट करें पर टैप करें.
- लॉग, डिवाइस के फ़ाइल मैनेजर में देखे जा सकते हैं.
- लॉग डाउनलोड होने के बाद, आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि विश्लेषण के लिए इन फ़ाइलों को किसी भरोसेमंद तीसरे पक्ष के साथ कैसे शेयर करना है.
संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा के काम करने का तरीका जानें
जानें कि किस तरह का डेटा लॉग किया जाता है
संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा से, सुरक्षा और नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है. इस जानकारी का इस्तेमाल करके, संभावित हमले की जांच की जा सकती है. इसमें यह जानकारी शामिल होती है:
- ऐप्लिकेशन की गतिविधि, जैसे कि किसी ऐप्लिकेशन प्रोसेस का शुरू होना.
- ऐप्लिकेशन इंस्टॉल, अपडेट, और अनइंस्टॉल किए जाने की जानकारी.
- इंटरनेट कनेक्शन की जानकारी (जैसे कि वाई-फ़ाई और ब्लूटूथ को चालू या बंद करना), डीएनएस लुकअप, और आईपी पते.
- यूएसबी के ज़रिए डिवाइस से या डिवाइस में फ़ाइलें ट्रांसफ़र करने की जानकारी.
- सिस्टम सर्टिफ़िकेट में होने वाले बदलावों की जानकारी.
- डिवाइस लॉक या अनलॉक होने की जानकारी.
अहम जानकारी:
- सुरक्षा लॉग के बारे में ज़्यादा जानें.
- नेटवर्क पर की जाने वाली गतिविधि को लॉग करने के बारे में ज़्यादा जानें.
निजता और स्टोरेज के बारे में जानकारी
एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने के दमदार तरीके से आपकी निजता सुरक्षित रहती है.
- आपका डिवाइस, लॉग डेटा को पूरी तरह सुरक्षित करता है. इसके बाद, सिस्टम इसे Google के सर्वर पर सेव करता है.
- आपके Google खाते के पासवर्ड और स्क्रीन लॉक के क्रेडेंशियल, एन्क्रिप्ट करने वाली कुंजियों को सुरक्षित रखते हैं.
- Google को आपके स्क्रीन लॉक या पासवर्ड की जानकारी नहीं होती है. इसलिए, कोई और लॉग को देख या ऐक्सेस नहीं कर सकता.
Google, एन्क्रिप्ट किए गए लॉग अपने सर्वर पर 12 महीनों तक सेव रखता है. इस अवधि के बाद, सिस्टम उन्हें अपने-आप मिटा देता है.
उपयोगकर्ता या Google, 12 महीनों की समयसीमा खत्म होने से पहले किसी भी लॉग को मैन्युअल तरीके से नहीं मिटा सकते. इससे यह पक्का होता है कि सभी गतिविधियों का इतिहास सुरक्षित रहे और कोई भी उसमें बदलाव न कर पाए. अगर आपको इससे ज़्यादा अवधि के लिए लॉग को सेव करके रखना है, तो उन्हें किसी भी समय डाउनलोड करके किसी दूसरी जगह सेव किया जा सकता है. डिवाइस पर बहुत ज़्यादा गतिविधियां होने के दौरान, संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा, लॉग में रिकॉर्ड होने वाले इवेंट की फ़्रीक्वेंसी को कम कर सकती है.
संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा चालू करने से पहले, इसके जोखिमों को समझना
इस सुविधा से, सुरक्षा से जुड़ी जांच के लिए अहम डेटा मिलता है. हालांकि, इससे कुछ जोखिम भी जुड़े होते हैं. इसे चालू करने से पहले, आपको इन बातों पर ध्यान देना चाहिए.
Google, आपके एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किए गए लॉग ऐक्सेस नहीं कर सकता. हालांकि, यह ध्यान रखें कि उन्हें डाउनलोड और डिक्रिप्ट करने के बाद, उनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ आपकी होगी. कुछ कानूनी या नियमों के पालन से जुड़ी स्थितियों में, कानून के तहत आपको अपने डिक्रिप्ट किए गए डेटा या सुरक्षा से जुड़े क्रेडेंशियल का ऐक्सेस देना पड़ सकता है. लॉग बनने के बाद, उन्हें 12 महीनों तक मैन्युअल तरीके से नहीं मिटाया जा सकेगा. भले ही, आप अपना खाता बंद कर दें या इस सुविधा से जुड़ी सेटिंग बंद कर दें.
संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा से जुड़ी समस्याएं हल करना
जानें कि संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा, Chrome के गुप्त मोड में की गई ब्राउज़िंग का डेटा क्यों रिकॉर्ड करती है
संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा, सिस्टम लेवल पर काम करती है. यह Chrome के सामान्य या गुप्त मोड के बीच अंतर नहीं करती है. यह सुविधा, गुप्त टैब से जनरेट होने वाले नेटवर्क इवेंट को लॉग करती है, जैसे कि डीएनएस लुकअप और आईपी कनेक्शन.
जिस किसी के पास भी इन लॉग का ऐक्सेस होता है वह यह तो देख सकता है कि कौनसी वेबसाइटें विज़िट की गई हैं, लेकिन उन साइटों पर विज़िट किए गए अलग-अलग पेजों का पता नहीं लगा सकता.
Chrome में ब्राउज़िंग इवेंट का डेटा मौजूद न होने की समस्या हल करना
ऐसा तब हो सकता है, जब Chrome, Android ऑपरेटिंग सिस्टम के रिज़ॉल्वर के बजाय अपने इंटरनल डीएनएस रिज़ॉल्वर का इस्तेमाल करे. Chrome के डीएनएस इवेंट रिकॉर्ड करने के लिए, आपको Chrome के सुरक्षित डीएनएस का इस्तेमाल करने के बजाय, Android के निजी डीएनएस का इस्तेमाल करना चाहिए.
Chrome में सुरक्षित डीएनएस की सुविधा बंद करने के लिए:
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग पर टैप करें.
- निजता और सुरक्षा
सुरक्षित डीएनएस का इस्तेमाल करें पर टैप करें.
- सुरक्षित डीएनएस का इस्तेमाल करें को बंद करें.
Android सेटिंग में जाकर, निजी डीएनएस की सुविधा चालू करें:
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- नेटवर्क और इंटरनेट
निजी डीएनएस
अपने-आप या निजी डीएनएस प्रोवाइडर का होस्टनेम पर टैप करें.
लॉग में Chrome की डीएनएस गतिविधि को कैप्चर किया जाए, यह पक्का करने के लिए दोनों सेटिंग को सही तरीके से कॉन्फ़िगर करें.
जानें कि स्क्रीन लॉक बदलने या हटाने पर क्या होता है
- स्क्रीन लॉक बदलना: अपना पिन, पैटर्न या पासवर्ड किसी भी समय बदला जा सकता है.
- इससे संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सेव करने की सुविधा पर कोई असर नहीं पड़ता.
- स्क्रीन लॉक हटाना: स्क्रीन लॉक हटाने पर, एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किए गए डेटा को वापस पाने का मुख्य तरीका उपलब्ध नहीं रह जाता. इससे, एन्क्रिप्ट किए गए डेटा को ऐक्सेस करने की आपकी क्षमता पर असर पड़ सकता है.
- डिवाइस खो जाने या खराब हो जाने पर, हो सकता है कि आप अपने लॉग कभी भी डिक्रिप्ट न कर पाएं. इसलिए, हमारा सुझाव है कि अपना स्क्रीन लॉक न हटाएं.