डिवाइस असिस्टेंस की मदद से, Android फ़ोन या टैबलेट और ऐप्लिकेशन कंट्रोल करना

अपने Android डिवाइस को कंट्रोल और मैनेज करने के लिए, Gemini की मदद ली जा सकती है. जब Gemini से Android डिवाइस और ऐप्लिकेशन को कंट्रोल और मैनेज करने के लिए कहा जाता है, तब वह कनेक्ट किए गए डिवाइस असिस्टेंस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करता है. उदाहरण के लिए, इससे अलार्म और टाइमर मैनेज करने, ऐप्लिकेशन खोलने, सूचनाएँ पढ़ने और उनके जवाब देने, मीडिया कंट्रोल करने, सेटिंग मैनेज करने, और ऐसे ही अन्य काम करने के लिए कहा जा सकता है.

अहम जानकारी: कनेक्ट किया गया डिवाइस असिस्टेंस ऐप्लिकेशन:

डिवाइस असिस्टेंस की सभी सुविधाएँ चालू करना

डिवाइस असिस्टेंस से जुड़ी कुछ सुविधाओं और कार्रवाइयों के लिए, Google ऐप्लिकेशन की अतिरिक्त सेटिंग और अनुमतियों की ज़रूरत होती है. Android डिवाइसों पर Google ऐप्लिकेशन, Gemini को होस्ट करके उसे डिजिटल असिस्टेंट के तौर पर काम करने देता है.

Gemini, इन सेटिंग और अनुमतियों के बिना भी डिवाइस असिस्टेंस ऐप्लिकेशन के साथ काम कर सकता है. हालाँकि, यहाँ दी गई कार्रवाइयाँ पूरी नहीं की जा सकेंगी.

Gemini को सूचनाएँ पढ़ने और उनके जवाब देने की अनुमति देना

अगर Gemini को Android डिवाइस पर मिलने वाली सूचनाएँ, जैसे कि सूचनाओं वाले पैनल से मैसेज पढ़ने और उनके जवाब देने की अनुमति देनी है, तो Google ऐप्लिकेशन को डिवाइस की सूचनाएँ ऐक्सेस करने की अनुमति दें. सूचनाओं का ऐक्सेस देने का तरीक़ा जानें.

Gemini को डिवाइस की ज़्यादा सेटिंग और कार्रवाइयाँ मैनेज करने की अनुमति देना

अगर Gemini को डिवाइस की कुछ सेटिंग मैनेज करने और डिवाइस पर कुछ कार्रवाइयाँ तुरंत करने की अनुमति देनी है, तो Google ऐप्लिकेशन को अपने डिवाइस के डिफ़ॉल्ट डिजिटल असिस्टेंट ऐप्लिकेशन के तौर पर सेट करें. यह ऐप्लिकेशन Gemini को होस्ट करता है. डिफ़ॉल्ट डिजिटल असिस्टेंट ऐप्लिकेशन को मैनेज करने का तरीक़ा जानें.

Gemini को मुख्य असिस्टेंट ऐप्लिकेशन के तौर पर इस्तेमाल करने पर, यह ये काम कर सकता है:

  • डिवाइस की सेटिंग चालू या बंद करना, जैसे:
    • फ़्लाइट मोड
    • बैटरी सेवर
    • ब्लूटूथ
    • परेशान न करें
    • फ़्लैशलाइट
    • एनएफ़सी
    • वाई-फ़ाई
    • ऐसी ही अन्य सेटिंग
  • डिवाइस का वॉल्यूम कंट्रोल करना
  • फ़ोटो या स्क्रीनशॉट लेना
  • डिवाइस को बंद करना

अहम जानकारी: Gemini को मुख्य असिस्टेंट ऐप्लिकेशन के तौर पर सेट न करने पर भी, यह अपनी क्षमताओं के हिसाब से अन्य कार्रवाइयों को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है.

घड़ी वाले ऐप्लिकेशन में अलार्म, टाइमर, और स्टॉपवॉच को सेट और मैनेज करना

अहम जानकारी:

  • HONOR, OnePlus, OPPO, Samsung, TECNO, और Xiaomi के फ़ोन या टैबलेट के लिए, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन, डिवाइस मैन्युफ़ैक्चरर के घड़ी वाले ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करता है.
  • अगर आपके पास कोई अन्य फ़ोन या टैबलेट है और उसमें Google का घड़ी ऐप्लिकेशन चालू है, तो Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन इसे ही इस्तेमाल करेगा, न कि घड़ी वाला कोई दूसरा ऐप्लिकेशन.
  • Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को, घड़ी वाले किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन में अलार्म और टाइमर सेट करने, उनकी जाँच करने, उन्हें अपडेट करने, और उन्हें मिटाने के लिए कहा जा सकता है. तीसरे पक्ष के ऐसे ऐप्लिकेशन में अन्य काम नहीं किए जा सकते.
अपनी बातचीत के आधार पर अलार्म, टाइमर, और स्टॉपवॉच को मैनेज करना

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन से कहा जा सकता है कि वह आपकी बातचीत और अन्य जानकारी के आधार पर, आपके लिए अलार्म और टाइमर सेट करने के साथ-साथ उन्हें मैनेज करे. ऐसे प्रॉम्प्ट आज़माएँ:

  • एक अलार्म सेट करो, ताकि मैं [इवेंट, गतिविधि] के लिए उठ सकूँ.
  • मुझे [अवधि] के लिए [गतिविधि, टास्क] पर ध्यान देना है. इसके लिए एक टाइमर सेट करो.
  • मेरे सेट किए गए अलार्म दिखाओ.
    Gemini से जवाब मिलने के बाद: [समय] वाला अलार्म हटाओ.
  • [गतिविधि, इवेंट] कब शुरू होने वाला है?
    Gemini से जवाब मिलने के बाद: [hours] घंटे पहले का अलार्म सेट करो.
  • मुझे अपनी रनिंग का समय ट्रैक करना है. स्टॉपवॉच चालू करो.
अपने अलार्म सेट और मैनेज करें

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को अपने अलार्म सेट और मैनेज करने के लिए कहा जा सकता है.

कार्रवाई प्रॉम्प्ट के उदाहरण

सेट करें

  • [समय] का अलार्म सेट करो
  • [मिनट] में अलार्म सेट करो

बदलाव करें

  • [अलार्म का नाम] के अलार्म को बदलकर [समय] पर सेट करो

देखें

  • मेरा अगला अलार्म कब बजेगा?
  • मेरे सेट किए गए अलार्म दिखाओ
    • सलाह: अन्य अलार्म देखने के लिए, ज़्यादा दिखाएँ पर टैप करें .

आवाज़ बंद करें

  • कुछ देर के लिए अलार्म स्नूज़ करो
  • बंद करो

बंद करें

  • [दिन] के लिए सेट [समय] का अलार्म रद्द करो
  • मेरे सभी अलार्म हटाओ

मिटाएं

  • [समय का, अलार्म का नाम] अलार्म हटाओ
अपने टाइमर सेट और मैनेज करें

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को अपने टाइमर सेट और मैनेज करने के लिए कहा जा सकता है.

कार्रवाई प्रॉम्प्ट के उदाहरण

सेट करना

  • [समयावधि] के लिए टाइमर सेट करो
  • [समयावधि] के लिए एक और टाइमर सेट करो

बदलाव करना

  • टाइमर का नाम बदलकर [नया नाम] कर दो
  • इस टाइमर में [समयावधि] जोड़ो

देखना

  • मेरे टाइमर में कितना समय बाकी है?
  • मेरे टाइमर दिखाओ

रोकना

  • मेरा टाइमर रोको

फिर से शुरू करना

  • मेरा टाइमर फिर से शुरू करो
  • मेरा टाइमर फिर से शुरू करो

रीसेट करना

  • टाइमर रीसेट करो
  • मेरा टाइमर रीसेट करो

आवाज़ बंद करना

  • बंद करो

मिटाना

  • टाइमर हटाओ
स्टॉपवॉच को चालू करना और उसे मैनेज करना

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन से स्टॉपवॉच को चालू और फिर से शुरू करने के लिए कहा जा सकता है. फ़िलहाल, अगर आपने इसे स्टॉपवॉच को रोकने या रीसेट करने जैसी अन्य कार्रवाइयाँ करने के लिए कहा, तो यह आपके डिवाइस पर स्टॉपवॉच का इंटरफ़ेस खोल देगा. यहाँ ये कार्रवाइयाँ की जा सकेंगी.

कार्रवाई प्रॉम्प्ट के उदाहरण

चालू करना

  • स्टॉपवॉच को चालू करो

फिर से शुरू करना

  • स्टॉपवॉच को फिर से शुरू करो

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन की मदद से, सेहत और फ़िटनेस से जुड़े ऐप्लिकेशन कंट्रोल करना

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन और स्मार्टवॉच पर मौजूद Gemini से, Fitbit और Samsung Health जैसे सेहत और फ़िटनेस से जुड़े ऐप्लिकेशन कंट्रोल करने के लिए कहा जा सकता है. उदाहरण के लिए, Gemini से ये काम करने के लिए कहा जा सकता है:

  • किसी कसरत को शुरू करने, बंद करने, रोकने, और फिर से शुरू करने के लिए कहना.
  • धड़कन की दर बताने के लिए कहना.
  • क़दमों की संख्या बताने के लिए कहना.
ध्यान दें: सेहत और फ़िटनेस से जुड़े कामों में Gemini से मदद माँगने पर, यह सेहत से जुड़ा कोई भी संवेदनशील डेटा सेव नहीं करता है. 

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन की मदद से, अपना डिवाइस मैनेज और कंट्रोल करें

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन से अपने डिवाइस के ऐप्लिकेशन और सेटिंग मैनेज करने के लिए कहा जा सकता है

एक साथ कई कार्रवाइयों का अनुरोध करें

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को एक प्रॉम्प्ट में कई कार्रवाई करने के लिए कहा जा सकता है. ऐसे प्रॉम्प्ट आज़माएँ:

  • मीडिया और सूचना के वॉल्यूम को [प्रतिशत] पर सेट करो और बैटरी सेवर की सुविधा चालू करो.
  • टाइमर को 10 सेकंड पर सेट करके फ़ोटो खींचो.
वेबसाइट, ऐप्लिकेशन, और सेटिंग खोलें

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को कोई वेबसाइट, अपने ऐप्लिकेशन, और सेटिंग मेन्यू खोलने के लिए कहा जा सकता है. ये प्रॉम्प्ट आज़माएँ:

  • [यूआरएल का नाम] खोलो
  • [ऐप्लिकेशन का नाम] खोलो
  • [सेटिंग के नाम] खोलो

अपने Android डिवाइस को कंट्रोल और मैनेज करने के बारे में ज़्यादा मदद पाने का तरीक़ा जानें.

अपने डिवाइस पर मौजूद सुविधाओं को देखना और मैनेज करना

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन से, अपने डिवाइस पर ये कार्रवाइयाँ करने के लिए कहा जा सकता है:

कार्रवाई प्रॉम्प्ट के उदाहरण

सुविधाओं को चालू या बंद करना

  • फ़्लैशलाइट को [चालू, बंद] करो
  • बैटरी सेवर को [चालू, बंद] करो

वॉल्यूम देखना और उसे काम या ज़्यादा करना

  • मुझे बताओ कि वॉल्यूम कितने प्रतिशत पर सेट है
  • वॉल्यूम [प्रतिशत]
  • वॉल्यूम [ज़्यादा करो, कम करो]

डिसप्ले की रोशनी ज़्यादा या कम करना

  • रोशनी [प्रतिशत] कम करो

बैटरी लेवल देखना

  • मेरे डिवाइस का बैटरी लेवल कितना है?

डिवाइस को बंद और रीस्टार्ट करना

  • मेरा डिवाइस बंद करो
  • मेरा डिवाइस रीस्टार्ट करो

अपने Android डिवाइस को कंट्रोल और मैनेज करने के बारे में ज़्यादा मदद पाने का तरीक़ा जानें.

फ़ोटो और स्क्रीनशॉट लें

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन से फ़ोटो या स्क्रीनशॉट लेने के लिए कहा जा सकता है ये आज़माएँ:

  • एक सेल्फ़ी लो
  • [सेकंड] में एक फ़ोटो लो
  • एक स्क्रीनशॉट लो
अपना मीडिया प्लेबैक मैनेज करना

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन से, अपने डिवाइस पर मीडिया प्लेबैक मैनेज करने के लिए कहा जा सकता है.

कार्रवाई प्रॉम्प्ट के उदाहरण

रोकना या बंद करना

  • रोको
  • [संगीत, वीडियो] को रोको
  • [संगीत, वीडियो] को बंद करो

फिर से शुरू करना

  • फिर से शुरू करो
  • चलाना जारी रखो

फिर से चलाना

  • फिर से चलाओ
  • [संगीत, वीडियो] को रीस्टार्ट करो

आगे बढ़ना

  • अभी नहीं
  • आगे बढ़ो
  • अगला [संगीत, वीडियो]

पीछे जाना

  • पीछे जाओ
  • पिछला चलाओ

रेटिंग देना

  • इस [संगीत, वीडियो] को पसंदीदा के तौर पर रेटिंग दो
सूचनाओं से, मैसेज पढ़ना और उनके जवाब देना

अहम जानकारी: अहम जानकारी: इन सुविधाओं को धीरे-धीरे रिलीज़ किया जा रहा है. इसलिए, हो सकता है कि ये फ़िलहाल आपके लिए उपलब्ध न हों.

सूचनाओं में मिले मैसेज पढ़ने और उनके जवाब देने के लिए, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को कहा जा सकता है. जैसे, मैसेजिंग और सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन से मिले मैसेज. फ़िलहाल, फ़ोन लॉक होने पर Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन न तो इमेज वाले मैसेज में मौजूद कॉन्टेंट को पढ़कर सुना सकता है और न ही ऑडियो या वीडियो मैसेज चला सकता है.

अहम जानकारी: आपका समय बचाने के लिए, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन लंबे मैसेज या बातचीत की ख़ास जानकारी देता है. आप चाहें, तो Gemini को कभी भी पूरे मैसेज पढ़ने के लिए कहें.

कार्रवाई प्रॉम्प्ट के उदाहरण
नए मैसेज पढ़ना
  • क्या कोई नया मैसेज आया है?
  • मेरे मैसेज पढ़ो.
  • मेरी सूचनाएँ पढ़कर सुनाओ.
  • मुझे हाल ही में मिली सूचना पढ़कर सुनाओ.
  • मेरे हाल ही के मैसेज देखो.
सभी मैसेज पढ़ना
  • मेरे सभी मैसेज पूरे पढ़ो.
  • देव के सभी मैसेज, उसी क्रम में पढ़कर सुनाओ जिस क्रम में उन्होंने भेजे हैं.
किसी संपर्क से मिले मैसेज पढ़ना
  • सानिया ने मुझे क्या मैसेज भेजे हैं?
  • कविता से मिली सूचनाएँ पढ़कर सुनाओ.
किसी ग्रुप के मैसेज पढ़ना
  • मेरे फ़ैमिली ग्रुप के मैसेज पढ़ो.
किसी ऐप्लिकेशन से मिले मैसेज पढ़ना
  • Instagram पर मिले मेरे सभी डीएम पढ़ो.
  • मेरे WhatsApp मैसेज पढ़कर सुनाओ.
मैसेज का जवाब देना
  • मेरी माँ के मैसेज पढ़ो.
    Gemini से जवाब मिलने के बाद: जवाब में लिखो कि यह ठीक रहेगा.
  • मेरे प्रोजेक्ट ग्रुप के मैसेज पढ़ो.
    Gemini से जवाब मिलने के बाद: जवाब में लिखो कि चलो दोपहर 1 बजे मिलते हैं.
किसी मैसेज का जवाब लिखना
  • सानिया ने मुझे क्या मैसेज भेजे हैं?
    Gemini से जवाब मिलने के बाद: जवाब में 'नहीं' लिखो, लेकिन अच्छे लहजे में.

सूचनाओं से जुड़े Gemini ऐप्लिकेशन के ऐक्सेस को मैनेज करना

अहम जानकारी: कुछ चरण, डिवाइस या Android वर्शन के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, डिवाइस की सेटिंग खोलें.
  2. ऐप्लिकेशन इसके बाद ऐप्लिकेशन के लिए ख़ास ऐक्सेस इसके बाद सूचनाएँ पढ़ने, जवाब देने, और उन्हें कंट्रोल करने की अनुमति इसके बाद Google पर टैप करें.
  3. सूचना के ऐक्सेस की अनुमति दें को चालू या बंद करें.

अगर ऊपर दिया गया तरीक़ा आपके डिवाइस पर काम नहीं करता है, तो यह तरीक़ा आज़माएँ:

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, डिवाइस की सेटिंग खोलें.
  2. ऐप्लिकेशन इसके बाद ज़्यादा इसके बाद ख़ास ऐक्सेस इसके बाद सूचना का ऐक्सेस पर टैप करें.
  3. Google चालू या बंद करें.

Gemini ऐप्लिकेशन को लॉक स्क्रीन पर सूचनाएँ पढ़ने और उनके जवाब देने की अनुमति दें

Gemini ऐप्लिकेशन को लॉक स्क्रीन पर सूचनाएँ पढ़ने और उनके जवाब देने की अनुमति देने के लिए, आपको Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन की लॉक स्क्रीन सेटिंग और अपने डिवाइस की संवेदनशील सूचनाओं की सेटिंग चालू करनी होगी.

पहला चरण: लॉक स्क्रीन पर Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की सेटिंग चालू करना

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. बाईं ओर मौजूद, मेन्यू Menu इसके बाद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम का पहला अक्षर इसके बाद सेटिंग पर टैप करें.
  3. लॉक स्क्रीन पर Gemini की सुविधा की सेटिंग पर टैप करें.
  4. डिवाइस अनलॉक किए बिना Gemini को इस्तेमाल करने की सुविधा चालू करें.
  5. स्क्रीन अनलॉक किए बिना, कॉल करें और मैसेज भेजें चालू करें.

दूसरा चरण: अपने डिवाइस की सेटिंग में जाकर, संवेदनशील सूचनाएँ पाने की सुविधा चालू करना

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, डिवाइस की सेटिंग खोलें.
  2. सूचनाएँ पर टैप करें.
  3. संवेदनशील सूचनाएँ चालू करें.

अहम जानकारी: Gemini Apps की लॉक स्क्रीन सेटिंग या संवेदनशील सूचनाओं की सेटिंग को कभी भी बंद किया जा सकता है.

Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन कौनसे काम नहीं कर सकता
  • डिवाइस अनलॉक करने के क्रेडेंशियल बदलना, जैसे कि पिन या पासवर्ड
  • डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट करना
  • ऐप्लिकेशन के लिए अनुमति की सेटिंग बदलना
  • सेव किए गए पासवर्ड देखना

अपने Pixel डिवाइसों को कंट्रोल और मैनेज करने में ज़्यादा मदद पाना

अहम जानकारी:

  • यह सुविधा, Android 17 और इसके बाद के वर्शन वाले Pixel डिवाइसों पर सिर्फ़ अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है.
  • अगर आपने अपने डिवाइस पर सेकंडरी या वर्क प्रोफ़ाइल सेट अप की है, तो यह सुविधा सिर्फ़ आपकी मुख्य डिवाइस प्रोफ़ाइल पर काम करेगी. प्रोफ़ाइलों के बीच स्विच करने का तरीक़ा जानें.

अपने Android डिवाइस को कंट्रोल और मैनेज करने के लिए, Gemini की मदद ली जा सकती है. डिवाइस असिस्टेंस (पहले इसका नाम यूटिलिटी था) की मदद से Gemini ये काम कर सकता है:

  • डिवाइस के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब देना: Gemini आपको तुरंत अहम जानकारी देने के लिए, चालू सेटिंग और डिवाइस पर मौजूद डेटा देख सकता है. उदाहरण के लिए, इससे यह पूछा जा सकता है कि कौनसे ऐप्लिकेशन सबसे ज़्यादा मोबाइल डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं या फ़ोन कौनसे मोड पर सेट है, रिंग मोड या वाइब्रेट मोड.
  • डिवाइस से जुड़ी समस्याओं को हल करना: Gemini डिवाइस से जुड़ी समस्या और डिवाइस पर मौजूद डेटा का विश्लेषण करके समस्या को हल करने का सुझाव दे सकता है या उसे ठीक कर सकता है. उदाहरण के लिए, इससे यह पूछा जा सकता है कि फ़ोन का स्टोरेज क्यों कम हो रहा है या पॉप-अप विज्ञापनों से कैसे छुटकारा पाएँ.
  • आपकी पसंद के मुताबिक़ डिवाइस की सेटिंग तय करना: Gemini आपकी ज़रूरतों के हिसाब से सेटअप में बदलाव कर सकता है. उदाहरण के लिए, कोई रेसिपी पढ़ते समय इससे स्क्रीन को ज़्यादा देर तक चालू रखने के लिए कहा जा सकता है या अगर आपको रंगों को पहचानने में समस्या होती है, तो इससे सुलभता सुविधाएँ ढूँढने के लिए कहा जा सकता है.

अपने डिवाइस के लिए मदद पाने का तरीक़ा:

  1. टेक्स्ट बॉक्स में, अटैचमेंट जोड़ें इसके बाद डिवाइस के लिए सहायता पर टैप करें.
  2. अपने डिवाइस के बारे में जानकारी माँगें या उसमें आ रही किसी समस्या के बारे में बताएँ.
    • अगर Gemini किसी समस्या को हल कर सकता है, तो ज़रूरत पड़ने पर उससे जुड़ी सेटिंग अपडेट कर देगा. साथ ही, आपकी ज़रूरतों के मुताबिक़ डिवाइस की सेटिंग तय करने में मदद करेगा.
    • Gemini, कुछ कार्रवाइयाँ करने से पहले आपसे पुष्टि करने के लिए कह सकता है.
उदाहरण
  • मैं यह रेसिपी देखकर कुछ बना रहा/रही हूँ और स्क्रीन बार-बार बंद हो रही है... मेरी मदद करो.
  • मुझे रंगों को पहचानने में परेशानी होती है. मैं इस फ़ोन को अपनी ज़रूरतों के मुताबिक़ बेहतर कैसे बनाऊँ?
  • मुझे बहुत ज़्यादा सूचनाएँ मिल रही हैं. क्या तुम इन्हें कम करने में मेरी मदद कर सकते हो?
  • मुझे एक ज़रूरी फ़ोन कॉल आने वाला है. इस बात का ध्यान रखना कि कहीं वह मिस न हो जाए.
डिवाइस पर कौनसी कार्रवाइयाँ नहीं की जा सकतीं

Gemini, डिवाइस पर ऐसी कार्रवाइयाँ नहीं कर सकता जिनसे ये नतीजे मिलने की संभावना हो:

  • डेटा का हमेशा के लिए नुक़सान होना: जैसे, डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट करना, उसका पिन या पासवर्ड बदलना या उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइलें मिटाना.
  • सुरक्षा और निजता से जुड़े ज़रूरी बदलाव होना: जैसे, ऐडवांस सुरक्षा मोड या जगह की जानकारी की सेटिंग मैनेज करना या ऐप्लिकेशन की अनुमतियाँ देना, जैसे कि कैमरा, माइक्रोफ़ोन या जगह की जानकारी का ऐक्सेस.
  • सोशल इंजीनियरिंग और रिमोट कंट्रोल से जुड़े जोखिम बढ़ना: जैसे, सुलभता सेटिंग में बदलाव करके मोबाइल असिस्टेंट या तीसरे पक्ष के किसी अन्य सॉफ़्टवेयर को सिस्टम ऑटोमेशन के नए अधिकार देना.

लॉक स्क्रीन पर कौनसी सुविधा उपलब्ध है

आपका डेटा कैसे हैंडल किया जाता है

इसी विषय से जुड़े लिंक

इस पेज पर, एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अनुवाद किया गया कॉन्टेंट मौजूद हो सकता है. एआई से किए गए अनुवादों में गलतियां हो सकती हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
10237299765053158473
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false
false