अहम जानकारी: यह ज़रूरी नहीं है कि हर डिवाइस में वायरलेस सिग्नल, जीपीएस या डिवाइस का सेंसर डेटा मौजूद हो. जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग, उपयोगकर्ता या डिवाइस की जगह का अनुमान लगाने के लिए उपलब्ध सिग्नल का इस्तेमाल करती है.
डिवाइस की जगह की जानकारी को बेहतर बनाने के लिए, Google Play services वाले Android डिवाइसों में, जगह की सटीक जानकारी देने वाली सेवा का इस्तेमाल किया जाता है. इसे पहले 'Google लोकेशन सर्विस' के नाम से जाना जाता था. यह सेवा इन सोर्स से जानकारी लेती है:
- वायरलेस सिग्नल, जैसे:
- वाई-फ़ाई ऐक्सेस पॉइंट
- मोबाइल नेटवर्क टावर
- जीपीएस
- डिवाइस का सेंसर डेटा, जैसे:
- एक्सलरोमीटर
- बैरोमीटर
- जाइरोस्कोप
इससे आपका डिवाइस, तेज़ी से आपकी जगह की सटीक जानकारी का पता लगा पाता है. खास तौर पर, ऐसी जगहों पर जहां जीपीएस सिग्नल ठीक से नहीं मिलते या उपलब्ध नहीं होते. जैसे, घर के अंदर या बड़ी इमारतों के आस-पास.
अहम जानकारी:
- जगह की सटीक जानकारी देने वाली सेवा, Fitbit Ace LTE पर काम करती है. यह Android डिवाइसों और Fitbit Ace LTE, दोनों के लिए डेटा को एक ही तरीके से प्रोसेस करती है.
- अपने डिवाइस पर Google Play services के काम करने का तरीका जानें.
जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग चालू होने पर
यह सेटिंग चालू होने पर, आपका डिवाइस आपकी जगह की सटीक जानकारी पाने के लिए, यहां बताए गए सोर्स इस्तेमाल करता है. इस जानकारी में यह डेटा भी शामिल हो सकता है कि आप किसी इमारत में कितनी ऊंचाई पर हैं या किस फ़्लोर में मौजूद हैं. ये रहे वे सोर्स:
- वायरलेस सिग्नल (अगर उपलब्ध हों). जैसे:
- जीपीएस
- वाई-फ़ाई
- मोबाइल नेटवर्क
- सेंसर (अगर उपलब्ध हों). जैसे:
- एक्सलरोमीटर
- बैरोमीटर
- जाइरोस्कोप
जब आप घर के अंदर हों या ऊंची इमारतें जीपीएस के सिग्नल ब्लॉक कर दें, तब यह सुविधा ज़रूरी हो जाती है. ऐसे में, डिवाइसों की जगह की जानकारी का अनुमान लगाने के लिए, कुछ और सिग्नल इस्तेमाल किए जाते हैं. जिन ऐप्लिकेशन और सेवाओं को अनुमति दी जाती है वे इस जानकारी का इस्तेमाल करके, आपको जगह की जानकारी के आधार पर काम करने वाली सुविधाएं उपलब्ध करा सकती हैं.
जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग चालू होने पर Google, समय-समय पर आपके डिवाइस से वायरलेस सिग्नल और सेंसर की जगहों की जानकारी इकट्ठा करता है. इससे डेटा को क्राउडसोर्स करके, जगह की जानकारी का अनुमान लगाया जाता है. इससे सभी को जगह की सटीक जानकारी पाने में मदद मिलती है.
आपकी जानकारी को निजी रखने के लिए, Google एक आइडेंटिफ़ायर का इस्तेमाल करता है. इसे रैंडम तरीके से कुछ ही समय के लिए असाइन किया जाता है और यह बदलता रहता है. यह किसी खास व्यक्ति या खाते से जुड़ा नहीं होता है. ये आइडेंटिफ़ायर नियमित रूप से अपने-आप बदलते रहते हैं.
उदाहरण के लिए, कई डिवाइस यह जानकारी अपलोड करते हैं कि जीपीएस सिग्नल मिलने के कुछ समय बाद, उन्हें कोई वाई-फ़ाई ऐक्सेस पॉइंट मिला है. Google इस जानकारी का इस्तेमाल करके पता लगाता है कि क्या यह वाई-फ़ाई ऐक्सेस पॉइंट, इन जीपीएस सिग्नल के आस-पास मौजूद है. इसके लिए, इस प्रोसेस में शामिल लोगों की पहचान करने की ज़रूरत नहीं होती है.
जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग आपका डेटा कैसे प्रोसेस करती है
Google, जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग से लिए गए डेटा को कुछ कानूनी आधारों के तहत प्रोसेस करता है. इनके बारे में हमारी निजता नीति में बताया गया है. इस बारे में यहां ज़्यादा जानकारी दी गई है.
Google, जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग से लिया गया डेटा इसलिए प्रोसेस करता है, ताकि इसे बेहतर बनाया जा सके और जगह के हिसाब से काम करने वाली अन्य सेवाओं में सुधार किए जा सकें. इसका मकसद यह भी है कि लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके. डेटा प्रोसेस होने के दौरान, आपकी निजता की सुरक्षा के लिए सही तौर-तरीके लागू किए जाते हैं. Google, जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग से लिए गए डेटा का इस्तेमाल इस तरीके से करता है जिससे व्यक्ति की पहचान न की जा सके.
तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और सेवाएं भी आपके डिवाइस की जगह की जानकारी को ऐक्सेस करने का अनुरोध कर सकती हैं. यह जानकारी सटीक या अनुमानित हो सकती है. यह बात, उस ऐप्लिकेशन या सेवा को दी गई अनुमतियों पर निर्भर करती है. जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग, जगह की उस जानकारी को और सटीक बना सकती है.
किस तरह का डेटा प्रोसेस किया जाता हैआपके Android डिवाइस पर जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग चालू होने पर, Google के इकट्ठा और प्रोसेस किए गए डेटा में यह जानकारी शामिल हो सकती है:
- वायरलेस सिग्नल, जैसे:
- वाई-फ़ाई ऐक्सेस पॉइंट
- मोबाइल नेटवर्क टावर
- जीपीएस
- डिवाइस का सेंसर डेटा, जैसे:
- एक्सलरोमीटर
- जाइरोस्कोप
- बैरोमीटर का डेटा
- आईपी पता
- डिवाइस का मॉडल
- सेटिंग से जुड़ी प्राथमिकताएं
जगह की सटीक जानकारी और जगह के हिसाब से काम करने वाली सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए:
आपके Android डिवाइस पर जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग चालू होने पर, इससे लिए गए डेटा का इस्तेमाल Google और तीसरे पक्ष के उन ऐप्लिकेशन पर जगह की सटीक जानकारी देने वाली सेवा को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है जिन्हें ज़रूरी अनुमतियां दी गई हैं. साथ ही, इससे जगह के हिसाब से काम करने वाली सेवाओं में सुधार किए जाते हैं. जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग का इस्तेमाल करके, आपका डिवाइस जगह की जानकारी का तुरंत पता लगाता है. यह जानकारी, जीपीएस और डिवाइस के सेंसर से मिली जानकारी के मुकाबले ज़्यादा सटीक होती है. यह सेटिंग तब काम आती है, जब आपका डिवाइस जीपीएस का इस्तेमाल नहीं कर पाता. जैसे, इमारतों के अंदर.
जगह की यह ज़्यादा सटीक जानकारी, एपीआई की मदद से उपलब्ध कराई जाती है. Google और तीसरे पक्ष के वे ऐप्लिकेशन इन एपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हें आपने इसकी अनुमति दी है. इससे उन्हें जगह के आधार पर काम करने वाली ज़रूरी सुविधाओं और फ़ंक्शन का इस्तेमाल करने की अनुमति मिलती है.
इसके लिए, हम:
- जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग चालू होने पर, इसके डेटा को समय-समय पर इकट्ठा करते हैं. आपकी जानकारी को निजी रखने के लिए, Google ऐसे आइडेंटिफ़ायर इस्तेमाल करके डेटा इकट्ठा करता है जो रैंडम तरीके से कुछ ही समय के लिए असाइन किए जाते हैं और समय-समय पर बदलते रहते हैं. ये आइडेंटिफ़ायर किसी व्यक्ति या खाते से नहीं जुड़े होते हैं और सात दिनों के अंदर मिट जाते हैं. ये आइडेंटिफ़ायर नियमित रूप से अपने-आप बदलते रहते हैं. डिवाइस के स्टोरेज और निजी डेटा के रखरखाव के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, हमारी निजता नीति पर जाएं.
- इस बात की पुष्टि करते हैं कि किसी समयावधि में, जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग से लिए गए डेटा को एक ही डिवाइस से इकट्ठा किया गया हो. इसके लिए, रैंडम तरीके से असाइन किया गया, कुछ समय के लिए इस्तेमाल होने वाला, और समय-समय पर बदलने वाला आइडेंटिफ़ायर इस्तेमाल किया जाता है. इससे हमें यह पक्का करने में मदद मिलती है कि सही मात्रा में सिर्फ़ ज़रूरी डेटा इकट्ठा किया गया हो. इससे उस डिवाइस से मिले ग़ैर-ज़रूरी डेटा पॉइंट मिटा दिए जाते हैं. रैंडम तरीके से असाइन किया गया, कुछ समय के लिए इस्तेमाल होने वाला, और समय-समय पर बदलने वाला आइडेंटिफ़ायर इस्तेमाल करके और ग़ैर-ज़रूरी डेटा पॉइंट मिटाकर, आपकी पहचान को सुरक्षित रखा जाता है.
- जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग से लिए गए डेटा का इस तरह इस्तेमाल करते हैं जिससे किसी व्यक्ति की पहचान किए बिना ही जगहों की जानकारी का क्राउडसोर्स डेटाबेस तैयार करके उसका रखरखाव किया जा सके. इस डेटाबेस में वायरलेस सिग्नल से मिली जानकारी मौजूद होती है. Android डिवाइस इसका इस्तेमाल ज़्यादा सटीक जानकारी पाने के लिए करते हैं.
- डेटा के इस्तेमाल से जुड़ी मेट्रिक लॉग करते हैं. इससे हमें डेटा इकट्ठा करने, उसका इस्तेमाल करने, और उसकी परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी समस्याएं हल करने में मदद मिलती है.
जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग बंद होने पर भी, आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी सुविधाएं जगह की सटीक जानकारी का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में आपकी मदद की जा सके. जैसे, मुसीबत के समय जगह की जानकारी देने वाली सेवा ऐसा कर सकती है. खास तौर पर, जगह की जानकारी का इस्तेमाल तब किया जाएगा, जब आपातकालीन कॉल किए जाएंगे या आपातकालीन मैसेज भेजे जाएंगे. आपका डिवाइस, आपातकालीन स्थिति में मदद करने वाली सेवाओं को आपकी जगह की जितनी हो सके उतनी सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा. इससे वे जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग बंद होने पर भी तुरंत आपकी मदद कर पाएंगी. इस तरह के मामलों में Google, जगह की जानकारी या सटीक जानकारी की सेटिंग से कोई डेटा इकट्ठा नहीं करता है.
लोगों को उनकी ज़रूरतों के हिसाब से सेवाएं उपलब्ध कराने, उनका रखरखाव करने, और उन्हें बेहतर बनाने के लिए:
आपके डिवाइस में जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग चालू होने पर, इससे लिए गए डेटा का इस्तेमाल करके हमारी सेवाओं को लोगों की ज़रूरतों के मुताबिक तैयार किया जाता है. साथ ही, इससे सेवाओं का रखरखाव किया जाता है और उन्हें बेहतर बनाया जाता है. उदाहरण के लिए, जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग से लिए गए डेटा का इस्तेमाल, जगह के हिसाब से प्रॉडक्ट और सेवाएं उपलब्ध कराने, उन्हें डेवलप करने, और उनमें सुधार करने के लिए किया जाता है. जैसे, भूकंप का पता लगाने और सड़क पर ट्रैफ़िक की जानकारी देने वाली सेवाएं.
इसके अलावा, जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग से लिए गए डेटा का इस्तेमाल, मैप पर मौजूद जानकारी की पुष्टि करने के लिए भी किया जाता है. जैसे, इमारत के अंदर जाने के रास्ते या रास्ते से जुड़े दिशा-निर्देश.
इसके लिए, हम:
- जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग चालू होने पर, इसके डेटा को समय-समय पर इकट्ठा करके प्रोसेस करते हैं. इससे, वायरलेस सिग्नल और सामान्य आईपी पते से मिली जानकारी का एक क्राउडसोर्स डेटाबेस तैयार किया जाता है. इस बारे में ऊपर बताया गया है.
- इस जानकारी का इस्तेमाल करके, यह पक्का करते हैं कि जगह के हिसाब से काम करने वाली सुविधाएं, लोगों की ज़रूरत के मुताबिक काम कर रही हों और इन्हें बेहतर बनाया जा रहा हो. इसके बाद, हम किसी व्यक्ति की पहचान किए बिना, अपने प्रॉडक्ट में इस डेटा का इस्तेमाल करते हैं.
- डेटा के इस्तेमाल से जुड़ी मेट्रिक लॉग करते हैं. इससे हमें डेटा इकट्ठा करने, उसका इस्तेमाल करने, और उसकी परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी समस्याएं हल करने में मदद मिलती है.
ऊपर बताए गए सभी कामों के लिए जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग से लिए गए डेटा को प्रोसेस करना, इन कानूनी हितों के लिए ज़रूरी है:
इन मामलों में Google के कानूनी हित:
- सभी लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से सेवाएं उपलब्ध कराना, उनका रखरखाव करना, और उन्हें बेहतर बनाना. इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो अपने Android डिवाइसों में, जगह की भरोसेमंद और सटीक जानकारी के आधार पर काम करने वाले ऐप्लिकेशन और सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही, यह समझना कि लोग हमारी सेवाओं का इस्तेमाल कैसे करते हैं, ताकि इन सेवाओं की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सके.
इन मामलों में लोगों के कानूनी हित:
- Google, लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से सेवाएं उपलब्ध कराता है, उनका रखरखाव करता है, और उन्हें बेहतर बनाता है. इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो अपने Android डिवाइसों में, जगह की भरोसेमंद और सटीक जानकारी के आधार पर काम करने वाले ऐप्लिकेशन और सेवाएं इस्तेमाल करते हैं. साथ ही, यह समझना कि लोग हमारी सेवाओं का इस्तेमाल कैसे करते हैं, ताकि इन सेवाओं की परफ़ॉर्मेंस बेहतर बन सके. ये सभी काम इस तरह से किए जाते हैं जिससे लोग, क्राउडसोर्स किए गए डेटाबेस के फ़ायदे समझ पाएं.
इन मामलों में तीसरे पक्ष के डेवलपर के कानूनी हित:
- लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से ऐप्लिकेशन और सेवाएं उपलब्ध कराने, उनका रखरखाव करने, और उन्हें बेहतर बनाने के लिए, जगह की अनुमानित जानकारी इस्तेमाल की जाती है. ज़रूरी अनुमति लेकर और जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग का इस्तेमाल करके ऐसा किया जाता है. इनमें वे लोग शामिल हैं जो अपने Android डिवाइसों में, जगह की भरोसेमंद और सटीक जानकारी के आधार पर काम करने वाले ऐप्लिकेशन और सेवाएं इस्तेमाल करते हैं.
जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग बंद होने पर क्या होता है
जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग बंद होने पर:
- जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग उपलब्ध होने पर, आपके डिवाइस की जगह की जानकारी का पता लगाने के लिए सिर्फ़ जीपीएस और डिवाइस के सेंसर इस्तेमाल किए जाएंगे. जैसे, एक्सलरोमीटर, बैरोमीटर, और जाइरोस्कोप. इससे Google Maps जैसी सेवाओं और ऐप्लिकेशन के लिए, जगह की जानकारी का पता लगाना और खोए हुए डिवाइसों को ढूंढना मुश्किल हो जाता है.
- वायरलेस सिग्नल और सेंसर डेटा, Google के सर्वरों को नहीं भेजा जाता है. हालांकि, आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए कॉल करने पर, जगह की जानकारी देने वाली सेवाएं या मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी, आपातकालीन स्थिति में मदद करने वाली सेवाओं को आपके डिवाइस की जगह की सटीक जानकारी अपने-आप भेज सकती है. यह जानकारी जगह की सटीक जानकारी देने वाली सेवा इकट्ठा करती है. यह सुविधा तब काम करती है, जब आपके डिवाइस से किसी आपातकालीन नंबर पर कॉल या मैसेज किया जाता है. मुसीबत के समय जगह की जानकारी देने वाली सेवाओं के बारे में जानें.
अहम जानकारी:
- Android 12 और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों में, जगह की सटीक जानकारी ऐक्सेस करने के लिए, हर ऐप्लिकेशन को दी गई अनुमति मैनेज की जा सकती है. यह जगह की सटीक जानकारी देने वाली सेटिंग से अलग है. यह आपके डिवाइस की जगह की जानकारी की सेटिंग है. इसकी मदद से, आपका डिवाइस जगह की सटीक जानकारी पाने के लिए, ज़्यादा सोर्स इस्तेमाल कर पाता है.
- जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग चालू होने पर, आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि कोई ऐप्लिकेशन आपकी जगह की सामान्य जानकारी का ही इस्तेमाल करे. अगर आपको चाहिए कि कोई ऐप्लिकेशन आपके डिवाइस की सटीक जानकारी ऐक्सेस न करे, तो इस विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है. जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग बंद होने पर, ऐप्लिकेशन आपकी जगह की सटीक जानकारी नहीं ढूंढ सकते. ऐप्लिकेशन की जगह की जानकारी से जुड़ी अनुमतियों को मैनेज करने का तरीका जानें.
Google Play services, जगह की सटीक जानकारी को कैसे हैंडल करता है
Google Play services आपको मददगार सेवाएं उपलब्ध कराता है. साथ ही, यह आपके डिवाइस को ज़्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाता है. जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग, Google Play services के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं में से एक है. Google Play services के बारे में ज़्यादा जानें.
अहम जानकारी: Google Play services और Google Play Store, दोनों अलग-अलग हैं.
अनुमति का इस्तेमाल करना
जगह की सटीक जानकारी के लिए उपलब्ध Google Play services, डिवाइस की अनुमतियों का इस्तेमाल कर सकता है. जैसे, आपकी जगह की जानकारी. इसे समय-समय पर ऐक्सेस किया जा सकता है. यह जानकारी बैकग्राउंड में भी ऐक्सेस की जाती है. इससे, जगह की सटीक जानकारी को बेहतर बनाया जा सकता है. इस बारे में ऊपर भी बताया गया है. जानें कि Google Play services आपकी जगह की जानकारी का इस्तेमाल किस तरह कर सकता है.
अपने डिवाइस की जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग को चालू या बंद करना
Android 12 और इसके बाद के वर्शन और Fitbit Ace LTE के लिए
- अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- जगह
जगह की जानकारी
जगह की सटीक जानकारी पर टैप करें.
- जगह की सटीक जानकारी को बेहतर बनाएं को चालू या बंद करें.
Android 11 और इससे पुराने वर्शन के लिए
- अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- जगह की जानकारी
ऐडवांस सेटिंग
जगह की सटीक जानकारी पर टैप करें.
- जगह की जानकारी को ज़्यादा सटीक बनाएं को चालू या बंद करें.
सलाह: अपने Android डिवाइस पर जगह की जानकारी की सेटिंग को मैनेज करने का तरीका जानें.