Google Play कलेक्शन की सुविधा इस्तेमाल करने से जुड़ी समस्याएं हल करना

मेरे Android डिवाइस में, Play का विजेट नहीं जुड़ रहा है

फ़िलहाल, Google Play कलेक्शन की सुविधा सिर्फ़ ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, स्पेन, और अमेरिका में उपलब्ध है. यह सुविधा, सिर्फ़ Android 10 या इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों में उपलब्ध है. अगर आप इन देशों में नहीं हैं या आपके डिवाइस पर Android 10 या इसके बाद का वर्शन नहीं है, तो फ़िलहाल Google Play विजेट नहीं जोड़ा जा सकता.

मुझे कलेक्शन में, अपने डिवाइस में मौजूद ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट नहीं मिल रहा है

कलेक्शन में, अपने डिवाइस में मौजूद किसी ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट न देख पाने की कुछ वजहें हो सकती हैं.

  • ऐसा हो सकता है कि ऐप्लिकेशन के लिए कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध न हो.
    • अहम जानकारी: कलेक्शन की सुविधा वाले सभी ऐप्लिकेशन पर, कलेक्शन की सेटिंग में ऐप्लिकेशन टाइल दिखेगी. अगर कलेक्शन सेटिंग में, किसी ऐप्लिकेशन के लिए टाइल नहीं दिखती है, तो इसका मतलब होगा कि ऐप्लिकेशन के लिए अभी तक कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं है.
  • ऐसा हो सकता है कि ऐप्लिकेशन को Google Play से इंस्टॉल और/या अपडेट न किया गया हो.
  • ऐसा हो सकता है कि ऐप्लिकेशन को, कलेक्शन में कॉन्टेंट न दिखाने के लिए कॉन्फ़िगर किया गया हो.
  • Google Play कलेक्शन में उपलब्ध कॉन्टेंट कैटगरी, देश या इलाके के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं.
    • ध्यान दें: ऐसा हो सकता है कि शॉपिंग, खाना, सोशल मीडिया, और यात्रा जैसी कैटगरी से जुड़ी सुविधाएं कुछ देशों और इलाकों में उपलब्ध न हों.

मुझे कलेक्शन में दिख रहा कॉन्टेंट पसंद नहीं है

कलेक्शन में कॉन्टेंट के सुझाव, Google Play से नहीं बल्कि ऐप्लिकेशन से मिलते हैं.

Google Play कलेक्शन के बारे में सुझाव, राय या शिकायत सबमिट करना

आपके सुझावों से हमें कलेक्शन के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए:

  1. फ़ुल स्क्रीन में कलेक्शन की सुविधा इस्तेमाल करें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, प्रोफ़ाइल आइकॉन इसके बाद सहायता और सुझाव पर टैप करें.
  3. सुझाव/राय भेजें या शिकायत करें पर टैप करें.
  4. अपना सुझाव/राय दें या शिकायत करें.
  5. भेजें पर टैप करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
14067826303627139808
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false
false