यह चुनना कि कौनसे ऐप्लिकेशन आपके कलेक्शन में कॉन्टेंट दिखाएं

कलेक्शन की सुविधा की मदद से, ऐप्लिकेशन व्यवस्थित किए जा सकते हैं और उनके सुझाए गए नए कॉन्टेंट को देखा जा सकता है. साथ ही, किसी कॉन्टेंट को सीधे तौर पर होम स्क्रीन से दोबारा वहीं से शुरू किया जा सकता है जहां उसे रोका था. डिफ़ॉल्ट रूप से, Google Play से इंस्टॉल और/या अपडेट किया गया हर ऐप्लिकेशन, कलेक्शन में दिखेगा. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि ऐप्लिकेशन, कलेक्शन की सुविधा के साथ काम करता हो. कलेक्शन की सेटिंग का इस्तेमाल करके, यह कंट्रोल किया जा सकता है कि कौनसे ऐप्लिकेशन आपके कलेक्शन में मौजूद कॉन्टेंट दिखाएं:

  • अगर ऐप्लिकेशन की दाईं ओर मौजूद टाइल पर सही का निशान होगा, तो ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट कलेक्शन में दिखेगा.
  • अगर ऐप्लिकेशन की दाईं ओर मौजूद टाइल पर सही का निशान नहीं होगा, तो ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट कलेक्शन में नहीं दिखेगा.
  • अगर किसी ऐप्लिकेशन की दाईं ओर मौजूद टाइल पर, 'डाउनलोड करें' आइकॉन दिखेगा, तो इसका मतलब है कि वह ऐप्लिकेशन फ़िलहाल आपके डिवाइस पर इंस्टॉल नहीं है और वह आपके कलेक्शन में नहीं दिखेगा.
  • अगर किसी ऐप्लिकेशन पर ऐप्लिकेशन टाइल नहीं दिखती है, तो इसका मतलब है कि ऐप्लिकेशन के लिए कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इससे ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट आपके कलेक्शन में नहीं दिखेगा.

किसी ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट आपके कलेक्शन में दिखे या नहीं, इसमें बदलाव करने के लिए:

  1. फ़ुल स्क्रीन में कलेक्शन की सुविधा इस्तेमाल करें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, प्रोफ़ाइल आइकॉन इसके बाद कलेक्शन की सेटिंग पर टैप करें.
  3. किसी लाइन पर टैप करें. 
  4. वे ऐप्लिकेशन चुनें जिनका कॉन्टेंट आपको अपने कलेक्शन में देखना है. 
    • जानकारी: टाइल की दाईं ओर सही के निशान वाले ऐप्लिकेशन, आपके कलेक्शन में मौजूद कॉन्टेंट दिखाएंगे.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
8027952942171438485
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false
false