Google Play ऐप्लिकेशन की मदद से Play का विजेट जोड़ने पर, ऐप्लिकेशन को व्यवस्थित किया जा सकता है और ऐप्लिकेशन के सुझाए गए नए कॉन्टेंट को खोजा जा सकता है. साथ ही, अपने मौजूदा कॉन्टेंट को होम स्क्रीन से ही फिर से शुरू किया जा सकता है. अगर आपको होम स्क्रीन पर Play विजेट नहीं रखना है, तो उसे हटाया जा सकता है.
होम स्क्रीन से Play विजेट हटाना
- अपने डिवाइस की होम या ऐप्लिकेशन स्क्रीन पर Play विजेट ढूंढें.
- विजेट को दबाकर रखें.
- विजेट को खींचकर “हटाएं” सेक्शन में छोड़ें.