ऐक्सेसरी या ट्रैकर टैग शेयर करना
अहम जानकारी:- यह तरीका सिर्फ़ Android 9 और इसके बाद वाले वर्शन पर काम करता है. अपने डिवाइस का Android वर्शन देखने का तरीका जानें.
- जिस मालिक ने अपने डिवाइस का ऐक्सेस शेयर किया है उसकी निजता की सुरक्षा के लिए, शेयर करने की प्रोसेस पूरी होने के बाद, ऐक्सेसरी या ट्रैकर टैग की जगह की जानकारी का पता लगाने में कुछ मिनट लगते हैं.
- अपनी ऐक्सेसरी या ट्रैकर टैग की जानकारी ज़्यादा से ज़्यादा 10 लोगों के साथ शेयर की जा सकती है. इससे आप सभी लोग ऐप्लिकेशन की मदद से, ऐसे आइटम का पता लगा पाएंगे.
- अपने डिवाइस पर, Find Hub
पर टैप करें.
- उस ऐक्सेसरी को चुनें जिसका ऐक्सेस शेयर करना है.
- डिवाइस का ऐक्सेस शेयर करें पर टैप करें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- आपके पास मैसेज, ईमेल या क्विक शेयर जैसे किसी भी मैसेजिंग ऐप्लिकेशन से न्योता भेजने का विकल्प है.
- आपका दोस्त या परिवार का सदस्य, Android डिवाइस पर आपके न्योते वाले लिंक को खोलता है.
- अगर उसके डिवाइस पर, Find Hub ऐप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल नहीं है, तो उसे ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने का प्रॉम्प्ट दिखेगा.
- उसके पास न्योते को स्वीकार या अस्वीकार करने का विकल्प होता है.
- न्योता स्वीकार करने के लिए: स्वीकार करें पर टैप करें.
- न्योता अस्वीकार करने के लिए: अस्वीकार करें पर टैप करें.
- अपने डिवाइस पर, Find Hub
पर टैप करें.
- वह ऐक्सेसरी या डिवाइस चुनें जिसे शेयर करना है.
- सेटिंग पर टैप करें.
- दोस्त या परिवार के सदस्य का नाम चुनें.
- ऐक्सेस शेयर करना है या नहीं, इसकी पुष्टि करें.
- पुष्टि करने के लिए: पुष्टि करें पर टैप करें.
- रद्द करने के लिए: शेयर करना रद्द करें पर टैप करें.
डिवाइस या ऐक्सेसरी को शेयर करने की सुविधा बंद करना
अहम जानकारी: किसी डिवाइस या ऐक्सेसरी को शेयर करना बंद करने पर, सिर्फ़ डिवाइस का मालिक ही उसकी जगह की जानकारी देख सकता है.
अगर आप मुख्य मालिक हैं- अपने डिवाइस पर, Find Hub
पर टैप करें.
- शेयर किया गया डिवाइस चुनें.
- सेटिंग
पर टैप करें.
- अपने डिवाइस पर, Find Hub
पर टैप करें.
- शेयर किया गया डिवाइस चुनें.
- सेटिंग
पर टैप करें.
- शेयर किया गया डिवाइस या ऐक्सेसरी छोड़ें पर टैप करें.
- अपने डिवाइस पर, Find Hub
पर टैप करें.
- वह डिवाइस चुनें जिसके बैटरी लेवल की आपको जांच करनी है.
- डिवाइस के नाम के नीचे, बैटरी
पर पावर लेवल देखें.
अहम जानकारी: बैटरी के तीन लेवल होते हैं: “ठीक-ठाक”, “कम”, और “बहुत कम.” अगर ट्रैकर टैग का बैटरी लेवल “कम” पर पहुंच गया है, तो आपको बैटरी बदलनी चाहिए या उसे चार्ज करना चाहिए. ट्रैकर टैग की बैटरी के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.
Find Hub से किसी डिवाइस को हटाना
किसी डिवाइस को हटानाअगर आपने हाल ही में किसी डिवाइस से अपना खाता हटाया है या वह डिवाइस खो गया है, तो वह अब भी कुछ समय के लिए Find Hub में दिख सकता है. Google Play पर डिवाइसों को छिपाने का तरीका.
अहम जानकारी:
- अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के डिवाइस से Find Hub में साइन इन करने पर: उसके डिवाइस की मदद से अपना खाता हटाया जा सकता है.
- डिवाइस के चोरी हो जाने या उसके खो जाने पर: डिवाइस बनाने वाली कंपनी के निर्देशों की मदद से, डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट किया जा सकता है. डिवाइस बनाने वाली कंपनी से मदद लें.
अहम जानकारी: जब आस-पास मौजूद किसी ट्रैकर टैग को Find Hub से हटाया जाता है, तो उससे जुड़ा सारा डेटा भी मिट जाता है. जैसे, उससे कनेक्ट किए गए डिवाइस की जानकारी और आपका ईमेल पता.
- अपने डिवाइस पर, Find Hub
पर टैप करें.
- वह ऐक्सेसरी चुनें जिसे आपको हटाना है.
- सेटिंग
डिवाइस को Find Hub से हटाएं पर टैप करें.
- अगर ऐक्सेसरी आपके आस-पास मौजूद नहीं है या उसे ब्लूटूथ से कनेक्ट नहीं किया जा सकता, तो आपको “डिवाइस हटाया नहीं जा सका” सूचना दिखेगी.
- उस ऐक्सेसरी को Find Hub से हटाने के लिए, डिवाइस हटाएं पर टैप करें.
खोए हुए आइटम की जगह की जानकारी को वेब लिंक के ज़रिए शेयर करना
अहम जानकारी: अगर आइटम की जगह की जानकारी शेयर करने के लिए लिंक शेयर करने की सुविधा इस्तेमाल की जाती है, तो वह जानकारी एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) रहती है. जगह की जानकारी को डिक्रिप्ट करके दिखाने के लिए, लिंक में एक कुंजी जोड़ी जाती है. इस कुंजी को Google खाते में साइन इन करने वाला कोई भी व्यक्ति ऐक्सेस कर सकता है.
जब ट्रैकर टैग वाला आपका आइटम, जैसे कि लगेज आपके आस-पास न हो, तो वेब लिंक के ज़रिए उसकी जगह की जानकारी शेयर की जा सकती है. खोए हुए आइटम की जगह की जानकारी को तीसरे पक्ष की कंपनियों, जैसे कि एयरलाइन के साथ शेयर किया जा सकता है. इससे उन्हें आपके खोए हुए आइटम का पता लगाने और उसे वापस पाने में मदद मिलेगी. आइटम की जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा स्वीकार करने वाली अलग-अलग एयरलाइन के बारे में ज़्यादा जानें.
आपके पास ये चीज़ें होनी चाहिए
- Find Hub के साथ काम करने वाला टैग
- टैग से कनेक्ट किया गया Android डिवाइस
- एक Google खाता
अहम जानकारी:
- लिंक की समयसीमा खत्म होने तक, लिंक का ऐक्सेस पाने वाला व्यक्ति आपके आइटम की जगह की जानकारी ऐक्सेस कर सकता है. अगर आइटम को 'खो गया' के तौर पर मार्क किया जाता है, तो वह आपकी संपर्क जानकारी भी ऐक्सेस कर सकता है.
- आइटम की जगह की अप-टू-डेट जानकारी पाने के लिए, आपके किसी एक डिवाइस का इंटरनेट से कनेक्ट होना ज़रूरी है.
किसी आइटम की जगह की जानकारी शेयर करने के लिए, आपको Android डिवाइस का इस्तेमाल करना होगा.
- अपने डिवाइस पर, Find Hub
पर टैप करें.
- वह आइटम चुनें जिसकी जगह की जानकारी शेयर करनी है.
- आइटम की जगह की जानकारी शेयर करें
आइटम की जगह की जानकारी शेयर करें पर टैप करें.
- यह विकल्प सिर्फ़ तब दिखता है, जब आपका टैग आस-पास न हो.
- जनरेट किए गए वेब लिंक को कॉपी करें.
- अन्य ऐप्लिकेशन, जैसे कि एयरलाइन के ऐप्लिकेशन के साथ यह लिंक शेयर करें.
अहम जानकारी: शेयर किए गए लिंक की समयसीमा सात दिनों के बाद अपने-आप खत्म हो जाती है. साथ ही, आपको इसकी सूचना दी जाती है. आपके पास, आइटम की जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा को किसी भी समय बंद करने का विकल्प होता है.
- अपने डिवाइस पर, Find Hub
पर टैप करें.
- उस आइटम को चुनें जिसकी जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा को बंद करना है.
- आइटम की जगह की जानकारी शेयर करें पर टैप करें.
- आपको आइटम की जगह की जानकारी शेयर करने का लिंक और उस लिंक की समयसीमा खत्म होने की तारीख दिखेगी.
- शेयर करना बंद करें
शेयर करना बंद करें पर टैप करें.
- अगर आपको अपना खोया हुआ आइटम मिल जाता है या लिंक की समयसीमा खत्म हो जाती है, तो आइटम की जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा अपने-आप बंद हो जाती है.
किसी कंप्यूटर पर वेब लिंक की मदद से, शेयर किए गए आइटम की जगह की जानकारी देखने के लिए, आपको Google खाते से साइन इन करना होगा.
- अपने कंप्यूटर पर कोई वेब ब्राउज़र खोलें.
- शेयर किए गए वेब लिंक को ब्राउज़र के पता बार में चिपकाएं.
- Enter दबाएं.
वेब पेज पर, मैप में आइटम की सबसे हाल ही की जगह की जानकारी दिखती है. इसमें यह जानकारी भी शामिल होती है कि वह पिछली बार कब देखा गया था.