'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा की मदद से अपनी स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट के बारे में खोजना

अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ Android फ़ोन के चुनिंदा मॉडल पर उपलब्ध है.

Google पर कहीं भी मौजूद टेक्स्ट या इमेज को चुनने और उनके बारे में खोजने के लिए, यह तरीका अपनाएं:

  • उस पर सर्कल बनाएं
  • हाइलाइट करें
  • स्क्रिबल
  • टैप करें

'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा इस्तेमाल करने का तरीका

स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट, इमेज या वीडियो के बारे में खोजने के लिए:

  1. 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा का इस्तेमाल शुरू करें. इसके लिए:
    • तीन बटन वाले नेविगेशन मोड पर, होम बटन को दबाकर रखें.

    • जेस्चर वाले नेविगेशन मोड पर, नेविगेशन हैंडल को दबाकर रखें.

    अपना Android फ़ोन इस्तेमाल करने का तरीका जानना.

  2. आपको जिस टेक्स्ट, इमेज या वीडियो के बारे में खोजना है उसे चुनने के लिए:
    • उस पर सर्कल बनाएं
    • हाइलाइट करें
    • स्क्रीन पर कहीं भी टैप करें
  3. ज़्यादा सटीक नतीजे पाने के लिए, खोज बार में टेक्स्ट डालकर जानकारी खोजी जा सकती है.
  4. खोज के नतीजे, स्क्रीन पर सबसे नीचे दिखते हैं.
    • ज़्यादा नतीजे देखने के लिए, उन्हें ऊपर की ओर स्वाइप करें.

अहम जानकारी:

  • चुने गए हिस्से को अडजस्ट करने के लिए, उसके बॉर्डर या पूरे हिस्से को खींचें और छोड़ें.
  • अगर आपको खोज बार से ढका हुआ कॉन्टेंट देखना है, तो विंडो को एक जगह से दूसरी जगह ले जाएं. इसके लिए, विंडो को दो उंगलियों से पैन करें या खोज बार को स्क्रीन पर ऊपर या नीचे खींचें.
  • अपने आस-पास या डिवाइस के स्पीकर से चल रहे ऑडियो को खोजने के लिए, म्यूज़िकल नोट पर टैप करें.
  • पूरी स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट खोजने के लिए, सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा खोलें और खोज बार पर टैप करें.
  • क्वेरी से किसी स्क्रीनशॉट को मिटाने के लिए, स्क्रीनशॉट के थंबनेल पर दो बार टैप करें या अपने कीबोर्ड पर backspace दबाएं.

'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा की मदद से, स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट का अनुवाद करना

स्क्रीन पर दिखने वाले टेक्स्ट का अनुवाद करने के लिए, 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

किसी टेक्स्ट का अनुवाद करना

  1. सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा देखें.
  2. जिस टेक्स्ट का अनुवाद करना है उस पर सर्कल बनाएं या टैप करें.

    अहम जानकारी:

    • अगर टेक्स्ट अपने-आप नहीं चुना जाता है, तो टेक्स्ट चुनें पर टैप करें.
    • अगर ज़रूरत हो, तो मैन्युअल तरीके से चुने गए आइटम में बदलाव करें.
  3. 'अनुवाद करें' अनुवाद करें पर टैप करें.

पूरी स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट का तुरंत अनुवाद करना

  1. सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा देखें.
  2. खोज बार के बगल में मौजूद, अनुवाद करें अनुवाद करें पर टैप करें.

अहम जानकारी: सबसे ऊपर, भाषा चुनने वाले टूल में जाकर, अनुवाद की भाषाएं चुनें.

स्क्रोल करते समय, स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट का अनुवाद करना

अहम जानकारी: स्क्रोल करके अनुवाद करने की सुविधा, सिर्फ़ चुनिंदा डिवाइसों के लिए धीरे-धीरे रिलीज़ की जाएगी. इसलिए, फ़िलहाल यह सुविधा Android का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगी.

  1. सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा देखें.
  2. खोज बार के बगल में मौजूद, अनुवाद करें अनुवाद करें पर टैप करें.
  3. सबसे ऊपर, भाषा चुनने वाले पिल में जाकर, अनुवाद के लिए भाषाएं चुनें.
  4. स्क्रोल करके अनुवाद करें पर टैप करें.
    • एक पिल में अनुवाद की भाषा दिखती है. इसे छोटा करने के लिए, पिल पर टैप करें.
      • अहम जानकारी: नए टेक्स्ट का अपने-आप अनुवाद करने के लिए, स्क्रोल करें. यह सुविधा, लंबे वेबपेजों और दस्तावेज़ों का आसानी से अनुवाद करती है. इसलिए, आपको अनुवाद करने के लिए कई बार टैप नहीं करना पड़ता.

  1. इससे बाहर निकलने के लिए, चुनी गई भाषा वाले पिल के बगल में मौजूद, बंद करें बंद करें पर टैप करें.
    • इसके अलावा, Android की सूचना वाली शेड से भी इस सुविधा को बंद किया जा सकता है.

'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा के ज़रिए, एआई की मदद से मिली जानकारी पाना

'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा का इस्तेमाल करके, एआई की मदद से मिली जानकारी पाई जा सकती है. यह जानकारी, आपके टेक्स्ट या मल्टीसर्च क्वेरी के हिसाब से होगी. मल्टीसर्च के बारे में ज़्यादा जानें.

  • अगर आप अमेरिका में हैं:
    • मल्टीसर्च क्वेरी के लिए, एआई की मदद से मिलने वाली जानकारी की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से उपलब्ध होती है.
    • अगर आपको टेक्स्ट क्वेरी के लिए, एआई की मदद से मिलने वाली खास जानकारी चाहिए, तो आपको Search Labs में जाकर "AI जवाब और अन्य सुविधाओं" के लिए ऑप्ट-इन करना होगा. "AI जवाब और अन्य सुविधाओं" के बारे में ज़्यादा जानें.
  • अगर आप अमेरिका में नहीं हैं:

'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा बंद करना

तीन बटन वाले नेविगेशन मोड पर

  1. अपने Android फ़ोन में, सेटिंग सेटिंग पर जाएं.
  2. सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा को खोजें.
  3. सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा पर टैप करें.
  4. सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा को बंद करें.

जेस्चर वाले नेविगेशन मोड पर

  1. अपने Android फ़ोन में, सेटिंग सेटिंग पर जाएं.
  2. सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा को खोजें.
  3. सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा पर टैप करें.
  4. सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा को बंद करें.

"सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा उपलब्ध नहीं है" समस्या को हल करना

जिस डिवाइस पर सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा काम करती है उस पर इसका इस्तेमाल करने के लिए, पक्का करें कि:

अनुमतियों की सेटिंग सही हों

  1. अपने Android फ़ोन में, सेटिंग सेटिंग पर जाएं.
  2. डिजिटल असिस्टेंट ऐप्लिकेशन को खोजें.
  3. डिजिटल असिस्टेंट ऐप्लिकेशन पर टैप करें.
    • पक्का करें कि:
      • डिजिटल असिस्टेंट, डिफ़ॉल्ट रूप से "Google" पर सेट हो.
      • “स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल करें” की सेटिंग चालू हो.

आपका Google ऐप्लिकेशन अप-टू-डेट हो

  1. अपने Android फ़ोन पर, Google Play Store ऐप्लिकेशन खोलें Google Play.
  2. स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल के आइकॉन पर टैप करें.
  3. ऐप्लिकेशन और डिवाइस मैनेज करें इसके बाद मैनेज करें पर टैप करें.
  4. Google ऐप्लिकेशन Google सर्च पर टैप करें.
    • अगर आपको "अपडेट उपलब्ध है" लेबल दिखता है, तो अपडेट करें पर टैप करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
16665398272543873261
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false