अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ Android फ़ोन के चुनिंदा मॉडल पर उपलब्ध है.
Google पर कहीं भी मौजूद टेक्स्ट या इमेज चुनने और उनके बारे में जानकारी खोजने के लिए, ये तरीके अपनाएं:
- सर्कल बनाएं
- हाइलाइट करें
- कुछ लिखें
- टैप करें
'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा इस्तेमाल करने का तरीका
स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट, इमेज या वीडियो के बारे में जानकारी खोजने के लिए:
- 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा का इस्तेमाल शुरू करें. इसके लिए:
- तीन बटन वाले नेविगेशन मोड पर, होम बटन को दबाकर रखें.
- जेस्चर वाले नेविगेशन मोड पर, नेविगेशन हैंडल को दबाकर रखें.
- आपको जिस टेक्स्ट, इमेज या वीडियो के बारे में जानकारी खोजनी है उसे चुनने के लिए:
- सर्कल बनाएं
- हाइलाइट करें
- स्क्रीन पर कहीं भी टैप करें
- बेहतर नतीजे पाने के लिए, खोज बार में टेक्स्ट डालकर जानकारी खोजी जा सकती है.
- खोज के नतीजे, स्क्रीन पर सबसे नीचे दिखते हैं.
- ज़्यादा नतीजे देखने के लिए, उन्हें ऊपर की ओर स्वाइप करें.
अहम जानकारी:
- चुने गए हिस्से को अडजस्ट करने के लिए, उसके बॉर्डर या पूरे हिस्से को खींचें और छोड़ें.
- अगर आपको खोज बार से ढका हुआ कॉन्टेंट देखना है, तो विंडो को एक जगह से दूसरी जगह ले जाएं. इसके लिए, विंडो को दो उंगलियों से पैन करें या खोज बार को स्क्रीन पर ऊपर या नीचे खींचें.
- अपने आस-पास या डिवाइस के स्पीकर पर चल रहे ऑडियो को खोजने के लिए, म्यूज़िकल नोट
पर टैप करें.
- पूरी स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट खोजने के लिए, सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा खोलें और खोज बार पर टैप करें.
- क्वेरी से किसी स्क्रीनशॉट को मिटाने के लिए, स्क्रीनशॉट के थंबनेल पर दो बार टैप करें या अपने कीबोर्ड पर backspace दबाएं.
'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा की मदद से, स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट का अनुवाद करना
स्क्रीन पर दिखने वाले टेक्स्ट का अनुवाद करने के लिए, 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
किसी टेक्स्ट का अनुवाद करना
- सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा चालू करें.
- जिस टेक्स्ट का अनुवाद करना है उस पर सर्कल बनाएं या टैप करें.
अहम जानकारी:
- अगर टेक्स्ट अपने-आप नहीं चुना जाता है, तो टेक्स्ट चुनें पर टैप करें.
- अगर ज़रूरत हो, तो चुने गए टेक्स्ट को मैन्युअल तरीके से अडजस्ट करें.
- अनुवाद करें
पर टैप करें.
पूरी स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट का तुरंत अनुवाद करना
- सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा चालू करें.
- खोज बार के बगल में मौजूद, अनुवाद करें
पर टैप करें.
अहम जानकारी: सबसे नीचे, भाषा चुनने वाले पिल में जाकर, अनुवाद की भाषाएं चुनें.
स्क्रोल करते समय स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट का अनुवाद करना
यह सुविधा, लंबे वेबपेज और दस्तावेज़ों का आसानी से अनुवाद करती है. इसलिए, आपको अनुवाद करने के लिए बार-बार टैप नहीं करना पड़ता.
अहम जानकारी: स्क्रोल करके अनुवाद करने की सुविधा, सिर्फ़ चुनिंदा डिवाइसों के लिए धीरे-धीरे रिलीज़ की जाएगी. इसलिए, फ़िलहाल यह सुविधा सभी Android उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं होगी.
- सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा चालू करें.
- खोज बार के बगल में मौजूद, अनुवाद करें
पर टैप करें.
- सबसे नीचे, भाषा चुनने वाले पिल में जाकर, अनुवाद की भाषाएं चुनें.
- स्क्रोल करके अनुवाद करें
पर टैप करें.
- अपने-आप अनुवाद पाने के लिए, नए टेक्स्ट पर स्क्रोल करें.
- अहम जानकारी: सबसे नीचे मौजूद, चुनी गई भाषा वाले पिल को छोटा करने के लिए, उस पर टैप करें.
- इससे बाहर निकलने के लिए, चुनी गई भाषा वाले पिल के बगल में मौजूद, बंद करें
पर टैप करें.
- इसके अलावा, Android के 'नोटिफ़िकेशन शेड' से भी इस सुविधा को बंद किया जा सकता है.
'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा के ज़रिए, AI जवाब पाना
'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा की मदद से, आपके टेक्स्ट या मल्टीसर्च क्वेरी के आधार पर AI जवाब पाए जा सकते हैं. मल्टीसर्च के बारे में ज़्यादा जानें.
- अगर आप अमेरिका में हैं:
- मल्टीसर्च क्वेरी के लिए, AI जवाब की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से उपलब्ध होती है.
- टेक्स्ट क्वेरी के लिए AI जवाब की सुविधा चालू करने के लिए, आपको Search Labs में जाकर "AI जवाब और अन्य सुविधाएं" एक्सपेरिमेंट में शामिल होना होगा. "AI जवाब और अन्य सुविधाएं" के बारे में ज़्यादा जानें.
- अगर आप अमेरिका में नहीं हैं:
- अगर आपको टेक्स्ट और मल्टीसर्च क्वेरी के लिए AI जवाब की सुविधा चालू करनी है, तो आपको Search Labs में "AI जवाब और अन्य सुविधाएं" एक्सपेरिमेंट में शामिल होना होगा. "AI जवाब और अन्य सुविधाएं" के बारे में ज़्यादा जानें.
'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा बंद करना
- अपने Android फ़ोन में, सेटिंग
पर जाएं.
- सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा को खोजें.
- सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा पर टैप करें.
- सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा को बंद करें.
"सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा उपलब्ध नहीं है" समस्या को हल करना
जिस Android डिवाइस पर 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा काम करती है उस पर इसका इस्तेमाल करने के लिए, पक्का करें कि:
अनुमतियों की सेटिंग सही हों
- अपने Android फ़ोन में, सेटिंग
पर जाएं.
- डिजिटल असिस्टेंट ऐप्लिकेशन को खोजें.
- डिजिटल असिस्टेंट ऐप्लिकेशन पर टैप करें.
- पक्का करें कि:
- डिजिटल असिस्टेंट, डिफ़ॉल्ट रूप से "Google" पर सेट हो.
- "स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल करें" चालू हो.
- पक्का करें कि:
आपका Google ऐप्लिकेशन अप-टू-डेट हो
- अपने Android फ़ोन पर, Google Play Store ऐप्लिकेशन
खोलें.
- स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल के आइकॉन पर टैप करें.
- ऐप्लिकेशन और डिवाइस मैनेज करें
मैनेज करें पर टैप करें.
- Google ऐप्लिकेशन
पर टैप करें.
- अगर आपको "अपडेट उपलब्ध है" लेबल दिखता है, तो अपडेट करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: Google ऐप्लिकेशन के बजाय Google Go ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने पर, 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.