Health Connect अब आपको अपने डिवाइस पर मौजूद सेहत, फ़िटनेस, और स्वास्थ्य से जुड़े डेटा को पूरी तरह से मैनेज करने की सुविधा देता है.
इस डेटा को भी मिटाया जा सकता है:
- अपना पूरा डेटा
- खास डेटा कैटगरी
- खास डेटा टाइप
- खास डेटा एंट्री
- पहले से कनेक्ट किए गए किसी ऐप्लिकेशन का पूरा डेटा
गलत डेटा मिटाया जा सकता है, ताकि Health Connect न उसे मर्ज कर पाए और न ही दूसरे ऐप्लिकेशन के साथ शेयर कर पाए.
डेटा मिटाने पर, वह आपके डिवाइस के Health Connect डेटाबेस से मिट जाता है. अन्य ऐप्लिकेशन या डिवाइसों में आपके डेटा की कोई कॉपी मौजूद हो सकती है. अगर आपको कनेक्ट किए गए सभी ऐप्लिकेशन और डिवाइसों से सारा डेटा मिटाना है, तो आपको हर ऐप्लिकेशन या डिवाइस में जाकर उस डेटा को मिटाना होगा.
उदाहरण के लिए, अगर आपने Health Connect से नींद से जुड़ा सारा डेटा मिटा दिया है और आपको उस ऐप्लिकेशन से भी यह डेटा मिटाना है जिसने यह जनरेट किया है, तो उस ऐप्लिकेशन को खोलें. इसके बाद, डेवलपर के दिए गए निर्देशों का पालन करें.
अहम जानकारी: ऐसा हो सकता है कि दूसरे ऐप्लिकेशन या डिवाइसों में आपके डेटा की कॉपी सेव हो. ऐप्लिकेशन या डिवाइसों से डेटा मिटाने के लिए, उनकी सेटिंग पर जाएं और दिए गए दिशा-निर्देशों को देखें.
Health Connect से सारा डेटा मिटाना
- अपने डिवाइस पर, Health Connect
खोलें.
- “अनुमतियां और डेटा” सेक्शन में जाकर, डेटा और इसका ऐक्सेस पर टैप करें.
- सबसे नीचे, सारा डेटा मिटाएं पर टैप करें.
- किसी समयावधि को चुनें.
- अगर डेटा हमेशा के लिए मिटाना है, तो आगे बढ़ें
मिटाएं पर टैप करें.
अपने-आप डेटा मिटने की सुविधा सेट करना
अहम जानकारी: सेहत से जुड़े अपने डेटा के लिए, अपने-आप मिटने की सुविधा सेट नहीं की जा सकती.
- अपने डिवाइस पर, Health Connect
खोलें.
- “अनुमतियां और डेटा” सेक्शन में जाकर, डेटा मैनेज करें पर टैप करें.
- अपने-आप मिटने की सुविधा सेट करें पर टैप करें.
- चुनी गई समयावधि से पहले का डेटा, हर दिन अपने-आप मिट जाएगा.
- कोई समयावधि चुनें.
किसी खास कैटगरी का डेटा मिटाना
अहम जानकारी: किसी कैटगरी का सारा डेटा मिटाने के बाद वह कैटगरी, ”डेटा ब्राउज़ करें” सेक्शन से जुड़ी कैटगरी की सूची में तब तक नहीं दिखेगी, जब तक नया डेटा रिकॉर्ड न किया जाए.
- अपने डिवाइस पर, Health Connect
खोलें.
- “अनुमतियां और डेटा” सेक्शन में जाकर, डेटा और इसका ऐक्सेस पर टैप करें.
- मिटाने के लिए कोई कैटगरी चुनें, जैसे कि गतिविधि का डेटा या नींद से जुड़ी जानकारी.
- सबसे नीचे, [CATEGORY] का डेटा मिटाएं पर टैप करें.
- किसी समयावधि को चुनें.
- अगर डेटा हमेशा के लिए मिटाना है, तो आगे बढ़ें
मिटाएं पर टैप करें.
किसी खास तरह के डेटा को मिटाना
- अपने डिवाइस पर, Health Connect
खोलें.
- “अनुमतियां और डेटा” सेक्शन में जाकर, डेटा और इसका ऐक्सेस पर टैप करें.
- मिटाने के लिए कोई कैटगरी चुनें, जैसे कि गतिविधि का डेटा या नींद से जुड़ी जानकारी.
- मिटाने के लिए कोई डेटा टाइप चुनें, जैसे कि तय की गई दूरी का डेटा या कदमों का डेटा.
- सबसे नीचे, यह डेटा मिटाएं पर टैप करें.
- किसी समयावधि को चुनें.
- अगर डेटा हमेशा के लिए मिटाना है, तो आगे बढ़ें
मिटाएं पर टैप करें.
किसी खास एंट्री को मिटाना
अहम जानकारी: सेहत से जुड़े डेटा की अलग-अलग एंट्री को मिटाया नहीं जा सकता. हालांकि, सिर्फ़ सेहत से जुड़े डेटा की पूरी कैटगरी को मिटाया जा सकता है.
- अपने डिवाइस पर, Health Connect
खोलें.
- “अनुमतियां और डेटा” सेक्शन में जाकर, डेटा और इसका ऐक्सेस पर टैप करें.
- मिटाने के लिए डेटा की कोई कैटगरी चुनें, जैसे कि गतिविधि का डेटा.
- मिटाने के लिए कोई सब-कैटगरी चुनें, जैसे कि कदमों की संख्या.
- जो एंट्री मिटानी है उसके बगल में जाकर, ज़्यादा देखें
एंट्री मिटाएं को चुनें.
- अगर डेटा हमेशा के लिए मिटाना है, तो मिटाएं पर टैप करें.
किसी ऐप्लिकेशन का डेटा मिटाना
- अपने डिवाइस पर, Health Connect
खोलें.
- “अनुमतियां और डेटा” सेक्शन में जाकर, ऐप्लिकेशन की अनुमतियां पर टैप करें.
- जिस ऐप्लिकेशन का डेटा मिटाना है उस पर टैप करें.
- सबसे नीचे, ऐप्लिकेशन का डेटा मिटाएं पर टैप करें.
- किसी समयावधि को चुनें.
- अगर डेटा हमेशा के लिए मिटाना है, तो आगे बढ़ें
मिटाएं पर टैप करें.