उपयोगकर्ता सेगमेंट और ऑडियंस बनाने के लिए, उपयोगकर्ता के बकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, मिलते-जुलते ग्रुप के आधार पर कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस की तुलना की जा सकती है. Analytics, आपके उपयोगकर्ताओं को उनके हैश किए गए यूज़र आईडी या क्लाइंट आईडी के आधार पर बकेट असाइन करता है. इन्हें 1 से 100 तक की वैल्यू के तौर पर दिखाया जाता है. इससे यह पक्का होता है कि एक ही आईडी वाले उपयोगकर्ताओं को लगातार एक ही बकेट में ग्रुप किया जाता है.
ऑडियंस डेफ़िनिशन में उपयोगकर्ता के बकेट की शर्त को शामिल करके, ऐसी कई ऑडियंस बनाई जा सकती हैं जिनमें एक जैसे उपयोगकर्ता शामिल होते हैं, लेकिन उनके बकेट की वैल्यू अलग-अलग होती है. इसकी मदद से, एक जैसी डेमोग्राफ़िक्स (उम्र, लिंग, आय, शिक्षा वगैरह) वाली कई ऑडियंस के लिए, कैंपेन के अलग-अलग वर्शन चलाए जा सकते हैं. साथ ही, यह पता लगाया जा सकता है कि किस वर्शन की परफ़ॉर्मेंस सबसे अच्छी है.
उदाहरण
अगर आपको “ऐसे उपयोगकर्ता जो ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल हफ़्ते में तीन बार से कम करते हैं” को कई बकेट में बांटना है, तो उन्हें टेस्ट और कंट्रोल ग्रुप में बांटा जा सकता है:
- बकेट A को ऐप्लिकेशन में सूचना मिलती है.
- बकेट B को पेड मीडिया की मदद से टारगेट किया जाता है.
- बकेट C, कंट्रोल ग्रुप के तौर पर काम करता है. इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाता.
इस सेटअप की मदद से, कंट्रोल ग्रुप की तुलना में उपयोगकर्ता के व्यवहार में हुए बदलाव और हर रणनीति की परफ़ॉर्मेंस का विश्लेषण किया जा सकता है.
उपयोगकर्ता के बकेट को सेगमेंट के तौर पर जोड़ना
सेगमेंट बनाने और उपयोगकर्ताओं के चुनिंदा ग्रुप का विश्लेषण करने के लिए, उपयोगकर्ता के बकेट का इस्तेमाल करें. अपने एक्सप्लोरेशन (विश्लेषण के तरीके) में, उपयोगकर्ता के बकेट को सेगमेंट के तौर पर शामिल करने के लिए:
- एक्सप्लोर करें में जाकर, कोई एक्सप्लोरेशन चुनें या नया एक्सप्लोरेशन बनाएं.
ध्यान दें: ऊपर दिया गया लिंक, उस Analytics प्रॉपर्टी पर ले जाता है जिसे आपने पिछली बार ऐक्सेस किया था. प्रॉपर्टी खोलने के लिए, आपको Google खाते में साइन इन करना होगा. प्रॉपर्टी चुनने वाले टूल का इस्तेमाल करके, प्रॉपर्टी को बदला जा सकता है. फ़्री फ़ॉर्म एक्सप्लोरेशन बनाने के लिए, आपके पास ऐनलिस्ट या इससे ऊपर की भूमिका होनी चाहिए.
- “सेगमेंट” सेक्शन में जाकर, + आइकॉन पर क्लिक करें.
- कोई नया सेगमेंट बनाएं पर क्लिक करें.
- “कस्टम सेगमेंट बनाएं” में जाकर, उपयोगकर्ता सेगमेंट पर क्लिक करें.
- नई शर्त जोड़ें को चुनें.
- “उपयोगकर्ता का बकेट” चुनें. इसके बाद, कोई फ़िल्टर जोड़ें.
- ध्यान दें: अगर आपको डेमोग्राफ़िक के हिसाब से एक जैसे दो सेगमेंट तय करने हैं, तो 50 से ज़्यादा शर्तों वाले फ़िल्टर का इस्तेमाल करें.
- अपने सेगमेंट का नाम डालें.
- लागू करें पर क्लिक करें.
उपयोगकर्ता के बकेट को ऑडियंस के तौर पर जोड़ना
उपयोगकर्ता के बकेट का इस्तेमाल करके, टारगेट किए गए कैंपेन के लिए ऑडियंस बनाएं. इससे कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस की तुलना की जा सकेगी. उपयोगकर्ता के बकेट को ऑडियंस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए:
- एडमिन पेज पर, डेटा डिसप्ले में जाकर, ऑडियंस पर क्लिक करें.
ध्यान दें: ऊपर दिया गया लिंक, उस Analytics प्रॉपर्टी पर ले जाता है जिसे आपने पिछली बार ऐक्सेस किया था. प्रॉपर्टी खोलने के लिए, आपको Google खाते में साइन इन करना होगा. प्रॉपर्टी चुनने वाले टूल का इस्तेमाल करके, प्रॉपर्टी को बदला जा सकता है. ऑडियंस बनाने के लिए, आपके पास प्रॉपर्टी लेवल पर मार्केटर या इससे ऊपर की भूमिका होनी चाहिए.
- नई ऑडियंस पर क्लिक करें.
- कस्टम ऑडियंस बनाएं को चुनें. इसके बाद, नई शर्त जोड़ें पर क्लिक करें.
- “उपयोगकर्ता का बकेट” चुनें. इसके बाद, कोई फ़िल्टर जोड़ें.
- ध्यान दें: अगर आपको डेमोग्राफ़िक के हिसाब से एक जैसी दो ऑडियंस तय करनी हैं, तो 50 से ज़्यादा शर्तों वाले फ़िल्टर का इस्तेमाल करें.
- अपनी ऑडियंस का नाम डालें.
- लागू करें पर क्लिक करें.