मानदंड ऐसी रेफ़रंस मेट्रिक होती हैं जिनकी मदद से, आपकी इंडस्ट्री के अन्य कारोबारों की तुलना में आपकी परफ़ॉर्मेंस की जानकारी मिलती है. मानदंड से मिलने वाले डेटा की मदद से, अपने कारोबार की खूबियों और कमियों को समझा जा सकता है, ताकि कारोबार को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जा सकें.
हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद ग्राहकों की बड़ी संख्या की वजह से, Google Analytics उन कारोबारों के मानदंड दिखा सकता है जो आपके कारोबार से मिलते-जुलते हैं और Google Analytics का इस्तेमाल भी कर रहे हैं.
Google Analytics, इंडस्ट्री की कई कैटगरी के लिए, कारोबारों के मिलते-जुलते ग्रुप के आधार पर पर्सेंटाइल (मीडियन, 25वें, और 75वें) में मानदंड उपलब्ध कराता है. मिलते-जुलते कारोबारों के ग्रुप, हर प्रॉपर्टी को असाइन की गई इंडस्ट्री कैटगरी के आधार पर तय किए जाते हैं. इंडस्ट्री की यह कैटगरी, कई चीज़ों के आधार पर तय की जाती है. जैसे, सेटअप में दी गई इंडस्ट्री की कैटगरी और प्रॉपर्टी के यूआरएल और ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट जैसे सिग्नल.
सबसे काम की तुलनाएं करने के लिए, Google Analytics दो तरह की मेट्रिक के लिए मानदंड उपलब्ध कराता है: सामान्य की गई मेट्रिक (जैसे कि प्रतिशत और अनुपात) और सामान्य नहीं की गई मेट्रिक ("कुल रेवेन्यू" या "सक्रिय उपयोगकर्ता" जैसी पूरी संख्याएं). पूरी संख्याओं के लिए, Google Analytics आपकी प्रॉपर्टी के सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या के आधार पर, परफ़ॉर्मेंस की सीमा का अनुमान लगाता है. अगर आपको किसी पूरी संख्या के लिए मानदंड के डेटा की अनुमानित जानकारी चाहिए, तो मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप की सामान्य की गई मेट्रिक को आपकी प्रॉपर्टी के सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या से गुणा किया जाता है. इस डेटा से, इंडस्ट्री के अन्य कारोबारों की तुलना में अपने कारोबार की परफ़ॉर्मेंस की तुलना की जा सकती है. इसमें ट्रैफ़िक की संख्या में अंतर को भी ध्यान में रखा जाता है.
उदाहरण
यूज़र ऐक्टिविटी वाले सेशन के लिए, मानदंड के डेटा का हिसाब इस तरह लगाया जाता है:
मानदंड के डेटा का अनुमान (यूज़र ऐक्टिविटी वाले सेशन) = मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप के हर सक्रिय उपयोगकर्ता के हिसाब से यूज़र ऐक्टिविटी वाले सेशन * आपकी प्रॉपर्टी के सक्रिय उपयोगकर्ता
मानदंड का इस्तेमाल करने के दौरान आपका डेटा एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित रहता है. इस दौरान, यह ध्यान रखा जाता है कि तुलना के लिए अन्य कारोबारों के डेटा के साथ एग्रीगेट किए जाने के बाद भी, आपके डेटा की निजता बनी रहे. इसके अलावा, मानदंड का डेटा ऐक्सेस करने के लिए थ्रेशोल्ड तय किए गए हैं. इसके तहत, मिलते-जुलते कारोबार का कोई ग्रुप, मानदंड का डेटा सिर्फ़ तब ऐक्सेस कर सकता है, जब उसमें शामिल प्रॉपर्टी ज़रूरत के मुताबिक तय संख्या में हो. किसी मिलते-जुलते ग्रुप में शामिल होने और मानदंड से जुड़ी उसकी मेट्रिक में योगदान देने के लिए, प्रॉपर्टी में ज़रूरत के मुताबिक उपयोगकर्ता होने चाहिए और काम का डेटा जनरेट होना चाहिए. इसकी मदद से, अच्छी क्वालिटी के इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के हिसाब से अपने कारोबार की परफ़ॉर्मेंस की तुलना सुरक्षित तरीके से की जा सकती है. साथ ही, यह भी पक्का किया जा सकता है कि आपका डेटा सुरक्षित रहे. साथ ही, मानदंड के डेटा को हर 24 घंटे में रीफ़्रेश किया जाता है.
Benchmarking: How to compare your site/app to your peers
निर्देशों के साथ उपलब्ध प्रॉडक्ट का यह डेमो, आपको उस Analytics प्रॉपर्टी पर ले जाता है जिसे आपने पिछली बार ऐक्सेस किया था. इसके बाद, आपको होम पेज पर ले जाकर मानदंड के बारे में बताया जाता है. यह डेमो, सिर्फ़ Google Analytics के मौजूदा वर्शन यानी कि Google Analytics 4 के लिए उपलब्ध है.
ज़रूरी शर्तें
Google Analytics में मानदंड का डेटा ऐक्सेस करने के लिए यह ज़रूरी है कि आपकी प्रॉपर्टी में एडमिन > खाते की सेटिंग में, मॉडलिंग के लिए डेटा उपलब्ध कराना और कारोबार की इनसाइट सेटिंग चालू हो.
मानदंड के डेटा को इकट्ठा करने की सुविधा चालू करना
मानदंड का डेटा, Google Analytics की कई स्टैंडर्ड रिपोर्ट में उपलब्ध होता है. जैसे, उपयोगकर्ता हासिल करने, यूज़र ऐक्टिविटी, कमाई करने, और उपयोगकर्ताओं को बनाए रखने से जुड़ी रिपोर्ट. साथ ही, यह होम पेज की खास जानकारी में भी उपलब्ध होता है.
रिपोर्ट में मानदंड का डेटा इकट्ठा करने की सुविधा चालू करने के लिए:
- अपनी ज़रूरत के हिसाब से रिपोर्ट > लाइफ़साइकल > उपयोगकर्ता हासिल करना > उपयोगकर्ता हासिल करने की खास जानकारी पर जाएं.
- रिपोर्ट में ऐसे मेट्रिक कार्ड देखें जिनमें मानदंड की सुविधा काम करती है.
- अगर किसी मेट्रिक के लिए मानदंड का डेटा उपलब्ध है, तो आपको मेट्रिक के टाइटल के बगल में या मेट्रिक कार्ड में सबसे ऊपर दाईं ओर, मानदंड वाला बैज दिखेगा. यह बैज, अक्सर छोटे बार चार्ट आइकॉन जैसा दिखता है.
- किसी मेट्रिक कार्ड के लिए मानदंड के डेटा को इकट्ठा करने की सुविधा चालू या बंद करने के लिए, मानदंड वाले बैज या टॉगल के विकल्प, पर क्लिक करें.
- मानदंड के डेटा को इकट्ठा करने की सुविधा चालू होने पर, "मानदंड" लेबल दिखेगा. साथ ही, कार्ड पर मानदंड का विज़ुअलाइज़ेशन (आपकी प्रॉपर्टी की ट्रेंडलाइन, मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप की परफ़ॉर्मेंस का मीडियन, और मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप की रेंज) दिखेगा.
अगर चुनी गई मौजूदा मेट्रिक के लिए, मानदंड के डेटा को इकट्ठा करने की सुविधा चालू है, तो आपको खास जानकारी देने वाले कार्ड में सबसे ऊपर दाईं ओर, मानदंड वाले बैज के बगल में "चालू है" दिखेगा.
मानदंड के डेटा को इकट्ठा करने की सुविधा चालू या बंद करने के लिए, खास जानकारी देने वाले कार्ड में सबसे ऊपर दाईं ओर, मानदंड वाले बैज पर क्लिक करें. इस सुविधा के चालू हो जाने पर, खास जानकारी देने वाले कार्ड में मानदंड का डेटा दिखेगा. हालांकि, ऐसा सिर्फ़ उन मेट्रिक के लिए होगा जिनके लिए मानदंड का डेटा उपलब्ध है.
मानदंड के डेटा को इकट्ठा करने की सुविधा चालू करने पर, खास जानकारी देने वाले कार्ड में यह जानकारी दिखती है:
- आपकी प्रॉपर्टी की ट्रेंडलाइन (सॉलिड लाइन)
- मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप की किसी मेट्रिक की मीडियन वैल्यू (बिंदुओं वाली लाइन)
- मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप में उपलब्ध रेंज (शेड किया गया हिस्सा)
Google Analytics में मानदंड की रेंज, 25वें और 75वें पर्सेंटाइल के लेवल के बीच होती है. इससे यह जाना जा सकता है कि आपके उद्योग से जुड़े अन्य कारोबारों की तुलना में आपकी परफ़ॉर्मेंस कैसी है, ताकि आप अपने कारोबार के बारे में बेहतर फ़ैसले ले सकें.
ज़्यादा जानकारी देखने के लिए, ट्रेंडलाइन पर कर्सर घुमाएं.
मिलते-जुलते कारोबार का ग्रुप बदलना
मिलते-जुलते कारोबार का ग्रुप, आपके कारोबार जैसे कारोबारों का एक ग्रुप होता है. इन्हें एक जैसी विशेषताओं के आधार पर कैटगरी में बांटा जाता है. ग्रुप में बांटने से, ज़्यादा काम की और सटीक तुलनाएं की जा सकती हैं.
मिलते-जुलते कारोबार का चुना गया ग्रुप, आपकी Google Analytics प्रॉपर्टी में दिखाए गए सभी मानदंड के डेटा पर लागू होता है. इसमें रिपोर्ट और होम पेज पर दिखाया गया डेटा भी शामिल है.
उदाहरण के लिए, अगर आपका कपड़ों का कारोबार है, तो आपको मिलते-जुलते कारोबार का यह ग्रुप चुनना होगा: खरीदारी > कपड़े.
मिलते-जुलते कारोबार का ग्रुप बदलने के लिए:
- पक्का करें कि मानदंड का डेटा, किसी भी रिपोर्ट में मेट्रिक कार्ड पर या होम पेज पर दिख रहा हो. इसके लिए, ऊपर दिया गया "मानदंड के डेटा को इकट्ठा करने की सुविधा चालू करना" लेख पढ़ें.
- मानदंड की जानकारी को बड़ा करने के लिए, मेट्रिक कार्ड पर मानदंड वाले बैज या "मानदंड" लेबल, पर क्लिक करें.
- ज़्यादा जानकारी में जाकर, "मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप के लिए मानदंड" के तौर पर लेबल किए गए, मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप वाले बटन को ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
- दी गई सूची से, इंडस्ट्री की कोई नई कैटगरी और अगर उपलब्ध हो, तो सब-कैटगरी चुनें. आपके बदलाव, सभी मानदंड डेटा पर अपने-आप लागू हो जाएंगे.
आपके मिलते-जुलते कारोबार वाला डिफ़ॉल्ट ग्रुप, आपकी प्रॉपर्टी को असाइन किया जाता है. सेटअप के दौरान आपकी ओर से चुनी गई इंडस्ट्री की कैटगरी और अन्य एट्रिब्यूट, जैसे कि डिफ़ॉल्ट यूआरएल और आपकी प्रॉपर्टी की डेटा स्ट्रीम में दिए गए ऐप्लिकेशन आईडी के आधार पर यह ग्रुप असाइन किया जाता है.
यहां दी गई कैटगरी में से, मिलते-जुलते कारोबार का एक ग्रुप चुना जा सकता है:
- कला और मनोरंजन
- ऑटो और गाड़ियां
- ब्यूटी और फ़िटनेस
- किताबें और साहित्य
- कारोबार और उद्योग
- कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स
- वित्त
- खाने-पीने की चीज़ें
- गेम
- स्वास्थ्य
- शौक और आराम की जगहें
- घर और बगीचा
- इंटरनेट और टेलीकॉम
- नौकरी और शिक्षा
- कानून और सरकार
- खबरें
- ऑनलाइन समुदाय
- लोग और समाज
- पालतू पशु और जानवर
- रीयल एस्टेट
- संदर्भ
- विज्ञान
- शॉपिंग
- खेल-कूद
- यात्रा और परिवहन
ध्यान दें कि ऊपर दी गई हर टॉप लेवल की कैटगरी में से, सब-कैटगरी चुनी जा सकती है. उदाहरण के लिए, शॉपिंग>कपड़े>फ़ुटवियर>ऐथलेटिक जूते.
उदाहरण के तौर पर दी गई स्थितियां
मानदंड के डेटा से, आपको अपने कारोबार की परफ़ॉर्मेंस के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है. इसकी मदद से, यह जाना जा सकता है कि आपके उद्योग से जुड़े अन्य कारोबारों की तुलना में आपकी परफ़ॉर्मेंस कैसी है. यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
1. उपयोगकर्ता हासिल करना: नया उपयोगकर्ता मिलने की दर
- मिलते-जुलते कारोबार का ग्रुप: खरीदारी > कपड़े
- स्थिति: आपकी 'नया उपयोगकर्ता मिलने की दर', मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप के 25वें पर्सेंटाइल से लगातार कम बनी हुई है.
- इनसाइट: इससे पता चलता है कि कपड़ों से जुड़े आपके जैसे अन्य कारोबारों की तुलना में, आपके कारोबार को नए उपयोगकर्ता कम मिल रहे हैं.
- संभावित कार्रवाई: उपयोगकर्ता हासिल करने की रणनीतियों में ज़्यादा निवेश करें. जैसे, टारगेट करके और उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल को ध्यान में रखकर विज्ञापन दिखाना, सोशल मीडिया कैंपेन या कॉन्टेंट मार्केटिंग.
2. यूज़र ऐक्टिविटी: हर सेशन के हिसाब से यूज़र ऐक्टिविटी का औसत समय
- मिलते-जुलते कारोबार का ग्रुप: कला और मनोरंजन
- स्थिति: आपका "हर सेशन के हिसाब से यूज़र ऐक्टिविटी का औसत समय", आपके मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप के 75वें पर्सेंटाइल से काफ़ी ज़्यादा है.
- इनसाइट: इससे पता चलता है कि आपसे मिलते-जुलते कारोबारों की तुलना में, उपयोगकर्ता आपके कॉन्टेंट के साथ ज़्यादा समय तक इंटरैक्ट कर रहे हैं.
- संभावित कार्रवाई: कन्वर्ज़न बढ़ाने से जुड़ी रणनीतियां अपनाकर, बढ़ी हुई यूज़र ऐक्टिविटी से अपने कारोबार के लिए बेहतर नतीजे पाएं. जैसे, कॉल-टू-ऐक्शन का ऐसा प्लेसमेंट जिससे वह उपयोगकर्ताओं को पेज पर आसानी से दिखे या उपयोगकर्ताओं की दिलचस्पी के हिसाब से तैयार किए गए सुझाव.
3. उपयोगकर्ता को अपने साथ जोड़े रखना: बाउंस रेट
- मिलते-जुलते कारोबार का ग्रुप: यात्रा और परिवहन
- स्थिति: आपका 'बाउंस रेट', मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप की मीडियन वैल्यू से काफ़ी ज़्यादा है.
- इनसाइट: इससे पता चलता है कि ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े आपके जैसे अन्य कारोबारों की तुलना में, आपकी साइट को ज़्यादातर उपयोगकर्ता सिर्फ़ एक पेज देखने के बाद ही छोड़कर चले जाते हैं.
- संभावित कार्रवाई: बाउंस रेट ज़्यादा होने की वजहों की जांच करें. अपनी साइट के उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाएं. इसके लिए, अपने लैंडिंग पेजों को ऑप्टिमाइज़ करें और पक्का करें कि उपयोगकर्ता अपने काम के कॉन्टेंट को आसानी से ऐक्सेस कर सकें.
4. कमाई करना: एआरपीयू (हर उपयोगकर्ता से मिला औसत रेवेन्यू)
- मिलते-जुलते कारोबार का ग्रुप: खाने-पीने की चीज़ें
- स्थिति: आपका "एआरपीयू" (हर उपयोगकर्ता से मिला औसत रेवेन्यू), मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप के 25वें पर्सेंटाइल से कम है.
- इनसाइट: इससे पता चलता है कि खाने-पीने की चीज़ों से जुड़े आपके जैसे अन्य कारोबारों की तुलना में, आपके कारोबार को हर उपयोगकर्ता के हिसाब से कम रेवेन्यू मिला है.
- संभावित कार्रवाई: एआरपीयू बढ़ाने के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपनाएं. जैसे, अपसेल करना, क्रॉस-सेल करना, लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू करना या उपयोगकर्ताओं की दिलचस्पी के हिसाब से बनाए गए ऑफ़र देना.
5. कमाई करना: कुल रेवेन्यू
- मिलते-जुलते कारोबार का ग्रुप: कारोबार और औद्योगिक > B2B सेवाएं
- स्थिति: आपका "कुल रेवेन्यू", मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप की मीडियन वैल्यू से थोड़ा ज़्यादा है. मानदंड के डेटा में, ट्रैफ़िक लेवल के हिसाब से आपके जैसे अन्य कारोबारों के अनुमानित रेवेन्यू की सीमा दिखती है.
- इनसाइट: इससे पता चलता है कि आपकी कमाई करने की रणनीति, आपके कारोबार से मिलते-जुलते और इंडस्ट्री से जुड़े अन्य कारोबारों की तुलना में असरदार तरीके से काम कर रही है. आपका कुल रेवेन्यू, सीधे तौर पर आपके कारोबार से मिलते-जुलते कम से कम आधे कारोबारों से ज़्यादा है.
- संभावित कार्रवाई: आपके कारोबार की परफ़ॉर्मेंस अच्छी है. इसके बावजूद यह विश्लेषण किया जा सकता है कि सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करने वाले कारोबार (जो 75वें पर्सेंटाइल पर हैं) कौनसे अलग तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें प्रीमियम सेवा के लेवल को एक्सप्लोर करना या अपने सबसे ज़्यादा अहम ग्राहक सेगमेंट के लिए कीमतों को बेहतर तरीके से तय करना शामिल हो सकता है. ऐसा करके कुल रेवेन्यू में बढ़ोतरी की जा सकेगी.
6. यूज़र ऐक्टिविटी: यूज़र ऐक्टिविटी वाले सेशन
- मिलते-जुलते कारोबार का ग्रुप: गेम > मोबाइल गेम
- स्थिति: आपके "यूज़र ऐक्टिविटी वाले सेशन" की संख्या, मिलते-जुलते कारोबार के ग्रुप की अनुमानित सीमा के 25वें पर्सेंटाइल से कम है.
- इनसाइट: इससे पता चलता है कि सक्रिय उपयोगकर्ताओं की मौजूदा संख्या के बावजूद, आपको अपने कारोबार से मिलते-जुलते ज़्यादातर कारोबारों की तुलना में, यूज़र ऐक्टिविटी वाले सेशन कम मिल रहे हैं. ऐसा हो सकता है कि उपयोगकर्ता आपकी साइट पर आ रहे हों, लेकिन उन्हें कॉन्टेंट इतना दिलचस्प नहीं लग रहा कि वे उसके साथ इंटरैक्ट करें.
- संभावित कार्रवाई: ऐप्लिकेशन या साइट पर उपयोगकर्ताओं को मिलने वाले अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान दें, ताकि वे कॉन्टेंट के साथ ज़्यादा इंटरैक्ट करें. इसमें आपके लैंडिंग पेजों की A/B टेस्टिंग, गेम में नई इंटरैक्टिव सुविधाएं लॉन्च करना या पुश नोटिफ़िकेशन कैंपेन चलाना शामिल हो सकता है. ऐसा करके उपयोगकर्ताओं को आपके दिलचस्प कॉन्टेंट पर वापस लाया जा सकेगा.
ध्यान रखें, ये सिर्फ़ उदाहरण हैं. मानदंड के डेटा का इस्तेमाल करके कारोबार की रणनीतियों को बेहतर बनाया जा सकता है और उसे आगे बढ़ाया जा सकता है. आपके उद्योग से जुड़े अन्य कारोबारों की तुलना में आपकी परफ़ॉर्मेंस से यह पता लगाया जा सकता है कि किस कैटगरी में आपका कारोबार बेहतर परफ़ॉर्म कर रहा है और किसमें सुधार की ज़रूरत है. इससे आपको अपने कारोबार के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलती है.
सुझाव/राय देना या शिकायत करना
अगर हम मानदंड का कोई ऐसा डेटा दिखाते हैं जो आपके काम का है, तो मानदंड के डेटा वाले कार्ड में मौजूद थंब्स अप यानी 'पसंद है' बटन का इस्तेमाल करके, यह बताएं कि कार्ड आपके लिए मददगार साबित हुआ. हालांकि, अगर हम मानदंड का कोई ऐसा डेटा दिखाते हैं जो आपके काम का नहीं है, तो हमें बताएं. इसके लिए, थंब्स डाउन यानी 'नापसंद है' बटन पर क्लिक करें. आपसे मिली जानकारी के आधार पर, हम आने वाले समय में मानदंड का बेहतर डेटा दिखा पाएंगे.