लीड हासिल करने से जुड़ी रिपोर्ट का इस्तेमाल करके, उस समय का डेटा हासिल किया जा सकता है जब संभावित ग्राहक आपकी वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर पहली बार आते हैं. इस रिपोर्ट से यह समझने में मदद मिलती है कि फ़नल के सबसे ऊपरी हिस्से में, मार्केटिंग की रणनीतियां कैसा परफ़ॉर्म कर रही हैं. इससे पता चलता है कि कौनसे चैनल आपके कारोबार के लिए नई लीड जनरेट करते हैं. इस जानकारी का इस्तेमाल करके, अपने मार्केटिंग कैंपेन में बदलाव किए जा सकते हैं. साथ ही, लीड जनरेट करने की रणनीतियों को बेहतर बनाया जा सकता है.
रिपोर्ट देखने का तरीका
- Google Analytics खाते में जाकर, बाईं ओर रिपोर्ट पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ता हासिल करना पर क्लिक करें. इसके बाद, लीड हासिल करने से जुड़ी रिपोर्ट पर क्लिक करें. अगर कारोबारी लक्ष्यों के आधार पर बनाए गए कलेक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो लीड जनरेट करें चुनें. इसके बाद, लीड हासिल करने से जुड़ी रिपोर्ट चुनें.
रिपोर्ट में शामिल जानकारी
डाइमेंशन
रिपोर्ट में उपयोगकर्ता के स्कोप वाले डिफ़ॉल्ट चैनल ग्रुप, प्राइमरी चैनल ग्रुप या कस्टम चैनल ग्रुप के डाइमेंशन शामिल होते हैं. आपके तय किए नियमों पर आधारित ट्रैफ़िक सोर्स की ग्रुपिंग को चैनल ग्रुपिंग कहा जाता है.
डिफ़ॉल्ट चैनल ग्रुप में डायरेक्ट, ऑर्गैनिक सर्च, पेड सोशल, सोशल साइटों से मिलने वाला ऑर्गैनिक ट्रैफ़िक, ईमेल, अफ़िलिएट, रेफ़रल, पेड सर्च, वीडियो, और Display शामिल हैं. अगर आप एक एडिटर या एडमिन हैं, तो आपके पास रिपोर्ट में डाइमेंशन जोड़ने और हटाने की सुविधा होगी.
ट्रैफ़िक सोर्स डाइमेंशन, मैन्युअल टैगिंग, और ऑटो-टैगिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
मेट्रिक
रिपोर्ट में, नीचे दी गई मेट्रिक शामिल होती हैं. अगर आप एक एडिटर या एडमिन हैं, तो आपके पास रिपोर्ट में मेट्रिक जोड़ने और हटाने की सुविधा होगी.
| मेट्रिक | यह क्या है | इसका डेटा कैसे जनरेट होता है |
|---|---|---|
| नई लीड | generate_lead इवेंट को ट्रिगर करने वाले यूनीक उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या, मेट्रिक की वैल्यू होगी. | generate_lead इवेंट भेजने पर, इस मेट्रिक का डेटा जनरेट होता है. |
| संभावित ग्राहक | qualify_lead इवेंट को ट्रिगर करने वाले यूनीक उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या, मेट्रिक की वैल्यू होगी. | qualify_lead इवेंट भेजने पर, इस मेट्रिक का डेटा जनरेट होता है. |
| ग्राहक में बदले उपयोगकर्ता | close_convert_lead इवेंट को ट्रिगर करने वाले यूनीक उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या, मेट्रिक की वैल्यू होगी. | close_convert_lead इवेंट भेजने पर, इस मेट्रिक का डेटा जनरेट होता है. |
| मुख्य इवेंट को ट्रिगर करने वाले उपयोगकर्ताओं की दर | उन उपयोगकर्ताओं का प्रतिशत जो ग्राहक में बदले हैं. इस मेट्रिक का हिसाब लगाने के लिए, मुख्य इवेंट के तौर पर तय की गई कोई कार्रवाई करने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या को उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या से भाग दिया जाता है. आपको जिन मुख्य इवेंट को मॉनिटर करना है उन्हें फ़िल्टर करके चुना जा सकता है. | इस मेट्रिक का डेटा अपने-आप जनरेट होता है. |