कोई डेटा सोर्स कनेक्ट करना

इस लेख में, इस्तेमाल किए जा सकने वाले जिन डेटा सोर्स के बारे में बताया गया है वे सिर्फ़ लागत डेटा इंपोर्ट के लिए उपलब्ध हैं.

Google Analytics और इस्तेमाल किए जा सकने वाले डेटा सोर्स को कनेक्ट किया जा सकता है. इन कनेक्शन का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाने के लिए, आपको डेटा तैयार करने और सेटअप से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. इनमें डेटा सोर्स के टाइप, इंपोर्ट किए जाने वाले फ़ील्ड, और ऐक्सेस की अनुमतियां शामिल हैं.


सामान्य शर्तें

  • आपके पास प्रॉपर्टी लेवल पर एडिटर या इससे ऊपर की भूमिका होनी चाहिए.
  • डेटा इंपोर्ट करने से पहले, इसे हर बार अपडेट करना होगा.
  • एचटीटीपी, Google Sheets, Google Cloud Storage, और Amazon S3 जैसे फ़ाइल-आधारित डेटा सोर्स के लिए, डेटा को .csv या .tsv फ़ॉर्मैट में होना चाहिए.
  • डेटा सोर्स के डेटा की पहली लाइन में, कॉलम हेडर या नाम होने चाहिए. उदाहरण के लिए, कॉलम हेडर "लागत" है और नीचे आने वाली हर लाइन में, उससे जुड़ी लागत के तौर पर कोई संख्या मौजूद है.
  • डेटा सोर्स का नाम, उसके डेटा के हर बार अपडेट होने के बाद भी एक जैसा ही रहना चाहिए. अगर हर अपडेट के बाद डेटा सोर्स का नाम बदल जाता है, तो इंटिग्रेशन काम करना बंद कर देगा और डेटा अपडेट नहीं होगा.
ध्यान दें:
  • डेटा सोर्स से डेटा को जितनी बार चाहें उतनी बार अपडेट किया जा सकता है. अपडेट में, उपयोगकर्ताओं को जोड़ना या हटाना या नए कन्वर्ज़न जोड़ना शामिल हो सकता है.
  • डेटा इंपोर्ट के तहत, डेटा को हर दिन इंपोर्ट किया जा सकता है. साथ ही, इंपोर्ट से पहले डेटा को अपडेट करने के लिए शेड्यूल तय किया जा सकता है.

कोई डेटा सोर्स कनेक्शन बनाना

  1. एडमिन में, डेटा कलेक्शन और डेटा में बदलाव में जाकर, डेटा इंपोर्ट पर क्लिक करें.
    ध्यान दें: ऊपर दिया गया लिंक, उस Analytics प्रॉपर्टी पर ले जाता है जिसे पिछली बार ऐक्सेस किया गया था. प्रॉपर्टी सिलेक्टर का इस्तेमाल करके, प्रॉपर्टी को बदला जा सकता है. डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस शुरू करने के लिए, आपके पास प्रॉपर्टी लेवल पर एडिटर या इससे ऊपर की भूमिका होनी चाहिए.
  2. कोई नया डेटा सोर्स बनाएं या किसी मौजूदा डेटा सोर्स को चुनें. यहां दिए गए सेक्शन देखें.

कोई नया डेटा सोर्स बनाना

  1. डेटा सोर्स बनाएं पर क्लिक करें.
  2. अपने डेटा सोर्स के लिए कोई नाम डालें.
  3. लागत डेटा (सिर्फ़ क्वेरी-टाइम इंपोर्ट) चुनें.
  4. अनुरोध किए जाने पर, शर्तों की समीक्षा करें पर क्लिक करें. यह प्रॉम्प्ट, डिवाइस या उपयोगकर्ता का डेटा इंपोर्ट करने पर दिखता है.
  5. ड्रॉपडाउन मेन्यू से कोई डेटा कनेक्शन चुनें. किसी डेटा सोर्स को कनेक्ट करने के बारे में ज़्यादा जानें.
  6. आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  7. कोई डेटा टाइप चुनें.
  8. वह डेटा सोर्स अपलोड करें जिसका आपको इस्तेमाल करना है.
  9. इंपोर्ट किए जाने वाले डेटा को कॉन्फ़िगर करने के लिए, फ़िल्टर या एन्क्रिप्शन कुंजियां इस्तेमाल की जा सकती हैं. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं है.
  10. आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  11. फ़ील्ड मैप करने के लिए, ड्रॉपडाउन मेन्यू से डेटा सोर्स के वे फ़ील्ड चुनें जो डेस्टिनेशन फ़ील्ड से मैच होते हों.
  12. अपने डेटा पर ट्रांसफ़ॉर्मेशन लागू करें. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं है.
  13. आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  14. डेटा सोर्स कनेक्शन की जानकारी की समीक्षा करें. जैसे, कनेक्शन का नाम, डेटा टाइप, अपडेट करने का शेड्यूल, चुना गया डेटा, मैप किए गए फ़ील्ड, और अपडेट करने का तरीका.
  15. खत्म करें पर क्लिक करें.

इस्तेमाल किए जा सकने वाले डेटा सोर्स

Google Analytics में ये डेटा सोर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं. हर डेटा सोर्स से जुड़ी ज़रूरी शर्तों और समस्या हल करने के तरीकों के बारे में जानने के लिए, सेक्शन को बड़ा करें.

Amazon Redshift

ज़रूरी शर्तें

  • आपको जिस Redshift डेटाबेस का इस्तेमाल करना है उसे इंटरनेट पर ऐक्सेस किया जा सकता हो.
  • आपको एक ऐसे खाते का उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड देना होगा जिसके पास, डेटाबेस की उस टेबल का ऐक्सेस हो जिसके डेटा का इस्तेमाल करना है.
  • आपके पास उस उपयोगकर्ता के क्रेडेंशियल होने चाहिए जिसके पास Redshift में डेटा ऐक्सेस करने की अनुमतियां हों. इसमें डेटा रीडिंग की अनुमति भी शामिल है.
  • यह ज़रूरी है कि या तो आपके Redshift डेटा को सार्वजनिक तौर पर ऐक्सेस किया जा सके या रेंज की इस सूची से, us-central1, us-east1 या us-west1 की आईपी रेंज इस्तेमाल करके उसे ऐक्सेस करने की अनुमति दी गई हो.

गड़बड़ियां ठीक करना

सेटअप से जुड़ी गड़बड़ियां

  • पक्का करें कि आपने सही क्रेडेंशियल और डेटाबेस की लोकेशन का सही यूआरएल डाला है.
  • पक्का करें कि इस्तेमाल किए जा रहे क्रेडेंशियल के पास, काम की टेबल ऐक्सेस करने के लिए ज़रूरी अनुमतियां हों.
  • पक्का करें कि आपका कन्वर्ज़न ऐक्शन, चुने गए कनेक्शन से कनेक्ट हो गया हो. ऐसा न होने पर, कोई डेटा इंपोर्ट नहीं होगा.

शेड्यूल की गई प्रोसेस से जुड़ी गड़बड़ियां

  • शेड्यूल की गई प्रोसेस के न चलने की सबसे आम वजह, Redshift में अपडेट की गई अनुमतियां होती हैं. यह देख लें कि आपके खाते के लिए जो भूमिका या खाता चुना गया है उसके पास डेटा रीडिंग की अनुमतियां हों.
  • पक्का करें कि डेटा अब भी मौजूद हो. साथ ही, स्कीमा और टेबल के नामों में बदलाव न किया गया हो.

Amazon S3

ज़रूरी शर्तें

  • आपके पास किसी ऐसे Amazon Web Services Identity Access Management प्रिंसिपल का ऐक्सेस होना चाहिए जिसे:
    • किसी S3 बकेट में ऑब्जेक्ट अपलोड करने की अनुमति हो
    • S3 बकेट रीड करने का ऐक्सेस रखने वाली किसी भूमिका के लिए, कोई सीक्रेट पासकोड और एपीआई पासकोड जनरेट करने की अनुमति हो
  • आपके पास, किसी बकेट का ऐक्सेस देने के लिए भूमिकाएं बनाने या उन भूमिकाओं का ऐक्सेस सौंपने की अनुमतियां भी हो सकती है.

गड़बड़ियां ठीक करना

सेटअप से जुड़ी गड़बड़ियां ठीक करने का तरीका

  • पक्का करें कि आपने सही खाता आइडेंटिफ़ायर यूआरएल डाला है.
  • पक्का करें कि आपके ऑब्जेक्ट की पहली लाइन में हेडर मौजूद हों. उदाहरण के लिए, ईमेल पता और नाम.
  • अपने ऐक्सेस कुंजी आईडी और सीक्रेट ऐक्सेस कुंजी की दोबारा जांच करें. इन्हें अलग-अलग होना चाहिए.
  • पक्का करें कि S3 के ऑब्जेक्ट में फ़ाइल एक्सटेंशन मौजूद हो. बिना किसी फ़ाइल एक्सटेंशन वाली फ़ाइलें अस्वीकार कर दी जाती हैं.
  • पक्का करें कि आपका कन्वर्ज़न ऐक्शन, चुने गए कनेक्शन से कनेक्ट हो गया हो. ऐसा न होने पर, कोई डेटा इंपोर्ट नहीं होगा.

शेड्यूल की गई प्रोसेस से जुड़ी गड़बड़ियां

  • शेड्यूल की गई प्रोसेस के न चलने की सबसे आम वजह, AWS में अपडेट की गई अनुमतियां होती हैं. यह देख लें कि ऐक्सेस पासकोड के लिए जो भूमिका या खाता चुना गया है उसके पास ऑब्जेक्ट रीड करने की अनुमतियां हों.
  • पक्का करें कि ऑब्जेक्ट अब भी मौजूद हो और उसके नाम में बदलाव न किया गया हो.

BigQuery

ज़रूरी शर्तें

  • अपनी BigQuery टेबल और Google Ads खाते के बीच शुरुआती कनेक्शन सेटअप करने के लिए, आपके पास BQ प्रोजेक्ट में GCP के मालिक के तौर पर ऐक्सेस होने के साथ-साथ Google Ads खाते में एडमिन ऐक्सेस होना चाहिए.
    • ध्यान दें: कनेक्शन सेटअप होने के बाद, Google Ads खाते का एडमिन ऐक्सेस वापस लिया जा सकता है.
  • BigQuery व्यू के पास हर ज़रूरी अनुमति होनी चाहिए. साथ ही, व्यू के सोर्स में बाहरी टेबल शामिल नहीं की जानी चाहिए. अनुमति वाले व्यू और बाहरी डेटा सोर्स के बारे में ज़्यादा जानें.

गड़बड़ियां ठीक करना
सेटअप से जुड़ी गड़बड़ियां

  • पक्का करें कि आपका कन्वर्ज़न ऐक्शन, चुने गए कनेक्शन से कनेक्ट हो गया हो. ऐसा न होने पर, कोई डेटा इंपोर्ट नहीं होगा.

Google Cloud Storage

ज़रूरी शर्तें

ध्यान दें: एडमिन के तौर पर मिली अनुमतियां सिर्फ़ शुरुआती सेटअप प्रोसेस के दौरान ज़रूरी होती हैं.

अनुमतियों के बारे में जानकारी

अगर मुझे सिर्फ़ एक फ़ाइल शेयर करनी है, तो पूरे बकेट का ऐक्सेस शेयर करने के लिए क्यों कहा जाता है?

यूनिफ़ॉर्म बकेट ऐक्सेस चालू होने के साथ-साथ बकेट के ऐक्सेस को नियंत्रित करने वाली IAM नीति, v3 या उसके बाद के वर्शन की होने पर ही, Google Ads में ऑब्जेक्ट लेवल पर ऐक्सेस कंट्रोल काम करते हैं. अगर आपको बकेट के सिर्फ़ एक ऑब्जेक्ट के लिए अनुमति देनी है, तो कृपया यूनिफ़ॉर्म बकेट ऐक्सेस चालू करें और अपने सेवा खाते के लिए ज़रूरी शर्त जोड़ें. ज़्यादा जानकारी के लिए, यूनिफ़ॉर्म बकेट-लेवल ऐक्सेस देखें.

ध्यान दें: डेटा डालने के लिए, रीड-ओनली अनुमति ज़रूरी है. Cloud Storage के लिए IAM अनुमतियों के बारे में ज़्यादा जानें.

गड़बड़ियां ठीक करना

गड़बड़ी - इंपोर्ट किए गए फ़ील्ड की सूची लोड नहीं की जा सकी

  • आपने जिस ऑब्जेक्ट को चुना है वह शायद ऐसे फ़ॉर्मैट में है जिसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता या जिसमें मौजूद डेटा को पढ़ा नहीं जा सकता. कृपया ऑब्जेक्ट की समीक्षा करें और उसे अपडेट करें.
  • पक्का करें कि आपका कन्वर्ज़न ऐक्शन, चुने गए कनेक्शन से कनेक्ट हो गया हो. ऐसा न होने पर, कोई डेटा इंपोर्ट नहीं होगा.

Google Sheets

ज़रूरी शर्तें

  • आपके पास, Google Sheets फ़ाइल के लिए एडिटर ऐक्सेस होना चाहिए.
  • आपके Google Ads खाते के पास, एडमिन के तौर पर ऐक्सेस होना चाहिए.

गड़बड़ियां ठीक करना

फ़ाइल फ़ॉर्मैट से जुड़ी समस्याएं

Google Sheets से डेटा इंपोर्ट करते समय होने वाली गड़बड़ियों से बचने के लिए, यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं

  • पक्का करें कि आपके पास Google शीट के लिए एडिटर ऐक्सेस हो और उसमें डेटा मौजूद हो.
  • फ़ाइल, Google Sheets की कोई नेटिव स्प्रेडशीट होनी चाहिए. अगर नेटिव स्प्रेडशीट नहीं है, तो .tsv या .csv एक्सटेंशन वाली कोई फ़ाइल होनी चाहिए.
  • स्प्रेडशीट या फ़ाइल की पहली लाइन में मान्य हेडर होने चाहिए, जैसे- ईमेल पता या नाम जैसी कोई जानकारी.
  • Google Sheets की किसी स्प्रेडशीट में सिर्फ़ पहली शीट के डेटा को रीड किया जा सकता है. अगर आपकी स्प्रेडशीट में एक से ज़्यादा शीट हैं, तो पक्का करें कि पहली शीट में वह डेटा मौजूद हो जिसे आपको इंपोर्ट करना है.

सेटअप से जुड़ी गड़बड़ियां

पक्का करें कि आपका कन्वर्ज़न ऐक्शन, चुने गए कनेक्शन से कनेक्ट हो गया हो. ऐसा न होने पर, कोई डेटा इंपोर्ट नहीं होगा.

एचटीटीपीएस

ज़रूरी शर्तें

  • आपके पास इन क्रेडेंशियल का ऐक्सेस होना ज़रूरी है: इंपोर्ट किए जाने वाले डेटा का यूआरएल, उपयोगकर्ता नाम, और पासवर्ड.
  • यूआरएल इस पैटर्न में होना चाहिए: https://[ip|domain]/path/filename.[csv|tsv].

गड़बड़ियां ठीक करना

सेटअप से जुड़ी गड़बड़ियां

  • पक्का करें कि फ़ाइल का यूआरएल और क्रेडेंशियल, दोनों सही हों.
  • पक्का करें कि इस्तेमाल किए जा रहे क्रेडेंशियल को आपके काम का डेटा ऐक्सेस करने के लिए ज़रूरी अनुमतियां मिली हों.
  • पक्का करें कि आपका कन्वर्ज़न ऐक्शन, चुने गए कनेक्शन से कनेक्ट हो गया हो. ऐसा न होने पर, कोई डेटा इंपोर्ट नहीं होगा.

MySQL

ज़रूरी शर्तें

  • आपको जिस MySQL डेटाबेस का इस्तेमाल करना है वह इंटरनेट पर ऐक्सेस किया जा सकता हो. Google Cloud, आईपी पतों की जिन रेंज का इस्तेमाल करता है, आपके पास उन रेंज तक ऐक्सेस सीमित रखने का विकल्प है.
  • आपको एक ऐसे खाते का उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड देना होगा जिसके पास, डेटाबेस की उस टेबल का ऐक्सेस हो जिसके डेटा का इस्तेमाल करना है.

गड़बड़ियां ठीक करना

सेटअप से जुड़ी गड़बड़ियां

पक्का करें कि आपका कन्वर्ज़न ऐक्शन, चुने गए कनेक्शन से कनेक्ट हो गया हो. ऐसा न होने पर, कोई डेटा इंपोर्ट नहीं होगा.

PostgreSQL

ज़रूरी शर्तें

  • आपको जिस Postgres डेटाबेस का इस्तेमाल करना है वह इंटरनेट पर ऐक्सेस किया जा सकता हो.
  • आपको एक ऐसे खाते का उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड देना होगा जिसके पास, डेटाबेस की उस टेबल का ऐक्सेस हो जिसके डेटा का इस्तेमाल करना है.

गड़बड़ियां ठीक करना

सेटअप से जुड़ी गड़बड़ियां

  • पक्का करें कि आपने सही क्रेडेंशियल और डेटाबेस की लोकेशन का सही यूआरएल डाला है.
  • पक्का करें कि इस्तेमाल किए जा रहे क्रेडेंशियल को आपके काम का डेटा ऐक्सेस करने के लिए ज़रूरी अनुमतियां मिली हों.
  • पक्का करें कि आपका कन्वर्ज़न ऐक्शन, चुने गए कनेक्शन से कनेक्ट हो गया हो. ऐसा न होने पर, कोई डेटा इंपोर्ट नहीं होगा.

शेड्यूल की गई प्रोसेस से जुड़ी गड़बड़ियां

  • शेड्यूल की गई प्रोसेस के न चलने की सबसे आम वजह, PostgreSQL में अपडेट की गई अनुमतियां होती हैं. येबह देख लें कि डेटाबेस के लिए जो भूमिका या उपयोगकर्ता खाता चुना गया है उसके पास डेटा को ऐक्सेस करने की अनुमतियां हों.
  • पक्का करें कि डेटा अब भी मौजूद हो. साथ ही, स्कीमा और टेबल के नामों में बदलाव न किया गया हो.

Snowflake

ज़रूरी शर्तें

  • आपके पास किसी Snowflake खाते के क्रेडेंशियल (उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड) होने चाहिए. Google Cloud, आईपी पतों की जिन रेंज का इस्तेमाल करता है, आपके पास उन रेंज तक ऐक्सेस सीमित रखने का विकल्प है.
  • आपके पास एक ऐसा Snowflake खाता होना चाहिए जिसे डेटाबेस की उस टेबल को ऐक्सेस करने की अनुमति मिली हो जिसके डेटा का इस्तेमाल करना है. एक ऐसा खाता बनाया जा सकता है जिसके पास सिर्फ़ उस डेटा का ऐक्सेस हो जिसे इस्तेमाल करना है.

गड़बड़ियां ठीक करना

पक्का करें कि आपका कन्वर्ज़न लक्ष्य, चुने गए कनेक्शन से कनेक्ट हो गया हो. ऐसा न होने पर, कोई डेटा इंपोर्ट नहीं होगा.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13372878368362292737
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
69256
false
false
false
false