Skillshop पर Analytics अकैडमी, मुफ़्त ई-लर्निंग कोर्स का एक कलेक्शन है. इसे Analytics के विशेषज्ञों ने डिज़ाइन किया है, ताकि उपयोगकर्ताओं को Google Analytics का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा मिल सके. फ़िलहाल, Google Analytics चार ट्रेनिंग कोर्स और एक सर्टिफ़िकेशन उपलब्ध कराता है.
इन कोर्स को पूरा करने से, आपको इनमें मदद मिलेगी:
- किसी वेबसाइट या ऐप्लिकेशन के लिए Google Analytics प्रॉपर्टी सेटअप करना
- अपने कारोबार के लिए ज़रूरी डेटा इकट्ठा करना और अलग-अलग रिपोर्टिंग टूल और सुविधाओं का इस्तेमाल करना
- मेज़रमेंट की उन मुख्य सुविधाओं के बारे में जानना जो ऑनलाइन मार्केटिंग की आपकी कोशिशों के असर को दिखा सकती हैं
- Google Analytics को अन्य प्रॉडक्ट से कनेक्ट करके, ज़्यादा इनसाइट और सुविधाएं पाना
Skillshop पर Analytics अकैडमी के कोर्स के बारे में ज़्यादा जानें और रजिस्टर करें.