पब्लिशर के विज्ञापनों की रिपोर्ट, पहले से तैयार की गई ज़्यादा जानकारी वाली रिपोर्ट होती है. इसमें, आपकी वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर दिखाए गए सभी विज्ञापनों और उनसे जुड़ी यूज़र ऐक्टिविटी के साथ-साथ, हर विज्ञापन से मिलने वाले रेवेन्यू की जानकारी मिलती है.
रिपोर्ट देखने का तरीका
- Google Analytics में साइन इन करें.
- बाईं ओर मौजूद मेन्यू से विज्ञापन चुनें.
- पब्लिशिंग > पब्लिशर के विज्ञापन पर क्लिक करें.
रिपोर्ट में मौजूद डाइमेंशन
रिपोर्ट में ये डाइमेंशन शामिल होते हैं.
| डाइमेंशन | यह क्या है | इसका डेटा कैसे जनरेट होता है |
|---|---|---|
| विज्ञापन स्वरूप | किसी विज्ञापन का फ़ॉर्मैट. सामान्य फ़ॉर्मैट में, 'बैनर', 'अचानक दिखने वाला (इंटरस्टीशियल)', और 'इनाम वाला विज्ञापन' शामिल है. | जब AdMob या Google Ad Manager के साथ इंटिग्रेट किया जाता है, तो यह डाइमेंशन अपने-आप पॉप्युलेट होता है. अगर आपने मोबाइल ऐप्लिकेशन को MoPub, ironSource या विज्ञापन से कमाई करने वाले किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म के साथ इंटिग्रेट किया है, तो डाइमेंशन का डेटा इकट्ठा करने के लिए, ad_impression इवेंट भेजना होगा. |
| विज्ञापन स्रोत |
किसी विज्ञापन को दिखाने वाला सोर्स नेटवर्क. सामान्य सोर्स में 'AdMob नेटवर्क', 'Meta ऑडियंस नेटवर्क', और 'मीडिएट किए गए हाउस विज्ञापन' शामिल हैं. जब Google Ad Manager के साथ इंटिग्रेट किया जाता है, तो यह डाइमेंशन, Google Ad Manager नेटवर्क का नाम दिखाता है (उदाहरण के लिए, 'Bloomberg L.P. (Google Ad Manager नेटवर्क 5262)'. |
जब AdMob या Google Ad Manager के साथ इंटिग्रेट किया जाता है, तो यह डाइमेंशन अपने-आप पॉप्युलेट होता है. अगर आपने मोबाइल ऐप्लिकेशन को MoPub, ironSource या विज्ञापन से कमाई करने वाले किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म के साथ इंटिग्रेट किया है, तो डाइमेंशन का डेटा इकट्ठा करने के लिए, ad_impression इवेंट भेजना होगा. |
| विज्ञापन यूनिट | वह नाम जो आपने विज्ञापन यूनिट के लिए चुना है. Google Ad Manager के साथ इंटिग्रेट करने पर यह डाइमेंशन, विज्ञापन यूनिट (सभी लेवल) को दिखाता है. | जब AdMob या Google Ad Manager के साथ इंटिग्रेट किया जाता है, तो यह डाइमेंशन अपने-आप पॉप्युलेट होता है. अगर आपने मोबाइल ऐप्लिकेशन को MoPub, ironSource या विज्ञापन से कमाई करने वाले किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म के साथ इंटिग्रेट किया है, तो डाइमेंशन में डेटा भरने के लिए, आपको ad_impression इवेंट भेजना होगा. |
| पेज का पाथ और स्क्रीन की क्लास |
किसी वेबसाइट के यूआरएल में मौजूद पेज का पाथ और मोबाइल ऐप्लिकेशन की स्क्रीन क्लास. डोमेन के बाद जो वैल्यू मौजूद होती है उसे पेज का पाथ कहते हैं. उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति www.googlemerchandisestore.com/Bags पर जाता है, तो 'googlemerchandisestore.com' डोमेन होगा और पेज का पाथ 'Bags' होगा. |
इस डाइमेंशन का डेटा अपने-आप जनरेट होता है. |
रिपोर्ट में मौजूद मेट्रिक
रिपोर्ट में ये मेट्रिक शामिल होती हैं:
| मेट्रिक | यह क्या है | इसका डेटा कैसे जनरेट होता है |
|---|---|---|
| विज्ञापन यूनिट का एक्सपोज़र | किसी उपयोगकर्ता को कोई विज्ञापन यूनिट दिखाए जाने का समय (मिलीसेकंड में). | जब AdMob या Google Ad Manager के साथ इंटिग्रेट किया जाता है, तो यह मेट्रिक अपने-आप पॉप्युलेट होती है. अगर आपने मोबाइल ऐप्लिकेशन को MoPub, ironSource या विज्ञापन से कमाई करने वाले किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म के साथ इंटिग्रेट किया है, तो डाइमेंशन में डेटा भरने के लिए, आपको ad_impression इवेंट भेजना होगा. |
| पब्लिशर के विज्ञापन पर क्लिक की संख्या | उपयोगकर्ताओं ने किसी विज्ञापन पर कितनी बार क्लिक किया. | जब AdMob या Google Ad Manager के साथ इंटिग्रेट किया जाता है, तो यह मेट्रिक अपने-आप पॉप्युलेट होती है. अगर आपने मोबाइल ऐप्लिकेशन को MoPub, ironSource या विज्ञापन से कमाई करने वाले किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म के साथ इंटिग्रेट किया है, तो डाइमेंशन में डेटा भरने के लिए, आपको ad_impression इवेंट भेजना होगा. |
| पब्लिशर के विज्ञापन इंप्रेशन की संख्या | उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन कितनी बार दिखाया गया. | जब AdMob या Google Ad Manager के साथ इंटिग्रेट किया जाता है, तो यह मेट्रिक अपने-आप पॉप्युलेट होती है. अगर आपने मोबाइल ऐप्लिकेशन को MoPub, ironSource या विज्ञापन से कमाई करने वाले किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म के साथ इंटिग्रेट किया है, तो डाइमेंशन में डेटा भरने के लिए, आपको ad_impression इवेंट भेजना होगा. |
| विज्ञापन से मिलने वाला कुल रेवेन्यू | किसी उपयोगकर्ता के लिए, विज्ञापन से मिलने वाला कुल रेवेन्यू. |
जब AdMob या Google Ad Manager के साथ इंटिग्रेट किया जाता है, तो यह मेट्रिक अपने-आप पॉप्युलेट होती है. अगर आपने मोबाइल ऐप्लिकेशन को MoPub, ironSource या विज्ञापन से कमाई करने वाले किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म के साथ इंटिग्रेट किया है, तो डाइमेंशन में डेटा भरने के लिए, आपको AdMob में विज्ञापन से मिलने वाले रेवेन्यू के डेटा को Google Analytics में इंटिग्रेट करने से, कमाई करने से जुड़े डेटा का इस्तेमाल करके अपने ऐप्लिकेशन की परफ़ॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है. साथ ही, रेवेन्यू में बढ़ोतरी की जा सकती है. Google Analytics और Google Ads में AdMob के डेटा फ़्लो को समझने के बारे में ज़्यादा जानें. |