गर्भपात से जुड़े विज्ञापन दिखाने के लिए आवेदन करना और ज़रूरी जानकारी देना

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

अगर आपको अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, और आयरलैंड में गर्भपात से जुड़ी क्वेरी के खोज नतीजों में अपने विज्ञापन दिखाने हैं, तो आपके लिए यह ज़रूरी है कि सबसे पहले आप विज्ञापन देने वाले ऐसे व्यक्ति या कंपनी के तौर पर आवेदन करके मंज़ूरी हासिल करें जो या तो गर्भपात की सेवा देती है या नहीं देती है. मंज़ूरी न मिलने पर, गर्भपात से जुड़ी क्वेरी के खोज नतीजों में आपके विज्ञापन नहीं दिखाए जा सकेंगे.


इस लेख में इन विषयों के बारे में बताया गया है


आवेदन के लिए ज़रूरी शर्तें

विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों के लिए ज़रूरी शर्तें जो गर्भपात की सेवा देती हैं

अगर गर्भपात की सेवा देने के लिए आपके पास खुद की जगहें हैं, तो आपको ऐसी इकाई माना जाएगा जिसके पास गर्भपात की सेवा देने के लिए खुद की जगहें होती हैं.

उदाहरण: हॉस्पिटल, क्लिनिक (इनमें, खास तौर पर गर्भपात की सेवा देने वाले क्लिनिक और गर्भपात के साथ-साथ अन्य सेवाएं देने वाले क्लिनिक, दोनों ही शामिल हैं), और डॉक्टर के ऐसे क्लिनिक जहां गर्भपात किए जाते हैं या इसके लिए गोलियां दी जाती हैं. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं

सिर्फ़ अमेरिका में विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के लिए: आपको एक सर्टिफ़ाइड ऑनलाइन फ़ार्मेसी तब ही माना जाएगा, जब आपकी फ़ार्मेसी गर्भपात की दवाइयां या गोलियां ऑनलाइन उपलब्ध कराती हो, लेकिन किसी भी तरह उनकी ऑफ़लाइन बिक्री न करती हो. उदाहरण के लिए, इसमें ऐसे प्रोवाइडर भी शामिल हैं जिनके पास किसी टेलीमेडिसिन कंसल्टेशन के बाद, डाक के ज़रिए गर्भपात की गोलियां भेजने की अनुमति है. इसके लिए, आपको आवेदन करके Google से मंज़ूरी हासिल करनी होगी. इस मंज़ूरी के लिए आपको स्वास्थ्य सेवा और दवाओं की नीति: डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर मिलने वाली दवाओं से जुड़ी सेवाओं की नीति के तहत, विज्ञापन दिखाने की ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. सर्टिफ़िकेट पाने के लिए यहां आवेदन करें.

विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों के लिए ज़रूरी शर्तें जो गर्भपात की सेवा नहीं देती हैं

अगर विज्ञापन देने वाला व्यक्ति या कंपनी अपनी जगहों पर गर्भपात की सेवा नहीं देती है, तो उसे विज्ञापन देने वाला ऐसा व्यक्ति या कंपनी माना जाता है जो गर्भपात की सेवा नहीं देती है. इसमें ये शामिल हो सकते हैं:

उदाहरण: ऐसे संगठन जो गर्भपात से जुड़ी सलाह, गर्भपात के बारे में सामान्य जानकारी, गर्भपात के लिए रेफ़रल, गर्भावस्था की जांच, अल्ट्रासाउंड, या गर्भावस्था के दौरान देखभाल की सुविधाएं देते हैं, लेकिन गर्भपात की सेवा नहीं देते हैं. इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं. इस सूची में, विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां भी शामिल हो सकती हैं जो गर्भपात की सेवा तो नहीं देती हैं, लेकिन उससे जुड़े कॉन्टेंट का प्रमोशन करती हैं. जैसे, गर्भपात से जुड़ी जानकारी या इस मुद्दे पर अलग-अलग नज़रियों की जानकारी देने वाली किताबों का प्रमोशन. इन लोगों या कंपनियों को भी यह आवेदन करना होगा और ज़रूरी जानकारी देने से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी.

गर्भपात से जुड़े आपके जो विज्ञापन Search Network में दिखेंगे, Google उनके लिए आपके सर्टिफ़िकेशन के आधार पर, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की जानकारी अपने-आप देगा. जैसे: “गर्भपात की सेवा दी जाती है” या “गर्भपात की सेवा नहीं दी जाती है”. यह जानकारी, Search Network में दिखने वाले सभी विज्ञापन फ़ॉर्मैट पर दिखेगी. इससे उपयोगकर्ताओं को अपने काम के विज्ञापन खोजने में मदद मिलेगी.

ध्यान रखें कि गर्भपात से जुड़े विज्ञापनों के लिए, Google अन्य प्रतिबंध भी लगा सकता है. गर्भपात से जुड़े विज्ञापनों पर लगाए जाने वाले अन्य प्रतिबंधों के बारे में ज़्यादा जानें.


आवेदन करने का तरीका

अगर आपको गर्भपात से जुड़ी क्वेरी के खोज नतीजों में अपने विज्ञापन दिखाने हैं, तो विज्ञापन दिखाने के लिए आवेदन करें.

आवेदन की प्रक्रिया के दौरान, आपको यह बताना होगा कि आपका संगठन गर्भपात की सेवा देता है या नहीं. आपका आवेदन मिलने पर समीक्षा की जाएगी. इसके बाद, आपको विज्ञापन देने वाले ऐसे व्यक्ति या कंपनी के तौर पर सर्टिफ़िकेट दिया जाएगा जो गर्भपात की सेवा देती है या नहीं देती है. साथ ही, आपको आपके स्टेटस की सूचना दी जाएगी. सर्टिफ़ाइड होने के बाद, आपको गर्भपात से जुड़ी क्वेरी के खोज नतीजों में अपने विज्ञापन दिखाने की अनुमति तुरंत मिल जाएगी. Google, Search के नतीजों में दिखने वाले आपके विज्ञापनों के लिए, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की ज़रूरी जानकारी अपने-आप जनरेट करेगा.

ध्यान दें, आपका खाता जिस भी समय आवेदन की ज़रूरी शर्तों को पूरा करना बंद कर देगा, आपको दी गई अनुमति वापस ले ली जाएगी. इसके अलावा, आपके खाते से जिस कारोबार, प्रॉडक्ट या सेवा का प्रमोशन किया जा रहा है उसके बारे में जानकारी छिपाने या गलत जानकारी देने की अनुमति नहीं है. गलत तरीके से पेश करने के ख़िलाफ़ बनी Google Ads की नीति इसकी अनुमति नहीं देती. अगर जानकारी छिपाई जाती है या गलत जानकारी दी जाती है, तो खाते को निलंबित किया जा सकता है. साथ ही, अगर पुष्टि कार्यक्रम के तहत गलत जानकारी सबमिट की जाती है, तो इसे सिस्टम को गच्चा देने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए बनी नीति का उल्लंघन माना जाएगा. ऐसा होने पर भी खाता निलंबित किया जा सकता है.

इस बारे में ज़्यादा जानें कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने पर क्या होगा.


अपील करना

अगर गर्भपात से जुड़ी क्वेरी के खोज नतीजों में विज्ञापन दिखाने के लिए किया गया आपका आवेदन स्वीकार नहीं होता है, तो आपको अपील करने का मौका मिलेगा. आपको अपने स्टेटस की पुष्टि के लिए अतिरिक्त दस्तावेज़ या जानकारी सबमिट करने की सुविधा भी मिलेगी. इन दस्तावेज़ों या जानकारी की मदद से यह बताया जा सकता है कि विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के तौर पर, आपकी तरफ़ से गर्भपात की सेवा दी जाती है या नहीं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
565552730605627437
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false