पाबंदी वाले अन्य कारोबार: इवेंट के टिकट की बिक्री

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

हम उपयोगकर्ता को शोषण से बचाने के लिए, कुछ कारोबारों को विज्ञापन दिखाने से रोकते हैं, भले ही वे अन्य नीतियों का पालन करते हों. हम कारोबारों की लगातार समीक्षा करते हैं. साथ ही, हमें उपयोगकर्ताओं, नियम-कानून बनाने वाली संस्थाओं (रेगुलेटरी एजेंसी), और उपभोक्ता सुरक्षा से जुड़ी संस्थाओं से कारोबारों के बारे में राय या जानकारी मिलती है. इससे हमें ऐसे प्रॉडक्ट या सेवाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनका इस्तेमाल गलत मकसद से किया जा सकता है. हम ऐसे कारोबारों के विज्ञापन दिखाना सीमित या पूरी तरह बंद कर सकते हैं जिनसे उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है या उन्हें खराब अनुभव मिल सकता है.
पाबंदी वाले अन्य कारोबारों की नीति के बारे में ज़्यादा जानें.

वित्तीय सेवाओं के लिए ज़रूरी सर्टिफ़िकेशन दिखाने वाला आइकॉन. इवेंट के टिकट बेचने वाले कारोबार, Google Ads के ज़रिए विज्ञापन दिखा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए उन्हें यह फ़ॉर्म भरकर, Google से मंज़ूरी लेनी होगी. मंज़ूरी लेने के लिए, आपको विज्ञापन के डेस्टिनेशन से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करनी पड़ सकती हैं.

यहां इन शर्तों के बारे में और जानकारी दी गई है:

  • कारोबार के मॉडल की परिभाषा: विज्ञापन दिखाने के लिए किन शर्तों को पूरा करना होगा, यह जानने के लिए आपको अपने कारोबार के मॉडल की जानकारी होनी चाहिए.
  • कारोबार के मॉडल के हिसाब से डेस्टिनेशन की ज़रूरी शर्तें
  • कारोबार के मॉडल के हिसाब से विज्ञापन की शर्तें
ध्यान दें: जिन Authorized Buyers और Display & Video 360 खातों से टिकट रीसेल किया जाता है उन्हें मंज़ूरी पाने के लिए अनुरोध सबमिट नहीं करना होगा. हालांकि, उन्हें डेस्टिनेशन की उन सभी ज़रूरी शर्तों को पूरा करना होगा जिनके बारे में यहां बताया गया है.
नीचे दी गई नीतियों का उल्लंघन करने पर, आपका खाता तुरंत निलंबित नहीं किया जाएगा. पहले चेतावनी दी जाएगी. आपका खाता निलंबित करने के कम से कम सात दिन पहले, आपको चेतावनी दी जाएगी. निलंबित खातों के बारे में ज़्यादा जानें.

कारोबार के मॉडल की परिभाषा

  • मुख्य कंपनी: इवेंट का मालिक, आयोजक, जगह या टिकट बेचने वाली वह इकाई जिसे कानूनी समझौते के तहत, शुरुआती तौर पर टिकट बेचने की अनुमति मिली हो. हालांकि, यह ज़रूरी है कि टिकट पहले से बिके हुए या आवंटित न हों.
  • रीसेलर: ऐसे कारोबार जो मुख्य मार्केटप्लेस में पहले से बिके या आवंटित किए गए टिकट दोबारा बेचते हैं. रीसेलर या रीसेल मार्केटप्लेस, टिकट की कीमत और लागू होने वाले टैक्स, सेवा के शुल्क या शुल्क तय करते हैं. ये रीसेलर, टिकट पर लिखी कीमत यानी जिस पर मुख्य कंपनी टिकट बेचती है उससे ज़्यादा या कम कीमत पर टिकट बेच सकते हैं. रीसेलर पर लागू होने वाली ज़रूरी शर्तें, ऐसे मार्केटप्लेस पर भी लागू होती हैं जिनके ज़रिए रीसेलर, टिकट खरीदने वालों से संपर्क करते हैं.
  • इवेंट के टिकट बेचने वाला ग्रुप: कोई भी कलाकार, टूर, टीम, लीग, जगह, और मिलता-जुलता इवेंट या ग्रुप, जिनके नाम पर टिकट बेचे गए हैं.
  • टिकट एग्रीगेटर: ऐसी साइट जो अन्य रीसेलर साइटों से टिकट की कीमत पता करके एक ही जगह पर दिखाती है, लेकिन अपनी साइट पर टिकट की कोई बिक्री नहीं करती.
ध्यान दें:
  • फ़्रांस और उसके तहत आने वाले इलाकों में, सिर्फ़ शर्तें पूरी करने वाली मुख्य कंपनियों को इवेंट के टिकट बेचने की अनुमति है.
  • अगर आपका कारोबार, इन्वेंट्री की रीसेल का प्रचार करता है, तो आपको इस नीति के तहत एक रीसेलर समझा जाएगा. इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है कि आपका कारोबार अन्य इन्वेंट्री का सीधे प्रचार करता है.

डेस्टिनेशन की ज़रूरी शर्तें

अगर आपकी वेबसाइट पर टिकट बेचे जाते हैं या आपकी वेबसाइट, टिकट रीसेल करने वाली साइटों से लिंक की गई है, तो आपको डेस्टिनेशन की कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी. अगर आप मुख्य कंपनी हैं, तो आपको ये शर्तें पूरी करने की ज़रूरत नहीं है. हालांकि, टिकट रीसेल करने वाली किसी साइट से लिंक होने पर आपको ये शर्तें पूरी करनी होंगी.

यूआरएल का डोमेन

अगर आपकी वेबसाइट पर टिकट बेचे जाते हैं या आपकी वेबसाइट, टिकट रीसेल करने वाली साइटों से लिंक है, तो आपके यूआरएल के डोमेन में इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप का नाम जोड़ा जा सकता है. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि आप इनमें से कोई शर्त पूरी करें:

  • कोई ऐसा अनुबंध या कानूनी दस्तावेज़ जिसमें आपकी कंपनी और इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप के बीच अफ़िलिएशन या पार्टनरशिप की जानकारी दी गई हो
  • कंपनी के लेटरहेड पर लिखा गया पत्र, जिसमें कंपनी और इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप के आपस में जुड़े होने या उनके बीच की पार्टनरशिप की जानकारी दी गई हो. साथ ही, उस पर किसी वकील या आपकी कंपनी के किसी अधिकारी का हस्ताक्षर हो

जानकारी

अगर आप टिकट रीसेलर हैं, तो ग्राहकों को धोखाधड़ी या भ्रम में पड़ने से बचाने के लिए ज़रूरी है कि आप अपनी वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर, साफ़ तौर पर यह जानकारी दें:

  • आप एक रीसेलर हैं और टिकट बेचने वाली मुख्य कंपनी नहीं हैं
  • आपके टिकट की कीमतें, मुख्य कंपनी की ओर से ऑफ़र की जाने वाली कीमतों (इसे "टिकट पर लिखी कीमत" भी कहते हैं) से ज़्यादा हो सकती हैं

यह जानकारी साफ़ तौर पर दिखनी चाहिए. साथ ही, जिस डेस्टिनेशन पर विज्ञापन रीडायरेक्ट करे उसके ऊपरी 20% हिस्से में इसका ब्यौरा शामिल होना चाहिए. यह जानकारी ऐसे फ़ॉर्मैट में होनी चाहिए जिसे छिपाया या बंद न किया जा सके. साथ ही, इसका फ़ॉन्ट साइज़, पेज पर मौजूद ज़्यादातर टेक्स्ट के बराबर या उससे बड़ा होना चाहिए.

टैक्स और शुल्क का ब्रेकडाउन

अगर आपकी वेबसाइट पर टिकट रीसेल किए जाते हैं, तो चेकआउट के दौरान कीमत की जानकारी में टैक्स और शुल्क का ब्रेकडाउन देना ज़रूरी है. यह ब्रेकडाउन, ग्राहक की ओर से पेमेंट किए जाने से पहले दिखना चाहिए. इस ब्रेकडाउन में, कीमत से जुड़ी हर तरह की जानकारी शामिल होनी चाहिए, जैसे कि टैक्स और अन्य अतिरिक्त शुल्क.

कारोबार के मॉडल के हिसाब से डेस्टिनेशन की ज़रूरी शर्तें

मुख्य कंपनी

विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की जानकारी विज्ञापनों में किसका प्रमोशन किया गया है जानकारी (वेबसाइट) टैक्स/शुल्क का ब्रेकडाउन (वेबसाइट)
आप सिर्फ़ मुख्य कंपनी हैं किसी इवेंट के लिए, मुख्य कंपनी की तरफ़ से उपलब्ध कराए जा रहे टिकट ज़रूरी नहीं ज़रूरी नहीं
आप एक मुख्य कंपनी हैं, लेकिन आपका होम पेज या इवेंट पेज किसी रीसेलर की साइट पर लिंक है किसी इवेंट के लिए, मुख्य कंपनी की तरफ़ से उपलब्ध कराए जा रहे टिकट आपकी वेबसाइट पर ज़रूरी नहीं आपकी वेबसाइट पर ज़रूरी नहीं
सिर्फ़ आपकी वेबसाइट या किसी इवेंट के रीसेल टिकट सिर्फ़ रीसेलर की लिंक की गई वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर ज़रूरी है रीसेलर की लिंक की गई वेबसाइट पर ज़रूरी है

रीसेलर

विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की जानकारी विज्ञापनों में किसका प्रमोशन किया गया है जानकारी टैक्स/शुल्क का ब्रेकडाउन
आप कुछ खास इवेंट के "अनुमति पाए हुए" या "आधिकारिक" रीसेलर हैं खास इवेंट ज़रूरी है ज़रूरी है
सिर्फ़ आपकी वेबसाइट या ऐसे इवेंट जिनके टिकट आपकी कंपनी आधिकारिक तौर पर रीसेल नहीं कर सकती ज़रूरी है ज़रूरी है
खास यूएस प्रो स्पोर्ट्स लीग, जिनके आप आधिकारिक रीसेलर हैं ज़रूरी है ज़रूरी है
आप सिर्फ़ रीसेलर हैं और "अनुमति पाए हुए" या "आधिकारिक" रीसेलर नहीं हैं आपकी वेबसाइट या किसी इवेंट के रीसेल टिकट ज़रूरी है ज़रूरी है
आप एक रीसेलर हैं और आपकी कंपनी, a) कुछ खास इवेंट के लिए मुख्य कंपनी भी है, b) अन्य मुख्य कंपनियों से ग्राहकों को जोड़ती है या c) दूसरे रीसेलर से भी उन्हें जोड़ती है किसी इवेंट के लिए, मुख्य कंपनी की तरफ़ से उपलब्ध कराए जा रहे टिकट सिर्फ़ रीसेलर की लिंक की गई वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर ज़रूरी है. अगर सिर्फ़ मुख्य टिकट की जानकारी दिखाई जा रही है, तो ज़रूरी नहीं है ज़रूरी नहीं है
सिर्फ़ आपकी वेबसाइट या किसी इवेंट के रीसेल टिकट ज़रूरी है ज़रूरी है

इवेंट के टिकट बेचने वाला ग्रुप

विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की जानकारी विज्ञापनों में किसका प्रमोशन किया गया है जानकारी टैक्स/शुल्क का ब्रेकडाउन
आप इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप हैं और टिकट बेचने के लिए, आपकी वेबसाइट किसी मुख्य कंपनी की वेबसाइट से लिंक है किसी इवेंट के लिए, मुख्य कंपनी की तरफ़ से उपलब्ध कराए जा रहे टिकट आपकी वेबसाइट पर ज़रूरी नहीं आपकी वेबसाइट पर ज़रूरी नहीं
आप इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप हैं और टिकट बेचने के लिए, आपकी वेबसाइट किसी रीसेलर की वेबसाइट से लिंक है सिर्फ़ आपकी वेबसाइट सिर्फ़ रीसेलर की लिंक की गई वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर ज़रूरी है
 
सिर्फ़ रीसेलर की लिंक की गई वेबसाइट पर ज़रूरी है

आप इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप हैं और टिकट बेचने के लिए आपकी वेबसाइट, मुख्य कंपनी और रीसेलर, दोनों की वेबसाइटों से लिंक है
सिर्फ़ आपकी वेबसाइट सिर्फ़ रीसेलर की लिंक की गई वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर ज़रूरी है रीसेलर की लिंक की गई वेबसाइट पर ज़रूरी है

इवेंट टिकट एग्रीगेटर

विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की जानकारी जानकारी टैक्स/शुल्क का ब्रेकडाउन
आप एक इवेंट टिकट एग्रीगेटर हैं और आपकी वेबसाइट कई रीसेलर की वेबसाइटों से लिंक है. आपकी वेबसाइट पर कोई टिकट नहीं बेचा जाता. आपकी वेबसाइट पर और रीसेलर की लिंक की गई वेबसाइट पर ज़रूरी है रीसेलर की लिंक की गई वेबसाइट पर ज़रूरी है

विज्ञापन के लिए शर्तें

अगर आप टिकट बेचने वाली मुख्य कंपनी नहीं हैं, तो आपको विज्ञापन के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी.

यहां विज्ञापन की हर शर्त के बारे में खास जानकारी दी गई है. ये शर्तें, आपके कारोबार के मॉडल के साथ-साथ इस बात पर भी निर्भर करती हैं कि आपके विज्ञापन में किसका प्रमोशन किया जा रहा है.

“आधिकारिक” शब्द का इस्तेमाल

अगर आप रीसेलर या इवेंट टिकट एग्रीगेटर हैं, तो अपने विज्ञापनों या अपनी वेबसाइट पर "आधिकारिक" जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके (उदाहरण के लिए, “EventName के टिकट की आधिकारिक कंपनी” या “आधिकारिक TicketReseller साइट”) यह संकेत न दें कि आप टिकट बेचने वाली मुख्य कंपनी हैं.

हालांकि, अगर किसी इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप के साथ आपका कोई कानूनी समझौता हुआ है, जिसमें लिखा है कि आप खुद को उस ग्रुप का "आधिकारिक रीसेलर" या "आधिकारिक मुख्य रीसेलर" बता सकते हैं, तो आपके पास अपने विज्ञापनों में “आधिकारिक” शब्द का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी. हालांकि, इसके लिए यहां बताई गई शर्तों को पूरा करना होगा:

  • आपको इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप की तरफ़ से मिला एक पत्र देना होगा. उस पत्र में यह साफ़ तौर पर लिखा होना चाहिए कि इवेंट के टिकट का प्रमोशन करने के लिए, ग्रुप ने आपको "आधिकारिक" शब्द इस्तेमाल करने की अनुमति दी है.
  • यहां दिए गए वाक्यांशों में से सिर्फ़ किसी एक में “आधिकारिक” शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस शब्द के बाद, इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप का नाम भी होना चाहिए. उदाहरण के लिए, “[group name] के लिए आधिकारिक फ़ैन-टू-फ़ैन मार्केटप्लेस.”

कारोबार के मॉडल के हिसाब से विज्ञापन की शर्तें

अगर समझौता यह है कि आप खुद को इवेंट-असोसिएटेड ग्रुप के लिए आधिकारिक मुख्य सेलर बता सकते हैं

  • आधिकारिक मुख्य टिकटिंग पार्टनर
  • आधिकारिक मुख्य टिकट मार्केटप्लेस
  • आधिकारिक मुख्य टिकट कंपनी
  • आधिकारिक मुख्य मार्केट टिकटिंग पार्टनर
  • आधिकारिक मुख्य मार्केट टिकटिंग कंपनी
  • आधिकारिक मुख्य टिकटों की बिक्री
  • आधिकारिक मुख्य टिकट सेलर

अगर समझौता यह है कि आप किसी इवेंट-असोसिएटेड ग्रुप के लिए खुद को आधिकारिक रीसेलर बता सकते हैं

  • आधिकारिक फ़ैन टू फ़ैन टिकट मार्केटप्लेस
  • आधिकारिक फ़ैन टू फ़ैन मार्केटप्लेस
  • आधिकारिक फ़ैन टू फ़ैन सेकेंडरी मार्केटप्लेस
  • आधिकारिक सेकेंडरी टिकटिंग पार्टनर
  • आधिकारिक सेकेंडरी टिकट मार्केटप्लेस
  • आधिकारिक सेकेंडरी टिकट कंपनी
  • आधिकारिक सेकेंडरी मार्केट टिकटिंग पार्टनर
  • आधिकारिक सेकेंडरी मार्केट टिकटिंग कंपनी
  • आधिकारिक फ़ैन टिकट मार्केटप्लेस
  • आधिकारिक टिकट एक्सचेंज/मार्केटप्लेस
  • आधिकारिक टिकट रीसेल मार्केटप्लेस
  • आधिकारिक रीसेलर

कारोबार के मॉडल के हिसाब से विज्ञापन में शामिल यूआरएल पर पाबंदियां

आपके और इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप के कारोबारी रिश्ते को लेकर ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति न हो, इसके लिए ज़रूरी है कि अगर आप रीसेलर या इवेंट टिकट एग्रीगेटर हैं, तो अपने विज्ञापन में शामिल यूआरएल में, डोमेन के बाद वाले पाथ या सबडोमेन शामिल न करें.

रीसेलर

विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की जानकारी विज्ञापनों में किसका प्रमोशन किया गया है "आधिकारिक" जैसे शब्दों का इस्तेमाल विज्ञापन में शामिल यूआरएल से जुड़ी पाबंदियां
आप सिर्फ़ रीसेलर हैं आपकी वेबसाइट या किसी इवेंट के रीसेल टिकट अनुमति नहीं है विज्ञापन में शामिल यूआरएल में सबडोमेन या डोमेन के बाद का पाथ शामिल नहीं किया जा सकता
आप एक रीसेलर हैं और आपकी कंपनी, a) कुछ खास इवेंट के लिए मुख्य कंपनी भी है, b) अन्य मुख्य कंपनियों से ग्राहकों को जोड़ती है या c) दूसरे रीसेलर से भी उन्हें जोड़ती है किसी इवेंट के लिए, मुख्य कंपनी की तरफ़ से उपलब्ध कराए जा रहे टिकट अनुमति नहीं है विज्ञापन में शामिल यूआरएल में सबडोमेन या डोमेन के बाद का पाथ शामिल नहीं किया जा सकता
सिर्फ़ आपकी वेबसाइट या किसी इवेंट के रीसेल टिकट अनुमति नहीं है विज्ञापन में शामिल यूआरएल में सबडोमेन या डोमेन के बाद का पाथ शामिल नहीं किया जा सकता

इवेंट के टिकट बेचने वाला ग्रुप

विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की जानकारी विज्ञापनों में किसका प्रमोशन किया गया है "आधिकारिक" जैसे शब्दों का इस्तेमाल विज्ञापन में शामिल यूआरएल से जुड़ी पाबंदियां
आप इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप हैं और टिकट बेचने के लिए, आपकी वेबसाइट किसी मुख्य कंपनी की वेबसाइट से लिंक है किसी इवेंट के लिए, मुख्य कंपनी की तरफ़ से उपलब्ध कराए जा रहे टिकट अनुमति है कोई नहीं
आप इवेंट के टिकट बेचने वाले ग्रुप हैं और टिकट बेचने के लिए, आपकी वेबसाइट किसी रीसेलर की वेबसाइट से लिंक है सिर्फ़ आपकी वेबसाइट अनुमति है कोई नहीं

टिकट एग्रीगेटर

विज्ञापन देने वाले का ब्यौरा "आधिकारिक" जैसे शब्दों का इस्तेमाल विज्ञापन में दिखने वाले यूआरएल के लिए पाबंदियां
आप एक टिकट एग्रीगेटर हैं और कई रीसेलर से जुड़े हैं. आप अपनी साइट पर टिकट नहीं बेचते हैं. अनुमति नहीं है विज्ञापन में दिखने वाले यूआरएल में सबडोमेन या डोमेन के बाद का पाथ शामिल नहीं किया जा सकता

विज्ञापन की नीतियों के उल्लंघनों को ठीक करने के विकल्प

अगर आपके विज्ञापनों को इवेंट के टिकट बेचने के लिए अस्वीकार कर दिया गया है, तो इसकी पुष्टि कर लें कि आपकी वेबसाइट, डेस्टिनेशन की ज़रूरी शर्तों पूरी करती है. साथ ही, ध्यान रखें कि नीति के मुताबिक, हर आवेदन में सिर्फ़ एक ही डोमेन डालने की अनुमति है. अगर कई डोमेन का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो अपने सभी कैंपेन को उस एक डोमेन से लिंक करें जिसे मंज़ूरी मिली हो. इसके बाद, यहां बताया गया कोई भी तरीका अपनाएं.

मंज़ूरी पाने के लिए आवेदन करना

इवेंट के टिकट बेचने वाले कारोबार, Google Ads के ज़रिए विज्ञापन दिखा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए उन्हें आवेदन करके Google से मंज़ूरी लेनी होगी. अपने कारोबार के मॉडल के हिसाब से ऊपर दी गई ज़रूरी शर्तें देखें और इवेंट के टिकट बेचने की मंज़ूरी पाने के लिए आवेदन फ़ॉर्म भरकर, विज्ञापन दिखाने का आवेदन करें.

नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करना

अगर आपने डेस्टिनेशन के कॉन्टेंट से जुड़ी समस्या को हल कर लिया है या आपको लगता है कि हमसे कोई गड़बड़ी हुई है, तो नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें. इसके लिए, अपने Google Ads खाते पर जाएं. आपका डेस्टिनेशन हमारी नीतियों के मुताबिक है, इसकी पुष्टि होने के बाद ही हम आपके विज्ञापनों को मंज़ूरी दे सकते हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
6365991559156112751
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false