Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
Display & Video 360 के उपयोगकर्ताओं को इस Google Ads नीति का पालन करना होगा. अन्य पाबंदियों के बारे में जानने के लिए, Display & Video 360 के सहायता केंद्र पर जाएं.
Google Ads, ईमानदारी और निष्पक्षता को बेहद अहमियत देता है. इसलिए, यह ऐसे किसी भी प्रॉडक्ट या सेवाओं के प्रमोशन की अनुमति नहीं देता जो बेईमानी को बढ़ावा देते हैं. नीचे कुछ ऐसे उदाहरण दिए गए हैं जिनसे आपको अपने विज्ञापनों में बचना चाहिए. इस बारे में ज़्यादा जानें कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने पर क्या होगा.
अपनी भाषा में सबटाइटल देखने के लिए, YouTube कैप्शन चालू करें. वीडियो प्लेयर के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद सेटिंग पर क्लिक करें. इसके बाद, कैप्शन चुनें और अपनी भाषा सेट करें.
In this article
इनकी अनुमति नहीं है:
ऐसे प्रॉडक्ट या सेवाएं जो दूसरों को गुमराह करने में मदद करती हैं
उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):
- जाली दस्तावेज़ बनाना, जैसे कि जाली पासपोर्ट या डिप्लोमा
- क्रेडिट प्राइवेसी नंबर जैसे नंबर बेचना, जो राष्ट्रीय आईडी नंबर की तरह दिखते हों
- ऐसी सेवाएं जो ब्रोकर के तौर पर, क्लाइंट को क्रेडिट लाइन पर आधिकारिक उपयोगकर्ताओं के तौर पर शामिल कराने का काम करती हैं
- दवाओं से जुड़े टेस्ट पास करने में मदद करने वाली चीज़ें
- ऐसी सेवाएं या प्रॉडक्ट जो शिक्षा के क्षेत्र में बेईमानी को बढ़ावा देते हैं. जैसे, निबंध या थीसिस जनरेट करने वाले टूल
- अमान्य क्लिक, समीक्षाओं या सोशल मीडिया के प्रमोशन के रूप में अमान्य उपयोगकर्ता गतिविधि को बेचना
- ऐसे वीपीएन जिनकी मार्केटिंग, जगह के हिसाब से लगी पाबंदियों को बायपास करने के लिए की जाती है
ऐसे प्रॉडक्ट या सेवाएं जो किसी उपयोगकर्ता को बिना अनुमति के किसी सिस्टम, डिवाइस या प्रॉपर्टी को ऐक्सेस या उसमें बदलाव करने की अनुमति देती हैं
उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):
- हैकिंग सेवाएं, जिनमें गेम में गलत तरीके से बढ़त दिलाने वाले टूल और चीट सॉफ़्टवेयर शामिल हैं
- केबल चोरी करना
- रडार जैमर
- ट्रैफ़िक के सिग्नल बदलना
- फ़ोन या वायर टैपिंग
ऐसे प्रॉडक्ट या सेवाएं जो किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसे या उसकी गतिविधियों को ट्रैक या मॉनिटर करने में उपयोगकर्ताओं की मदद करती हैं
उदाहरण(इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):
- ऐसा स्पायवेयर और टेक्नोलॉजी जिसका इस्तेमाल कोई व्यक्ति अपने किसी करीबी पार्टनर की निगरानी के लिए करता है. इसमें ऐसा स्पायवेयर या मैलवेयर शामिल है जिसका इस्तेमाल दूसरे व्यक्ति के मैसेज, फ़ोन कॉल या ब्राउज़िंग इतिहास पर नज़र रखने के लिए किया जाता है
- ऐसे जीपीएस ट्रैकर जिन्हें खास तौर पर, किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उसकी जासूसी या उसे ट्रैक करने के लिए प्रमोट किया जाता है
- जासूसी के मकसद से निगरानी करने वाले डिवाइस का प्रमोशन करना, जैसे कि कैमरा, ऑडियो रिकॉर्डर, डैश कैमरा, नैनी कैमरा.
इसमें निजी जांच सेवाएं या ऐसे प्रॉडक्ट या सेवाएं शामिल नहीं हैं जिन्हें माता-पिता के लिए, उनके नाबालिग बच्चों को ट्रैक करने या उनकी निगरानी करने के मकसद से डिज़ाइन किया गया हो.
Best practices
This non-exhaustive list of best practices outlines what you should avoid in your ad text and creatives to help avoid issues related to this policy.
- Don't use imagery that implies your product can be used for dishonest purposes. For example, an image of a student looking over their shoulder during an exam while using your product would not be allowed.
- Don't use language that suggests your product can be used to cheat or deceive. For example, avoid phrases like “fool the system” or “get away with anything”.
समस्या हल करने के विकल्प
अगर आपके विज्ञापन पर इस नीति का असर हो रहा है, तो समस्या हल करने के लिए यहां दिए गए विकल्प देखें.
नीति के मुताबिक बनाने के लिए विज्ञापनों में बदलाव करना
- कैंपेन मेन्यू में,
विज्ञापन पर जाएं.
- विज्ञापन या ऐसेट पर कर्सर घुमाएं और बदलाव करें को चुनें.
- विज्ञापन या ऐसेट में बदलाव करके उसे नीति के मुताबिक बनाएं.
- सेव करें को चुनें. आपके विज्ञापन या ऐसेट की फिर से अपने-आप समीक्षा होगी. आम तौर पर, इसमें 24 से 48 घंटे लगते हैं. विज्ञापन के स्टेटस से जुड़े अपडेट देखने के लिए, “विज्ञापन और ऐसेट” पेज पर जाएं.
इसके बाद, आपके विज्ञापन की फिर से अपने-आप समीक्षा होगी. विज्ञापन या ऐसेट का स्टेटस देखने के लिए, “स्टेटस” कॉलम पर जाएं. हर स्टेटस पर कर्सर घुमाने पर, आपको उसके बारे में ज़्यादा जानकारी दिखेगी.
अस्वीकार किए गए विज्ञापन से जुड़ी समस्या हल करने या नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करना
अगर आपको लगता है कि हमसे कोई गड़बड़ी हुई है और आपने Google Ads की नीतियों का उल्लंघन नहीं किया है, तो अपने Google Ads खाते से सीधे अपील करके नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले की समीक्षा का अनुरोध करें. अगर समीक्षा में यह पता चलता है कि आपके विज्ञापनों में नीतियों का उल्लंघन नहीं हुआ है, तो उन्हें फिर से दिखाया जा सकता है. अगर नीतियों के उल्लंघनों की वजह से आ रही समस्या आपसे हल नहीं हो रही है या आपको इस पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है, तो अपना विज्ञापन हटा दें. इससे आने वाले समय में नीति का बार-बार उल्लंघन नहीं होगा और खाते के निलंबन से बचा जा सकेगा.
क्या आपको मदद चाहिए?
अगर आपको हमारी नीतियों के बारे में कुछ पूछना है, तो नीति के दिशा-निर्देश और उदाहरण देखें या Google Ads सहायता टीम से संपर्क करें.