आपत्तिजनक कॉन्टेंट

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

Display & Video 360 के उपयोगकर्ताओं को इस Google Ads नीति का पालन करना होगा. अन्य पाबंदियों के बारे में जानने के लिए, Display & Video 360 के सहायता केंद्र पर जाएं.

Google Ads, विविधता और दूसरों के सम्मान को काफ़ी अहमियत देता है. यह पूरी कोशिश करता है कि लोगों को ठेस न पहुंचे. इसलिए, ऐसे विज्ञापन या डेस्टिनेशन दिखाने की अनुमति नहीं देता जिनमें डराने-चौंकाने वाला कॉन्टेंट हो या जो नफ़रत, असहिष्णुता, भेदभाव या हिंसा का प्रमोशन करते हों.

यहां ऐसे कॉन्टेंट के कुछ उदाहरण दिए गए हैं जिसे Google Ads आपत्तिजनक मानता है. इसे आपके विज्ञापनों, ऐसेट, और डेस्टिनेशन में शामिल नहीं किया जा सकता. जानें कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने पर क्या होगा.



खतरनाक या अपमानजनक कॉन्टेंट

इनकी अनुमति नहीं है:

X का लाल निशान ऐसा कॉन्टेंट जिसमें नस्ल या जाति, धर्म, दिव्यांगता, उम्र, राष्ट्रीयता, पूर्व सैनिक होने की स्थिति, सेक्शुअल ओरिएंटेशन (यौन रुझान), लिंग या लिंग की पहचान के आधार पर किसी व्यक्ति या समूह के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाई गई हो, भेदभाव को बढ़ावा दिया गया हो या उसे अपमानित किया गया हो. इसके अलावा, परंपरागत भेदभाव या किसी वर्ग को हाशिए पर बनाए रखने की किसी सोच को बढ़ावा देने वाला कॉन्टेंट भी इस दायरे में आता है

X का लाल निशान किसी व्यक्ति या लोगों के समूह को परेशान करने, डराने या धमकाने वाला कॉन्टेंट

X का लाल निशान ऐसा कॉन्टेंट जिसमें खुद को या दूसरों को शारीरिक या मानसिक तौर पर नुकसान पहुंचाने की बात हो या ऐसा करने के लिए उकसाया गया हो

X का लाल निशान ऐसा कॉन्टेंट जो दूसरों का शोषण करने के लिए उकसाता हो

खतरनाक या अपमानजनक कॉन्टेंट की रोकथाम के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट

इनकी अनुमति नहीं है:

टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो या वीडियो के ज़रिए, दिल दहलाने वाले ऐसे सेक्शुअल ऐक्ट दिखाना जिनका मकसद उत्तेजित करना हो

ऐसा असली या काल्पनिक कॉन्टेंट जो नाबालिग, बिना सहमति वाली या अन्य अवैध सेक्शुअल थीम को बढ़ावा देता हो

जैसा कि ऊपर बताया गया है, साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने या नग्नता वाला अप्राकृतिक कॉन्टेंट बनाने या शेयर करने को बढ़ावा देने वाला ऐसा कॉन्टेंट जिसे एआई की मदद से जनरेट किया गया हो या जिसमें एआई की मदद से बदलाव किया गया हो.

इस नीति के उल्लंघन को काफ़ी गंभीरता से लिया जाता है और इसे गंभीर उल्लंघन माना जाता है. Google Ads की नीतियों का गंभीर उल्लंघन, ऐसा मामला है जो गैर-कानूनी होता है या जिसकी वजह से हमारे उपयोगकर्ताओं को काफ़ी नुकसान पहुंचता है. विज्ञापन देने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी या डेस्टिनेशन ने इस नीति का उल्लंघन किया है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए Google कई सोर्स से मिली जानकारी की समीक्षा कर सकता है. इनमें आपकी वेबसाइट, विज्ञापन, खाते, और तीसरे पक्ष के सोर्स शामिल हो सकते हैं.  इस नीति का किसी भी तरह का उल्लंघन होने पर, बिना कोई चेतावनी दिए आपके Google Ads खातों को निलंबित कर दिया जाएगा. साथ ही, आपको Google Ads पर दोबारा विज्ञापन दिखाने की अनुमति नहीं मिलेगी. अगर आपको लगता है कि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है और आपने हमारी नीति का उल्लंघन नहीं किया है, तो अपील सबमिट करें और उसमें हमें बताएं कि आपको ऐसा क्यों लगता है. कोई ठोस वजह होने पर ही खाते वापस लाए जाते हैं. अगर आपके पास वाजिब वजह है, तो आप समय लें और ईमानदारी के साथ पूरी जानकारी दें. निलंबित खातों के बारे में ज़्यादा जानें.

साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाले कॉन्टेंट की रोकथाम के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


बच्चों का यौन शोषण और उनके साथ बुरा बर्ताव

इनकी अनुमति नहीं है:

X का लाल निशान बच्चों के यौन शोषण या शोषण को दिखाने वाला या उसे बढ़ावा देने वाला ऐसा कॉन्टेंट जिसमें ये शामिल हों: बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाला कॉन्टेंट, ऐसा कॉन्टेंट जिसमें बच्चों को खतरे में डालने वाले व्यवहार को सही ठहराया गया हो या उसका समर्थन किया गया हो, और नाबालिगों यानी 18 साल से कम उम्र के बच्चों को कामुक तरीके से दिखाया गया हो.

ऐसे सभी कॉन्टेंट पर पाबंदी है: चाहे वह असली हो, काल्पनिक हो, नकली हो, कार्टून हो, एआई से बनाया गया हो या फ़ोटोशॉप किया गया हो. यह नियम कॉन्टेंट के इन फ़ॉर्मैट पर भी लागू होता है, जैसे कि ऑडियो, टेक्स्ट, इमेज, और वीडियो.

इस नीति के उल्लंघन को गंभीर माना जाता है. अगर हमें इस नीति का उल्लंघन करने वाला कॉन्टेंट मिलता है, तो हम उस कॉन्टेंट को हटा देंगे और उससे जुड़े Google Ads खातों को निलंबित कर देंगे. इससे विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, Google Ads का इस्तेमाल करके, दोबारा विज्ञापन नहीं दिखा पाएंगी. हम इस कॉन्टेंट की शिकायत, नैशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग ऐंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) में भी कर सकते हैं.

इस नीति के उल्लंघन को काफ़ी गंभीरता से लिया जाता है और इसे गंभीर उल्लंघन माना जाता है. Google Ads की नीतियों का गंभीर उल्लंघन, ऐसा मामला है जो गैर-कानूनी होता है या जिसकी वजह से हमारे उपयोगकर्ताओं को काफ़ी नुकसान पहुंचता है. विज्ञापन देने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी या डेस्टिनेशन ने इस नीति का उल्लंघन किया है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए Google कई सोर्स से मिली जानकारी की समीक्षा कर सकता है. इनमें आपकी वेबसाइट, विज्ञापन, खाते, और तीसरे पक्ष के सोर्स शामिल हो सकते हैं.  इस नीति का किसी भी तरह का उल्लंघन होने पर, बिना कोई चेतावनी दिए आपके Google Ads खातों को निलंबित कर दिया जाएगा. साथ ही, आपको Google Ads पर दोबारा विज्ञापन दिखाने की अनुमति नहीं मिलेगी. अगर आपको लगता है कि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है और आपने हमारी नीति का उल्लंघन नहीं किया है, तो अपील सबमिट करें और उसमें हमें बताएं कि आपको ऐसा क्यों लगता है. कोई ठोस वजह होने पर ही खाते वापस लाए जाते हैं. अगर आपके पास वाजिब वजह है, तो आप समय लें और ईमानदारी के साथ पूरी जानकारी दें. निलंबित खातों के बारे में ज़्यादा जानें.

जानें कि कैसे Google ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण और उनके साथ होने वाले बुरे बर्ताव को रोकने में मदद कर रहा है.

बच्चों के यौन शोषण और उनके साथ बुरे बर्ताव को को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


परिवार के लिए बने कॉन्टेंट में वयस्कों वाली थीम

इसकी अनुमति नहीं है:

X का लाल निशान ऐसा कॉन्टेंट जो दिखने में फ़ैमिली ऑडियंस के लिए सही लगता हो, लेकिन उसमें सेक्स, हिंसा या अश्लीलता जैसी वयस्क थीम हों. इसके अलावा, इसमें ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल है जिसमें बच्चों को या बच्चों के लोकप्रिय पात्रों को गलत तरीके से दिखाया गया हो और जो किसी आम दर्शक के लिए सही न हो

परिवार के लिए बने कॉन्टेंट में वयस्कों वाली थीम के प्रमोशन को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


डराने-चौंकाने वाला कॉन्टेंट

इनकी अनुमति नहीं है:

X का लाल निशान ऐसे विज्ञापन जिनमें हिंसक भाषा, डरावनी या घिनौनी तस्वीरें, दिल दहलाने वाली तस्वीरें या शारीरिक चोट के बारे में जानकारी शामिल हो.

X का लाल निशान शरीर के तरल पदार्थ या मल को दिखाने वाले विज्ञापन.

X का लाल निशान ऐसे विज्ञापन जिनमें अश्लीलता या अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया हो.

X का लाल निशान किसी को सदमे में डालने या डराने वाले विज्ञापन

डराने-चौंकाने वाले कॉन्टेंट की रोकथाम के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


संवेदनशील घटनाएं या स्थितियां

अचानक होने वाली किसी ऐसी घटना या स्थिति को "संवेदनशील घटना या स्थिति" कहते हैं जिसकी वजह से, Google को अच्छी क्वालिटी की, काम की, और सटीक जानकारी देने में समस्या आए. ऐसे में, Google की अहम और कमाई का मौका देने वाली सुविधाओं को असंवेदनशील या शोषण की गतिविधियों से जुड़े कॉन्टेंट से बचाने में भी समस्या आ सकती है. किसी संवेदनशील घटना या स्थिति के दौरान, Google Ads इन खतरों को कम करने के लिए कई तरह की कार्रवाइयां कर सकता है.

संवेदनशील घटनाओं या स्थितियों में, सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनैतिक तौर पर गहरा असर डालने वाली घटनाएं शामिल हैं. जैसे- आम लोगों के लिए लगाए गए आपातकाल, प्राकृतिक आपदाएं, लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियां, आतंकवाद और इससे जुड़ी गतिविधियां, संघर्ष या बड़े पैमाने पर हिंसा.

संवेदनशील घटनाओं या स्थितियों से जुड़ी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


जानवरों के साथ क्रूरता

इनकी अनुमति नहीं है:

X का लाल निशान जानवरों के साथ क्रूरता या बेवजह हिंसा को बढ़ावा देने वाला कॉन्टेंट

X का लाल निशान लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी या दुर्लभ प्रजातियों के शरीर के हिस्सों से तैयार प्रॉडक्ट की बिक्री या कारोबार को बढ़ावा देने वाला कॉन्टेंट

जानवरों के साथ क्रूरता दिखाने वाले कॉन्टेंट की रोकथाम के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


हैक किया गया राजनैतिक कॉन्टेंट

इनकी अनुमति नहीं है:

X का लाल निशान ऐसे विज्ञापन जो सीधे तौर पर, Google की चुनावी विज्ञापनों से जुड़ी नीतियों के दायरे में आने वाली राजनैतिक इकाइयों से जुड़े हैक किए गए कॉन्टेंट को ऐक्सेस करने की सुविधा देते हों या ऐसे कॉन्टेंट को प्रमोट करते हों. यह पाबंदी सुरक्षित किए गए हर उस कॉन्टेंट पर लागू होती है जिसे आधिकारिक अनुमति के बिना, किसी कंप्यूटर, कंप्यूटर नेटवर्क या निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में घुसपैठ करके या उसे ऐक्सेस करके हासिल गया हो. भले ही, इस तरह के सुरक्षित कॉन्टेंट को किसी तीसरे पक्ष ने मुहैया कराया हो.

हैक किए गए राजनैतिक कॉन्टेंटके प्रमोशन की रोकथाम के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


क्या आपको मदद चाहिए?

अगर आपको हमारी नीतियों के बारे में कुछ पूछना है, तो नीति के दिशा-निर्देश और उदाहरण देखें या Google Ads सहायता टीम से संपर्क करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
5864358017973903241
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false