नकली सामान

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

Display & Video 360 के उपयोगकर्ताओं को इस Google Ads नीति का पालन करना होगा. अन्य पाबंदियों के बारे में जानने के लिए, Display & Video 360 के सहायता केंद्र पर जाएं.


Google Ads, नकली सामान की बिक्री करने या उनकी बिक्री का प्रमोशन करने की अनुमति नहीं देता. नकली सामान पर ऐसा ट्रेडमार्क या लोगो होता है जो किसी दूसरे ब्रैंड के ट्रेडमार्क के जैसा या करीब-करीब एक जैसा दिखता है. इस तरह के प्रॉडक्ट में, किसी ब्रैंड के प्रॉडक्ट में मिलने वाली सुविधाओं (ब्रैंड सुविधाओं) की नकल करके उन्हें उस ब्रैंड के असली प्रॉडक्ट की तरह पेश किया जाता है.

यह नीति, आपके विज्ञापन और वेबसाइट या ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट पर लागू होती है.

इनकी अनुमति नहीं है:

ऐसे प्रॉडक्ट जो खुद को किसी ब्रैंड के असल प्रॉडक्ट के तौर पेश करते हैं, लेकिन असल में उन्हें नॉक ऑफ़ (एक तरह की कॉपी), रेप्लिका, नकल, क्लोन, बनावटी, नकली, मिरर इमेज या इनसे मिलते-जुलती कैटगरी में रखा गया हो

नकली प्रॉडक्ट, जो ब्रैंड की सुविधाओं की नकल करके, खुद को असल प्रॉडक्ट के तौर पर पेश करने की कोशिश करते हैं

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं): ऐसे नकली प्रॉडक्ट जिनमें ब्रैंड के नाम के लेबल या लोगो हों

इस बारे में ज़्यादा जानें कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने पर क्या होगा.

इस नीति के उल्लंघन को काफ़ी गंभीरता से लिया जाता है और इसे गंभीर उल्लंघन माना जाता है. Google Ads की नीतियों का गंभीर उल्लंघन, ऐसा मामला है जो गैर-कानूनी होता है या जिसकी वजह से हमारे उपयोगकर्ताओं को काफ़ी नुकसान पहुंचता है. विज्ञापन देने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी या डेस्टिनेशन ने इस नीति का उल्लंघन किया है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए Google कई सोर्स से मिली जानकारी की समीक्षा कर सकता है. इनमें आपकी वेबसाइट, विज्ञापन, खाते, और तीसरे पक्ष के सोर्स शामिल हो सकते हैं.  इस नीति का किसी भी तरह का उल्लंघन होने पर, बिना कोई चेतावनी दिए आपके Google Ads खातों को निलंबित कर दिया जाएगा. साथ ही, आपको Google Ads पर दोबारा विज्ञापन दिखाने की अनुमति नहीं मिलेगी. अगर आपको लगता है कि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है और आपने हमारी नीति का उल्लंघन नहीं किया है, तो अपील सबमिट करें और उसमें हमें बताएं कि आपको ऐसा क्यों लगता है. कोई ठोस वजह होने पर ही खाते वापस लाए जाते हैं. अगर आपके पास वाजिब वजह है, तो आप समय लें और ईमानदारी के साथ पूरी जानकारी दें. निलंबित खातों के बारे में ज़्यादा जानें.


किसी विज्ञापन की शिकायत करना

अगर आपको लगता है कि किसी विज्ञापन या विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी ने इस नीति का उल्लंघन किया है, तो Google Ads में मौजूद, नकली चीज़ें बेचने या उनका प्रमोशन करने से जुड़ी शिकायत करने वाला फ़ॉर्म भरकर कॉन्टेंट की शिकायत की जा सकती है.

अगर नकली चीज़ें बेचने या उनका प्रमोशन करने से जुड़ी शिकायत सही पाई जाती है, तो Google उस कॉन्टेंट को हटा सकता है या उस उपयोगकर्ता का खाता बंद कर सकता है जिसका इस्तेमाल इस Google प्रॉडक्ट के लिए किया जा रहा है. Google Ads, उन शिकायतों का रिकॉर्ड भी रख सकता है जिन पर कार्रवाई की गई हो. ऐसा करने के लिए, Google Ads उन शिकायतों की कॉपी तीसरे पक्षों को भेजता है या उन्हें सभी के लिए उपलब्ध कराता है. अगर आपको एक से ज़्यादा Google प्रॉडक्ट की शिकायत करनी है, तो कृपया हर प्रॉडक्ट के लिए, नकली चीज़ें बेचने या उनका प्रमोशन करने से जुड़ी अलग-अलग शिकायत सबमिट करें. इसके लिए, उस प्रॉडक्ट का फ़ॉर्म भरें जिसकी आपको शिकायत करनी है.


सबसे सही तरीके

  • अपनी साझेदारी के बारे में साफ़ तौर पर बताएं: अगर आप किसी अन्य ब्रैंड या एक से ज़्यादा ब्रैंड के आधिकारिक या मान्यता प्राप्त रीसेलर हैं, तो अपनी वेबसाइट और विज्ञापनों में यह जानकारी साफ़ तौर पर दें. अगर आपने किसी अन्य ब्रैंड का रेफ़रंस दिया है, लेकिन आप उसके आधिकारिक या मान्यता प्राप्त पार्टनर नहीं हैं, तो अपनी वेबसाइट और विज्ञापनों में इस बारे में डिसक्लेमर दें.
  • अपने ब्रैंड का इस्तेमाल करें: अपनी वेबसाइट और अपने विज्ञापनों में अपने नाम, लोगो, ब्रैंड के कलर, और इमेज का इस्तेमाल करें.
  • किसी अन्य ब्रैंड की पहचान का इस्तेमाल गलत तरीके से न करें: किसी अन्य ब्रैंड के नाम, लोगो, इमेज, और कलर का इस्तेमाल इस तरह से न करें कि लोग गुमराह हों. अपने विज्ञापन के टेक्स्ट में किसी अन्य ब्रैंड के नाम की गलत स्पेलिंग का इस्तेमाल न करें, जैसे कि “G00gle”. किसी अन्य ब्रैंड का रेफ़रंस देते समय, Google की ट्रेडमार्क नीति का पालन करें.

नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करना

अगर आपको लगता है कि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है, तो समीक्षा का अनुरोध करने के लिए सीधे अपने Google Ads खाते से नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें. आपका कॉन्टेंट नीतियों के मुताबिक है, यह पुष्टि होने के बाद आपके विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति दी जाएगी. अगर आपसे नीतियों के उल्लंघन की वजह से आ रही समस्याएं हल नहीं हो रही हैं या आपको इन पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है, तो अपना विज्ञापन हटा दें. ऐसा करके, आने वाले समय में, नीतियों का बार-बार उल्लंघन नहीं होगा और खाते के निलंबन से बचा जा सकेगा.


क्या आपको मदद चाहिए?

अगर आपको हमारी नीतियों के बारे में कुछ पूछना है, तो नीति के दिशा-निर्देश और उदाहरण देखें या Google Ads सहायता टीम से संपर्क करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
15529796939437460198
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false
false