Google Ads में सर्टिफ़िकेट पाने के लिए आवेदन करने का तरीका

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

इस सुविधा का इस्तेमाल करने से पहले, इन बातों का ध्यान रखें

Google, फ़रवरी 2026 से उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग चरणों में एक सुविधा मुहैया कराने जा रहा है. इसके तहत, इन सर्टिफ़िकेट को पाने के लिए सीधे अपने Google Ads खाते से ही आवेदन किया जा सकेगा:

  • क्रिप्टो करंसी एक्सचेंज और सॉफ़्टवेयर वॉलेट
  • क्रिप्टो करंसी हार्डवेयर वॉलेट
  • क्रिप्टो करंसी कॉइन ट्रस्ट
  • अनुमान पर आधारित और जोखिम वाले फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट

यह सुविधा, उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग चरणों में उपलब्ध कराई जाएगी. सर्टिफ़िकेशन प्रोसेस से जुड़ा यह अपडेट, एक साथ सभी उपयोगकर्ताओं के लिए तुरंत लागू नहीं होगा. विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों के लिए यह सुविधा लॉन्च की गई है वे Google Ads सहायता केंद्र या अपने Google Ads खाते के ज़रिए सर्टिफ़िकेशन के लिए आवेदन कर सकती हैं.

ध्यान दें कि आपके मौजूदा सर्टिफ़िकेट और मंज़ूरी के लिए सबमिट किए गए आवेदनों पर, इस लॉन्च का कोई असर नहीं पड़ेगा.


अपने Google Ads खाते में सर्टिफ़िकेशन के लिए आवेदन करने का तरीका

  1. अपने Google Ads खाते में, बाईं ओर मौजूद पैनल में एडमिन टैब पर जाएं.
  2. "नीति" वाला नया विकल्प ढूंढें.
  3. "नीति" में जाकर, खाता सेक्शन पर जाएं.
  4. सर्टिफ़िकेशन के लिए आवेदन करें को चुनें.

अगर आपको "सर्टिफ़िकेशन के लिए आवेदन करें" विकल्प नहीं दिखता, तो इसका मतलब है कि आपके खाते के लिए यह सुविधा फ़िलहाल उपलब्ध नहीं है. जब तक यह सुविधा आपके खाते के लिए उपलब्ध नहीं होती, तब तक Google Ads सहायता केंद्र के ज़रिए सर्टिफ़िकेट के लिए आवेदन करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13822577619950380922
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false