आपत्तिजनक कॉन्टेंट: बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरें और/या वीडियो (सीएसएआई) की नीति में अपडेट (अक्टूबर 2025)

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

हमारी "बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरें और/या वीडियो (सीएसएआई)" नीति का नाम 22 अक्टूबर 2025 को अपडेट करके "बच्चों का यौन शोषण और उनके साथ बुरा बर्ताव (सीएसएई)" कर दिया गया है. इस अपडेट के बाद, नीति को समझना पहले से ज़्यादा आसान हो गया है. इससे यह भी पता चलता है कि नीति इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के मुताबिक है. इसके अलावा, इसमें बच्चों के शोषण और उनके साथ होने वाले बुरे व्यवहार को रोकने से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है.

नीचे दी गई नई नीति की भाषा की समीक्षा करें. इसे 19 अगस्त, 2025 को सीएसएआई की नीति में किए गए बदलाव के एलान के बाद अपडेट किया गया था. हालांकि, इसके तहत नीति उल्लंघन ठीक करने के तरीके (एनफ़ोर्समेंट) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई नीति आज पूरी तरह से लागू हो जाएगी.

सीएसएई की नीति में अब यह शामिल होगा:

इनकी अनुमति नहीं है:

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है बच्चों के यौन शोषण या शोषण को दिखाने वाला या उसे बढ़ावा देने वाला ऐसा कॉन्टेंट जिसमें ये शामिल हों: बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाला कॉन्टेंट, ऐसा कॉन्टेंट जिसमें बच्चों को खतरे में डालने वाले व्यवहार को सही ठहराया गया हो या उसका समर्थन किया गया हो, और नाबालिगों यानी 18 साल से कम उम्र के बच्चों को कामुक तरीके से दिखाया गया हो.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाला कॉन्टेंट (सीएसएएम)
  • सीएसएएम को दिखाना, उससे जुड़े विज्ञापन दिखाना या उसे देखने की इच्छा ज़ाहिर करना
  • सीएसएएम बनाने के तरीके से जुड़े निर्देश देना या फिर बच्चों का यौन शोषण करना, यौन शोषण से पहले बच्चों को बहलाना-फुसलाना या डरा-धमकाकर बच्चों का यौन शोषण करने से जुड़े तरीके बताना
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें नाबालिगों को कामुक तरीके से दिखाया गया हो या जिसमें बच्चों के यौन शोषण और उनके साथ बुरे बर्ताव को दिखाने वाला या उसे बढ़ावा देने वाला कॉन्टेंट हो
  • यौन शोषण से पहले बच्चों को बहलाना-फुसलाना
  • सेक्सटॉर्शन (ऐसा यौन शोषण जिसमें पीड़ित से जुड़ा सेक्शुअल कॉन्टेंट शेयर करने की धमकी देकर उसके ऊपर किसी तरह का दबाव बनाया जाता है)
  • बच्चे की तस्करी करना

ऐसे सभी कॉन्टेंट पर पाबंदी है: चाहे वह असली हो, काल्पनिक हो, नकली हो, कार्टून हो, एआई से बनाया गया हो या फ़ोटोशॉप किया गया हो. यह नियम कॉन्टेंट के इन फ़ॉर्मैट पर भी लागू होता है, जैसे कि ऑडियो, टेक्स्ट, इमेज, और वीडियो.

इस नीति के उल्लंघन को गंभीर माना जाता है. अगर हमें इस नीति का उल्लंघन करने वाला कॉन्टेंट मिलता है, तो हम उस कॉन्टेंट को हटा देंगे और उससे जुड़े Google Ads खातों को निलंबित कर देंगे. इससे विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, Google Ads का इस्तेमाल करके, दोबारा विज्ञापन नहीं दिखा पाएंगी. हम इस कॉन्टेंट की शिकायत, नैशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग ऐंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) में भी कर सकते हैं.

 (22 अक्टूबर, 2025 को पोस्ट किया गया)

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
17874036672442332299
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false