आपत्तिजनक कॉन्टेंट: बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरें और/या वीडियो (सीएसएआई) की नीति में अपडेट (अक्टूबर 2025)

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

साफ़ तौर पर जानकारी देने और पारदर्शिता को बेहतर बनाने के लिए, हम अक्टूबर 2025 में सीएसएआई से जुड़ी विज्ञापन नीति की भाषा को अपडेट करेंगे.

नीति के हेडर को "बच्चों का यौन शोषण और उनके साथ बुरा बर्ताव" (सीएसएई) के तौर पर अपडेट किया जाएगा. सीएसएई की नीति में, इंडस्ट्री के सबसे सही तरीकों के मुताबिक यह बदलाव किया गया है. साथ ही, इस बदलाव से विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को साफ़ तौर पर पता चलेगा कि यह नीति किस तरह के कॉन्टेंट पर लागू होती है. जैसे, अलग-अलग तरह के यौन शोषण और शोषण से जुड़ा कॉन्टेंट.

सीएसएई की नीति में अब यह शामिल होगा:

इनकी अनुमति नहीं है:

X का लाल निशान नाबालिगों के यौन शोषण या शोषण को दिखाने वाला या उसे बढ़ावा देने वाला कॉन्टेंट या फिर नाबालिगों को सेक्शुअल तरीके से दिखाने वाला या उसे बढ़ावा देने वाला ऐसा कॉन्टेंट जिससे बच्चों को खतरा हो सकता है. उदाहरण के लिए, डरा-धमकाकर यौन शोषण करना, यौन शोषण से पहले बच्चों को बहलाना-फुसलाना, यौन-शोषण के लिए बच्चों की तस्करी करना वगैरह.

X का लाल निशान नाबालिगों या संभावित तौर पर नाबालिगों से जुड़े सेक्शुअल थीम वाले कॉन्टेंट (चाहे वह सिम्युलेशन हो या असली) का प्रमोशन करना, जिसमें किसी नाबालिग के बारे में बोलकर बताया जाए या उसे दिखाया जाए. इसमें टेक्स्ट, ड्रॉइंग, कार्टून, कंप्यूटर से जनरेट किया गया कॉन्टेंट, फ़ोटोशॉप किया गया कॉन्टेंट, मूर्तियां या पेंटिंग, और अन्य तरह के टेक्स्ट और विज़ुअल फ़ॉर्मैट शामिल हैं.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाला कॉन्टेंट (सीएसएएम)
  • सीएसएएम को दिखाना, उससे जुड़े विज्ञापन दिखाना या उसे देखने की इच्छा ज़ाहिर करना
  • सीएसएएम बनाने के तरीके से जुड़े निर्देश देना या फिर बच्चों का यौन शोषण करना, यौन शोषण से पहले बच्चों को बहलाना-फुसलाना या डरा-धमकाकर बच्चों का यौन शोषण करने से जुड़े तरीके बताना
  • टीन थीम वाला अश्लील कॉन्टेंट, यानी ऐसा कॉन्टेंट जिसमें 18 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हों
  • यौन शोषण से पहले बच्चों को बहलाना-फुसलाना
  • सेक्सटॉर्शन (ऐसा यौन शोषण जिसमें पीड़ित से जुड़ा सेक्शुअल कॉन्टेंट शेयर करने की धमकी देकर उसके ऊपर किसी तरह का दबाव बनाया जाता है)
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें नाबालिगों को कामुक तरीके से दिखाया गया हो
  • बच्चे की तस्करी करना

22 अक्टूबर, 2025 से इस नीति के उल्लंघनों को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा.. अगर हमें इस नीति का उल्लंघन करने वाला कॉन्टेंट मिलता है, तो हम बिना चेतावनी दिए उस कॉन्टेंट को हटा देंगे और उससे जुड़े Google Ads खातों को निलंबित कर देंगे. इससे विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, Google Ads का इस्तेमाल करके, दोबारा विज्ञापन नहीं दिखा पाएंगी. हम इस कॉन्टेंट की शिकायत, नैशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग ऐंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) में भी कर सकते हैं.

(19 अगस्त, 2025 को पोस्ट किया गया)

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
725669539170691833
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false