क्रिप्टो करंसी और उनसे जुड़े प्रॉडक्ट की नीति में अपडेट (जनवरी 2025)

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

Google, फ़रवरी 2025 में क्रिप्टो करंसी और उनसे जुड़े प्रॉडक्ट की नीति को अपडेट करेगा. इसके तहत, क्रिप्टो करंसी से जुड़े कारोबार और सेवाओं के विज्ञापनों के लिए दायरे और ज़रूरी शर्तों की जानकारी दी जाएगी.

क्रिप्टो करंसी एक्सचेंज से जुड़े प्रॉडक्ट और सेवाओं के विज्ञापन 12 फ़रवरी, 2025 से दक्षिण अफ़्रीका में दिखाए जा सकेंगे. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, यहां बताई गई शर्तें पूरी करती हों और उन्हें Google से सर्टिफ़िकेट मिला हो.

दक्षिण अफ़्रीका (क्रिप्टो करंसी एक्सचेंज और सॉफ़्टवेयर वॉलेट)

Google, दक्षिण अफ़्रीका में क्रिप्टो करंसी एक्सचेंज और क्रिप्टो करंसी वॉलेट के विज्ञापन दिखाने की अनुमति तब देता है, जब विज्ञापन देने वाला व्यक्ति या कंपनी, फ़ाइनेंशियल सेक्टर कंडक्ट अथॉरिटी (एफ़एससीए) के साथ रजिस्टर्ड हो. साथ ही, स्थानीय कानूनी समझौते की अन्य शर्तों को पूरा करती हो.

विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, Google से सर्टिफ़ाइड भी होनी चाहिए.

दक्षिण अफ़्रीका (हार्डवेयर वॉलेट)

Google, हार्डवेयर वॉलेट के विज्ञापन दिखाने की अनुमति देता है. हालांकि, ये ऐसे हार्डवेयर वॉलेट होने चाहिए जिन्हें क्रिप्टो करंसी, एनएफ़टी या क्रिप्टो पर आधारित अन्य ऐसेट के निजी पासकोड को सुरक्षित तौर पर सेव रखने के लिए डिज़ाइन किया गया हो, लेकिन ऐसेट खरीदने, बेचने, एक्सचेंज करने या ट्रेड करने जैसी अतिरिक्त सेवाएं न मिलती हों. साथ ही, स्थानीय कानूनी समझौते की अन्य शर्तों को पूरा करना ज़रूरी है.

विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, Google से सर्टिफ़ाइड भी होनी चाहिए.

आपको याद दिला दें कि विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को, उन इलाकों के स्थानीय कानूनों का पालन करना होगा जहां वे अपने विज्ञापन दिखाती हैं. यह नीति, इन फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट के विज्ञापन दिखाने वाले सभी खातों पर दुनिया भर में लागू होगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, प्रतिबंधित फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट के सर्टिफ़िकेशन की जानकारी लेख पढ़ें.

इस नीति का उल्लंघन करने पर, आपका खाता तुरंत निलंबित नहीं किया जाएगा. आपको पहले इस बारे में चेतावनी दी जाएगी. खाता निलंबित करने के कम से कम सात दिन पहले आपको चेतावनी दी जाएगी.

(24 जनवरी, 2025 की पोस्ट)

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
3411693282355723589
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false