ब्राज़ील के लिए, जुए और गेम के विज्ञापनों की नीति में अपडेट (सितंबर 2024)

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

ब्राज़ील के लिए, Google Ads की जुए और गेम के विज्ञापनों की नीति 30 सितंबर, 2024 को अपडेट की जाएगी, ताकि ब्राज़ील के कानून से जुड़ी नई शर्तें पूरी की जा सकें.

खेलों पर सट्टेबाज़ी और ऑनलाइन जुआ खेलने की सुविधा देने वाले ऑपरेटर से जुड़ी नीति में बदलाव

अगर विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को 30 सितंबर, 2024 के बाद खेलों पर ऑनलाइन सट्टेबाज़ी या ऑनलाइन जुए से जुड़ी सेवाओं के विज्ञापन दिखाने हैं, तो उन्हें यह साबित करना होगा कि विज्ञापन दिखाने के लिए, उन्होंने ब्राज़ीलियन मिनिस्ट्री ऑफ़ फ़ाइनेंस (एमएफ़) से अनुमति मांगी है. ज़्यादा जानकारी के लिए, यह सूचना देखें. अगर विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को 30 सितंबर, 2024 के बाद खेलों पर सट्टेबाज़ी और कसीनो से जुड़ी सेवाओं के विज्ञापन दिखाने हैं, तो उन्हें ऑनलाइन जुए का आवेदन फ़ॉर्म भरकर सर्टिफ़िकेट हासिल करना होगा.

घुड़दौड़ और लॉटरी ऑपरेटर से जुड़ी नीति में बदलाव

घुड़दौड़ और लॉटरी ऑपरेटर से जुड़ी नीति की शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, विज्ञापन देने वाले इन लोगों या कंपनियों को 30 सितंबर, 2024 के बाद ब्राज़ील में विज्ञापन दिखाना जारी रखने के लिए, सर्टिफ़िकेट हासिल करने के लिए, फिर से आवेदन करना होगा. इसके लिए, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को ऑनलाइन जुए का आवेदन फ़ॉर्म भरना होगा.

एग्रीगेटर से जुड़ी नीति में बदलाव

किसी भी गैंबलिंग एग्रीगेटर (अन्य सोर्स से मिली जानकारी दिखाने वाला प्लैटफ़ॉर्म) को 30 सितंबर के बाद ब्राज़ील में विज्ञापन दिखाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

(27 सितंबर, 2024 की पोस्ट)

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
14536042351933836804
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false
false