Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
Display & Video 360 के उपयोगकर्ताओं को इस Google Ads नीति का पालन करना होगा. अन्य पाबंदियों के बारे में जानने के लिए, Display & Video 360 के सहायता केंद्र पर जाएं.
अगर आपको Google Ads पर वित्तीय सेवाओं का विज्ञापन दिखाना है, तो आपको फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं से जुड़ी हमारी नीति का पालन करना होगा. साथ ही, आपको उन जगहों के स्थानीय कानूनों का भी पालन करना होगा जिन्हें आपने टारगेट किया है. वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनियां और गैर वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनियां, अगर कुछ खास जगहों पर ऐसे लोगों को टारगेट करते हुए विज्ञापन चला रही हैं जिन्हें वित्तीय सेवाओं में दिलचस्पी है, तो ऐसी कंपनियों को Google से अपनी पुष्टि करानी होगी. जहां ज़रूरी हो वहां सभी विज्ञापन फ़ॉर्मैट और ऐसेट के लिए पुष्टि कराना ज़रूरी है.
विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के टाइप, छूट, और टारगेट की गई जगह के लिए ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, अलग-अलग देशों के हिसाब से पुष्टि के लिए ज़रूरी शर्तें लेख पढ़ें.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, अलग-अलग जगहों के हिसाब से पुष्टि के लिए ज़रूरी शर्तें
- पुष्टि की प्रक्रिया को रिन्यू करना
- सीमित मंज़ूरी दी गई
- वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की कैटगरी
- वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, अलग-अलग जगहों के हिसाब से पुष्टि के लिए ज़रूरी शर्तें
वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, अलग-अलग जगहों के हिसाब से पुष्टि के लिए ज़रूरी शर्तें
कुछ जगहों पर वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, अतिरिक्त ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं. इन जगहों को टारगेट करने के लिए, आपको हर जगह के लिए अलग से पुष्टि करानी होगी. इन अतिरिक्त ज़रूरी शर्तों और इन्हें लागू करने की तारीखों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, संबंधित रेगुलेटर और नीति लागू करने की तारीखें लेख पढ़ें. ध्यान दें कि वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि से जुड़ी ज़रूरी शर्त, उन कैटगरी की वित्तीय सेवाओं पर भी लागू होती है जिन्हें ये रेगुलेटर रेगुलेट नहीं करते.
पुष्टि की प्रोसेस के तहत, आपको कई तरह की जानकारी देनी होगी. जैसे, आपके कारोबार की ओर से दी जाने वाली वित्तीय सेवाएं, उन सेवाओं के लिए आपके पास मौजूद लाइसेंस, आपका रजिस्ट्रेशन नंबर, और आपके या आपके कारोबार के बारे में अन्य जानकारी. पुष्टि के लिए आवेदन, किसी आधिकारिक प्रतिनिधि के ज़रिए ही करने होंगे. आधिकारिक प्रतिनिधि, Google Ads खाते या विज्ञापनों के लिए पेमेंट करने वाली पेमेंट्स प्रोफ़ाइल का एडमिन होता है. इसमें विज्ञापन एजेंसियां, सहायक कंपनियां या ऐसी अन्य इकाइयां शामिल हैं जो आपकी ओर से Google Ads खाता मैनेज करती हैं.
अगर आपको इस नीति के तहत पहले ही सर्टिफ़िकेट मिल चुका है और आपको किसी मैनेजर खाते (एमसीसी) के तहत मैनेज किए जा रहे अन्य खातों में भी इस सर्टिफ़िकेट का इस्तेमाल करना है, तो आपके पास मैनेजर खाते के लिए सर्टिफ़िकेट पाने का आवेदन करने का विकल्प है. मैनेजर खाते के लिए सर्टिफ़िकेट हासिल से जुड़ी ज़रूरी शर्तें, सर्टिफ़िकेशन टाइप और विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं.
पुष्टि की प्रक्रिया को रिन्यू करना
आपको समय-समय पर अपने खाते की पुष्टि करवानी होगी. अगर आपके Google Ads खाते में अहम बदलाव किए जाते हैं, तो आपको अपने खाते की फिर से पुष्टि करने के लिए कहा जा सकता है. जैसे, आपकी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में किए गए अपडेट या बदलाव. पुष्टि को रिन्यू करने या फिर से पुष्टि कराने की ज़रूरत पड़ने पर, आपको खाते में सूचना मिलेगी.
सीमित मंज़ूरी दी गई
अगर आपको फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं से जुड़ी, मुआवज़ा दिलाने की सेवाओं का प्रमोशन करना है, जैसे कि धोखाधड़ी के मामलों में मदद करने वाली सेवाएं, तो आपका इनमें से कोई एक होना ज़रूरी है: मुआवज़ा दिलाने की सेवा देने वाली ऐसी कंपनी जिसके पास लाइसेंस हो या इस तरह की सेवा देने के लिए उसे अधिकृत किया गया हो, कोई सरकारी इकाई, गैर-लाभकारी संगठन या कानूनी सेवा देने वाली कंपनी या फिर आपके पास इनमें से किसी एक की ओर से काम करने की अनुमति होनी चाहिए.
वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की कैटगरी
विज्ञापन देने वाले इन पांच तरह के लोगों या कंपनियों को पुष्टि करानी होती है. विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के टाइप पर क्लिक करके, उस कैटगरी के लिए पुष्टि करने की ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें.
|
विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी का टाइप |
परिभाषा |
उदाहरण (हालांकि, नीचे दी गई सूची में सभी उदाहरण शामिल नहीं हैं) |
|---|---|---|
|
अधिकृत विज्ञापनदाता |
विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें वित्तीय सेवाओं की संबंधित रेगुलेटर इकाइयों से मंज़ूरी मिली है |
|
|
अनुमति पा चुके तीसरे पक्ष |
विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने या उनका प्रमोशन करने के लिए, सीधे रेगुलेटर से मंज़ूरी नहीं मिली होती, लेकिन अनुमति पा चुके विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी (इसे पहला पक्ष भी कहा जाता है) से मंज़ूरी मिली होती है |
|
|
गैर-वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां |
|
|
|
सरकारी इकाइयां |
वित्तीय सेवाओं के ऐसे रेगुलेटर जिनके डोमेन में .gov है या जिनके पास इस तरह का कोई अन्य डोमेन है वित्तीय सेवाओं के संबंधित रेगुलेटर और सरकारी या अंतर-सरकारी इकाइयों को G2RS से पुष्टि कराने की ज़रूरत नहीं है. ऐसी सरकारी इकाइयां जिनके डोमेन में .gov है या जिनके पास इस तरह का कोई अन्य डोमेन है, उन्हें पुष्टि के लिए वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने की पुष्टि के लिए Google Ads फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके, सीधे Google को आवेदन करना चाहिए वित्तीय सेवाओं के ऐसे रेगुलेटर और ऐसी सरकारी या अंतर-सरकारी इकाइयां जिनके पास .gov वाला या इस तरह का कोई अन्य डोमेन नहीं है, उन्हें पुष्टि कराने के लिए सीधे अपने Google खाता मैनेजर से संपर्क करना होगा. |
|
|
वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें कानून के तहत छूट मिली है |
विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जो वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाती हैं, लेकिन उन्हें वित्तीय सेवाओं की संबंधित रेगुलेटर इकाइयों से लाइसेंस लेने की ज़रूरत नहीं है. |
वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, अलग-अलग जगहों के हिसाब से पुष्टि के लिए ज़रूरी शर्तें
पुष्टि से जुड़ी खास बातों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए ड्रॉपडाउन मेन्यू से वह जगह चुनें जहां आपको विज्ञापन दिखाने हैं.
यहां बताई गई तारीखों से, तुर्किये में वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को Google से पुष्टि करानी होगी. पुष्टि की प्रक्रिया के तहत, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को तुर्किये के वित्तीय सेवाओं के संबंधित आधिकारिक रेगुलेटर से मिला लाइसेंस दिखाना होगा या यह बताना होगा कि उन्हें इस तरह की ज़रूरी शर्तों से छूट मिली हुई है. तुर्किये के वित्तीय सेवाओं के संबंधित रेगुलेटर की पूरी सूची यहां दी गई है. कृपया ध्यान दें कि वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि से जुड़ी ज़रूरी शर्त के तहत, इन रेगुलेटर के दायरे में आने वाली और न आने वाली, दोनों कैटगरी की वित्तीय सेवाएं शामिल हैं.
किसी आधिकारिक प्रतिनिधि के ज़रिए ही आवेदन सबमिट करने होंगे. आधिकारिक प्रतिनिधि, आपके विज्ञापनों के लिए आपके Google Ads खाते और/या पेमेंट्स प्रोफ़ाइलें मैनेज करता है. यह कोई विज्ञापन एजेंसी या नियंत्रण वाली कोई कंपनी हो सकती है. इसके पास, लाइसेंस वाले आपके क्लाइंट या पैरंट कंपनी का Google Ads आईडी होता है.
वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की कैटगरी
विज्ञापन देने वाले इन पांच तरह के लोगों या कंपनियों को पुष्टि करानी होती है:
विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें, विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है
परिभाषा:
- विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें तुर्किये की, वित्तीय सेवाओं की संबंधित रेगुलेटर इकाइयों से मंज़ूरी मिली है.
उदाहरण के लिए: बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट और क़र्ज़, बीमा वगैरह से जुड़ी सेवा देने वाले लोग या कंपनियां
परिभाषा:
- जब वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने वाले या उनका विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी को विज्ञापन देने वाले किसी ऐसे व्यक्ति या कंपनी से मंज़ूरी मिलती है जिसे, विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है, तो उसे पहला पक्ष भी कहा जाता है. हालांकि, वित्तीय सेवाएं देने के लिए उसे सीधे रेगुलेटर से मंज़ूरी नहीं मिली होती है.
उदाहरण: ब्रोकर, रीसेलर (दोबारा बेचने वाला), सहयोगी वगैरह
गैर-वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां
परिभाषा:
- विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जो वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन नहीं दिखाती हैं. हालांकि, किसी ज़रूरी वजह से, वित्तीय सेवाओं में दिलचस्पी रखने वाले उपयोगकर्ताओं को टागरेट करती हैं.
उदाहरण: वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी देने वाले शैक्षणिक कार्यक्रम, शिक्षण संस्थान वगैरह
- विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जो वित्तीय सेवाओं को अपने मुख्य कारोबार के तौर पर प्रमोट नहीं करती हैं. हालांकि, अतिरिक्त सुविधा के तौर पर, विज्ञापन देने वाले किसी ऐसे व्यक्ति या कंपनी की तरफ़ से छोटी-मोटी वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाती हैं जिन्हें, ऐसे विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है.
उदाहरण:
- वाहन के विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, जो कार के बीमा, फ़ाइनेंसिंग, और लीज़ जैसी सेवाओं का प्रमोशन करती हैं
- ऑनलाइन सेवा देने वाले ट्रैवल एजेंट, जो यात्रा बीमा के विज्ञापन दिखाते हैं
परिभाषा: वित्तीय सेवाओं के ऐसे रेगुलेटर जिनके पास .gov या फिर कोई ऐसा डोमेन है जिसे सरकारी संगठन और इकाइयां इस्तेमाल करती हैं.
वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें कानून के तहत छूट मिली है
परिभाषा:
- विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जो वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाती हैं. हालांकि, उन्हें तुर्किये की, वित्तीय सेवाओं की संबंधित रेगुलेटर इकाइयों से लाइसेंस पाने की ज़रूरत नहीं है.
पुष्टि की प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों को पूरा करने की ज़रूरी शर्तें
नीचे पुष्टि की प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों के बारे में ज़्यादा जानकारी दी गई है. सभी विज्ञापन फ़ॉर्मैट और एक्सटेंशन के लिए पुष्टि ज़रूरी है.
ध्यान दें: वित्तीय सेवाएं देने वाले Authorized Buyers और Display & Video 360 खातों के लिए, इस समय पुष्टि करवाने की ज़रूरत नहीं है.
किसी आधिकारिक प्रतिनिधि के ज़रिए ही आवेदन सबमिट करने होंगे.
तुर्किये में वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि
पहला चरण: शर्तों का पालन करवाने में मदद करने वाले हमारे बाहरी पार्टनर, G2RS के पास पुष्टि का आवेदन करने के लिए, यह फ़ॉर्म भरें.
कृपया ध्यान दें कि पुष्टि की इस प्रक्रिया के दौरान, आपके कारोबार की मुहैया कराई गई जानकारी, तुर्किये के वित्तीय सेवाओं के संबंधित रेगुलेटर की रजिस्ट्री या रिकॉर्ड में उपलब्ध, कारोबार की जानकारी से पूरी तरह मैच होनी चाहिए.
पहला चरण पूरा करने के बाद, आपको एक यूनीक कोड भेजा जाएगा. तीसरे चरण में, आपको Google को वह कोड उपलब्ध कराना होगा.
दूसरा चरण: G2RS से तीसरे पक्ष के तौर पर पुष्टि कराने के लिए आवेदन करने के बाद, आपको Google के Advertiser verification program के ज़रिए ईमेल पर, आवेदन की समीक्षा की स्थिति से जुड़ा अपडेट मिलेगा. उस ईमेल में दिए गए निर्देशों का पालन करें. अगर विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों ने Google के पुष्टि कार्यक्रम को पहले ही पूरा कर लिया है, तो उन्हें इस प्रक्रिया को दोहराना नहीं पड़ेगा.
तीसरा चरण: G2RS से मिला यूनीक कोड, Google को उपलब्ध कराएं. इसके लिए, यह फ़ॉर्म भरें.
अगर इन चरणों को पूरा करने के बाद आपकी पुष्टि हो जाती है, तो आपके Google Ads खाते के लिए एक सर्टिफ़िकेट जारी किया जाएगा. हम आपको अनुरोध की स्थिति के बारे में ईमेल से सूचना देंगे. इन चरणों को पूरा करने के बाद, विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों की पुष्टि हो जाएगी उन्हें तुर्किये में वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिल जाएगी. इससे तुर्किये के उन उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन दिखाया जा सकेगा जिनकी दिलचस्पी वित्तीय सेवाओं में है.
मंज़ूरी पा चुके तीसरे पक्ष के लिए, पुष्टि से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
अगर आप विज्ञापन देने वाली ऐसी कंपनी या व्यक्ति हैं जिसे तीसरे पक्ष के तौर पर मंज़ूरी मिली है, तो आपको G2RS के ज़रिए पुष्टि कराने के लिए आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है. इसके बजाय, आपके लिए यह ज़रूरी होगा कि आप विज्ञापन देने वाले किसी ऐसे व्यक्ति या कंपनी को अपने डोमेन/वेबसाइटों और Google Ads खातों की सूची दें जिसे विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है. इसके बाद, आपकी पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करने के लिए, विज्ञापन देने वाला वह व्यक्ति या कंपनी Google को आवेदन फ़ॉर्म सबमिट करेगी.
यह कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद, Google आपको विज्ञापन देने वाले के तौर पर पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कह सकता है. ऐसा तब होगा, जब आपने पुष्टि की इस प्रक्रिया को पहले पूरा न किया हो. ध्यान दें कि इस प्रक्रिया को मार्च 2022 में अपडेट किया गया था. आपको एक ईमेल भेजा जाएगा और खाते में सूचना मिलेगी. इस ईमेल और सूचना में, पुष्टि की ज़रूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी.
अगर आप ऐसी कंपनी या व्यक्ति हैं जिसे विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली हुई है और आपने वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, तो आपके पास यह विकल्प होगा कि आप मंज़ूरी पा चुके किसी तीसरे पक्ष की पुष्टि की प्रक्रिया पूरी कर सकें. इसके लिए, आपको Google का यह फ़ॉर्म भरना होगा. ऐसा सिर्फ़ उन तीसरे पक्षों के लिए किया जा सकता है जिनकी वित्तीय सेवाओं के विज्ञापनों को आपने मंज़ूरी दी है.
ध्यान दें: मंज़ूरी वाले किसी तीसरे पक्ष को जोड़ने या हटाने के लिए, आपको यह फ़ॉर्म दोबारा सबमिट करना होगा. किसी तीसरे पक्ष के विज्ञापनों को दी गई मंज़ूरी वापस लेने पर, आपको यह फ़ॉर्म तुरंत सबमिट करना होगा.
आपको अपने कारोबार से जुड़ी, मंज़ूरी वाले तीसरे पक्ष के तौर पर वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाली कंपनियों या लोगों के बारे में यह जानकारी सबमिट करनी होगी.
- Google Ads खाते का ग्राहक आईडी
- पुष्टि का आवेदन करने वाले आधिकारिक प्रतिनिधि का नाम
- आपके कारोबार की जानकारी (नाम, पता, ईमेल पता)
- तीसरे पक्ष के तौर पर वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों के डोमेन/वेबसाइटें और Google Ads खाते के आईडी जिनके विज्ञापनों को आपने मंज़ूरी दी है
- इस बात की वारंटी कि आपने तीसरे पक्ष की ओर से चलाए जा रहे वित्तीय विज्ञापनों को मंज़ूरी दी है
गैर-वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के लिए पुष्टि की ज़रूरी शर्तें
G2RS के पास आवेदन करने के बाद, आपको एक यूनीक कोड मिलेगा. आपको वह कोड, Google को उपलब्ध कराना होगा. इसके लिए, यह फ़ॉर्म भरें.
अगर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है, तो आपको तुर्किये के उन उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिल जाएगी जिनकी दिलचस्पी वित्तीय सेवाओं में है.
तुर्किये में वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, आपको पुष्टि के फ़ॉर्म के ज़रिए Google को यह जानकारी देनी होगी:
- अपने Google Ads खाते का ग्राहक आईडी
- पुष्टि का आवेदन करने वाले आधिकारिक प्रतिनिधि का नाम
- अपने कारोबार की जानकारी (नाम, पता, ईमेल पता)
- अपने कारोबार के वे डोमेन या वेबसाइटें जिनका Google Ads पर विज्ञापन दिया जा रहा है
- अपने कारोबार के बारे में कम शब्दों में जानकारी और वित्तीय सेवाओं से जुड़े कीवर्ड चुनने की वजह
- इस बात की वारंटी कि इस छूट का इस्तेमाल, Google Ads के ज़रिए वित्तीय सेवाओं का प्रमोशन करने के लिए नहीं किया जाएगा
आपके अनुरोध की समीक्षा करने के बाद, Google आपको विज्ञापन देने वाले के तौर पर पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कह सकता है. ऐसा तब होगा, जब आपने पुष्टि की इस प्रक्रिया को पहले पूरा न किया हो. ध्यान दें कि इस प्रक्रिया को मार्च 2022 में अपडेट किया गया था. आपको एक ईमेल भेजा जाएगा और खाते में सूचना मिलेगी. इस ईमेल और सूचना में, पुष्टि की ज़रूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी.
सरकारी इकाइयों के लिए पुष्टि से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले ऐसे लोगों या कंपनियों के लिए पुष्टि की शर्तें जिन्हें कानूनी छूट मिली हुई है
आपके अनुरोध की समीक्षा करने के बाद, Google आपको विज्ञापन देने वाले के तौर पर पहचान की पुष्टि करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कह सकता है. ऐसा तब होगा, जब आपने पुष्टि की इस प्रक्रिया को पहले पूरा न किया हो. ध्यान दें कि इस प्रक्रिया को मार्च 2022 में अपडेट किया गया था. आपको एक ईमेल भेजा जाएगा और खाते में सूचना मिलेगी. इस ईमेल और सूचना में, पुष्टि की ज़रूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी.
पुष्टि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, Google आपको इसकी जानकारी और ईमेल सूचना भेजेगा. आपके Google Ads खाते के लिए सर्टिफ़िकेट जारी किया जाएगा. इस सर्टिफ़िकेट के ज़रिए, तुर्किये के उन उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन दिखाए जा सकेंगे जिनकी दिलचस्पी वित्तीय सेवाओं में है.अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सभी दिखाएं
सवाल: G2RS कौन है?
जवाब: G2RS, Google की बाहरी पार्टनर कंपनी है. यह वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की शर्तों का पालन करवाने में Google की मदद करती है.
सवाल: विज्ञापन देने वाले तीसरे पक्ष के तौर पर मंज़ूरी का सर्टिफ़िकेट कैसे मिल सकता है?
जवाब: विज्ञापन देने वाले तीसरे पक्ष के तौर पर मंज़ूरी पाने के लिए, विज्ञापन देने वाले ऐसे व्यक्ति या कंपनी से संपर्क करें जिसे, विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है. वह व्यक्ति या कंपनी आपकी तरफ़ से पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करेगा. इसके लिए, आपको उसे अपने डोमेन या वेबसाइटों की सूची देनी होगी. इसके बाद, विज्ञापन देने वाला वह व्यक्ति या कंपनी आपके लिए यह फ़ॉर्म भरेगा. विज्ञापन देने वाले इस व्यक्ति या कंपनी ने G2RS की, पुष्टि की प्रक्रिया के साथ ही वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए Google की, पुष्टि की प्रक्रिया पूरी की होगी. विज्ञापन देने वाले तीसरे पक्ष के तौर पर मंज़ूरी पाने के लिए G2RS की, पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करने की ज़रूरत नहीं है.
सवाल: मुझे, विज्ञापन देने वाले ऐसे तीसरे पक्ष के तौर पर मंज़ूरी मिली हुई है जो अलग-अलग तरह की वित्तीय सेवाएं देता है. मुझे सर्टिफ़िकेट कैसे मिलेगा?
जवाब: विज्ञापन देने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी को तीसरे पक्ष के तौर पर मंज़ूरी पाने के लिए, विज्ञापन देने वाले किसी एक व्यक्ति या कंपनी की ही मंज़ूरी की ज़रूरत होती है. मंज़ूरी देने वाले उस व्यक्ति या कंपनी के लिए ज़रूरी है कि उसे, विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली हो. साथ ही, उसने अपने लिए सर्टिफ़िकेशन पाने की प्रक्रिया पूरी की हो. इसके बाद ही Google की, पुष्टि की प्रक्रिया के चरण में, वह विज्ञापन देने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी को तीसरे पक्ष के तौर पर मंज़ूरी दे सकती है.
सवाल: मुझे वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के सर्टिफ़िकेट पाने के लिए, खाते में सूचना मिली है. हालांकि, मैं वित्तीय सेवाएं नहीं देता/देती हूं. क्या मुझे पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करनी होगी? क्या पुष्टि की प्रक्रिया पूरी न करने पर, मेरे विज्ञापनों पर कोई असर होगा?
जवाब: विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को सर्टिफ़िकेट पाने के लिए, खाते में सूचना मिलेगी. ऐसा तब होगा, जब वे वित्तीय सेवाओं या प्रॉडक्ट के विज्ञापन दिखा रही हों और/या उन सेवाओं या प्रॉडक्ट में दिलचस्पी रखने वाले उपयोगकर्ताओं को टारगेट कर रही हों. यह फ़ैसला विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों का होता है कि उन्हें सर्टिफ़िकेट लेना है या नहीं. अगर विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाना चाहती हैं या वित्तीय सेवाओं में दिलचस्पी रखने वाले उपयोगकर्ताओं को टारगेट करना चाहती हैं, तो उन्हें सर्टिफ़िकेट पाने की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए.
सवाल: Advertiser verification program क्या है?
जवाब: Advertiser Verification program, Google का स्टैंडर्ड पुष्टि कार्यक्रम है. विज्ञापन देने वाले सभी लोगों या कंपनियों को कभी न कभी इस प्रक्रिया को पूरा करना होता है. भले ही, वे किसी भी उद्योग से जुड़ी हों. इससे हमें यह समझने में मदद मिलती है कि कौनसे लोग या कंपनियां, Google पर विज्ञापन दिखा रही हैं.
सवाल: अगर वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रक्रिया में, टारगेट की जाने वाली जगह की जानकारी नहीं दी गई है, तो क्या मेरे विज्ञापन लेबल किए जाएंगे?
जवाब: हां. अगर विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाती हैं या इन सेवाओं में दिलचस्पी रखने वाली ऑडियंस को टारगेट करती हैं, तो उनके विज्ञापनों में, वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि होने का लेबल लगा होगा. भले ही, टारगेट की गई जगह के हिसाब से उस समय पुष्टि की ज़रूरत न हो. इससे आपके विज्ञापन के दिखने पर किसी तरह का असर नहीं होगा.