वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

Display & Video 360 के उपयोगकर्ताओं को इस Google Ads नीति का पालन करना होगा. अन्य पाबंदियों के बारे में जानने के लिए, Display & Video 360 के सहायता केंद्र पर जाएं.

अगर आपको Google Ads पर वित्तीय सेवाओं का विज्ञापन दिखाना है, तो आपको फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं से जुड़ी हमारी नीति का पालन करना होगा. साथ ही, आपको उन जगहों के स्थानीय कानूनों का भी पालन करना होगा जिन्हें आपने टारगेट किया है. वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनियां और गैर वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनियां, अगर कुछ खास जगहों पर ऐसे लोगों को टारगेट करते हुए विज्ञापन चला रही हैं जिन्हें वित्तीय सेवाओं में दिलचस्पी है, तो ऐसी कंपनियों को Google से अपनी पुष्टि करानी होगी. जहां ज़रूरी हो वहां सभी विज्ञापन फ़ॉर्मैट और ऐसेट के लिए पुष्टि कराना ज़रूरी है.

विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के टाइप, छूट, और टारगेट की गई जगह के लिए ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, अलग-अलग देशों के हिसाब से पुष्टि के लिए ज़रूरी शर्तें लेख पढ़ें.


इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है


वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, अलग-अलग जगहों के हिसाब से पुष्टि के लिए ज़रूरी शर्तें

कुछ जगहों पर वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, अतिरिक्त ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं. इन जगहों को टारगेट करने के लिए, आपको हर जगह के लिए अलग से पुष्टि करानी होगी. इन अतिरिक्त ज़रूरी शर्तों और इन्हें लागू करने की तारीखों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, संबंधित रेगुलेटर और नीति लागू करने की तारीखें लेख पढ़ें. ध्यान दें कि वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि से जुड़ी ज़रूरी शर्त, उन कैटगरी की वित्तीय सेवाओं पर भी लागू होती है जिन्हें ये रेगुलेटर रेगुलेट नहीं करते.

पुष्टि की प्रोसेस के तहत, आपको कई तरह की जानकारी देनी होगी. जैसे, आपके कारोबार की ओर से दी जाने वाली वित्तीय सेवाएं, उन सेवाओं के लिए आपके पास मौजूद लाइसेंस, आपका रजिस्ट्रेशन नंबर, और आपके या आपके कारोबार के बारे में अन्य जानकारी. पुष्टि के लिए आवेदन, किसी आधिकारिक प्रतिनिधि के ज़रिए ही करने होंगे. आधिकारिक प्रतिनिधि, Google Ads खाते या विज्ञापनों के लिए पेमेंट करने वाली पेमेंट्स प्रोफ़ाइल का एडमिन होता है. इसमें विज्ञापन एजेंसियां, सहायक कंपनियां या ऐसी अन्य इकाइयां शामिल हैं जो आपकी ओर से Google Ads खाता मैनेज करती हैं.

अगर आपको इस नीति के तहत पहले ही सर्टिफ़िकेट मिल चुका है और आपको किसी मैनेजर खाते (एमसीसी) के तहत मैनेज किए जा रहे अन्य खातों में भी इस सर्टिफ़िकेट का इस्तेमाल करना है, तो आपके पास मैनेजर खाते के लिए सर्टिफ़िकेट पाने का आवेदन करने का विकल्प है. मैनेजर खाते के लिए सर्टिफ़िकेट हासिल से जुड़ी ज़रूरी शर्तें, सर्टिफ़िकेशन टाइप और विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं.


पुष्टि की प्रक्रिया को रिन्यू करना

आपको समय-समय पर अपने खाते की पुष्टि करवानी होगी. अगर आपके Google Ads खाते में अहम बदलाव किए जाते हैं, तो आपको अपने खाते की फिर से पुष्टि करने के लिए कहा जा सकता है. जैसे, आपकी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में किए गए अपडेट या बदलाव. पुष्टि को रिन्यू करने या फिर से पुष्टि कराने की ज़रूरत पड़ने पर, आपको खाते में सूचना मिलेगी.

अहम जानकारी: अगर Google Ads को पता चलता है कि पुष्टि की प्रोसेस पूरी होने के बाद, वित्तीय सेवाओं का प्रमोशन किया जा रहा है और आपने पुष्टि की प्रोसेस के दौरान गलत जानकारी दी है या आपने फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं से जुड़ी नीति का उल्लंघन किया है, तो आपकी पुष्टि तुरंत रद्द कर दी जाएगी. साथ ही, आपका खाता कुछ समय के लिए निलंबित किया जा सकता है. हम कुछ बातों के आधार पर आपके खाते की पुष्टि को रद्द कर सकते हैं या आपके Google Ads खाते पर कार्रवाई कर सकते हैं. जैसे, नियमों का पालन न करने से जुड़ी चेतावनियां, समझौते की शर्तें, समझौते या आपके कारोबार के तरीकों से जुड़े फ़ैसले. इसके अलावा, हम दूसरे कारोबारों से मिली शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई कर सकते हैं. Google, पुष्टि की इन ज़रूरी शर्तों को किसी भी समय अपडेट कर सकता है.

सीमित मंज़ूरी दी गई

अगर आपको फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं से जुड़ी, मुआवज़ा दिलाने की सेवाओं का प्रमोशन करना है, जैसे कि धोखाधड़ी के मामलों में मदद करने वाली सेवाएं, तो आपका इनमें से कोई एक होना ज़रूरी है: मुआवज़ा दिलाने की सेवा देने वाली ऐसी कंपनी जिसके पास लाइसेंस हो या इस तरह की सेवा देने के लिए उसे अधिकृत किया गया हो, कोई सरकारी इकाई, गैर-लाभकारी संगठन या कानूनी सेवा देने वाली कंपनी या फिर आपके पास इनमें से किसी एक की ओर से काम करने की अनुमति होनी चाहिए.


वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की कैटगरी

विज्ञापन देने वाले इन पांच तरह के लोगों या कंपनियों को पुष्टि करानी होती है. विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के टाइप पर क्लिक करके, उस कैटगरी के लिए पुष्टि करने की ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें.

विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी का टाइप

परिभाषा

उदाहरण (हालांकि, नीचे दी गई सूची में सभी उदाहरण शामिल नहीं हैं)

अधिकृत विज्ञापनदाता

विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें वित्तीय सेवाओं की संबंधित रेगुलेटर इकाइयों से मंज़ूरी मिली है

  • बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट और क़र्ज़
  • निवेश, ब्रोकरेज, और डे ट्रेडिंग
  • बॉन्ड, कमॉडिटीज़, और फ़्यूचर्स ट्रेडिंग
  • बीमा

अनुमति पा चुके तीसरे पक्ष

विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने या उनका प्रमोशन करने के लिए, सीधे रेगुलेटर से मंज़ूरी नहीं मिली होती, लेकिन अनुमति पा चुके विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी (इसे पहला पक्ष भी कहा जाता है) से मंज़ूरी मिली होती है

  • ब्रोकर
  • रीसेलर
  • अफ़िलिएट

गैर-वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां

  • विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जो वित्तीय सेवाओं को प्रमोट नहीं करती हैं. हालांकि, किसी ज़रूरी वजह से, वित्तीय सेवाओं में दिलचस्पी रखने वाले उपयोगकर्ताओं को टागरेट करती हैं
  • विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जो वित्तीय सेवाओं को अपने मुख्य कारोबार के तौर पर प्रमोट नहीं करती हैं. हालांकि, अतिरिक्त सुविधा के तौर पर, अनुमति पा चुके विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की तरफ़ से छोटी-मोटी वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाती हैं
  • वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी देने वाले शैक्षणिक कार्यक्रम या शिक्षण संस्थान
  • वाहन के विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, जो कार के बीमा, फ़ाइनेंसिंग, और कार को लीज़ पर देने या खरीदने जैसी सेवाओं का प्रमोशन करती हैं
  • ऑनलाइन सेवा देने वाले ट्रैवल एजेंट, जो यात्रा बीमा के विज्ञापन दिखाते हैं

सरकारी इकाइयां

वित्तीय सेवाओं के ऐसे रेगुलेटर जिनके डोमेन में .gov है या जिनके पास इस तरह का कोई अन्य डोमेन है

वित्तीय सेवाओं के संबंधित रेगुलेटर और सरकारी या अंतर-सरकारी इकाइयों को G2RS से पुष्टि कराने की ज़रूरत नहीं है. ऐसी सरकारी इकाइयां जिनके डोमेन में .gov है या जिनके पास इस तरह का कोई अन्य डोमेन है, उन्हें पुष्टि के लिए वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने की पुष्टि के लिए Google Ads फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके, सीधे Google को आवेदन करना चाहिए

वित्तीय सेवाओं के ऐसे रेगुलेटर और ऐसी सरकारी या अंतर-सरकारी इकाइयां जिनके पास .gov वाला या इस तरह का कोई अन्य डोमेन नहीं है, उन्हें पुष्टि कराने के लिए सीधे अपने Google खाता मैनेजर से संपर्क करना होगा.

 

वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें कानून के तहत छूट मिली है

विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जो वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाती हैं, लेकिन उन्हें वित्तीय सेवाओं की संबंधित रेगुलेटर इकाइयों से लाइसेंस लेने की ज़रूरत नहीं है.

 

वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, अलग-अलग जगहों के हिसाब से पुष्टि के लिए ज़रूरी शर्तें

पुष्टि से जुड़ी खास बातों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए ड्रॉपडाउन मेन्यू से वह जगह चुनें जहां आपको विज्ञापन दिखाने हैं.

मलेशिया में वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि कराने के बारे में जानकारी

किसी आधिकारिक प्रतिनिधि के ज़रिए ही आवेदन सबमिट करने होंगे. आधिकारिक प्रतिनिधि, आपके विज्ञापनों के लिए आपके Google Ads खाते और/या पेमेंट्स प्रोफ़ाइलें मैनेज करता है. यह कोई विज्ञापन एजेंसी या नियंत्रण वाली कंपनी हो सकती है. इसके पास, लाइसेंस वाले आपके क्लाइंट या पैरंट कंपनी का Google Ads आईडी होना चाहिए.

सीमित तौर पर मंज़ूरी

ध्यान दें कि धोखाधड़ी से पीड़ित लोगों के नुकसान की भरपाई में मदद करने वाली सेवाओं या इसी तरह के दूसरे फ़ाइनेशियल प्रॉडक्ट या सेवाओं के मामले में, मुआवज़ा दिलाने से जुड़ी सेवाओं का प्रमोशन करने के लिए यह ज़रूरी है कि विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां इनमें से किसी एक कैटगरी में आती हों: मुआवज़ा दिलाने की सेवा देने वाली ऐसी कंपनी जिसके पास लाइसेंस हो या इस तरह की सेवा देने के लिए उसे अनुमति मिली हुई हो, कोई सरकारी इकाई, गैर-लाभकारी संगठन या कानूनी सेवा देने वाली कंपनी.

पुष्टि की प्रक्रिया

विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों को पुष्टि की प्रक्रिया को पूरा करना है उन्हें Google से, ईमेल के ज़रिए या खाते में सूचनाएं भेजकर इसकी जानकारी दी जाएगी. विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, पुष्टि कराने की प्रक्रिया खुद भी शुरू कर सकती हैं.

फ़िलहाल, वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रक्रिया पूरी न करने पर, खाते पर रोक नहीं लगाई जाएगी या उसे निलंबित नहीं किया जाएगा. हालांकि, उन वित्तीय सेवाओं के विज्ञापनों को दिखाने पर पाबंदी लगाई जाएगी जिनके लिए नीति की शर्तों का पालन करना ज़रूरी है. साथ ही, उन विज्ञापनों पर भी पाबंदी लगाई जाएगी जो इस तरह की सेवाओं में दिलचस्पी रखने वाले उपयोगकर्ताओं को टारगेट करते हैं.

वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की कैटगरी

विज्ञापन देने वाले इन पांच तरह के लोगों या कंपनियों को पुष्टि करानी होती है:

  1. विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें, विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है

परिभाषा:

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं): बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट और क़र्ज़, निवेश, ब्रोकरेज और डे ट्रेडिंग, बॉन्ड, कमॉडिटीज़ और फ़्यूचर्स ट्रेडिंग, बीमा से जुड़ी सेवा देने वाले लोग या कंपनियां

  1. अनुमति पा चुके तीसरे पक्ष

परिभाषा:

  • विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने या उनका प्रमोशन करने के लिए, सीधे रेगुलेटर से मंज़ूरी नहीं मिली होती, बल्कि अनुमति पा चुके विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी (इसे पहला पक्ष भी कहा जाता है) से मंज़ूरी मिली होती है.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं): ब्रोकर, रीसेलर (दोबारा बेचने वाला), अफ़िलिएट

  1. गैर-वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां

परिभाषा:

  • विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जो वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन नहीं दिखाती हैं. हालांकि, किसी ज़रूरी वजह से, वित्तीय सेवाओं में दिलचस्पी रखने वाले उपयोगकर्ताओं को टागरेट करती हैं.
  • विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जो वित्तीय सेवाओं को अपने मुख्य कारोबार के तौर पर प्रमोट नहीं करती हैं. हालांकि, अतिरिक्त सुविधा के तौर पर, अनुमति पा चुके विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की तरफ़ से छोटी-मोटी वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाती हैं.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी देने वाले शैक्षणिक कार्यक्रम या शिक्षण संस्थान
  • वाहन के विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, जो कार के बीमा, फ़ाइनेंसिंग, और कार को लीज़ पर देने या खरीदने जैसी सेवाओं का प्रमोशन करती हैं
  • ऑनलाइन सेवा देने वाले ट्रैवल एजेंट, जो यात्रा बीमा के विज्ञापन दिखाते हैं
  1. सरकारी इकाइयां

परिभाषा:

  • वित्तीय सेवाओं के ऐसे रेगुलेटर जिनके डोमेन में .gov है या जिनके पास इस तरह का कोई अन्य डोमेन है.
ध्यान दें: वित्तीय सेवाओं के संबंधित रेगुलेटर और सरकारी या अंतर-सरकारी इकाइयों को G2 से पुष्टि कराने की ज़रूरत नहीं है. ऐसी सरकारी इकाइयां जिनके डोमेन में .gov है या जिनके पास इस तरह का कोई अन्य डोमेन है, उन्हें पुष्टि कराने के लिए इस फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके, सीधे Google को आवेदन करना चाहिए.

वित्तीय सेवाओं के ऐसे रेगुलेटर और ऐसी सरकारी या अंतर-सरकारी इकाइयां जिनके पास .gov वाला या इस तरह का कोई अन्य डोमेन नहीं है, उन्हें पुष्टि कराने के लिए सीधे अपने Google खाता मैनेजर से संपर्क करना होगा.

  1. वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिन्हें कानून के तहत छूट मिली है

परिभाषा:

  • विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जो वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाती हैं, लेकिन उन्हें मलेशिया की वित्तीय सेवाओं की संबंधित रेगुलेटर इकाइयों से लाइसेंस लेने की ज़रूरत नहीं है.

पुष्टि की प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों को पूरा करने की ज़रूरी शर्तें

नीचे पुष्टि की प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों के बारे में ज़्यादा जानकारी दी गई है. सभी विज्ञापन फ़ॉर्मैट और एक्सटेंशन के लिए पुष्टि ज़रूरी है.

ध्यान दें: वित्तीय सेवाएं देने वाले Authorized Buyers और Display & Video 360 खातों के लिए, फ़िलहाल पुष्टि करवाने की ज़रूरत नहीं है.
किसी आधिकारिक प्रतिनिधि के ज़रिए ही आवेदन सबमिट करने होंगे.

वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि

पहला चरण: यह फ़ॉर्म भरें और शर्तों का पालन कराने में मदद करने वाली हमारी पार्टनर कंपनी, G2 के ज़रिए पुष्टि की प्रक्रिया का आवेदन करें.
ध्यान दें कि पुष्टि की इस प्रक्रिया के दौरान, उपलब्ध कराई गई आपके कारोबार की जानकारी, वित्तीय सेवाओं की संबंधित रजिस्ट्री या रिकॉर्ड में उपलब्ध, कारोबार की जानकारी से पूरी तरह मैच होनी चाहिए.
आपको पहला चरण पूरा करने के बाद, एक यूनीक कोड भेजा जाएगा. तीसरे चरण में, आपको वह कोड Google को उपलब्ध कराना होगा.
दूसरा चरण: G2 की मदद से पुष्टि की प्रक्रिया का आवेदन करने के बाद आपको ईमेल के ज़रिए, Google के Advertiser verification program के स्टेटस से जुड़ा अपडेट मिलेगा. उस ईमेल में दिए गए निर्देशों का पालन करें. अगर विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों ने Google के Advertiser verification program को पहले ही पूरा कर लिया है, तो उन्हें इस प्रक्रिया को दोहराना नहीं पड़ेगा.
तीसरा चरण: G2 से मिला यूनीक कोड, Google को उपलब्ध कराएं. इसके लिए, यह फ़ॉर्म भरें.
अगर इन चरणों को पूरा करने के बाद आपकी पुष्टि हो जाती है, तो आपके Google Ads खाते के लिए एक सर्टिफ़िकेट जारी किया जाएगा. हम आपको अनुरोध के स्टेटस के बारे में ईमेल से सूचना देंगे. इन चरणों को पूरा करने के बाद, विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों की पुष्टि हो जाएगी उन्हें मलेशिया में वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिल जाएगी. इसमें मलेशिया के उन लोगों को भी विज्ञापन दिखाना शामिल है जो शायद वित्तीय सेवाएं लेना चाहते हैं.

अनुमति पा चुके तीसरे पक्षों के लिए पुष्टि कराने की ज़रूरी शर्तें

अगर आप विज्ञापन देने वाले ऐसे व्यक्ति या कंपनी हैं जिसे तीसरे पक्ष के तौर पर अनुमति मिली है, तो आपको G2 के ज़रिए पुष्टि कराने के लिए आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है. इसके बजाय, आपके लिए यह ज़रूरी होगा कि आप विज्ञापन देने वाले किसी ऐसे व्यक्ति या कंपनी को अपने डोमेन/वेबसाइटों और Google Ads खातों की सूची दें जिसे विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है. इसके बाद, आपकी पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करने के लिए, विज्ञापन देने वाला वह व्यक्ति या कंपनी Google को आपका आवेदन फ़ॉर्म सबमिट करेगी.
अगर विज्ञापन देने वाला ऐसा व्यक्ति या कंपनी फ़ॉर्म सबमिट करती है जिसे अनुमति मिल चुकी है, तो Google आपसे संपर्क करके विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की पुष्टि करने की प्रोसेस को पूरा करने के लिए कह सकता है. ऐसा तब होगा, जब आपने इस प्रोसेस को पहले पूरा न किया हो. आपको ईमेल और खाते में सूचना भेजकर इसके दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. (ध्यान दें: पुष्टि की इस प्रक्रिया को मार्च 2022 में अपडेट किया गया था.)
अगर आप अनुमति पा चुके विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी हैं और आपने वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, तो आपके पास यह विकल्प होगा कि आप मंज़ूरी पा चुके किसी तीसरे पक्ष की पुष्टि की प्रक्रिया पूरी कर सकें. इसके लिए, आपको Google का यह फ़ॉर्म भरना होगा. ऐसा सिर्फ़ उन तीसरे पक्षों के लिए किया जा सकता है जिनकी वित्तीय सेवाओं के विज्ञापनों को आपने मंज़ूरी दी है.
ध्यान दें: मंज़ूरी पा चुके किसी तीसरे पक्ष को किसी भी समय जोड़ने या हटाने के लिए, आपको यह फ़ॉर्म दोबारा सबमिट करना होगा. किसी तीसरे पक्ष के विज्ञापनों को दी गई मंज़ूरी वापस लेने पर, आपको यह फ़ॉर्म तुरंत सबमिट करना होगा.

आपको अपने कारोबार से जुड़ी, मंज़ूरी वाले तीसरे पक्ष के तौर पर वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाली कंपनियों या लोगों के बारे में यह जानकारी सबमिट करनी होगी.

  • Google Ads खाते का ग्राहक आईडी
  • पुष्टि का आवेदन करने वाले आधिकारिक प्रतिनिधि का नाम
  • अपने कारोबार की जानकारी (नाम, पता, ईमेल पता)
  • तीसरे पक्ष के तौर पर वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों के डोमेन/वेबसाइटें और Google Ads खाते के आईडी जिनके विज्ञापनों को आपने मंज़ूरी दी है
  • इस बात की वारंटी कि आपने तीसरे पक्ष की ओर से चलाए जा रहे वित्तीय विज्ञापनों को मंज़ूरी दी है

गैर-वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के लिए पुष्टि की ज़रूरी शर्तें

अगर आप गैर-वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी हैं और आपके लिए, वित्तीय सेवाओं में दिलचस्पी रखने वाले उपयोगकर्ताओं को टारगेट करना ज़रूरी है, तो मलेशिया में वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, आपको हमारी पार्टनर कंपनी, G2 के ज़रिए पुष्टि करानी होगी. इसके लिए, आपको यह फ़ॉर्म भरकर आवेदन करना होगा. अगर आप गैर-वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले ऐसे व्यक्ति या कंपनी हैं जो वित्तीय सेवाओं को अपने मुख्य कारोबार के तौर पर प्रमोट नहीं करती, लेकिन अतिरिक्त सुविधा के तौर पर, विज्ञापन देने वाले किसी ऐसे व्यक्ति या कंपनी की ओर से छोटी-मोटी वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाती है जिन्हें विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है, तो आपको उन प्रॉडक्ट या सेवाओं की जानकारी देनी होगी. विज्ञापन देने वाले ऐसे लोगों या कंपनियों में यात्रा बीमा की सेवा देने वाले ट्रैवल एजेंट शामिल हैं.
G2 के पास आवेदन करने के बाद, आपको एक यूनीक कोड मिलेगा. आपको वह कोड, Google को उपलब्ध कराना होगा. वह यूनीक कोड, इस फ़ॉर्म के ज़रिए Google को उपलब्ध कराएं.
अगर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है, तो आपको मलेशिया के उन उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिल जाएगी जो शायद वित्तीय सेवाएं लेना चाहते हैं.
आपको मलेशिया में वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, पुष्टि के फ़ॉर्म को भरकर Google को यह जानकारी देनी होगी:
  • आपके Google Ads खाते का ग्राहक आईडी
  • पुष्टि का आवेदन करने वाले आधिकारिक प्रतिनिधि का नाम
  • अपने कारोबार की जानकारी (नाम, पता, ईमेल पता)
  • अपने कारोबार के वे डोमेन या वेबसाइटें जिनका Google Ads पर विज्ञापन दिया जा रहा है
  • अपने कारोबार के बारे में कम शब्दों में जानकारी और वित्तीय सेवाओं से जुड़े कीवर्ड चुनने की वजह
  • इस बात की वारंटी कि इस छूट का इस्तेमाल, Google Ads के ज़रिए वित्तीय सेवाओं का प्रमोशन करने के लिए नहीं किया जाएगा

आपके अनुरोध की समीक्षा करने के बाद, Google आपसे विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की पुष्टि करने की प्रोसेस को पूरा करने के लिए कह सकता है. ऐसा तब होगा, जब आपने पुष्टि कार्यक्रम को पहले पूरा न किया हो. ध्यान दें कि इस प्रक्रिया को मार्च 2022 में अपडेट किया गया था. आपको एक ईमेल भेजा जाएगा और खाते में सूचना मिलेगी. इस ईमेल और सूचना में, पुष्टि की ज़रूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी.

सरकारी इकाइयों के लिए पुष्टि से जुड़ी ज़रूरी शर्तें

वित्तीय सेवाओं के संबंधित रेगुलेटर और सरकारी या अंतर-सरकारी इकाइयों को G2 से पुष्टि कराने की ज़रूरत नहीं है. ऐसी सरकारी इकाइयां जिनके डोमेन में .gov है या जिनके पास इस तरह का कोई अन्य डोमेन है, उन्हें पुष्टि के लिए इस फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके, सीधे Google को आवेदन करना चाहिए.
वित्तीय सेवाओं के ऐसे रेगुलेटर और ऐसी सरकारी या अंतर-सरकारी इकाइयां जिनके पास .gov वाला या इस तरह का कोई अन्य डोमेन नहीं है, उन्हें पुष्टि कराने के लिए सीधे अपने Google खाता मैनेजर से संपर्क करना होगा.

वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले ऐसे लोगों या कंपनियों के लिए पुष्टि की शर्तें जिन्हें कानून के तहत छूट मिली है

अगर आपको वित्तीय सेवाओं के संबंधित रेगुलेटर से लाइसेंस लेने की ज़रूरी शर्त से छूट मिली हुई है या आपके लिए इस शर्त के तहत लाइसेंस लेना ज़रूरी नहीं है, तो आपके पास G2 से पुष्टि कराने का विकल्प है. इसके लिए, आपको यह फ़ॉर्म भरना होगा. आवेदन को सबमिट करने के बाद, आपको G2 से एक यूनीक कोड मिलेगा. अगर G2 आपकी पहचान, वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन देने वाले ऐसे व्यक्ति या कंपनी के तौर पर करता है जिसे लाइसेंस लेने की ज़रूरी शर्त से छूट मिली हुई है, तो आपको G2 से मिला वह यूनीक कोड, Google को उपलब्ध कराना होगा. इसके लिए, आपको यह फ़ॉर्म भरना होगा.
आपके अनुरोध की समीक्षा करने के बाद, Google आपसे विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की पुष्टि करने की प्रोसेस को पूरा करने के लिए कह सकता है. ऐसा तब होगा, जब आपने इस पुष्टि कार्यक्रम को पहले पूरा न किया हो. ध्यान दें कि इस प्रक्रिया को मार्च 2022 में अपडेट किया गया था. आपको एक ईमेल भेजा जाएगा और खाते में सूचना मिलेगी. इस ईमेल और सूचना में, पुष्टि की ज़रूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी.
पुष्टि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको Google से पुष्टि की जानकारी और ईमेल से भेजी गई सूचना मिलेगी. आपके Google Ads खाते के लिए एक सर्टिफ़िकेट जारी किया जाएगा. इससे आपको मलेशिया के उन उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिल जाएगी जो शायद वित्तीय सेवाएं लेना चाहते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल: G2 कौन है?
जवाब: G2, Google की बाहरी पार्टनर कंपनी है. यह वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की शर्तों का पालन करवाने में Google की मदद करती है.
सवाल: विज्ञापन देने वाले तीसरे पक्ष के तौर पर मंज़ूरी का सर्टिफ़िकेट कैसे मिल सकता है?
जवाब: विज्ञापन देने वाले तीसरे पक्ष के तौर पर अनुमति पाने के लिए, विज्ञापन देने वाले ऐसे व्यक्ति या कंपनी से संपर्क करें जिसे, विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है. वह व्यक्ति या कंपनी आपकी तरफ़ से पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करेगी. इसके लिए, आपको उसे अपने डोमेन या वेबसाइटों की सूची देनी होगी. इसके बाद, विज्ञापन देने वाला वह व्यक्ति या कंपनी आपके लिए यह फ़ॉर्म भरेगी. विज्ञापन देने वाले इस व्यक्ति या कंपनी ने G2 की, पुष्टि की प्रक्रिया के साथ-साथ वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए Google की, पुष्टि की प्रक्रिया पूरी की होगी. विज्ञापन देने वाले तीसरे पक्ष के तौर पर मंज़ूरी पाने के लिए G2 की, पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करने की ज़रूरत नहीं है.
सवाल: मुझे, विज्ञापन देने वाले ऐसे तीसरे पक्ष के तौर पर मंज़ूरी मिली हुई है जो अलग-अलग तरह की वित्तीय सेवाएं देता है. मुझे सर्टिफ़िकेट कैसे मिलेगा?
जवाब: विज्ञापन देने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी को तीसरे पक्ष के तौर पर अनुमति पाने के लिए, विज्ञापन देने वाले किसी एक व्यक्ति या कंपनी की ही अनुमति की ज़रूरत होती है. अनुमति देने वाले उस व्यक्ति या कंपनी के लिए ज़रूरी है कि उसे, विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली हो. साथ ही, उसने अपने लिए सर्टिफ़िकेशन पाने की प्रक्रिया पूरी की हो. इसके बाद ही Google की, पुष्टि की प्रक्रिया के चरण में, वह विज्ञापन देने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी को तीसरे पक्ष के तौर पर मंज़ूरी दे सकती है.
सवाल: मुझे वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के सर्टिफ़िकेट पाने के लिए, खाते में सूचना मिली है. हालांकि, मैं वित्तीय सेवाएं नहीं देता/देती हूं. क्या मुझे पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करनी होगी? क्या पुष्टि की प्रक्रिया पूरी न कराने पर, मेरे विज्ञापनों पर कोई असर होगा?
जवाब: विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को सर्टिफ़िकेट पाने के लिए, खाते में सूचना मिलेगी. ऐसा तब होगा, जब वे उन फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं के विज्ञापन दिखा रही हों जिनके लिए नीति की शर्तों का पालन करना ज़रूरी है और/या इस तरह की सेवाओं में दिलचस्पी रखने वाले उपयोगकर्ताओं को टारगेट कर रही हों. यह फ़ैसला विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों का होता है कि उन्हें सर्टिफ़िकेट लेना है या नहीं. अगर विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, उन वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाना चाहती हैं जिनके लिए नीति की शर्तों का पालन करना ज़रूरी है या इस तरह की सेवाओं में दिलचस्पी रखने वाले उपयोगकर्ताओं को टारगेट करना चाहती हैं, तो उन्हें सर्टिफ़िकेट पाने की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए.
सवाल: Advertiser verification program क्या है?
जवाब: Advertiser Verification program, Google का स्टैंडर्ड पुष्टि कार्यक्रम है. विज्ञापन देने वाले सभी लोगों या कंपनियों को कभी न कभी इस प्रक्रिया को पूरा करना होता है. भले ही, वे किसी भी उद्योग से जुड़ी हों. इससे हमें यह समझने में मदद मिलती है कि कौनसे लोग या कंपनियां, Google पर विज्ञापन दिखा रही हैं.
सवाल: अगर वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रक्रिया में, टारगेट की जाने वाली जगह की जानकारी नहीं दी गई है, तो क्या मेरे विज्ञापन लेबल किए जाएंगे?
जवाब: हां. अगर विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं के विज्ञापन दिखाती हैं या इन सेवाओं में दिलचस्पी रखने वाली ऑडियंस को टारगेट करती हैं, तो उनके विज्ञापनों में, वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि होने का लेबल लगा होगा. भले ही, टारगेट की गई जगह के हिसाब से उस समय पुष्टि की ज़रूरत न हो. इससे आपके विज्ञापन के दिखने पर किसी तरह का असर नहीं होगा.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
2832392124758933843
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false
false