डेटिंग और कंपैनियनशिप

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

हम विविधता, किसी के साथ भेदभाव न करना, और दूसरों के लिए सम्मान की भावना को अहमियत देते हैं. इसलिए, हम डेटिंग की उन सामान्य सेवाओं को अनुमति देते हैं जिनके कॉन्टेंट और प्रमोशन में, भेदभाव या शोषण को बढ़ावा न दिया गया हो और गुमराह न करते हों. डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़ी कुछ चुनिंदा कैटगरी वाले विज्ञापनों (जिनमें मैचमेकिंग, वैवाहिक, और डेटिंग सेवाएं शामिल हैं) को अनुमति दी जाती है, बशर्ते वे नीचे दी गई नीतियों का पालन करते हों, 18 साल से कम उम्र वाले उपयोगकर्ताओं के लिए न हों, और विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के पास Google Ads सर्टिफ़िकेट हो.

डेटिंग और कंपैनियनशिप के विज्ञापनों को उनकी कैटगरी, उपयोगकर्ता की उम्र, स्थानीय कानूनों, उपयोगकर्ता की सेफ़ सर्च सेटिंग, और सेक्शुअल कॉन्टेंट को लेकर उपयोगकर्ता की सर्च क्वेरी के आधार पर प्रतिबंधित किया जा सकता है. इसके अलावा, डेटिंग और कंपैनियनशिप के विज्ञापनों को अल्जीरिया, बहरीन, श्रीलंका, फ़िलिस्तीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, लीबिया, मोरक्को, ओमान, नेपाल, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, ट्यूनीशिया, मिस्र, और यमन में नहीं दिखाया जा सकता.

जानें कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने पर क्या होगा.

इस नीति का उल्लंघन करने पर, आपका खाता तुरंत निलंबित नहीं किया जाएगा. आपको पहले इस बारे में चेतावनी दी जाएगी. यह चेतावनी, खाता निलंबित किए जाने के कम से कम सात दिन पहले दी जाएगी. Google Ads खातों के निलंबन से जुड़ी खास जानकारी के बारे में ज़्यादा जानें.


वित्तीय सेवाओं के लिए लेजेंड दिखाने वाली इमेज.

मंज़ूरी दी गई (सीमित तौर पर)” स्टेटस के बारे में ज़्यादा जानें.


डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़ा सामान्य कॉन्टेंट

ये ऐसे विज्ञापन होते हैं जिनमें नीचे दी गई कैटगरी का कॉन्टेंट दिखाया जाता है या उसे प्रमोट किया जाता है. इन विज्ञापनों पर सेक्शुअल कॉन्टेंट की नीति या Google की अन्य विज्ञापन नीतियों के तहत कोई पाबंदी नहीं लगी है. इसलिए, इन्हें Search Network, Display, वीडियो, और Google Ads पर दिखाने की अनुमति मिलेगी. हालांकि, इन विज्ञापनों को उम्र और देश से जुड़ी पाबंदियों का पालन करना ज़रूरी है.

डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़ा सामान्य कॉन्टेंट

वित्तीय सेवाओं के लिए ज़रूरी सर्टिफ़िकेशन दिखाने वाला आइकॉन. डेटिंग और कंपैनियनशिप की उन सेवाओं का प्रमोशन जिनके कॉन्टेंट और विज्ञापन, दोनों में किसी तरह के भेदभाव, शोषण या गुमराह करने वाली जानकारी न हो.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • सेक्शुअल ओरिएंटेशन (यौन रुझान) के आधार पर डेटिंग
  • मैचमेकिंग, वैवाहिक या डेटिंग की सुविधा देने वाली सेवाएं
  • डेटिंग के लिए, सहमति के आधार पर सेट की गई ऐसी प्राथमिकताएं जो बैकग्राउंड या दिलचस्पी पर आधारित हों. जैसे, धर्म, शौक, भाषा वगैरह. हालांकि, इन पर इस नीति के तहत कोई पाबंदी या रोक न लगी हो
  • लाइव स्ट्रीम या चैट करने की सुविधा देने वाले ऐसे ऐप्लिकेशन जिनका मुख्य मकसद नए लोगों से मिलाना हो

सर्टिफ़िकेशन

विज्ञापन दिखाने के लिए, डेटिंग और कंपैनियनशिप के विज्ञापन दिखाने वाले लोगों या कंपनियों को Google से सर्टिफ़ाइड होना ज़रूरी है. डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़े विज्ञापन दिखाने के लिए सर्टिफ़िकेट पाने का आवेदन करने का तरीका जानें.


डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़ा प्रतिबंधित कॉन्टेंट

ये ऐसे विज्ञापन होते हैं जो नीचे दिए गए उस कॉन्टेंट का प्रमोशन करते हैं जिस पर पाबंदी लगाई गई है. नीचे दी गई शर्तें पूरी होने के बाद ही ये विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं:

  • उपयोगकर्ता की उम्र, उस जगह के स्थानीय कानून जहां विज्ञापन दिखाया जा रहा है, और उपयोगकर्ता की 'सेफ़ सर्च' सेटिंग
  • सेक्शुअल कॉन्टेंट से जुड़ी उपयोगकर्ता की सर्च क्वेरी

एग्रीगेटर

वित्तीय सेवाओं के लिए ज़रूरी सर्टिफ़िकेशन दिखाने वाला आइकॉन. ऐसे एग्रीगेटर जो डेटिंग या कंपैनियनशिप से जुड़ी ऐसी सेवाओं का प्रमोशन करते हैं जिन पर डेटिंग और कंपैनियनशिप के विज्ञापन दिखाने से जुड़ी नीति के तहत पाबंदी नहीं लगी है.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • ऐसी साइटें जो डेटिंग से जुड़ी अन्य साइटों के बारे में जानकारी देती हैं
  • ऐसी साइटें जो डेटिंग से जुड़ी कई साइटों की समीक्षा, रैंकिंग या तुलना करती हैं

वयस्कों के लिए कॉन्टेंट

वित्तीय सेवाओं के लिए ज़रूरी सर्टिफ़िकेशन दिखाने वाला आइकॉन. डेटिंग से जुड़े ऐसे विज्ञापन या लैंडिंग पेज जो वयस्कों के लिए कॉन्टेंट दिखाते हैं.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • इमेज में सेक्शुअल तौर पर अंडरवियर या लॉन्जरी पहने हुए व्यक्ति को दिखाना

सेक्शुअल थीम और सेक्स के लिए उकसाना

वित्तीय सेवाओं के लिए ज़रूरी सर्टिफ़िकेशन दिखाने वाला आइकॉन. ऐसी डेटिंग सेवा जिसमें साफ़ तौर पर सेक्शुअल थीम पर आधारित डेटिंग का प्रमोशन किया गया हो या साफ़ तौर पर सेक्स के लिए उकसाया गया हो.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • हुक-अप, फ़्लिंग या स्विंगर डेटिंग साइटें
  • अफ़ेयर डेटिंग या जीवनसाथी को धोखा देने से जुड़ी सेवाएं
  • यौन भावनाओं को बढ़ावा देने वाली डेटिंग
  • लाइव स्ट्रीम या चैट करने की सुविधा देने वाले ऐसे ऐप्लिकेशन जिनमें नग्नता, कुछ हद तक नग्नता या सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट हो

सर्टिफ़िकेशन

विज्ञापन दिखाने के लिए, डेटिंग और कंपैनियनशिप के विज्ञापन दिखाने वाले लोगों या कंपनियों को Google से सर्टिफ़ाइड होना ज़रूरी है. डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़े विज्ञापन दिखाने के लिए सर्टिफ़िकेट पाने का आवेदन करने का तरीका जानें.


डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़ा पाबंदी वाला कॉन्टेंट 

नीचे बताया गया है कि विज्ञापन में किस तरह का कॉन्टेंट दिखाने या प्रमोशन करने की अनुमति नहीं है:

पैसे/गिफ़्ट देकर की जाने वाली डेटिंग, कंपैनियनशिप या सेक्शुअल ऐक्ट

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है ऐसा कॉन्टेंट जिसमें पैसे, गिफ़्ट, वित्तीय सहायता, मेंटरशिप या दूसरे महंगे फ़ायदे के बदले निजी कंपैनियनशिप या किसी सेक्शुअल ऐक्ट को प्रमोट किया गया हो या उसकी जानकारी दी गई हो.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • शुगर डेटिंग. इसमें “शुगर डैडी”, “शुगर मामा”, और “शुगर बेबी” शामिल हैं
  • प्रॉस्टीट्यूशन (वेश्यावृत्ति), कंपैनियनशिप, होस्टिस, और एस्कॉर्ट सेवाएं
  • कडलिंग, इन्टिमेट मसाज या इनसे मिलती-जुलती सेवाएं
  • सेक्स टूरिज़्म

गुमराह करने वाली डेटिंग सेवाएं

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है ऐसी डेटिंग सेवाएं जो एआई से जनरेट की गई प्रोफ़ाइलों या चैटबॉट का इस्तेमाल करती हैं. इनकी ज़रूरी जानकारी नहीं दी जाती, जिसकी वजह से उपयोगकर्ताओं को पता नहीं चल पाता कि ये असली हैं या नकली.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • एआई से जनरेट की गई प्रोफ़ाइलें, जिनकी ज़रूरी जानकारी न दी गई हो
  • डीपफ़ेक कॉन्टेंट, जिसकी ज़रूरी जानकारी न दी गई हो
  • चैटबॉट, जिनकी ज़रूरी जानकारी न दी गई हो

शोषण को बढ़ावा देने वाली डेटिंग

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़ा ऐसा कॉन्टेंट जो यौन गतिविधियों के लिए, मजबूरी का फ़ायदा उठाने का प्रमोशन करता है, उसका समर्थन करता है या उसे बढ़ावा देता है. इसमें किसी दूसरे का शोषण करके उससे आर्थिक, सामाजिक या राजनैतिक तौर पर फ़ायदा लेना शामिल है.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • सामाजिक-आर्थिक मतभेदों या घिसी-पिटी सोच के आधार पर शोषण करना
  • प्राकृतिक आपदा या संकट का फ़ायदा उठाकर शोषण करना
  • दिव्यांगता या स्वास्थ्य से जुड़ी संवेदनशील समस्याओं का फ़ायदा उठाकर शोषण करना

किसी मकसद से विदेशी जीवनसाथी ढूंढना

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी विदेशी से शादी कराने या लेन-देन वाले संबंधों को बढ़ावा देने वाली इंटरनैशनल मैचमेकिंग का प्रमोशन किया जा रहा हो या सामाजिक-आर्थिक मतभेदों या घिसी-पिटी सोच को बढ़ावा दिया जा रहा हो.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • विदेशी दूल्हा/दुल्हन/पार्टनर
  • लेन-देन वाले संबंधों को बढ़ावा देने वाली इंटरनैशनल मैचमेकिंग
  • रोमांस टूर

डेटिंग से जुड़ा ऐसा कॉन्टेंट जिस पर पाबंदी लगी है

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है विज्ञापनों या लैंडिंग पेजों पर डेटिंग या कंपैनियनशिप सेवा से जुड़ा इस तरह का कॉन्टेंट नहीं दिखाया जाना चाहिए.

उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):

  • नाबालिगों के साथ डेटिंग को बढ़ावा देने वाला कॉन्टेंट
  • लैंडिंग पेजों पर मौजूद ऐसी इमेज या टेक्स्ट जो विज्ञापन में दिखाए जा रहे कॉन्टेंट से मैच नहीं होता
इस नीति का उल्लंघन करने पर, आपका खाता तुरंत निलंबित नहीं किया जाएगा. आपको पहले इस बारे में चेतावनी दी जाएगी. यह चेतावनी, खाता निलंबित किए जाने के कम से कम सात दिन पहले दी जाएगी. Google Ads खातों के निलंबन से जुड़ी खास जानकारी के बारे में ज़्यादा जानें.

अस्वीकार किए गए विज्ञापन या ऐसेट से जुड़ी समस्या हल करने का तरीका जानें.


डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़े विज्ञापन दिखाने के लिए सर्टिफ़िकेट पाने का आवेदन करने का तरीका

डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़े किसी प्रॉडक्ट, सेवा या कॉन्टेंट का विज्ञापन दिखाने के लिए, आपके पास Google का सर्टिफ़िकेट होना ज़रूरी है. सर्टिफ़िकेशन की मंज़ूरी इस बात पर निर्भर करती है कि विज्ञापन दिखाने से जुड़ी हमारी ज़रूरी शर्तों का पालन किया जा रहा है या नहीं. साथ ही, हम आपके मौजूदा विज्ञापनों की समीक्षा भी करते हैं. इसके अलावा, हम आपके लैंडिंग पेज के साथ-साथ यह भी देखते हैं कि लॉगिन करने के बाद आपके पेज पर कौनसा कॉन्टेंट दिख रहा है. समीक्षा की प्रोसेस को पूरा करने के लिए, ये चीज़ें ज़रूरी हैं:

  • आपका Google Ads ग्राहक आईडी (सीआईडी)
  • Google Play या Apple App Store के लिए ऐप्लिकेशन आईडी या आपकी सेवा से जुड़े सभी लैंडिंग पेज डोमेन के यूआरएल. अगर आपका लैंडिंग पेज YouTube.com पर ले जाता है, तो इसमें यह भी शामिल है
  • अगर आपकी सेवा के कुछ हिस्सों या पूरी सेवा को ऐक्सेस करने के लिए, लॉगिन क्रेडेंशियल, साइन-इन की जानकारी, पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यताओं, जगह की जानकारी या पुष्टि करने के अन्य तरीकों की ज़रूरत पड़ती है, तो जांच करने के लिए क्रेडेंशियल या अन्य जानकारी उपलब्ध कराएं

इन सर्टिफ़िकेट को पाने का आवेदन करने के लिए, हमारा ऐप्लिकेशन फ़ॉर्म जमा करें. इसमें सभी ज़रूरी दस्तावेज़ होने चाहिए:

  • डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़ा प्रतिबंधित कॉन्टेंट दिखाने का सर्टिफ़िकेट: Search Network पर, डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़े प्रतिबंधित कॉन्टेंट
    वाले विज्ञापन दिखाने की अनुमति सिर्फ़ किसी ऐसे खाते को मिलेगी जिसके पास सही सर्टिफ़िकेट होगा. हालांकि, इसमें उम्र/देश से जुड़ी पाबंदियों का पालन करना ज़रूरी है.
  • डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़ा सामान्य कॉन्टेंट दिखाने का सर्टिफ़िकेट: Search Network, Display, वीडियो, और Google Ads पर, डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़े सामान्य कॉन्टेंट
    वाले विज्ञापन दिखाने की अनुमति सिर्फ़ किसी ऐसे खाते को मिलेगी जिसके पास सही सर्टिफ़िकेट होगा. हालांकि, इसमें उम्र/देश से जुड़ी पाबंदियों का पालन करना ज़रूरी है.

जापान को टारगेट करने वाली ऑनलाइन डेटिंग सेवाओं के विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को जापान में ऑनलाइन डेटिंग सेवाओं के विज्ञापन दिखाने का सर्टिफ़िकेट पाने लिए आवेदन फ़ॉर्म भरना होगा. साथ ही, यह भी बताना होगा कि विज्ञापन सिर्फ़ "18禁" या "18+" वालों के लिए हैं.


समस्या हल करने के विकल्प

अगर आपके विज्ञापन पर इस नीति का असर हो रहा है, तो समस्या हल करने के लिए यहां दिए विकल्प देखें.

इस नीति का पालन करने के लिए, अपने विज्ञापनों में बदलाव करने का तरीका

  1. Google Ads खाते में, कैंपेन आइकॉन कैंपेन आइकॉन पर क्लिक करें.
  2. सेक्शन मेन्यू में, कैंपेन ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
  3. विज्ञापन पर क्लिक करें.
  4. विज्ञापन या ऐसेट पर कर्सर घुमाएं और बदलाव करें पर क्लिक करें.
  5. विज्ञापन या ऐसेट में बदलाव करें, ताकि नीति का पालन हो.
  6. सेव करें पर क्लिक करें. ऐसा करने के बाद, आपके विज्ञापन की फिर से अपने-आप समीक्षा होगी. बदलाव देखने के लिए, “विज्ञापन और ऐसेट” पेज में जाकर, विज्ञापन की स्थिति देखें.
नीतियों का उल्लंघन करने वाले विज्ञापन को ठीक करने के बारे में ज़्यादा जानें.

सर्टिफ़िकेशन के लिए आवेदन करने का तरीका

अगर सभी ज़रूरी शर्तें पूरी हो रही हों, लेकिन Google से सर्टिफ़ाइड नहीं होने की वजह से आपका विज्ञापन अस्वीकार हुआ है, तो सर्टिफ़िकेट के लिए आवेदन करें.

नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करना

अगर आपने डेस्टिनेशन से जुड़ी समस्या को हल कर लिया है या आपको लगता है कि हमसे कोई गड़बड़ी हुई है, तो नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें. इसके लिए, अपने Google Ads खाते पर जाकर समीक्षा के लिए अनुरोध करें. आपका डेस्टिनेशन हमारी नीतियों के मुताबिक है, इसकी पुष्टि होने के बाद ही हम आपके विज्ञापनों को मंज़ूरी दे सकते हैं. अगर नीतियों के उल्लंघनों की वजह से आ रही समस्या आपसे हल नहीं हो रही है या आपको इस पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है, तो अपना विज्ञापन हटा दें. इससे आने वाले समय में नीतियों का बार-बार उल्लंघन नहीं होता और खाते के निलंबन से बचा जा सकता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7147305392393183783
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false
false