सिस्टम को गच्चा देने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए बनी नीति में अपडेट (नवंबर 2024)

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

नवंबर 2024 में, सिस्टम को गच्चा देने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए बनी Google Ads की नीति अपडेट की जाएगी.

अगर सर्टिफ़िकेट पाने के लिए आवेदन करने के बाद कुछ अहम बदलाव किए जाते हैं, तो विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों के पास जुए और गेम के विज्ञापनों के लिए बनी नीति से जुड़ा सर्टिफ़िकेट है उन्हें दोबारा सर्टिफ़िकेट हासिल करना होगा या उसका इस्तेमाल बंद करना होगा. ऐसा, जुए और गेम के विज्ञापनों के लिए बनी नीति के दायरे में आने वाले प्रॉडक्ट के विज्ञापन दिखाने के लिए ज़रूरी है. ऐसा नहीं करने पर इसे, सिस्टम को गच्चा देने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए बनी नीति का उल्लंघन माना जाएगा. अहम बदलावों में कई तरह के बदलाव शामिल हैं. जैसे, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के प्रॉडक्ट में किए गए ऐसे बदलाव जो Google को उपलब्ध कराए गए प्रॉडक्ट से जुड़े लाइसेंस या अनुमतियों के मुताबिक नहीं हैं, लागू कानूनों का पालन करने से जुड़े बदलाव, और जुए और गेम के विज्ञापनों के लिए बनी नीति से जुड़ा सर्टिफ़िकेट पाने की Google की ज़रूरी शर्तों के तहत सबमिट किए गए लाइसेंस से जुड़े बदलाव या फिर ज़रूरी शर्तों का पालन करने से जुड़े अन्य बदलाव. हालांकि, इनमें इसी तरह के और भी बदलाव शामिल हो सकते हैं. जुए और गेम के विज्ञापनों के लिए बनी नीति से जुड़ा सर्टिफ़िकेट दोबारा हासिल करने की इस ज़रूरी शर्त के लिए, विज्ञापन देने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी के पते या पेमेंट के तरीकों में किए गए बदलावों को अहम बदलाव नहीं माना जाता.

हम इस नीति के उल्लंघनों को काफ़ी गंभीरता से लेते हैं और ऐसे मामलों को खतरनाक मानते हैं. इस नीति का उल्लंघन होने पर, हम बिना कोई चेतावनी दिए आपके Google Ads खातों को निलंबित कर देंगे. साथ ही, हमारे किसी भी प्लैटफ़ॉर्म पर आपको फिर से विज्ञापन दिखाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

(3 सितंबर, 2024 की पोस्ट)

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
696826451814199160
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false
false