Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
Google, अगस्त 2024 में दर्द खत्म करने वाली ओपिओइड दवाओं से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा और दवाओं की नीति को अपडेट करेगा. Google, चुनावी विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों को सर्टिफ़िकेट के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा जिनकी पहचान की पुष्टि हो चुकी है. सर्टिफ़िकेट मिलने के बाद, दर्द खत्म करने वाली ओपिओइड दवाओं के बारे में अपने विज्ञापन में बताया जा सकता है. हालांकि, इनके बारे में बताने का मकसद बिक्री या प्रमोशन नहीं होना चाहिए.
दर्द खत्म करने वाली वे ओपिओइड दवाएं जो डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर मिलती हैं
Google, दर्द खत्म करने वाली उन ओपिओइड दवाओं की बिक्री या प्रमोशन की अनुमति नहीं देता जो डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर मिलती हैं. इनमें डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर मिलने वाली वे दवाएं शामिल नहीं हैं जो ज़रूरी शर्तें पूरी करती हैं और जिनके बारे में इस पेज पर बताया गया है. ये ऐसी दवाएं हैं जो ओपिओइड से होने वाली समस्या के मेडिकेशन-असिस्टेड ट्रीटमेंट (एमएटी) के लिए इस्तेमाल की जाती हैं.
Google, कुछ मामलों में और जहां स्थानीय कानून ने अनुमति दी है वहां, विज्ञापन देने वाले कुछ लोगों या कंपनियों को सर्टिफ़िकेट के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है. यह सर्टिफ़िकेट मिलने के बाद, अपने विज्ञापनों में ओपिओइड दवाओं के बारे में बताया जा सकता है. विज्ञापन देने वाले इन लोगों या कंपनियों में ये शामिल हैं: (a) सरकारी या स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जाने-माने गैर-लाभकारी संगठन, जो जन स्वास्थ्य और सुरक्षा जागरूकता से जुड़े कैंपेन चलाते हैं, (b) गैर-ओपिओइड फ़ार्मास्यूटिकल, जो अपनी सुरक्षा जानकारी में सिर्फ़ डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली ओपिओइड दवाओं के बारे में बताते हैं, (c) अमेरिका में नशे से छुटकारा दिलाने वाले सर्टिफ़ाइड केंद्र, और (d) चुनावी विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जिनकी पुष्टि हो चुकी है. हालांकि, ये लोग या कंपनियां सिर्फ़ उन इलाकों को टारगेट कर सकती हैं जिनमें इन्हें चुनावी विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है.
विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों के पास ऊपर बताए गए सर्टिफ़िकेट में से कोई भी नहीं है वे अपने विज्ञापनों में, दर्द खत्म करने वाली ओपिओइड दवाओं के बारे में नहीं बता सकते. विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, ऊपर बताए गए किसी भी सर्टिफ़िकेट के लिए यहां आवेदन कर सकती हैं.
(29 जुलाई, 2024 की पोस्ट)