Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं की नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
“मंज़ूरी दी गई (सीमित तौर पर)” स्टेटस के बारे में ज़्यादा जानें.
हम चाहते हैं कि उपभोक्ता, क़र्ज़ चुकाने से जुड़ी सेवाओं के बारे में सोच-समझकर फ़ैसला लें. यह नीति, लीड जनरेट करने वालों के साथ-साथ विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों पर लागू होती है जो सीधे तौर पर, उपभोक्ताओं को क़र्ज़ चुकाने से जुड़ी सेवाएं देती हैं. यह उन पर भी लागू होती है जिनकी मदद से उपभोक्ता, तीसरे पक्ष की किसी कंपनी से क़र्ज़ ले सकते हैं.
हमारा मकसद उपयोगकर्ताओं को धोखाधड़ी और नुकसान पहुंचाने वाली सेवाओं से बचाना है. यही वजह है कि हम चुनिंदा देशों में, क़र्ज़ चुकाने से जुड़ी सिर्फ़ उन सेवाओं के विज्ञापन दिखाने की अनुमति देते हैं जिनके बारे में आगे बताया गया है. यह अनुमति सिर्फ़ तब दी जाती है, जब:
- सेवाएं और विज्ञापन, स्थानीय कानूनों और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के मुताबिक हों
- टारगेट की जाने वाली जगह पर इन प्रॉडक्ट के विज्ञापन दिखाने की अनुमति हो. साथ ही, विज्ञापन दिखाने वाला खाता Google से सर्टिफ़ाइड हो
टारगेट की जाने वाली ऐसी जगहें जहां विज्ञापन दिखाने की मंज़ूरी है
ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, जर्मनी, जापान, दक्षिण अफ़्रीका, दक्षिण कोरिया, स्पेन, आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका
Products or services allowed under the Debt services policy
The following products can only be promoted in your ads if you’ve applied and have been approved to advertise Debt services. Your products and ads must also comply with local laws, industry standards, and any other applicable Google Ads policies.
Ads for debt settlement services that offer to negotiate with creditors a reduced, lump-sum payment that will be regarded as payment in full
Ads for debt management services that offer to negotiate with creditors reduced periodic payments, interest rates, or fees
क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए, अलग-अलग जगहों के हिसाब से सर्टिफ़िकेशन की ज़रूरी शर्तें
विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां जो क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं (क़र्ज़ चुकाने और उन्हें मैनेज करने के प्लान) को प्रमोट करती हैं, वे चुनिंदा देशों में Google Ads की मदद से विज्ञापन दिखा सकती हैं. हालांकि, इसके लिए उनका Google से सर्टिफ़ाइड होना ज़रूरी है.
यह सर्टिफ़िकेशन सभी विज्ञापन फ़ॉर्मैट और ऐसेट के लिए ज़रूरी है.
ऑस्ट्रेलिया
|
शर्तों के साथ अनुमति है |
Google, क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति देता है. इसके लिए, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति और इन सेवाओं को उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को रेगुलेटर से अनुमति मिली होनी चाहिए. इसका मतलब है कि या तो वह क़र्ज़ से जुड़े समझौते कराने वाला ऐसा पेशेवर हो जो ऑस्ट्रेलिया की फ़ाइनेंशियल सिक्योरिटी अथॉरिटी में रजिस्टर्ड हो या उसके पास ऑस्ट्रेलिया में जारी किया गया क्रेडिट लाइसेंस हो. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रोसेस भी पूरी करनी होगी. |
ब्राज़ील
|
शर्तों के साथ अनुमति है |
Google, क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति देता है. इसके लिए, विज्ञापन देने वाली कंपनी और इन सेवाओं को उपलब्ध कराने वाली कंपनी, ब्राज़ील के सेंट्रल बैंक में एक वित्तीय संस्थान के तौर पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रोसेस भी पूरी करनी होगी. |
कनाडा
|
शर्तों के साथ अनुमति है |
Google, क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति देता है. इसके लिए, इन सेवाओं को उपलब्ध कराने वाली कंपनी और विज्ञापन देने वाला व्यक्ति या कंपनी, ऐसी इन्सॉल्वेंसी ट्रस्टी होनी चाहिए जिसके पास लाइसेंस हो. साथ ही, वह ऑफ़िस ऑफ़ द सुप्रींटेंडेंट ऑफ़ बैंकरप्सी में रजिस्टर्ड हो. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रोसेस भी पूरी करनी होगी. |
जर्मनी
|
शर्तों के साथ अनुमति है |
Google, क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति देता है. इसके लिए, विज्ञापन देने वाला व्यक्ति और इन सेवाओं को उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति, इनमें से कोई होना चाहिए: आधिकारिक अनुमति वाला वकील (रेत्सअनवाल्ट/रेत्सअनवल्टिन) या नियुक्त किया गया नोटरी (नोटार/नोटारिन) या नियुक्त किया गया टैक्स सलाहकार (स्टोयाबगार्टा/स्टोयाबगार्टारिन) या नियुक्त किया गया सरकारी अकाउंटेंट (वीयटशाफ्ट्सप्रूफ़र/वीयटशाफ्ट्सप्रूफ़रिन). विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रोसेस भी पूरी करनी होगी. |
आयरलैंड
|
शर्तों के साथ अनुमति है |
आयरलैंड में वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रोसेस देखें. |
जापान
|
शर्तों के साथ अनुमति है |
Google, क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति देता है. इसके लिए, विज्ञापन देने वाला और इन सेवाओं को उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति, आधाकारिक लाइसेंस वाला वकील (बेंगोशी) या सर्टिफ़ाइड कानूनी सलाहकार (शीहो-शोशी) होना चाहिए. विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, Google से सर्टिफ़ाइड भी होनी चाहिए. |
दक्षिण अफ़्रीका
|
शर्तों के साथ अनुमति है |
Google, क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति देता है. इसके लिए, विज्ञापन देने वाला व्यक्ति और इन सेवाओं को उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति, क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं के सलाहकार के तौर पर, नैशनल क्रेडिट रेगुलेटर में रजिस्टर्ड होना चाहिए. विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, Google से सर्टिफ़ाइड भी होनी चाहिए. |
दक्षिण कोरिया
|
शर्तों के साथ अनुमति है |
Google, क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति देता है. इसके लिए, विज्ञापन देने वाला व्यक्ति या कंपनी और इन सेवाओं को उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति या कंपनी, ऐसा वकील या कानूनी फ़र्म होनी चाहिए जिसके पास दक्षिण कोरिया में वकालत करने का लाइसेंस हो. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रोसेस भी पूरी करनी होगी. |
स्पेन
|
शर्तों के साथ अनुमति है |
Google, क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति देता है. इसके लिए, इन सेवाओं को उपलब्ध कराने वाली कंपनी और विज्ञापन देने वाला व्यक्ति या कंपनी मिनिस्ट्री ऑफ़ जस्टिस में इन्सॉल्वेंसी एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर रजिस्टर होनी चाहिए. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रोसेस भी पूरी करनी होगी. |
यूनाइटेड किंगडम
|
शर्तों के साथ अनुमति है |
यूनाइटेड किंगडम (यूके) को ध्यान में रखकर वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने की पुष्टि करने के लिए बनी नीति को पढ़ें. |
अमेरिका
|
शर्तों के साथ अनुमति है |
Google, क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति देता है. इसके लिए, विज्ञापन देने वाली कंपनी और इन सेवाओं को उपलब्ध कराने वाली कंपनी, या तो 11 यूएस कोड § 111 के तहत, मंज़ूरी वाला गैर-लाभकारी बजट और क्रेडिट सुझाव देने वाली एजेंसी होनी चाहिए या गैर-लाभकारी क्रेडिट सुझाव देने वाली एजेंसियों का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संघ होना चाहिए. विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, Google से सर्टिफ़ाइड भी होनी चाहिए. |
क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए आवेदन करना
- यह देख लें कि जिन प्रॉडक्ट या सेवाओं को प्रमोट किया जा रहा है उनके लिए, आपके पास Google का सर्टिफ़िकेट होना ज़रूरी है या नहीं.
- पक्का करें कि टारगेट की जाने वाली जगहों में, इस नीति के तहत विज्ञापन दिखाए जा सकते हों.
टारगेट की जा रही जगह का नाम अगर टारगेट की जाने वाली ऐसी जगहें जहां विज्ञापन दिखाने की मंज़ूरी है वाली लिस्ट में नहीं है, तो क़र्ज़ से जुड़ी जिन सेवाओं के बारे में ऊपर बताया गया है उनके विज्ञापन नहीं दिखाए जा सकेंगे. फ़िलहाल, जिन जगहों को मंज़ूरी नहीं मिली है वहां हम इन प्रॉडक्ट के विज्ञापन दिखाने की सुविधा नहीं दे रहे हैं. टारगेट की गई लोकेशन अगर लिस्ट में मौजूद है, तो अगले चरण पर जाएं. - सर्टिफ़िकेशन के लिए आवेदन करना
- विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों को क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं के विज्ञापन, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, जर्मनी, आयरलैंड, कोरिया, स्पेन या यूनाइटेड किंगडम में दिखाने हैं वे सर्टिफ़िकेशन का आवेदन करने की प्रोसेस जानने के लिए, वित्तीय सेवाओं के विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि लेख पढ़ें.
- अगर सभी ज़रूरी शर्तें पूरी हो रही हैं और आपको ऐसी अन्य जगहों को टारगेट करना है जहां विज्ञापन दिखाने की मंज़ूरी है, तो क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं के विज्ञापन दिखाने का सर्टिफ़िकेट पाने के लिए आवेदन करें. अगर आपको एक से ज़्यादा जगहों पर विज्ञापन दिखाने हैं, तो हर जगह के लिए अलग-अलग आवेदन करें.
समस्या हल करने के विकल्प
अगर आपके विज्ञापन पर इस नीति का असर हो रहा है, तो समस्या हल करने के लिए यहां दिए विकल्प देखें.
सर्टिफ़िकेशन के लिए आवेदन करना
अगर सभी ज़रूरी शर्तें पूरी की जा रही हैं, लेकिन आप Google से सर्टिफ़ाइड नहीं हैं और इस वजह से आपका विज्ञापन अस्वीकार हुआ है, तो क़र्ज़ से जुड़ी सेवाओं के विज्ञापन दिखाने का सर्टिफ़िकेट पाने के लिए आवेदन करें. अगर आपको एक से ज़्यादा जगहों पर विज्ञापन दिखाने हैं, तो हर जगह के लिए या जगहों के समूह के लिए अलग-अलग आवेदन करें.
नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करना
अगर आपने डेस्टिनेशन से जुड़ी समस्या को हल कर लिया है या आपको लगता है कि हमसे कोई गड़बड़ी हुई है, तो नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें. इसके लिए, अपने Google Ads खाते पर जाकर समीक्षा के लिए अनुरोध करें. आपका डेस्टिनेशन हमारी नीतियों के मुताबिक है, इसकी पुष्टि होने के बाद ही हम आपके विज्ञापनों को मंज़ूरी दे सकते हैं. अगर नीतियों के उल्लंघनों की वजह से आ रही समस्या आपसे हल नहीं हो रही है या आपको इस पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है, तो अपना विज्ञापन हटा दें. इससे आने वाले समय में नीतियों का बार-बार उल्लंघन नहीं होता और खाते के निलंबन से बचा जा सकता है.