Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
Google Ads की “सेक्शुअल कॉन्टेंट से जुड़ी नीति - मैच्योर कॉस्मेटिक सर्जरी” को 3 सितंबर, 2024 को अपडेट किया जाएगा, ताकि ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, पोलैंड, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम, और अमेरिका में Google Display Network और YouTube पर प्यूबिक हेयर ग्रूमिंग (अनचाहे बालों को हटाना या संवारना) के विज्ञापन दिखाए जा सकें.
नीति के इस अपडेट के तहत, प्यूबिक हेयर ग्रूमिंग से जुड़े विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति तभी मिलेगी, जब उनमें:
- यौन सुख या यौन अनुभवों को बेहतर बनाने पर ज़ोर नहीं दिया गया हो या सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाले कॉन्टेंट या थीम का इस्तेमाल नहीं किया गया हो;
- किसी की शारीरिक विशेषताओं या बनावट का मज़ाक़ नहीं उड़ाया गया हो;
- नाबालिगों को न तो टारगेट किया गया हो या न ही उन्हें दिखाया गया हो;
- सेक्शुअल कॉन्टेंट से जुड़ी मौजूदा नीति का उल्लंघन नहीं किया गया हो.
इन शर्तों का उल्लंघन करके दिखाए जाने वाले विज्ञापनों पर, Google Ads की सेक्शुअल कॉन्टेंट से जुड़ी नीति लागू होगी. इसके तहत, इन्हें प्रतिबंधित और अस्वीकार किया जा सकता है.
हम इस अपडेट को 3 सितंबर, 2024 से लागू करेंगे. करीब 12 हफ़्तों के अंदर, विज्ञापन देने वाले सभी लोग या कंपनियां इसके दायरे में आ जाएंगी.
इस नीति का उल्लंघन करने पर, आपका खाता तुरंत निलंबित नहीं किया जाएगा. आपको पहले इस बारे में चेतावनी दी जाएगी. खाता निलंबित करने के कम से कम सात दिन पहले आपको चेतावनी दी जाएगी.
(1 अगस्त, 2024 की पोस्ट)