स्वास्थ्य सेवा और दवाओं से जुड़ी नीति में अपडेट (मार्च 2024)

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

Google Ads की स्वास्थ्य सेवा और दवाओं से जुड़ी नीति मार्च 2024 में अपडेट की जाएगी. इस अपडेट के तहत, बेल्जियम और दक्षिण अफ़्रीका में ऑनलाइन फ़ार्मेसी को अपनी सेवाओं का प्रमोशन करने की अनुमति दी जाएगी. साथ ही, दक्षिण अफ़्रीका में ईमेल, फ़ोन या मैसेज के ज़रिए सेहत से जुड़ी जानकारी देने वाले कारोबारों को अपनी सेवाओं का प्रमोशन करने की अनुमति भी मिलेगी.

स्वास्थ्य सेवा और दवाओं से जुड़ी नीति के पेज पर देश से जुड़ी ये शर्तें जोड़ी जाएंगी:

बेल्जियम

प्रॉडक्ट अनुमति है या नहीं?

ऑनलाइन फ़ार्मेसी

No issues detected and positive check mark icon शर्तों के साथ अनुमति है

Google, ऑनलाइन फ़ार्मेसी को प्रमोशन करने की अनुमति तब देता है, जब वे फ़ेडरल एजेंसी फ़ॉर मेडिसिन्स ऐंड हेल्थ प्रॉडक्ट्स में रजिस्टर हों. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को अपने लैंडिंग पेजों या विज्ञापनों में, डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर मिलने वाली दवाओं को प्रमोट करने की अनुमति नहीं है.

विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को Google से सर्टिफ़ाइड होना ज़रूरी है. आवेदन करने का तरीका देखें.

 

दक्षिण अफ़्रीका

प्रॉडक्ट अनुमति है या नहीं?
ऑनलाइन फ़ार्मेसी, टेलीमेडिसिन

No issues detected and positive check mark icon शर्तों के साथ अनुमति है

Google, ऑनलाइन फ़ार्मेसी और ईमेल, फ़ोन या मैसेज के ज़रिए सेहत से जुड़ी जानकारी देने वाले कारोबारों को प्रमोशन करने की अनुमति तब देता है, जब वे यहां दी गई शर्तें पूरी करते हों:

विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को अपने लैंडिंग पेजों या विज्ञापनों में, डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर मिलने वाली दवाओं को प्रमोट करने की अनुमति नहीं है. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को Google से सर्टिफ़ाइड होना ज़रूरी है. आवेदन करने का तरीका देखें.

 

इस नीति का उल्लंघन करने पर, आपका खाता तुरंत निलंबित नहीं किया जाएगा. आपको पहले इस बारे में चेतावनी दी जाएगी. खाता निलंबित करने से कम से कम सात दिन पहले, आपको चेतावनी दी जाएगी.

(1 मार्च, 2024 की पोस्ट)

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
2320308351948078949
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false
false