Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
अगर आपसे पेमेंट के तरीके की पुष्टि करने के लिए कहा गया है, तो कार्ड से हुए लेन-देन के इतिहास या स्टेटमेंट में कुछ समय के लिए लगी रोक या शुल्क लगाकर पुष्टि की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है. पुष्टि करने का यह चरण, आपके खाते को सुरक्षित रखने के लिए एक सुरक्षा उपाय है. अगर आपको पुष्टि करने के कोड से जुड़ी कोई समस्या आ रही है, तो उसे हल करने के लिए, नीचे दिया गया तरीका अपनाएं.
अहम जानकारी: ऐसा हो सकता है कि कोड आपके लेन-देन के इतिहास में तुरंत न दिखे. ऐसा होने पर कुछ दिन इंतज़ार करें. इसके बाद, समस्या को हल करने का तरीका आज़माएं.
कोड से जुड़ी समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए ये काम करें:
- पुष्टि करने के लिए दस्तावेज़ सबमिट करें. हालांकि, यह विकल्प उपलब्ध होने पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है.
- पेमेंट के किसी दूसरे तरीके का इस्तेमाल करें.
पुष्टि करने के कोड से जुड़ी समस्याएं और उन्हें हल करने के तरीके नीचे दिए गए हैं. अपनी समस्या के हिसाब से तरीके को आज़माएं.
कोड का अनुरोध करने पर गड़बड़ी का मैसेज मिलना
अगर आपको “कोड नहीं भेजा जा सका” गड़बड़ी का मैसेज मिलता है या पुष्टि करने के लिए भेजा गया कोड मिलने में समस्या आ रही है, तो यह काम किया जा सकता है:
- खाते में पैसे जोड़ें और फिर से कोशिश करें.
- पुष्टि करें कि आपके कार्ड की जानकारी सही तरीके से दी गई हो. जैसे कि नाम, पता, और सीवीसी. अगर सब सही है, लेकिन फिर भी गड़बड़ी का मैसेज दिख रहा है, तो कार्ड की जानकारी को फिर से जोड़कर देखें. कभी-कभी, पहले इसे पेमेंट के दूसरे तरीके के तौर पर जोड़ने से बात बन सकती है.
- पक्का करें कि आपका ब्राउज़र अप-टू-डेट हो. इसके अलावा, कैश मेमोरी और कुकी मिटाएं या गुप्त/निजी ब्राउज़िंग विंडो का इस्तेमाल करके देखें. रुकावट डालने वाले सभी ब्राउज़र एक्सटेंशन बंद करें.
- अगर आपने हाल ही में अपना फ़ोन या फ़ोन नंबर बदला है, तो पक्का करें कि Google खाते की सेटिंग में यह जानकारी सही तरीके से अपडेट हो गई हो.
- पुष्टि करने के लिए दस्तावेज़ सबमिट करें. हालांकि, यह विकल्प उपलब्ध होने पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है.
अहम जानकारी: अगर इनमें से किसी भी तरीके से समस्या हल नहीं होती है, तो अपने बैंक से संपर्क करके पुष्टि करें कि आपके खाते पर कोई पाबंदी नहीं है. यह भी किया जा सकता है कि आप पेमेंट के लिए किसी दूसरे तरीके का इस्तेमाल करें. अगर आपको अब भी पेमेंट का तरीका जोड़ने या उसकी पुष्टि करने में समस्याएं आ रही हैं, तो सीधे payments.google.com पर जाकर इसे जोड़ने की कोशिश करें.
कोड ढूंढने में समस्या आना
अगर आपको पुष्टि करने का कोड नहीं मिल रहा है, तो:
- उस कार्ड के बिल या लेन-देन के इतिहास पर जाएं जिसकी आपको पुष्टि करनी है.
- कार्ड के बिल या लेन-देन के इतिहास में, 1.95 डॉलर का वह अस्थायी शुल्क ढूंढें जिस पर “GOOGLE” लेबल लगा हो. अलग-अलग देशों की मुद्रा के हिसाब से, यह रकम अलग-अलग हो सकती है.
- कुछ समय के लिए लगी रोक और आइडेंटिफ़ायर के बगल में, पुष्टि करने के लिए छह अंकों का कोड दिखेगा. payments.google.com पर पुष्टि करने का कोड डालने पर, आपको आइडेंटिफ़ायर दिखेगा.
अगर आपको कोड नहीं मिल रहा है और इसका अनुरोध किए हुए सात दिन से ज़्यादा हो गए हैं, तो:
- अगर विकल्प उपलब्ध है, तो दस्तावेज़ सबमिट करके पुष्टि करें.
- पेमेंट के किसी दूसरे तरीके का इस्तेमाल करें.
कोड स्वीकार न होना
अगर कोड स्वीकार नहीं हो रहा है, तो:
- पक्का करें कि आपने पुष्टि का कोड सही कार्ड के लिए डाला हो.
- देखें कि कोड का अनुरोध किए हुए कितने दिन हो गए हैं. अगर 14 दिन से ज़्यादा हो चुके हैं, तो कोड की समयसीमा खत्म हो चुकी होगी. ऐसे में, आपको फिर से पुष्टि करनी होगी.
- अगर आपने पुष्टि के कोड का अनुरोध करने के बाद, कार्ड की जानकारी मिटा दी है, तो आपको मिला कोड मान्य नहीं होगा. कार्ड की जानकारी फिर से जोड़कर नए कोड का अनुरोध करें और फिर से कोशिश करें.
- अगर कोड छह अंकों से कम का है, तो पुष्टि करने के लिए दस्तावेज़ सबमिट करें. हालांकि, यह विकल्प उपलब्ध होने पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है.
सलाह: अगर इनमें से किसी भी तरीके से समस्या हल नहीं होती है, तो पेमेंट के लिए किसी दूसरे तरीके का इस्तेमाल करें.
कोड डालने में समस्या आना
अगर आपको कोड डालने में समस्या आ रही है, तो ये विकल्प आज़माएं:
- अगर आपने पुष्टि के कोड का अनुरोध करने के बाद, कार्ड की जानकारी को मिटा दिया है, तो आपको मिला कोड मान्य नहीं होगा. कार्ड की जानकारी फिर से जोड़कर नए कोड का अनुरोध करें और फिर से कोशिश करें.
- पुष्टि करने के लिए दस्तावेज़ सबमिट करें. हालांकि, यह विकल्प उपलब्ध होने पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अगर इनमें से किसी भी तरीके से समस्या हल नहीं होती है, तो पेमेंट के लिए किसी दूसरे तरीके का इस्तेमाल करें.
अस्थायी शुल्क का रिफ़ंड नहीं मिलना
अगर आपसे शुल्क लिया गया है, तो आपके खाते में रिफ़ंड दिखने में 30 दिन लग सकते हैं.
अगर आपने पुष्टि करने के लिए मिले कोड का इस्तेमाल नहीं किया है, तो रिफ़ंड 14 दिनों के अंदर प्रोसेस कर दिया जाएगा. रिफ़ंड की प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद भी, आपके खाते में रिफ़ंड दिखने में दो हफ़्ते और लग सकते हैं.
अगर आपको 30 दिनों के बाद भी रिफ़ंड नहीं मिलता है, तो Google की सहायता टीम से संपर्क करें.
