Google खातों के लिए उम्र से जुड़ी शर्तें

अपना Google खाता मैनेज करने के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए, इस बारे में नीचे बताया गया है.

ध्यान दें: छोटे बच्चों के मामलों में, अभिभावक Family Link से Google खाता बनाने और उसे मैनेज करने में उनकी मदद कर सकते हैं. जब कोई बच्चा अपने देश में लागू उम्र की शर्त पूरी कर लेता है, तब वह अपना खाता खुद मैनेज कर सकता है.

जानें कि खाता मैनेज करने के लिए आपके देश में कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए

जिन देशों के नाम नीचे नहीं दिए गए हैं उन सभी में खुद का Google खाता मैनेज करने के लिए, कम से कम 13 साल का होना ज़रूरी है.

ध्यान दें: हो सकता है कि ये ज़रूरी शर्तें, Google Workspace पर लागू न हों. इनमें, Google Workspace for Education डोमेन वाले खाते भी शामिल हैं.

एशिया
  • दक्षिण कोरिया: 14 साल से ज़्यादा
  • वियतनाम: 15 साल से ज़्यादा
कैरेबियन
  • अरूबा: 16 साल से ज़्यादा
  • कैरेबियन नीदरलैंड्स: 16 साल से ज़्यादा
  • कुराकाओ: 16 साल से ज़्यादा
  • सिंट मार्टन: 16 साल से ज़्यादा
यूरोप
  • ऑस्ट्रिया: 14 साल से ज़्यादा
  • बुल्गारिया: 16 साल से ज़्यादा
  • क्रोएशिया: 16 साल से ज़्यादा
  • साइप्रस: 14 साल से ज़्यादा
  • चेक गणराज्य: 15 साल से ज़्यादा
  • डेनमार्क: 15 साल से ज़्यादा
  • फ़्रांस: 15 साल से ज़्यादा
  • जर्मनी: 16 साल से ज़्यादा
  • ग्रीस: 15 साल से ज़्यादा
  • हंगरी: 16 साल से ज़्यादा
  • आयरलैंड: 16 साल से ज़्यादा
  • इटली: 14 साल से ज़्यादा
  • लिथुआनिया: 14 साल से ज़्यादा
  • लक्ज़मबर्ग: 16 साल से ज़्यादा
  • नीदरलैंड्स: 16 साल से ज़्यादा
  • पोलैंड: 16 साल से ज़्यादा
  • रोमानिया: 16 साल से ज़्यादा
  • सैन मरीनो: 16 साल से ज़्यादा
  • सर्बिया: 15 साल से ज़्यादा
  • स्लोवाकिया: 16 साल से ज़्यादा
  • स्लोवेनिया: 16 साल से ज़्यादा
  • स्पेन: 14 साल से ज़्यादा
दक्षिणी अमेरिका
  • चिली: 14 साल से ज़्यादा
  • कोलंबिया: 14 साल से ज़्यादा
  • पेरू: 14 साल से ज़्यादा
  • वेनेज़ुएला: 14 साल से ज़्यादा

अलग-अलग सेवाओं के लिए ज़रूरी उम्र

Google की कुछ सेवाओं के लिए, उम्र से जुड़ी खास शर्तें लागू होती हैं. यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं:

  • YouTube: किसी YouTube वीडियो पर अगर उम्र की पाबंदी लगी हो, तो स्क्रीन पर एक चेतावनी का मैसेज दिखता है. सिर्फ़ वही लोग उस वीडियो को देख सकते हैं जो 18 साल या इससे ज़्यादा उम्र के हों. उम्र से जुड़ी पाबंदी वाले वीडियो के बारे में ज़्यादा जानें.
  • AdSense: 18 साल से ज़्यादा
  • Google Ads: 18 साल से ज़्यादा

उम्र से जुड़ी शर्त पूरी न होने की वजह से बंद किया गया खाता

अगर हमें Google की किसी भी सेवा पर यह पता चलता है कि आपकी उम्र, अपना खुद का Google खाता रखने के लिए तय की गई उम्र से कम है, तो आपको उम्र से जुड़ी शर्तों को पूरा करके, खाता अपडेट करने के लिए 14 दिन दिए जाएंगे. ऐसा न करने पर, खाता बंद कर दिया जाएगा.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7759686648822167810
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false