Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
OOO Google (Google Russia) ने जून 2022 में रूस में दिवालियापन के लिए आवेदन किया था. यह कंपनी अब काम नहीं करती. दिवालियापन से जुड़े मामलों की अदालत ने 18 अक्टूबर, 2023 को Google Russia के दिवालियापन की कार्रवाई के तहत, उसके लिक्विडेशन (परिसमापन) फ़ेज़ की शुरुआत का एलान किया. इस दौरान, अदालत की ओर से नियुक्त किया गया लिक्विडेटर (परिसमापक), Google Russia और उसके लिक्विडेशन (परिसमापन) की प्रोसेस को मैनेज करेगा.
दिवालियापन की ये कार्रवाइयां, रशियन फ़ेडरेशन के दिवालियापन से जुड़े कानून (इन्सॉल्वेंसी लॉ ऑफ़ द रशियन फ़ेडरेशन) से नियंत्रित की जाती हैं. इन कार्रवाइयों के बारे में ज़्यादा जानकारी, अदालत की वेबसाइट (लिंक) और दिवालियापन से जुड़े आधिकारिक रजिस्टर (लिंक) पर उपलब्ध है.