अगर आपको लगता है कि हमारा रिस्पॉन्सिव विज्ञापन कोड आपकी ज़रूरतों के हिसाब से सही नहीं है, तो अपनी रिस्पॉन्सिव साइट के हिसाब से विज्ञापन को फ़िट करने के लिए अपने विज्ञापन कोड में बदलाव करें. इस लेख में दिए गए उदाहरणों में आपको बताया गया है कि ये बदलाव सही तरीके से कैसे करें.
शुरू करने से पहले:
- अगर आपको सीएसएस मीडिया क्वेरी और अपने विज्ञापन कोड में बदलाव करने का अनुभव नहीं है, तो हमारा सुझाव है कि आप हर चौड़ाई की स्क्रीन के उदाहरण के मुताबिक, सही विज्ञापन यूनिट के साइज़ से शुरुआत करें.
- अगर आपको सीएसएस मीडिया क्वेरी और अपने विज्ञापन कोड में बदलाव करने का तरीका पहले से पता है, तो सीधे बेहतर रिस्पॉन्सिव विज्ञापन कोड वाले फ़ीचर से जुड़े उदाहरण के सेक्शन पर जाएं.
हर चौड़ाई की स्क्रीन के उदाहरण के मुताबिक सही आकार की विज्ञापन यूनिट
इस उदाहरण में आपको मोबाइल, टैबलेट और डेस्कटॉप जैसी तीन श्रेणियों की स्क्रीन चौड़ाइयों के लिए खास विज्ञापन यूनिट आकारों के मुताबिक अपने रिस्पॉन्सिव कोड में बदलाव करने का तरीका दिखाया गया है. इस उदाहरण पर अमल करने के लिए आपके पास CSS मीडिया क्वेरी करने या AdSense विज्ञापन कोड में बदलाव करके का पहले से अनुभव होना ज़रूरी नहीं है.
यहां कुछ बदले गए रिस्पॉन्सिव विज्ञापन कोड दिए गए हैं जो हर स्क्रीन चौड़ाई के लिए नीचे दिया गया सही विज्ञापन यूनिट आकार सेट करते हैं :
- 500px तक चौड़ी स्क्रीन के लिए : 320x100 विज्ञापन यूनिट.
- 500px और 799px के बीच की तक चौड़ी स्क्रीन के लिए : 468x60 विज्ञापन यूनिट.
- 800 पिक्सल और इससे ज़्यादा चौड़ी स्क्रीन के लिए: 728x90 विज्ञापन यूनिट.
<style>
.example_responsive_1 { width: 320px; height: 100px; }
@media(min-width: 500px) { .example_responsive_1 { width: 468px; height: 60px; } }
@media(min-width: 800px) { .example_responsive_1 { width: 728px; height: 90px; } }
</style>
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1234567890123456" crossorigin="anonymous"></script>
<!-- example_responsive_1 -->
<ins class="adsbygoogle example_responsive_1"
style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-1234567890123456"
data-ad-slot="8XXXXX1"></ins>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
</script>इस सैंपल कोड में अपनी साइट के मुताबिक बदलाव करने के लिए :
- अपने AdSense खाते में, एक डिसप्ले विज्ञापन यूनिट बनाएं. साथ ही, पक्का करें कि आपने "विज्ञापन साइज़" वाले सेक्शन में रिस्पॉन्सिव को चुना हुआ ही रहने दिया है. अपने रिस्पॉन्सिव विज्ञापन कोड से, नीचे दी गई जानकारी नोट कर लें:
- उदाहरण के लिए, आपका पब्लिशर आईडी, ca-pub-1234567890123456
- आपकी विज्ञापन यूनिट का आईडी (
data-ad-slot), उदाहरण के लिए, 1234567890.
- सैंपल कोड में:
example_responsive_1के सभी इंस्टेंस किसी यूनीक नाम, उदाहरण के लिए, Home_Page, front_page_123 वगैरह से बदलें.ज़रूरी जानकारी:- आपके यूनीक नाम में सिर्फ़ अंग्रेज़ी के वर्ण (A से Z तक), संख्याएं, और अंडरस्कोर होने चाहिए. साथ ही, पहला वर्ण अंग्रेज़ी का होना चाहिए.
- हर बार इस सैंपल कोड में बदलाव करने पर, आपको किसी दूसरे यूनीक नाम का इस्तेमाल करना होगा.
ca-pub-1234567890123456को अपने निजी पब्लिशर आईडी से बदल दें.8XXXXX1को अपनी निजी विज्ञापन यूनिट के आईडी से बदलें.
- हर चौड़ाई की स्क्रीन के मुताबिक अपने विज्ञापन यूनिट के लिए साइज़ तय करें:
- अगर आपको सैंपल कोड में मौजूद विज्ञापन यूनिट के साइज़ पसंद आते हैं, तो आपको कोई और बदलाव करने की ज़रूरत नहीं है.
- अगर आपको हर चौड़ाई की स्क्रीन के लिए अलग-अलग विज्ञापन यूनिट के साइज़ सेट करने हैं, तो इस सैंपल कोड में:
320 पिक्सलऔर100 पिक्सलको, उस विज्ञापन यूनिट की चौड़ाई और ऊंचाई से बदलें जिसे आपको 500 पिक्सल तक की स्क्रीन चौड़ाई के लिए इस्तेमाल करना हो.468pxऔर60pxको उस विज्ञापन यूनिट की चौड़ाई और ऊंचाई से बदलें जिसे आप 500px से 799px तक चौड़ी स्क्रीन के लिए के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं.728pxऔर90pxको उस विज्ञापन यूनिट की चौड़ाई और ऊंचाई से बदलें जिसे आप 800px और इससे चौड़ी स्क्रीन चौड़ाई के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं.
- अपने बदले गए विज्ञापन कोड को उस पेज के HTML सोर्स कोड में कॉपी और पेस्ट करें, जिस पर आप विज्ञापन दिखाना चाहते हैं.
सलाह: हमारा सुझाव है कि अपना विज्ञापन कोड डालने के बाद, आप अपने विज्ञापनों को अलग-अलग डिवाइस और स्क्रीन पर टेस्ट करके पक्का करें कि वे अलग-अलग डिवाइस और स्क्रीन के हिसाब से रिस्पॉन्सिव हैं या नहीं.
बेहतर रिस्पॉन्सिव विज्ञापन कोड सुविधा के उदाहरण
अगर आपको लगता है कि हमारा रिस्पॉन्सिव विज्ञापन कोड आपकी ज़रूरतें पूरी नहीं करता है, तो आप अपनी विज्ञापन यूनिट का सटीक आकार बताने के लिए अपने विज्ञापन कोड में CSS के ज़रिए बदलाव कर सकते हैं.
बढ़ाई जा सकने वाली चौड़ाई और पहले से तय की गई ऊंचाई की जानकारी देना
आप CSS के ज़रिए अपने विज्ञापन यूनिट के लिए बढ़ाने लायक चौड़ाई और फ़िक्स ऊंचाई बताकर अपने रिस्पॉन्सिव विज्ञापन कोड में बदलाव कर सकते हैं. नीचे दिए गए उदाहरणों में आपको ये बदलाव करने का तरीका दिखाया गया है :
<ins class="adsbygoogle"
style="display:block;min-width:400px;max-width:970px;width:100%;height:90px"
data-ad-client="ca-pub-1234567890123456"
data-ad-slot="5678"></ins>
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1234567890123456" crossorigin="anonymous"></script>
<script>(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});</script>हर स्क्रीन चौड़ाई के लिए साइज़ तय करें
आप CSS के ज़रिए अपनी विज्ञापन यूनिट का सही आकार बताने के लिए अपने रिस्पॉन्सिव विज्ञापन कोड में बदलाव कर सकते हैं. नीचे दिए गए उदाहरणों में आपको ये बदलाव करने का तरीका दिखाया गया है :
<style type="text/css">
.adslot_1 { width: 320px; height: 100px; }
@media (min-width:500px) { .adslot_1 { width: 468px; height: 60px; } }
@media (min-width:800px) { .adslot_1 { width: 728px; height: 90px; } }
</style>
<ins class="adsbygoogle adslot_1"
style="display:block;"
data-ad-client="ca-pub-1234567890123456"
data-ad-slot="5678"></ins>
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1234567890123456" crossorigin="anonymous"></script>
<script>(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});</script>
@media के नियम सीएसएस3 सिंटैक्स होते हैं और सभी मॉडर्न ब्राउज़र पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ध्यान दें कि सीएसएस के ज़रिए बाहरी स्टाइल शीट में विज्ञापन कोड को सेट करने के लिए, आधिकारिक अनुमति नहीं है.विज्ञापन यूनिट छिपाना
कुछ मामलों में, खासकर छोटे मोबाइल डिवाइस पर शायद आप विज्ञापन नहीं दिखाना चाहेंगे. अगर आप किसी विज्ञापन यूनिट को छिपाना चाहते हैं, तो आप CSS मीडिया क्वेरी की मदद से पैरामीटर सेट कर सकते हैं ताकि विज्ञापन अनुरोध न हो और कोई विज्ञापन न दिखाया जाए. नीचे दिए गए उदाहरण में ये बदलाव करने का तरीका बताया गया है :
<style type="text/css">
.adslot_1 { display:block; width: 320px; height: 50px; }
@media (max-width: 400px) { .adslot_1 { display: none; } }
@media (min-width:500px) { .adslot_1 { width: 468px; height: 60px; } }
@media (min-width:800px) { .adslot_1 { width: 728px; height: 90px; } }
</style>
<ins class="adsbygoogle adslot_1"
data-ad-client="ca-pub-1234567890123456"
data-ad-slot="5678"></ins>
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1234567890123456" crossorigin="anonymous"></script>
<script>(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});</script>
इस उदाहरण में, अगर स्क्रीन की चौड़ाई 400 पिक्सल से कम है, तो कोई विज्ञापन नहीं दिखाया जाता.
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true"