अगर आपको यह समझना है कि नीति से जुड़ी समस्या का विज्ञापन दिखाने पर क्या असर हुआ है, तो अपनी रिपोर्ट में नीति के मुताबिक विज्ञापन दिखाने के स्टेटस और 'पुष्टि के लिए क्लिक' सुविधा से जुड़े स्टेटस के ब्रेकडाउन जोड़े जा सकते हैं. इन ब्रेकडाउन का इस्तेमाल करके, नीति उल्लंघन ठीक करने के तरीके (एनफ़ोर्समेंट) की जानकारी और 'पुष्टि के लिए क्लिक' सुविधा से जुड़े ट्रीटमेंट का पुराना डेटा हासिल किया जा सकता है. साथ ही, यह पता लगाया जा सकता है कि उस समय आपकी कमाई और अन्य पहलुओं पर इनका क्या असर पड़ा था.
नीति के मुताबिक विज्ञापन दिखाने के स्टेटस से जुड़े ब्रेकडाउन
अपनी रिपोर्ट में, नीति के मुताबिक विज्ञापन दिखाने से जुड़े स्टेटस के ब्रेकडाउन जोड़े जा सकते हैं:
- नीति के मुताबिक विज्ञापन दिखाने के स्टेटस से जुड़ा ब्रेकडाउन
- 'पुष्टि के लिए क्लिक' सुविधा के स्टेटस से जुड़ा ब्रेकडाउन
नीति से जुड़े स्टेटस के ब्रेकडाउन जोड़ने का तरीका
नीति के उल्लंघन ठीक करने के तरीके या 'पुष्टि के लिए क्लिक' सुविधा के असर को ट्रैक करने के लिए:
- AdSense के रिपोर्ट पेज पर जाएं.
- कस्टम रिपोर्ट बनाएं.
- "ब्रेकडाउन" के बगल में, +जोड़ें पर क्लिक करें.
- नीति के मुताबिक विज्ञापन दिखाने का स्टेटस या 'पुष्टि के लिए क्लिक' सुविधा का स्टेटस ब्रेकडाउन चुनें.