सूचना

AdSense का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए, कृपया अपने AdSense पेज पर जाना न भूलें. यहां आपको अपने खाते के हिसाब से जानकारी मिलेगी.

ब्रैंड सुरक्षा

AdSense में संवेदनशील कैटगरी पर रोक लगाना

अपने नेटवर्क या खास इन्वेंट्री पर, ऐसे विज्ञापनों के ग्रुप को दिखने से रोका जा सकता है जो कारोबार या विज्ञापन के नेचर की वजह से "संवेदनशील" माने जाते हैं — जैसे, सनसनीखे़ज़ या पारदर्शी कपड़ों की वजह से होने वाला स्किन एक्सपोज़र का असर. उपलब्ध संवेदनशील विज्ञापन कैटगरी के बारे में ज़्यादा जानें.

इस लेख में, इन नीतियों के बारे में बताया गया है:

हमारा सिस्टम, विज्ञापनों की कैटगरी अपने-आप तय करता है. विज्ञापन देने वाले की तय की गई कैटगरी पर हम भरोसा नहीं करते. हमारी टेक्नोलॉजी, संभावित कैटगरी से विज्ञापन फ़िल्टर करने की पूरी कोशिश करती है; हालांकि, हम इस बात की गारंटी नहीं देते कि यह इससे मिलते-जुलते सभी विज्ञापन को ब्लॉक कर देगी.

ध्यान दें: आपकी साइट चाहे किसी भी भाषा में हो, सिर्फ़ इन भाषाओं वाली संवेदनशील विज्ञापन कैटगरी ब्लॉक की जा सकती हैं.

किसी साइट पर संवेदनशील कैटगरी को ब्लॉक करना

  1. AdSense खाते में साइन इन करें.
  2. ब्रैंड सुरक्षा पर क्लिक करें.
  3. अपने प्रॉडक्ट पर क्लिक करें. उदाहरण के लिए, AdSense for Content विज्ञापन के लिए, कॉन्टेंट पर क्लिक करें.
  4. ब्लॉक करने के कंट्रोल पर क्लिक करें.
  5. उस साइट का नाम डालें जिस पर आपको ब्लॉक का इस्तेमाल करना है. इसके बाद, खोजें पर क्लिक करें.
  6. "खोज साइटें" डायलॉग में साइट के नाम पर क्लिक करें.
    ध्यान दें: अगर सूची में आपकी साइट नहीं है, तो साइट मैनेजमेंट सुविधा का इस्तेमाल करके उसे जोड़ा जा सकता है.
  7. संवेदनशील कैटगरी मैनेज करें पर क्लिक करें.
  8. "संवेदनशील कैटगरी" वाले पेज पर, कंट्रोल का इस्तेमाल करके कैटगरी को अनुमति दें या उन्हें रोकें. मनपसंद विकल्प चुनने पर, आपके बदलाव अपने-आप सेव हो जाते हैं.

सभी साइट पर संवेदनशील कैटगरी को ब्लॉक करना

  1. AdSense खाते में साइन इन करें.
  2. ब्रैंड सुरक्षा पर क्लिक करें.
  3. अपने प्रॉडक्ट पर क्लिक करें. उदाहरण के लिए, AdSense for Content विज्ञापन के लिए, कॉन्टेंट पर क्लिक करें.
  4. ब्लॉक करने के कंट्रोल पर क्लिक करें.
  5. संवेदनशील कैटगरी मैनेज करें पर क्लिक करें.
  6. "संवेदनशील कैटगरी" वाले पेज पर, कंट्रोल का इस्तेमाल करके कैटगरी को अनुमति दें या उन्हें रोकें. मनपसंद विकल्प चुनने पर, आपके बदलाव अपने-आप सेव हो जाते हैं.
  7. (ज़रूरी नहीं) अपने साइटों पर दिखने वाले विज्ञापनों की समीक्षा करने और उन पर कार्रवाई करने के मकसद से, विज्ञापन समीक्षा केंद्र पर जाने के लिए, विज्ञापनों की झलक पर क्लिक करें.
ध्यान दें: आपकी "संवेदनशील कैटगरी" वाले पेज पर, दिखाए गए विज्ञापन इंप्रेशन का कुल प्रतिशत 100% से ज़्यादा या उससे कम हो सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि विज्ञापनों को कई कैटगरी में बांटा जा सकता है या हो सकता है कि उन्हें किसी भी कैटगरी में न बांटा जाए.

संवेदनशील विज्ञापन श्रेणियां

संवेदनशील कैटगरी दो तरह की होती हैं: स्टैंडर्ड और प्रतिबंधित.

ध्यान दें: हो सकता है कि यहां दी गई सभी कैटगरी, आपको अपने "संवेदनशील कैटगरी" पेज पर न दिखें. ये कैटगरी, आपके देश के हिसाब से उपलब्ध होती हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपके देश में जुआ खेलने की अनुमति नहीं है, तो आपके लिए जुए का विकल्प चुनने से जुड़ी संवेदनशील कैटगरी उपलब्ध नहीं होगी.

स्टैंडर्ड संवेदनशील कैटगरी

जिन भाषाओं में यह सुविधा काम करती है
इन कैटगरी के विज्ञापन 17 भाषाओं (अरबी, सिंप्लिफ़ाइड चाइनीज़, ट्रेडिशनल चाइनीज़, डच, अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जैपनीज़, कोरियन, पोलिश, पॉर्चगीज़, रशियन, स्पैनिश, थाई, टर्किश, और वियतनामीज़) में दिखाए जा सकते हैं. हालांकि, अगर अलग से किसी तरह का निर्देश है, तो विज्ञापन उसी हिसाब से दिखाए जाएंगे.

इनमें से किसी भी कैटगरी के विज्ञापनों को अपने पेज पर दिखने से रोकने के लिए, अपने AdMob खाते के "संवेदनशील कैटगरी" पेज पर जाएं. इसके बाद, जिस कैटगरी के विज्ञापन को आप ब्लॉक करना चाहते हैं उसके हिसाब से ब्लॉक करें बटन क्लिक करें.

सभी को बड़ा करें | सभी को छोटा करें 

गर्भनिरोधक
इसमें गर्भनिरोधक संबंधी विज्ञापनों के अलावा STD (यौन संक्रमित रोग) से संबंधित उत्पाद, सेवाएं और जानकारी एवं क्लीनिक और इलाज के विज्ञापन शामिल है; इसमें सामान्य गर्भावस्था संसाधन या गर्भपात सेवाएं शामिल नहीं हैं. ध्यान दें कि केवल आपके देश के विज़िटर आपके पृष्ठ पर गर्भ निरोधक संबंधी विज्ञापन देख पाएंगे और उन्हें केवल वैधानिक रूप से अनुमति-प्राप्त विज्ञापन ही नज़र आएंगे. कुछ देशों में केवल यही मानक संवेदनशील श्रेणी उपलब्ध है.
ज्योतिष और रहस्य

इसमें राशि चक्र, जन्म-कुंडली, वशीकरण मंत्र, अभिमंत्रित जल एवं भभूत और मनोविज्ञान संबंधी विज्ञापन शामिल हैं. (यह श्रेणी विशिष्ट रूप से अंग्रेज़ी और पुर्तगाली लोगों के लिए है).

शरीर को खूबसूरत बनाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी

इसमें शरीर को सुगठित बनाना, सक्शन, लेज़र, बाल हटाना और लगाना, टैटू और देह परिष्कार शामिल हैं.

उपभोक्ता क़र्ज़

इसमें उपभोक्ता के दिए और लिए गए ऋण शामिल हैं. (यह श्रेणी विशिष्ट रूप से जापानी और कोरियाई लोगों के लिए है.)

डेटिंग

इसमें डेटिंग सेवाएं और ऑनलाइन डेटिंग समुदाय शामिल हैं. इसमें चैट साइटें और वे ऐप्लिकेशन भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल आम तौर पर नए लोगों से मिलने के लिए किया जाता है.

काम आने वाली ज़रूरी सेवाओं से जुड़े ऐप्लिकेशन और साइटें

डाउनलोड करने योग्य सॉफ़्टवेयर, जिसे किसी ऑपरेटिंग सिस्टम या डेस्कटॉप या मोबाइल जैसे डिवाइस की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. विशिष्ट उदाहरणों में एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर, फ़ाइल कनवर्टर, डिस्क अपडेटर, सिस्टम क्लीनर, डाउनलोड मैनेजर, डिस्क डीफ्रेगमेंटर्स, कोडेक, ब्राउज़र टूलबार, रिंगटोन, स्क्रीनसेवर और वॉलपेपर आदि शामिल हैं.

दवाएं और सप्लीमेंट

इसमें औषधियां, विटामिन, सप्लीमेंट्स और संबंधित खुदरा विक्रेता शामिल हैं; इसमें ड्रग्स के बारे में सूचना सुलभ कराने वाले संसाधन शामिल नहीं हैं.

जल्द अमीर बनाने का दावा करना
ऐसे विज्ञापन, जो ग्राहकों के साथ फ़ायदेमंद व्यावसायिक राज़ साझा करने की पेशकश करते हैं या जो बहुत कम निवेश या निवेश के बिना ही बहुत ज़्यादा पैसे कमाने या व्यापारिक वस्तुओं का ऑफ़र देते हैं. इसमें मल्टी-लेवल मार्केटिंग, घर से काम करें जैसे ऑफ़र, आदि शामिल हैं; इसमें ऑनलाइन सर्वेक्षण भी शामिल हैं.
राजनैतिक विज्ञापन
इसमें राजनैतिक कैंपेन या उम्मीदवारों के विज्ञापन, विवादास्पद सामाजिक मुद्दों के बारे में विज्ञापन, जाने-पहचाने राजनेताओं के बारे में विज्ञापन शामिल होते हैं. साथ ही, इसमें चुनावों, विरोध प्रदर्शनों, आंतकवादी हमलों, युद्धों और विवादों जैसे राजनैतिक माने जाने वाले इवेंट से जुड़े विज्ञापन शामिल होते हैं. (फ़िलहाल, यह श्रेणी थाई भाषा के साथ काम नहीं करती.)
सेक्स से जुड़े
इसमें अश्लील या सेक्स से जुड़े विज्ञापन शामिल हैं.
धर्म

इसमें धार्मिक विज्ञापन और धार्मिक विचारों के पक्ष या विपक्ष का समर्थन करने वाले विज्ञापन शामिल हैं; इसमें ज्योतिषशास्त्र या संप्रदायविहीन आध्यात्मिकता शामिल नहीं हैं.

सनसनीखेज़
Ads that aim to induce users to click them by appealing to their curiosity, often using a teaser message with hyperbolic language or imagery. Includes ads that center around sensationalistic subjects (such as celebrity arrests, deaths, or divorces) or aim for shock value.
यौन और प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य

इसमें यौन क्रिया, प्रजनन क्षमता और गर्भनिरोधक संबंधी विज्ञापनों के अलावा STD (यौन संक्रमित रोग) से संबंधित उत्पाद, सेवाएं और जानकारी एवं क्लीनिक और इलाज के विज्ञापन शामिल है; इसमें सामान्य गर्भावस्था संसाधन या गर्भपात सेवाएं शामिल नहीं हैं.

ज़रूरत से ज़्यादा अंग प्रदर्शन दिखाने वाले विज्ञापन (अब सेवा में नहीं है)

Ad images where any part of the adult human body from the sternum to the mid-thigh is not clothed, or the body is clothed in underwear, lingerie, or other see-through clothes or non-clothing items such as a towel or bed sheet.

सोशल कसीनो गेम

इसमें नकली जुआ गेम शामिल हैं (जिनमें परिसीमन रहित पोकर, स्लॉट, बिंगो, लॉटरी, खेल सट्टेबाज़ी, रेस पर सट्टेबाज़ी और साथ ही अन्य कार्ड गेम और कैसीनो गेम शामिल हैं), जिनमें मूल्य वाली किसी भी चीज़ (जैसे धन या पुरस्कार) को जीतने का कोई अवसर नहीं है.

*मार्च 2015 के आस-पास, हमने अपने बीटा कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में सामाजिक कैसीनो गेम के विज्ञापनों को समर्थन करना शुरू किया है. अधिक जानकारी के लिए, सामाजिक कैसीनो गेम बीटा कार्यक्रम देखें.

वज़न घटाना

इसमें वज़न घटाने, डाइटिंग और उससे संबंधित उत्पाद व कार्यक्रम शामिल हैं; इसमें स्वास्थ्यप्रद खान-पान और तंदुरुस्ती से संबंधित सामान्य विज्ञापन शामिल नहीं हैं.

ध्यान दें: सूची में मौजूद कुछ आइटम, संवेदनशील विज्ञापन श्रेणियों और सामान्य विज्ञापन श्रेणियों, दोनों में हो सकते हैं. इसका मतलब है कि हम किसी विज्ञापन को संवेदनशील और सामान्य, दोनों कैटगरी में रख सकते हैं. उदाहरण के लिए, किसी डेटिंग विज्ञापन में, "डेटिंग" जैसी संवेदनशील कैटगरी का लेबल और "परिवार और समुदाय > रोमांस और रिश्ते" जैसी सामान्य कैटगरी का लेबल, दोनों शामिल हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में, किसी भी कैटगरी को ब्लॉक करने से विज्ञापन दिखने रुक जाएंगे.

प्रतिबंधित संवेदनशील कैटगरी

इस कैटगरी के विज्ञापनों को पहले परिवार के साथ देखने लायक नहीं की कैटगरी में रखा गया था. साथ ही, AdSense की ओर से मैनेज किए गए पेजों पर इन्हें दिखाने की अनुमति नहीं थी. अगर आपको अपने पेजों पर इन कैटगरी के विज्ञापन दिखाने पर आपत्ति नहीं है, तो आप जिस कैटगरी के विज्ञापन को दिखाना चाहते हैं उससे जुड़े अनुमति दें बटन पर क्लिक करें.

जुआ और सट्टेबाज़ी (18+)

इसमें ऑनलाइन जुआ और जुआ खेलने वाली जगहों का प्रचार शामिल है. कृपया ध्यान दें कि ये विज्ञापन सिर्फ़ उन इलाकों के उपयोगकर्ताओं को दिखाए जाएंगे जहां जुए को कानूनी मान्यता मिली हुई है. इसके अलावा, स्थानीय कानूनों की वजह से हमारा सुझाव है कि जुए से जुड़े विज्ञापन दिखाने के लिए, ऐसे पब्लिशर ऑप्ट-इन न करें जिनकी साइट के ज़्यादातर (उदाहरण, बच्चों के गेम से जुड़ी साइटें और हाई स्कूल की शिक्षा से जुड़ी साइटें) दर्शकों की उम्र 18 साल से कम है. इन प्रतिबंधों की एक पूरी सूची यहां देखें.

शराब

इसमें अल्कोहल वाले ड्रिंक की ऑनलाइन बिक्री और उनके ब्रैंड या इन चीज़ों के बारे में जानकारी देने वाले विज्ञापन शामिल हैं. कुछ देशों में शराब से जुड़े कई तरह के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. वहां सिर्फ़ उन विज्ञापनों को दिखाया जा सकता है जिन्हें अनुमति दी गई है. इन प्रतिबंधों की एक पूरी सूची Google Ads की शराब से जुड़ी नीति में देखी जा सकती है.

हमारा सुझाव है कि शराब से जुड़े विज्ञापन दिखाने के लिए, ऐसे पब्लिशर ऑप्ट-इन न करें जिनकी साइट के ज़्यादातर दर्शकों की उम्र 18 साल से कम है. साथ ही, अगर साइट का कॉन्टेंट इस तरह का है कि उसके साथ शराब से जुड़े विज्ञापन दिखाना ठीक नहीं है, तो भी इससे जुड़े विज्ञापन दिखाने के लिए ऑप्ट-इन न करें (उदाहरण के लिए, ऐसी साइटें जिनमें नशे की लत से उबरने की या गर्भावस्था से जुड़ी जानकारी हो). इसके अलावा, अलग-अलग देश के आधार पर शराब के विज्ञापन पर क्या-क्या पाबंदियां हैं, यह जानने के लिए कृपया यहां दी गई जानकारी देखें:​

AdSense पब्लिशर: AdSense पब्लिशर, सिर्फ़ उन देशों में ही शराब के विज्ञापन दिखा सकते हैं जहां शराब के प्रचार की अनुमति है. अनुमति वाले देशों की पूरी सूची यहां उपलब्ध है.
YouTube पार्टनर: सिर्फ़ उन देशों के YouTube पार्टनर, शराब के विज्ञापन दिखाने का विकल्प चुन सकते हैं जहां ऐसे विज्ञापन दिखाने की अनुमति है. ज़्यादा जानकारी के लिए, शराब के विज्ञापन से जुड़ी YouTube की नीति देखें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
आज ही, आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाई गई सलाह पाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं!

रेवेन्यू बढ़ाने के लिए, अपने हिसाब से सुझाव पाने के लिए, 'AdSense के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी सलाह' पेज पर जाएं.

अभी अनलॉक करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13232951745779634392
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
157
false
false
false
false
false