अपनी साइटों को Google इंडेक्स में शामिल करने, कारोबार का विज्ञापन करने, और साइट के कॉन्टेंट को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए, Google कई तरह के प्रॉडक्ट और सेवाएं उपलब्ध कराता है. अच्छी क्वालिटी और अच्छी तरह दिखने वाले पेजों से आपका AdSense रेवेन्यू बढ़ता है.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है:
- Google Search Console की मदद से, Google Search पर अपनी परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाना
- Google Analytics की मदद से, विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस और उपयोगकर्ता अनुभव को ऑप्टिमाइज़ करना
- Google Ads के पार्टनर कार्यक्रम की मदद से नए ग्राहकों तक पहुंचना
- Blogger की मदद से अपनी साइट पर इंटरैक्शन बढ़ाना
- Google Workspace की मदद से टीम की प्रॉडक्टिविटी और सबके साथ मिलकर काम करने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना
अपनी भाषा में सबटाइटल देखने के लिए, YouTube कैप्शन चालू करें. इसके लिए, वीडियो प्लेयर में सबसे नीचे मौजूद "सेटिंग" आइकॉन को चुनें. इसके बाद, "सबटाइटल" पर क्लिक करें और अपनी भाषा चुनें.
Google Search Console की मदद से, Google Search पर अपनी परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाना
Google Search Console, Google की एक सेवा है. इससे अपनी साइट की परफ़ॉर्मेंस पर नज़र रखने और उसके रखरखाव में मदद मिलती है. साथ ही, Google Search के नतीजों में साइट के दिखने से जुड़ी समस्याएं हल की जा सकती हैं. अपनी साइट को Google Search के नतीजों में दिखाने के लिए, Search Console में साइन अप करना ज़रूरी नहीं है. हालांकि, Search Console से आपको यह समझने में मदद मिलती है कि Google आपकी साइट को कैसे देखता है. साथ ही, इसके ज़रिए अपनी साइट को बेहतर किया जा सकता है, ताकि वह खोज नतीजों में दिख सके.
Google Search Console का इस्तेमाल शुरू करें.
Google Analytics की मदद से, विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस और उपयोगकर्ता अनुभव को ऑप्टिमाइज़ करना
Google Analytics (GA), वेब विश्लेषण करने की सुविधा देता है. इससे आपको अपनी ऑडियंस और कॉन्टेंट को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है. उदाहरण के लिए, यह देखा जा सकता है कि आपकी साइट पर आने वाले लोग कहां से आते हैं, वे किन पेजों पर सबसे ज़्यादा समय बिताते हैं, और आपके कॉन्टेंट के साथ किस तरह इंटरैक्ट करते हैं. इस अहम जानकारी से, आपको अपनी साइट को बेहतर बनाने और ज़्यादा लोगों का ध्यान खींचने में मदद मिलती है. साथ ही, AdSense विज्ञापनों से ज़्यादा कमाई करने का मौका मिलता है.
Google Ads के partner program की मदद से नए ग्राहकों तक पहुंचना
Google Ads, Google का ऑनलाइन विज्ञापन कार्यक्रम है. Google Ads के ज़रिए, आप ऑनलाइन विज्ञापन बनाकर लोगों तक ठीक उस समय पहुंच सकते हैं जब आपके प्रॉडक्ट और सेवाओं में उनकी दिलचस्पी होती है. Google के सभी इन्वेंट्री चैनलों पर, अपना विज्ञापन ऑप्टिमाइज़ करें. साथ ही, अपने हिसाब से बजट सेट करें और विज्ञापन के असर को आसानी से मेज़र करें.
Google Ads के लिए साइन अप करें.
Blogger की मदद से अपनी साइट पर इंटरैक्शन बढ़ाना
Blogger की मदद से एक अनोखा और खूबसूरत ब्लॉग बनाया जा सकता है, जो आपको अपनी साइट का अलग नज़रिया दिखाने का मौका देता है. Blogger, ऑडियंस से इंटरैक्ट करने और आपकी साइट पर एक कम्यूनिटी बनाने में आपकी मदद कर सकता है. चाहे आपको अपनी विशेषज्ञता, जुनून, ताज़ा खबर शेयर करनी हो या अपने मन की बात रखनी हो, Blogger पर ये सभी काम बढ़िया तरीके से किए जा सकते हैं.
Google Workspace की मदद से टीम की प्रॉडक्टिविटी और सबके साथ मिलकर काम करने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना
Google Workspace के कारोबारी समाधान, आपको और आपकी टीम को किसी भी काम के लिए, एक ही जगह पर सभी सुविधाएं आसानी से इंटिग्रेट कराते हैं. Google Workspace आपके कारोबार के लिए पसंद के मुताबिक ईमेल पता देता है. साथ ही, काम करने के सभी तरीकों में मदद करने वाले सहयोगी टूल भी इसमें शामिल होते हैं. अपनी ब्रैंडिंग, कलर स्कीम, और कॉन्टेंट की मदद से इन ऐप्लिकेशन को आसानी से पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं, यह सुविधाजनक और बेहतर समाधान, Google होस्ट करता है. इसलिए, इसे इंस्टॉल या मैनेज करने के लिए किसी हार्डवेयर या सॉफ़्टवेयर की ज़रूरत नहीं है.
Google Workspace का इस्तेमाल शुरू करें.